244235
जेबीएफ के सहयोग ने फायरकर्मियों ने छात्राओं को दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में जुबिलेट भरतिया फाउंडेशन एवंअग्निशमन विभाग के कर्मियों ने छात्राओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। बृहस्पतिवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय भानपुर में अग्निशमन अधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा ने छात्राओं को आग लगने से होने वाले जान माल के नुकसान को रोके जाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रसोई घर में अगनिशमन यंत्रों को अवश्य रखें और समय आने पर उनका उपयोग करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा के वायरल वीडियो मामले में सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर के खिलाफ FIR
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा नेता अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो के मामले. मामले में भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएन्जर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज. कांग्रेस ने कहा डरने वाले नहीं, भाजपा कह रही कि कांग्रेस करती है भ्रम फैलाने का काम0
0
Report
सागर के ऑटो ड्राइवर के घर 3 करोड़ रुपए मिलने से सियासत गर्म
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कर्मचारियों, व्यापारियों , टैक्सी ड्राइवर्स के प्रदर्शन पर गरमाई सियासत कांग्रेस ने खड़े किए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का बयान यह टेलिवीजन की सरकार है, इनके पास विजन नहीं है किसान, कर्मचारी, टैक्सी ड्राइवर, छात्र, व्यवपारी सब सड़कों पर हैं गांधीवादी आंदोलनों पर लाठियां चलाई जाती हैं भाजपा के समरसता अभियान पर बोली कांग्रेस कांग्रेस ने ही एसटी एससी ओबीसी वर्ग को कांग्रेस ने ही उनका हक अधिकार दिया लाल सिंह आर्य कांग्रेस के दिए आरक्षण के कारण ही विधायक और मंत्री बने आज यह कांग्रेस को कोस रहे हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है सागर में ऑटो ड्राइवर के घर से 3 करोड रुपए मिलने का मामला कांग्रेस ने कहा मध्य प्रदेश में बीते कही सालों से बीजेपी की सरकार है यह करप्शन का पैसा है यह करप्शन और कर्ज की सरकार है। यह 3 करोड नहीं 300 करोड़ तक पहुंच सकती है बड़ी मछली बाकी सामने आना चाहिए है। सौरभ शर्मा के मामले में भी आज तक पता नहीं चल वहां पैसा किसका था बाइट स्वदेश शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता0
0
Report
भंडारे की लाइन में पकड़ाया आरोपी राजकुमार शर्मा, फरारी खत्म
Shahdol, Madhya Pradesh:हत्या के बाद फरारी... बाबाओं की शरण... बदला ह Hulिया... और आखिर में भंडारे की लाइन से गिरफ्तारी। शहडोल के चर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजकुमार शर्मा की गिरफ्तारी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पुलिस से बचने के लिए आरोपी धार्मिक स्थलों को अपना ठिकाना बनाता रहा। जटायु धाम और मैहर के बाद वह बागेश्वर धाम पहुंचा और पहचान छिपाकर रहने लगा। लेकिन पुलिस जब उसके पीछे बागेश्वर धाम पहुंची तो आरोपी भंडारे में भोजन के लिए थाली लेकर लाइन में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पर नजर पड़ते ही उसने थाली छोड़ी और दौड़ लगा दी, लेकिन अमलाई पुलिस की टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा। अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में 13 जुलाई को चिकन शॉप संचालक राज्जन कहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से आरोपी राजकुमार शर्मा फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार लगातार अपना ठिकाना और हुलिया बदल रहा था। पुलिस की जांच में आरोपी की लोकेशन धार्मिक स्थलों के आसपास मिलने लगी। फरारी के दौरान आरोपी पहले जटायु धाम, इसके बाद मैहर और फिर बागेश्वर धाम पहुंचा। यहां उसने अपना हुलिया बदल लिया और आश्रम क्षेत्र में छिपकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता रहा। आरोपी के बागेश्वर धाम में होने का पुख्ता सुराग मिलने के बाद अमलाई पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को शुरुआत में आरोपी नहीं मिला, लेकिन इसी दौरान टीम की नजर भंडारे की ओर गई। यहां श्रद्धालुओं के बीच भोजन के लिए लगी लाइन में राजकुमार शर्मा हाथ में थाली लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही आरोपी खतरा भांप गया। उसने थाली छोड़ी और मौके से भागने लगा। अचानक हुई इस हलचल के बाद पुलिस टीम भी उसके पीछे दौड़ी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। बागेश्वर धाम से गिरफ्तार आरोपी को अब शहडोल लाया गया है। एसपी संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब उससे फरारी के दौरान मिले सहयोग, उसके ठिकानों और रामपुर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। यानी हत्या के बाद धार्मिक स्थलों को सुरक्षित ठिकाना समझकर पुलिस से बचता रहा 30 हजार का इनामी आरोपी आखिरकार बाग presum धाम के भंडारे की लाइन में पुलिस के हत्थे चढ़ गया。0
0
Report
Advertisement
झारखंड में गुमला से JJMP के 4 नक्सली गिरफ्तार, 5 लाख इनाम
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग झारखंड गुमला पुलिस को माओवादी मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता, प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़े 4 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुख्यात और 5 लाख का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कुख्यात रामदेव लोहरा को उसके तीन सहयोगियों के साथ किया गया गिरफ्तार, रामदेव लोहरा 5 लाख रुपये का इनामी, अरविंद नायक, एरिया कमांडर, मुनेशर सिंह सदस्य और जीतेंद्र लोहरा सदस्य, नक्सलियों के पास से AK 56, एसएलआर, सेमी ऑटोमैटिक राइफल सहित कारतूस, गोला बारूद, वॉकी टॉकी, 8 मोबाइल फोन और JJMP के पर्चे भी हुए बरामद,गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में मिली सफलता।0
0
Report
भाजपा का दावा: दलित सम्मान और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
Bhopal, Madhya Pradesh:वही भाजपा ने कहा भाजपा में रीति नीति सामाजिक समरसता की है कांग्रेस ने दलितों का 50 साल तक दोहन किया भाजपा हर जगह दलितों को सम्मान दे रही है भाजपा के सामाजिक समरसता अभियान जारी रहेंगे。 ऑटो ड्राइवर के घर से 3 करोड़ मिलने पर भाजपा ने कहा कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व्यवसाय बन गया था कमलनाथ सरकार में भ्रष्टाचार होता था कांग्रेस पार्टी इस तरह की बात ना करें भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा में जीरो टॉलरेंस की नीति है。 अलग-अलग प्रोटेस्ट पर भाजपा ने कहा कांग्रेस दोहरी राजनीति करती है झारखंड में कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे थे वहां बात करने के लिए तैयार नहीं कांग्रेस भाजपा सभी की समस्या को सुनती है और हल करती है किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया。0
0
Report
एनालॉग पनीर रोक से रायपुर कंपनियां शुद्ध दूध से पनीर बनाने को आवेदन
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर रोक के बाद अब पनीर कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.. एनालॉग पनीर बनाने वाली कंपनियां अब मध्यप्रदेश से शुद्ध दूध मंगाकर पनीर बनाने की तैयारी में हैं.. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की लगातार जांच और कार्रवाई के बाद रायपुर की तीन कंपनियों ने शुद्ध दूध से पनीर उत्पादन की अनुमति के लिए विभाग में आवेदन किया है.. इनमें एस.जी. डेयरी प्रोडक्ट, निमोरा और टाटीबंध-बिलासपुर हाईवे स्थित कंपनी शामिल है.. कंपनियों ने विभाग को बताया है कि मध्यप्रदेश से करीब 25 हजार लीटर दूध रायपुर लाया जाएगा और इसी शुद्ध दूध से पनीर का उत्पादन किया जाएगा.. अनुमति मिलने के बाद बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की तैयारी है.. खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि एनालॉग पनीर बनाने वाली कंपनियों ने मध्यप्रदेश से शुद्ध दूध लाकर पनीर बनाने के लिए आवेदन किया है.. आवेदनों पर चर्चा जारी है और जल्द निर्णय लिया जाएगा..0
0
Report
Advertisement
पसमांदा समाज के लिए बीजेपी ने तारिक मंसूर और बासित अली को जिम्मेदारी दी
Noida, Uttar Pradesh:पसमांदा समाज के लिए मुद्दा- बीजेपी ने पसमांदा समाज को साधने के लिए तारिक मंसूर और बासित अली को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है. क्या पसमांदा समाज बीजेपी पर भरोसा जता पाएगा? बाइट- कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक; सैय्यद मोजिज राजनीतिक विश्लेषक0
0
Report
भंवरी केस: लोहावट धरने में बज्जू बाजार बंद, न्याय की मांग तेज
Bikaner, Rajasthan:भंवरी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर बज्जू बाजार पूर्णतया बंद लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखे प्रतिष्ठान मेडिकल बाजार भी बंद, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने दिखाई एकजुटता भंवरी हत्याकांड के खुलासे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग बाजार बंद के बाद प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग भंवरी प्रकरण में न्याय की मांग अब लगातार जोर पकड़ती जा रही है लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में आज बज्जू बाजार पूरी तरह बंद रहा व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित परिवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई बज्जू का मेडिकल बाजार भी बंद रहा, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भागीरथ तेतरवाल भी लगातार इस प्रकरण को लेकर सक्रिय हैं और मामले में न्याय की मांग उठा रहे हैं जिसके चलते बाजार में सन्नाटा नजर आया व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि भंवरी हत्याकांड का जल्द खुलासा होना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर लोहावट में चल रहे आंदोलन को बज्जू के व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया है बाजार बंद के बाद क्षेत्रवासी और व्यापारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के जरिए मामले में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी व्यापारियों ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन को समर्थन जारी रखा जाएगा बज्जू में बाजार बंद के जरिए व्यापारियों और आमजन ने साफ संदेश दिया कि भंवरी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर क्षेत्र एकजुट है।0
0
Report
नीतीश कुमार के आगे 'सुपर सीएम' के नारे से बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज
Naya Chak, Bihar:एंकर - संजय झा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सुपर सीएम का नारा लगाया है इसपर बिहार राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है इसके अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं वहीं इसपर बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने नीतीश कुमार को महात्मा गांधी बताया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एक महात्मा गांधी बिहार के सीएम नितीश कुमार हैं। 22 साल तक के विकास के मामले में कोई उनका विरोध नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर देना यह सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकता है। भारत और बिहार में दूसरा कोई नीतीश कुमार पैदा नहीं हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
पीलीबंगा के सीवरेज नाले से अज्ञात शव बरामद, पहचान की कोशिशें जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पीलीबंगा में सीवरेज नाले से 15-20 दिन पुराना अज्ञात शव बरामद। आनंद विहार कॉलोनी के पास नाले में मिला 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव, अत्यधिक सड़ी-गली हालत में मिला शव, चेहरे की त्वचा पूरी तरह गल चुकी थी, मृतक की जेब से गणेश छाप जर्दे की पुड़िया मिली; पहचान के प्रयास जारी; पीलीबंगा पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है; सूचना के लिए 01508-233013 पर करें संपर्क।0
0
Report
द्वारका सेक्टर-3 में अंधेरा: टूटे खंभे और स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी द्वारका सेक्टर-3 स्थित आदर्श अपार्टमेंट के साथ बनी सर्विस रोड पर पिछले कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद सड़क पर स्ट्रीट लाइट के खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक इन खम्भों पर लाइट नहीं जली। हालात अब इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क पर लगे कई खंभे टेढ़े हो गए हैं, जबकि कुछ खंभे टूटकर नीचे गिर चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इन्हें ठीक कराने या लाइट चालू कराने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बेहद व्यस्त है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टूटे और टेढ़े खंभों को ठीक कराने तथा सभी स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।0
0
Report
टोंक में Ocean Resort और Restaurant नेशनल हाईवे 52 पर पहली सुविधाजनक होटल
Tonk, Rajasthan:ओसियन रिसोर्ट और रेस्टोरेंट जयपुर रोड टोंक हाईवे पर स्थित है, होटल में आने वाले लोगों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं हैं, होटल में शानदार एसी रूम, शादी पार्टियों के लिए के बेहतर व्यवस्था, PARKING की व्यवस्था नेशनल हाईवे 52 पर बेहतरीन सुविधाएं के साथ टोंक में पहली होटल0
0
Report
Advertisement
पीपलू नगरपालिका में करोड़ों के विकास कार्य तेज, नया भवन बनना स्वीकृत
Tonk, Rajasthan:event पीपलू नगर पालिका में विकास कार्यों को मिली गति, करोड़ों के कार्य प्रगति पर पीपलू नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। नगरपालिका पीपलू का नया भवन 1 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से बनेगा। जिसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। वही निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा के विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल के निर्देशन में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आबादी क्षेत्रों में नालियों के सुदृढ़ीकरण सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका की ओर से नियमित सफाई व्यवस्था के साथ घर-घर कचरा संग्रहण भी करवाया जा रहा है। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण के साथ नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से राहत मिले और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो।0
0
Report
DUSU चुनाव के ऐलान के साथ DU कैंपस में राजनीतिक चहल-पहल तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली यूनिवर्सिटी के DUSU चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ DU कॉलेजों में छात्र चुनावी हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, नॉर्थ कैम्पस में गहमागहमी शुरू हो चुकी है, जबकि साउथ कैंपस में छात्र संगठन अपने-अपने मुद्दे उठाने लगे हैं। DUSU चुनाव 18 सितंबर को मतदान होंगे, 19 सितंबर को परिणाम गणना होगी, नामांकन 10 सितंबर तक दाखिल होंगे। समिति की सिफारिशों और कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली HC और NGT के नियम चुनाव के लिए लागू होंगे। DU के ABVP, ASAP, NISUI आदि संगठन चुनाव मैदान में हैं। South Campus क्षेत्र में ABVP और ASAP से जुड़े छात्र कॉलेज के गेट के बाहर अपने मुद्दे रख रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनावी प्रचार सामग्री पर स्ट्रिक्ट्र नियम लगाए हैं।0
0
Report
करहल संत विवेकानंद स्कूल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को स्वास्थ्य,स्वच्छता के प्रति जागरूक...
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी संत विवेकानंद स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान,सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने छात्रों को समझाई शरीर की संरचना करहल "आइये अपने शरीर की रचना को समझें" कार्यक्रम,डॉक्टरों ने बताई हाथ धोने और स्वच्छता की सही विधि करहल के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के एनाटमी विभाग ने "आइये अपने शरीर की रचना को समझें"कार्यक्रम का आयोजन किया। उद्देश्य था छात्रों को स्वास्थ्य,स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना। कार्यक्रम का नेतृत्व एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ.नित्यानंद श्रीवास्तव ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानव शरीर की संरचना की व्यावहारिक जानकारी दी,साथ ही हाथ धोने की सही विधि,दांतों और मुंह की स्वच्छता के बारे में भी बताया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अनुज जैन ने हृदय की जटिल संरचना और कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। डॉ.अतुल यादव,डॉ.मोहित यादव और डॉ.आलोक यादव ने भी स्वस्थ जीवन शैली पर जानकारी दी। विद्यालय निदेशक डॉ.जे.पी.यादव और प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है"। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव,जीव विज्ञान प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव,शिवानी,मोहित,प्रवीण सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
