206001
फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में आई बारात में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
Phaphund, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में आई बारात में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है जिसकी जानकारी अजीतमल सीओ ने दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बीजपूर में नक्सल विरोधी अभियान: तीन जगह से हथियार व विस्फोटक बरामद, बलों ने नष्ट
Jagdalpur, Chhattisgarh:बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को पिछले 5 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों से माओवादी डंप बरामद किया है, 09 सितंबर को ताड़पाल सुरक्षा कैंप क्षेत्र में सीआरपीएफ (CRPF) की 196 वटालियन द्वारा ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 105 नग BGL राउंड कंपोनेंट्स, 01 BGL नोज़, 02 लोहे के पाइप, 01 एल्युमिनियम पतीला तथा लेथ मशीन का हैंडल बरामद किया गया, वहीं 06 सितंबर को डीआरजी एवं थाना मिरतुर पुलिस के संयुक्त अभियान में डुमरीपलनर जंगल से 07 बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और 06 नग डेटोनेटर बरामद किए गए , जबकि 05 सितंबर को डीआरजी और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादी डंप से 02 नग ग्रेनेड और 05 नग तीर बम बरामद किया, सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम ने इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।0
0
Report
ग्वालियर में नाबालिग से धोखे से शादी का झांसा देकर शोषण: पॉक्सो समेत धाराओं में मामला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सोशल मीडिया पर पहचान के बाद युवक ने शादी का झांसा दिया और उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. दरअसल ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुरेश नगर निवासी 17 वर्षीय पीड़िता की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कृष्णकांत शर्मा से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लिया और मिलने के बहाने सिटी सेंटर स्थित होटल रेड स्टोन के कमरे में बुलाया. होटल के कमरे में आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण किया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन पीड़िता को लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंचे। जहाँ यूनिवर्सिटी पुलिस ने दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 तथा SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. CSP रवि भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गोयनका ट्रस्ट ने भादों उत्सव के समापन पर गोयनका रिकग्निशन अवार्ड वितरित किया
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर skr11 आनंद पारीक 7014197914 फतेहपुर सीकर फतेहपुर के गोयनका मन्दिर में चल रहे भादों उत्सव के अंतिम दिन आज 20 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गोयनका रिकग्निशन अवार्ड प्रदान किये गए। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट के ट्रस्टी नारतन गोयनका ने की। समारोह में इंडियन एक्सप्रेस समूह के चेयरमैन विवेक गोयनका, पीके ग्रुप ऑफ कंपनियों के चेयरमैन गोविन्द राम गोयनका और गोल्डी मसाले की संस्थापक वसंत लाल गोयनका को "गोयनका सम्मान" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में गोयनका रिकग्निशन अवार्ड के सात श्रेणियों में कुल 20 लोगों को सम्मानित किया गया। गोयनका रिकग्निशन अवार्ड की श्रेणी में अकादमिक क्षेत्र में अदया गोयनका, जीविका गोयनका, निवेश गोयनका और तिथि गोयनका, तथा कला के क्षेत्र में करिश्मा गोयनका, व्यापार के क्षेत्र में लखन नन्दलाल गोयनका और सज्जन गोयनका, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर गौरव गोयनका, डॉक्टर प्रियंका यश गोयनका और डॉक्टर शैलेश गोयनका, प्रोफेशनल केटेगरी में कोमल गोयनका, मनीषा गोयनका, निर्मल गोयनका, प्रभात गोयनका और सोहम गोयनका, समाज सेवा के क्षेत्र में ओम प्रकाश गोयनका, शिव कुमार गोयनका, और खेल के क्षेत्र में आदविक गोयनका, दक्षायिनी गोयनका और मास्टर शिवांश योगेश गोयनका को पुरस्कार प्रदान कर आदिकर्ताओं की ओर से सम्मानित किया गया। अरूण गोयनका ने बताया कि अवार्ड के विजेताओं का चयन जस्टिस (रिटायर्ड) श्रीमती साधना जाधव, सी ए आर के अग्रवाल और नितीश भारद्वाज की टीम ने किया। गुरूवार को आज गोयनका मंदिर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में गोयनका ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुशील गोयनका, राधेश्याम गोयनका, गिरधारी गोयनका, नवरतन गोयनका, विष्णु प्रकाश गोयनका सहित अनेक ट्रस्टी एवं देश भर से आए प्रवासी गोयनका परिवार के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
बहरोड़ नगर निकाय चुनाव: कलेक्टर ने अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कड़ी निगरानी की
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) ...... बहरोड़ नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने गुरुवार को बहरोड़ नगर परिषद क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कक्ष, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने तहसीलदार अनिल कुमार को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को चुनाव संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।0
0
Report
कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल; दावे खोखले क्यों?
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बीजेपी महिलाओं की विरोधी है 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या महिलाओं के खिलाफ अपराध की बात हो बीजेपी सरकार नाकाम रही है अब जब चलाचली का समय है योगी की विदाई का समय है तो ऐसे में महिला सहायता समूह को धन राशि देने की बात कर रहे है ऐ एक छलावा है माहिलाओं बच्चियों को स्कूटी देन े की बात हुई थी क्या वो किसी को मिला उल्टे हाथरस उन्नाव जैसे मामले हैं जिसमें महिलाओं के साथ अपराध हुई तो योगी सरकार अपराधियों के साथ खड़ी हो गई0
0
Report
कोटा के वार्ड 98 में आचार संहिता उल्लंघन, शराब बांटने के आरोप सामने
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा नगर निगम के वार्ड 98 में आचार संहिता की धज्जियां उड़ी कोटा नगर निगम के वार्ड 98 में आचार संहिता के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां उड़िया बस्ती और बंगाली बस्ती में एक्टिवा स्कूटर से शराब बांटने के आरोप लगे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भाजपा प्रत्याशी अनसूया गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता पर शराब बंटवाने और स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का सीधा आरोप लगाया है। एक ओर घटना को लेकर देर रात दोनों प्रत्याशी के बीच जमकर विवाद हुआ था पुलिस ने समझाइश कराकर मामला शांत कराया। फिर एक नया विवाद सामने आ गया पुलिस ने एक्टिवा स्कूटर से शराब की बोतलें बरामद कर चालक को डिटेन कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
आमेर में आरोपी आजम का जुलूस, पुलिस ने खौफ कम करने के लिए निकाला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मनीष सोनी हत्याकांड के आरोपी आजम का आमेर में निकाला जुलूस, भारी पुलिस जाब्ते के बीच सड़क पर आजम की परेड आमेर में चाकूबाजी के बाद मनीष सोनी हत्याकांड का मामला स्थानीय लोगों में खौफ कम करने के लिए पुलिस ने आरोपी आजम का निकाला जुलूस आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में कार्रवाई जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में दूसरे चरण मतदान के लिए पुलिस अलर्ट; 22 संवेदनशील क्षेत्र, 20 मोबाइल टोली
Hanumangarh, Rajasthan:दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट, 22 संवेदनशील-अति संवेदनशील स्थानों पर रहेगा अतिरिक्त जाप्ता,हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 20 मोबाइल पार्टियां तैनात, सीसीटीवी कैमरों से भी होगी निगरानी हनुमानगढ़ नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब पुलिस-प्रशासन दूसरे चरण के मतदान को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. शुक्रवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद तथा पीलीबंगा और गोलूवाला नगर पालिकाओं में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में पुलिस अधिकारियों और जाप्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दूसरे चरण के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. एडिशनल एसपी रैंक के वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारी, डिप्टी एसपी एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए एडिशनल एसपी रैंक के दो, डिप्टी एसपी रैंक के दो तथा तीन-चार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ अतिरिक्त जाप्ता भी रहेगा। जंक्शन और टाउन क्षेत्र में अलग से 20 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी। इसके अलावा रिजर्व जाप्ता भी तैयार रखा गया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डो में से 22 स्थानों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। वे स्वयं भी मतदान केन्द्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से चुनावी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लेकर कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस केवल फील्ड में ही नहीं, बल्कि कंट्रोल रूम से भी पूरे चुनावी माहौल पर नजर रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता के उल्लंघन, अवैध गतिविधि या किसी भी प्रकार की बदमाशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी, 65 केंद्रों पर मतदान
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के बारे में प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 सितंबर को नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार सभी मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है और टीमें अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। 58,651 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 65 मतदान केंद्रों में 20 सहायक मतदान केंद्र हैं, जबकि 11 केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। मतदान ईवीएम के जरिए होगा। बूथों पर छाया, पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है。0
0
Report
मथुरा के जैंत क्षेत्र में टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित एक टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुआँ का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुँच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब दस गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
Advertisement
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 हजार लीटर शराब जब्त
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13.58 लाख का माल जब्त-नष्ट दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में भी अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एवं आबकारी संभागीय उड़नदस्ता उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर 10 सितंबर को सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश दी गई。 आबकारी विभाग की कार्रवाई में 35 ड्रम में करीब 7 हजार लीटर गुड़ लाहन बरामद कर सैंपल लेने के बाद मौके पर नष्ट किया गया। वहीं 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त एवं नष्ट किए गए शराब व अन्य सामान की अनुमानित कीमत 13 लाख 58 हजार 700 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही。 आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
बिल्हा के बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी हमला, आरोपी गिरफ्ताार
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फल की दुकान खोलने जा रहे बुजुर्ग पर एक युवक ने कथित तौर पर पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। मामला बरतोरी गांव का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक सुखरू राम जायसवाल अपने भतीजे दुर्गेश जायसवाल के साथ फल की दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम झाल निवासी रामानुज कौशिक उनके सामने आ गया। आरोप है कि रामानुज ने सुखरू राम के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उस वक्त सुखरू राम के सिर से लगातार खून निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल अपने साधन से सीएचसी बिल्हा लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में प्रार्थी देव कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी रामानुज कौशिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है। साथ ही हमले के पीछे की वजह भी जांची जा रही है。0
0
Report
दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर्स पर बुलडोजर, सख्त संदेश
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर्स पर चला बुलडोजर.. दमोह में लंबे समय से लोगों का सिरदर्द बने मॉडिफाइड बाइक साइलेंसर और नियम विरुद्ध गाड़ियों में लगाए गए हूटर्स को लेकर अब पुलिस सख्त है और न केवल इन साइलेंसर और हूटर्स को जब्त किया गया बल्कि उन पर बुलडोजर चला कर पुलिस ने बड़ा संदेश भी दिया है। दरअसल लंबे समय से बुलेट सहित दूसरी गाड़ियों में नई पीढ़ी के नौजवान आवाज बदलने और तेज करने के लिए साइलेंसर को मॉडिफाइड कर के लगा रहे है इन सायलेसर की आवाज लोगों को चुभती है नहीं बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है इसके साथ ही सरकार के आदेश के बाद भी रसूखदार लोगों की गाड़ियों पर नियमों के विरुद्ध हूटर्स लगाए गए है जिसे लेकर दमोह एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया और 100 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर , दो दर्जन के आसपास हूटर और 100 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। आज दमोह की VIP रोड पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में इन सायलेसर हूटर्स और प्रेशर हॉर्न पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सड़क पर इन्हें रखकर इन पर बुलडोजर चलाया गया और उन्हें नष्ट किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि नियमों के विरुद्ध किसी को भी सहन नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
