206122
औरैया में शातिर चोर छह बाइक के साथ गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में दिबियापुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, जो चोरी की बाइक के साथ था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य चोरी की बाइक भी झाड़ियों से बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इस सफल ऑपरेशन से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति अपनी तत्परता दिखाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोलर प्लांट से अभिषेक के बिजली बिल शून्य के करीब, शिक्षा खर्च में राहत
Munger, Bihar:सोलर संयंत्र लगते ही अभिषेक का बिजली बिल हुआ लगभग शून्य, बोले- बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होगी बचत की राशि।PM सूर्य घर योजना के तहत राज्य के 25 हजार लाभुकों को अतिरिक्त राज्य सहायता का मुख्यमंत्री ने किया हस्तांतरण। मुंगेर: मंगलबार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के 25 हजार लाभुकों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता हस्तांतरित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंगेर में इसका आयोजन समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी और योजना के लाभुक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान मुंगेर के अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि सोलर संयंत्र लगने के बाद उनके बिजली खर्च में काफी कमी आई है। उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।।अभिषेक ने कहा कि बिजली बिल में होने वाली बचत उनके परिवार के लिए काफी राहत देने वाली है। इस बचत से बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को योजना के तहत ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से लोगों के बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा। बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर बाइट : अभिषेक कुमार लाभार्थी बाइट :कैलाश कुमार साह लाभार्थी0
0
Report
सूरजपुर में ग्रामीण डूबने से मौत, DDRF ने शव बरामद
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर नहाने गया ग्रामीण तालाब में डूबा,, हानदे में ग्रामीण की मौत,, DDRF की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को किया बरामद,, बसदेई इलाके का मामला,, पुलिस जांच में जुटी,0
0
Report
शमशाद हत्याकांड: मोतिहारी पुलिस ने मुख्य आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया
Motihari, Bihar:मरने से पहले हत्यारे की नाम बता देने वाले चर्चित शिक्षक शमशाद हत्याकांड में नेपाल में छिपकर रह रहा मुख्य आरोपी को आज मोतिहारी पुलिस ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया है। बंजरिया थाना क्षेत्र के चर्चित शिक्षक शमशाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और 20 हजार रुपये के इनामी पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन को गिरफ्तार कर लिया है।सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की ओर जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और मौके पर जाल बिछाकर आरोपी चमन को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।बता दे कि 17 सितंबर को सिसवा गांव के शिक्षक शमशाद का स्कूल से लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया था।आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल करने के बाद उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने शिक्षक शमशाद को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल चौक को जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के अगले ही दिन पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।इसके साथ ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।लगातार चल रही छापेमारी के बाद आखिरकार पुलिस ने इनामी आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस की पूछताछ में यह साफ होगा कि शिक्षक शमशाद की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
डीएम ने बंदी दरबार लगाकर जेल में हाईटेक सुविधाओं पर जोर दिया
Chapra, Bihar:कैदियों کی समस्याओं پر डीएम का ‘बंदी दरबार’, जेल में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं मुलाकाती व्यवस्था होगी आसान, खुले बिजली तार होंगे सुरक्षित; न्यायिक प्रक्रिया में देरी दूर करने पर भी जोर, मंडल कारा छपरा में मंगलवार को जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बंदी दरबार लगाकर कैदियों की समस्याएं सीधे सुनीं। जेल निरीक्षण के दौरान डीएम ने बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मुलाकाती व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार भी मौजूद रहे। बंदी दरबार में कैदियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और विभिन्न मांगों को जिलाधिकारी के सामने रखा। डीएम ने मामलों को समझते हुए नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं, एसएसपी रोशन कुमार ने पुलिस अनुसंधान से जुड़े मामलों में आवश्यक कागजात और सहयोग उपलब्ध कराने तथा न्यायालय में विचारण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पुलिस स्तर से हरसंभव पहल का आश्वासन दिया। जेल में मिलेंगी बेहतर और हाईटेक सुविधाएं निरीक्षण के दौरान डीएम ने जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। बंदियों की संख्या के अनुरूप बिस्तर और कपड़ों की धुलाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने को कहा गया。 मुलाकाती व्यवस्था को आसान बनाने के लिए डेडिकेटेड हेल्प डेस्क और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि बंदी अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे सकें। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित समीक्षा और मुलाकाती व्यवस्था से जुड़े फुटेज व अभिलेखों के उचित रखरखाव पर भी जोर दिया गया。 खुले बिजली तारों को तत्काल सुरक्षित करने का निर्देश जेल परिसर में खुले विद्युत तारों को लेकर भी डीएम ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने संबंधित विद्युत अभियंताओं को खुले तारों को तत्काल सुरक्षित कराने और क्लोज्ड वायरिंग में परिवर्तित करने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके। इसके अलावा बंदियों को गुप्त शिकायत पेटिका के इस्तेमाल की जानकारी देने और प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण पर भी फोकस जेल परिसर में मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, जेल परिसर के विभिन्न भवनों और आवासीय परिसरों में रह रहे लोगों के सत्यापन के लिए संबंधित एसडीओ और सीडीपीओ को निर्देशित किया गया。 जेल में स्वच्छता और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान हो और जेल की सुरक्षा, स्वच्छता तथा मूलभूत सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाए। निरीक्षण के अंत में डीएम और एसएसपी ने जेल परिसर में पौधरोपण भी किया。 यानी जेल निरीक्षण में सिर्फ सुरक्षा की समीक्षा नहीं हुई, बल्कि बंदियों की सुविधाओं, शिकायतों और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी प्रशासन ने सीधे संवाद किया।0
0
Report
बीएनएमयू में UMIS भुगतान संकट के बाद परिणाम जारी; एक लाख विद्यार्थी राहत
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में यूएमआईएस कंपनी के 11 करोड़ रुपए से अधिक बकाया के कारण लंबित परीक्षा परिणामों को लेकर जी मीडिया द्वारा सोमवार को खबर जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। विश्वविद्यालय ने कई लंबित परिणाम जारी कर दिए हैं। शेष परिणाम भी एक-दो दिन में जारी करने की बात कही गई है। इससे करीब एक लाख विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूएमआईएस की ओर से रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया रोके जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंपनी से बातचीत की। छात्र हित को देखते हुए कंपनी परिणाम जारी करने के लिए तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि यूजी फिफ्थ सेमेस्टर, सेकंड सेमेस्टर, फोर्थ सेमेस्टर सहित कई परिणाम जारी किए गए हैं। बीएड का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। यूजी थर्ड सेमेस्टर का परिणाम भी आ चुका है। शेष लंबित परिणाम एक-दो दिन में जारी कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यूएमआईएस का भुगतान लंबित रहने के कारण बीएनएमयू के करीब एक लाख विद्यार्थियों के परिणाम अटके हैं। बीएड, स्नातक और पीजी के कई परिणाम करीब तीन महीने से लंबित थे। इससे विद्यार्थियों के अगले सेमेस्टर में नामांकन, छात्रवृत्ति आवेदन और आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। खबर के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूएमआईएस से बातचीत कर परिणाम जारी कराने की प्रक्रिया तेज की। बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। करीब 1200 विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर, सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर, पीजी सेकंड सेमेस्टर और डिग्री थर्ड पार्ट स्पेशल परीक्षा के परिणाम भी लंबित थे।0
0
Report
सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत: हाथ में डसे विषैले सांप के काटने के बाद इलाज के दौरान निधन
Munger, Bihar:सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, नवमी क्लास की छात्रा था छात्रा , सांप के काटने के बाद ऊँगली में लगा दी हेडीप्लस. मुंगेर : असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। वह कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। मृतक बच्ची की मां कंचन देवी ने बताया कि सामान रखने के बाद चंदा फ्रिज के पास से कचिया निकालने गई थी। इसी दौरान वहां छिपे विषैले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। बच्ची ने डर के कारण परिजनों को तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जंहा चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाइट : कंचन देवी माँ बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर परिजनों के बताया की चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी और छह बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बाइट : दादा शोभन बिंद बाइट : अभिषेक कुमार चाचा0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की डोलों से निकली शोभायात्रा
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ कस्बे में भाद्रपद शुक्लापक्ष जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी मंदिर के डोलों के नगर भ्रमण निकले। शहर के चार मंदिरों से ठाकुरजी एक किलोमीटर दूरी तक भ्रमण पर रहे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे डोलों में ठाकुरजी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया; उनके साथ राधा-रानी भी थीं। ढोल-नगाड़ों के साथ भगवा झण्डे में युवाओं की टोली ने व्यवस्थाओं को सम्भाल जयघोष लगाए। पं भारत भुषण व बालकृष्ण बंसल ने बताया कि इस दिन ठाकुरजी को विमान (डोले) में विराजित करके गायन, वादन, कीर्तन और जय-घोष के साथ जलाशय पर स्नान कराकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए आरती की जाती है। रात्रि में ठाकुरजी को दक्षिण-कटि परिवर्तन कराके शयन कराते हैं। दूसरे दिन पूर्वाह्न में वासुदेव जगत्राथ प्राप्तेयं द्वादशी तव। पाश्र्वैन परिवर्तन सुखं स्वपिहि माधव। से प्रार्थना करके पारण किया जाता है। राजपूताने में यह उत्सव जलझूलनी के नाम से प्रसिद्ध है। अब सनातनी भक्तों द्वारा भारत ही नहीं विश्व में यह उत्सव मनाया जाता है। इसी उत्सव को ठाकुर जी की कृपा प्राप्ति के लिए प्रमुख चार मंदिरों से डोले निकालकर कोटपूतली व बहरोड़ में महोत्सव रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु डोले के नीचे से निकलकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। प्रथम डोला गढ़ वाले मंदिर से, द्वितीय कल्याण जी बलदेव मंदिर बाजार, तृतीय डोला केशव बिहारीजी मंदिर व चौथी डोला कच्चेड़ी ठाकुर नृसिंह मंदिर मिलते बड़े मंदिर के सामने संध्या आरती कर वृंदावन जोहड़ पहुँचते हैं। स्नान कर पद्मा एकादशी व्रत कथा सुनकर चरणामृत ग्रहण करते हैं। इस दौरान कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। इसी प्रकार क्षेत्र के गांवों में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की पालकी निकाली गई। गांव के प्राचीन ठाकुर जी मंदिरों से फूलों से सजे-धजे डोलों में ठाकुरजी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। बालगोपाल की शोभायात्रा निकली, जो गांव के मुख्य मार्गों व मंदिरों से होते हुए खेताहड़ा जोहड़ में ठाकुर जी को स्नान करवाने के बाद वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तजन द्वारा शंख, घड़ियाल और जयकारों के साथ उद्घोष लगाते हुए गांवों का भ्रमण किया।0
0
Report
नीमकाथाना में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी नगर भ्रमण, भक्तों की जयकार
Sikar, Rajasthan:जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण, जयकारों से गूंजा नीमकाथाना。 सीकर जिले के नीमकाथाना में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी की सुसज्जित पालकियां निकाली गईं और भगवान को नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान पूरा शहर ठाकुरजी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी को फूलों से सजी आकर्षक पालकियों में विराजमान किया गया। भगवान को नई पोशाक पहनाई गई। इसके बाद शंख-घड़ियाल की ध्वनि, भजन-कीर्तन और ठाकुरजी के जयकारों के बीच पालकियां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। श्रद्धालु पालकियों को कंधों पर उठाकर चल रहे थे, वहीं कई श्रद्धालु भगवान को चंवर डुलाते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि नरसिंह मंदिर, जानकीनाथ मंदिर, गोपाल मंदिर, श्याम मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सत्यनारायण मंदिर और राम मंदिर सहित शहर के करीब 17 ठाकुरजी मंदिरों से पालकियां निकाली गईं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकियों पर पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकियों के नीचे से निकलकर दर्शन करते नजर आए और सुख-समृद्धि की कामना की।0
0
Report
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का जलविहार, खंडार में श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति में डूबी
खंडार उपखण्ड क्षेत्र में जलझूलनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया. खंडार उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव-कस्बों में धार्मिक आयोजन हुए. मंदिरों से ठाकुर जी की प्रतिमाओं को विधि-विधान से जलविहार कराया गया. इसके बाद ठाकुर जी को आकर्षक पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. संकीर्तन टोलियों ने ढोल-मंजीरों के साथ धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. ठाकुर जी के पालकी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया. कई श्रद्धालु पालकी के नीचे से निकलकर भगवान का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए. नगर भ्रमण के बाद ठाकुर जी को पुनः मंदिर में विराजमान कराया गया. यहाँ पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को ककड़ी, खीरा, केले सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए. पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर के अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़। तीन शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार। हरियाणा निर्मित 223 लीटर अंग्रेजी शराब सहित कार बरामद। हरियाणा से बिहार ले जाइ जा रही थी शराब। कार के अंदर सीट के नीचे और सीएनजी सिलेंडर में छिपाकर ले जा रहे थे शराब। पकड़े गए शातिर शराब तस्कर बिहार के रहने वाले। महमूदाबाद कोतवाली पुलिस और SOG टीम को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
किशनगढ़ में पानी की मोटर प्लग लगाते समय करंट से महिला मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में पानी की मोटर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद महिला अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय वाईएन अस्पताल रेफर कर दिया। वाईएन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सिटी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर निवासी 38 वर्षीय रेणुका जैन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सुशील अजमेरा भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के चारों निकायों में उपसभापति चुनाव: कांग्रेस ने कब्जा, भाजपा तीन पालिकाओं में जीत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के चारों नगरीय निकायों में मंगलवार को उपसभापति पद के चुनाव संपन्न हुए। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस की रेखा जैन ने भाजपा के विजय जटिया को 24-16 के अंतर से हराकर उपसभापति पद अपने नाम किया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के पास 20 पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन था, जबकि भाजपा के पास 16 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद था। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को 24 वोट मिले। ऐसे में भाजपा खेमे से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई है। इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस की ज्योति सोनी सभापति निर्वाचित हुई थीं। इस तरह प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति और उपसभापति दोनों पद कांग्रेस के खाते में चले गए हैं। वहीं जिले की तीन नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अरनोद में भाजपा के ईश्वर चौधरी ने कांग्रेस की पिंकी मीणा को नौ वोट से हराया। ईश्वर चौधरी को 14 वोट मिले, जबकि पिंकी मीणा को पांच वोट मिले और एक मत खारिज हुआ। 20 वार्ड वाली अरनोद नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय पार्षद हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद पर भी भाजपा के राहुल मीणा निर्वाचित हुए थे। छोटीसादड़ी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। भाजपा के प्रदीप उपाध्याय ने कांग्रेस के भरत खटीक को महज एक वोट से मात दी। प्रदीप उपाध्याय को 13 और भरत खटीक को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा के दूसरे प्रत्याशी रामचंद्र माली को एक भी वोट नहीं मिला। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदीप उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। धरियावद नगर पालिका में भाजपा के भुवन प्रताप सिंह राणावत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अनिल वक्तावत से था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुवन प्रताप सिंह राणावत को विजयी घोषित किया गया। परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों ने स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। चारों निकायों के उपसभापति चुनाव के नतीजों के बाद जिले की नगरीय राजनीति में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने सभापति के बाद उपसभापति पद भी अपने नाम कर लिया, जबकि अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद में भाजपा ने अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा। प्रतापगढ़ में उपसभापति चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पहुंचे अतिरिक्त चार वोट अब स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में जमुई घटना पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना में जमुई की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर घटना के विरोध में आवाज़ बुलंद की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में बिहार की किसी भी बेटी को ऐसी घटना का सामना न करना पड़े। वहीं, पटना जिला कांग्रेस कमिटी ने घटना की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डालते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रकाश गुप्ता पुजारी, शमीम अख्तर, राजेश यादव, मनोज मंडल समेत प्रखंड अध्यक्ष रिजवान ख़लीफ़ा, समीम उद्दीन, सुभास यादव, अभय जायसवाल, अताउर रहमान और चंदन चंद्रवंशी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए पीड़िता को न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।0
0
Report
केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स: कार्तिक आर्यन, मनोज मुंतशिर विजेता
Noida, Uttar Pradesh:KEVADIA (GUJARAT) 72ND NATIONAL FILM AWARDS CEREMONY HELD AT STATUE OF UNITY, KARTIK AARYAN AND MANOJ MUNTASHIR AMONG AWARD RECIPIENTS / VISUALS / KARTIK AARYAN (ACTOR), MANOJ MUNTASHIR (LYRICIST) S/B & REAX प्रसार भारती के चेयरपर्सन प्रसून जोशी कहते हैं, "मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह एक शानदार पहल है कि यह समारोह दिल्ली से बाहर, ठीक यहाँ 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी' के पास आयोजित किया गया, जो हमारे देश की एकता के प्रतीक के तौर पर शान से खड़ा है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी देश भर में दूसरी जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा। सभी विजेताओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।" 'मैदान' फ़िल्म के लिए 'बेस्ट लिरिक्स' का अवॉर्ड जीतने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर कहते हैं, "मेरे लिए यह दोहरी खुशी और दोहरे गर्व की बात है कि आज हमें यह अवॉर्ड 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल के साये में मिला है; हम सभी को यहाँ यह सम्मान प्राप्त हुआ। और यह जगह—मैं पूरे भारत देश से अपील करता हूँ—यह एक अद्भुत जगह है। हम सभी को अपने 'लौह पुरुष' को श्रद्धांजलि देने के लिए कम से कम एक बार केवड़िया ज़रूर जाना चाहिए..." 72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स समारोह के बाद, 'चंदू चैंपियन' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल' का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा, "...उन्होंने (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) बहुत ही सुंदर ढंग से बात रखी... मेरे पास शब्द नहीं हैं..." 'मारन' के लिए बेस्ट गुजराती फ़िल्म का अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर अभिषेक जैन कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि एक गुजराती फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला है, और वह भी गुजरात में ही, एकता नगर में। अगर आप नेशनल अवॉर्ड्स को देखें, तो यह सिर्फ़ एक इंडस्ट्री या सिर्फ़ बॉलीवुड का मामला नहीं है—यहाँ पूरा भारतीय सिनेमा जगत इकट्ठा होता है। एकता नगर में 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी' की मौजूदगी में इसका आयोजन पूरे देश के लिए एकता का सबसे बड़ा प्रतीक और संदेश है..."0
0
Report
असम घटना पर CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तंज: 'बांटो और राज करो' नीति के चलते जनता ने नकारा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे के दौरान उनके काफिले पर हुए कथित हमले की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लगातार 'बांटो और राज करो' की विभाजनकारी रणनीति अपना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधूरे वादों और जनविरोधी नीतियों की वजह से ही देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है।0
0
Report
Advertisement
