औरैया में हुई नाबालिग की पिटाई
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में एक नाबालिग की कुछ युवकों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरपालिका इंटर कॉलेज के सामने की बताई जा रही है। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना में पिता अपने बेटे को बचाने में असमर्थ दिखे। क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले पर जानकारी दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झज्जर में ओवरऐज वाहनों के खिलाफ मेगा अभियान, 514 इम्पाउंड
Jhajjar, Haryana:उम्र पूरी कर चुके वाहनों को किया जा रहा इम्पाउंड। झज्जर पुलिस ने छेड़ा मेगा अभियान। अब तक 514 वाहन किये गए इम्पाउंड। 100 हैवी व्हीकल और 400 से ज्यादा मोटरसाइकिल हुई इम्पाउंड। झज्जर जिले में करीब 4200 हैवी व्हीकल कर चुके हैं उम्र पूरी। दिल्ली एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लटकी है तलवार। ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम और डीटीओ को पत्र लिखकर मांगा है पुराने वाहनों का डाटा। पुलिस की अपील- पुराने वाहनों को करवाएं स्क्रेप। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासन और पुलिस ने सख्ती का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस ने ओवरऐज यानी अपनी मियाद पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर आपने अपने पुराने वाहन को खुद कबाड़ (स्क्रेप) में नहीं बदला, तो पुलिस उसे घर से उठाकर ले जाएगी। दिल्ली से सटे झज्जर जिले में सड़कों पर दौड़ने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की अब खैर नहीं है। एनसीआर क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन करवाते हुए झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने ओवरऐज वाहनों के खिलाफ एक मेगा अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 514 वाहनों को इम्पाउंड किया जा चुका है। अकेले झज्जर जिले में ही करीब 4,200 भारी वाहन अपनी तय उम्र पूरी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी (NGT) के स्पष्ट निर्देश हैं कि दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन सड़क पर नहीं चल सकते। प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित एसडीएम और डीटीओ (DTO) को पत्र लिखकर ऐसे सभी पुराने और अनफिट वाहनों का पूरा डेटा मांगा है। एनसीआर के नियमों के तहत ओवरऐज वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि हमने अभी तक 500 से ज्यादा वाहन इम्पाउंड किए हैं। हमारी वाहन चालकों से अपील है कि वे खुद अपने पुराने वाहनों को स्क्रेप करवाएं, अन्यथा पुलिस उनके घर तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि लोग खुद आगे आकर अपने वाहनों को अधिकृत केंद्रों पर स्क्रेप करवाएं, वरना पुलिस इन्हें सड़कों से या सीधे उनके घरों से उठाकर जब्त कर लेगी।टाइगर श्रोफ फायरिंग केस: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन पुलिस कस्टडी दी
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE PRODUCED BEFORE COURT, COURT GRANTS 10 DAYS POLICE CUSTODY मुंबई की किला कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा।CM Mann के एयरपोर्ट हिरासत पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Tikshan sood नेता बीजेपी BJP Leader Manoranjan Kalia Reax on CM Mann Detention at Airport BIKRAM SINGH MAJHETHIA TWEET ON BHAGWANT MANNनवरात्र के दौरान सीने पर कलश रखते महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Bihar:सुपौल में सीने पर कलश रखकर मंदिर में नौ दिन तक महिला ने माता की आराधना की, व्रत पूरी होने के बाद घर लौटते ही महिला बीमार पड़ गई, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 4 का है, त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार निवासी वीरेंद्र यादव की 35 वर्षीय पत्नी सचिता देवी ने त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना की, देर रात व्रत पूर्ण होने के बाद सचिता देवी मंदिर परिसर से अपने घर लौट गई. बताया गया कि आधी रात को सचिता देवी की तबियत बिगड़ गई, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजन उसे अहले सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश यादव ने सचिता देवी की मौत की संभावित वजह डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की आशंका जाहिर की है. हालांकि सचिता देवी की मौत का वास्तविक कारण क्या है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। नवरात्र का व्रत कर रही महिला की बीमार होने के बाद अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वाराणसी: नवरात्रि पर नई सुबह संस्था का संकल्प - हर घर में दुर्गा सुरक्षित हो
Varanasi, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था का संकल्प - मंदिर में ही नहीं, हर घर में दुर्गा सुरक्षित हो वाराणसी।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नई सुबह - एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे 9 दिन शहर के कई वार्डों में चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष ममता जी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को सिर्फ पूजना नहीं, बल्कि उन्हें शक्तिशाली बनाना है। ममता जी ने उपस्थित बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर बेटी का आत्मनिर्भर और जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्हें अपनी आत्मरक्षा के तरीके आने चाहिए, गलत बात पर आवाज उठाने और ना कहने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बेटी को कानून और अपने अधिकारों की जानकारी, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तौर-तरीके, अपनी सेहत और मानसिक मजबूती का ध्यान रखना और गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषय को समझना भी जरूरी है, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सके। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
संस्था ने बताया कि नवरात्रि में हम देवी के शक्ति स्वरूप की पूजा करते हैं, इस अभियान के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे घर की बेटी भी उसी दुर्गा का रूप है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
