244235
क्या गजरौला की अप्रोच रोड बंद होने से होटल्स पर पड़ेगा असर?
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के को-आर्डिनेटर सुनील दीक्षित और वीसी भारद्वाज ने अप्रोच रोड (कट) को बंद नहीं करने का सुझाव दिया है। चर्चा यह भी है कि भानपुर रेलवे क्रॉसिंग के सामने बने फ्लाईओवर की एप्रोच रोड को भी बंद किया जा सकता है, जिसका विरोध लंबे समय से चल रहा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो हाईवे किनारे स्थित कई होटल, रेस्टोरेंट और ब्रांडेड आउटलेट, जैसे बीकानेरवाला, होटल रॉयलविलास, डोमिनोज पिज्जा और हल्दीराम, पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष चुने गए; यूनेस्को धरोहर सूची पर सहमति
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को बस्तर दशहरा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व को पूरी भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने को बैठक में चर्चा की गई, इस दौरान सर्वसम्मति से बलराम मांझी को बस्तर दशहरा समिति का उपाध्यक्ष चुना गया, साथ ही इस दौरान बस्तर दशहरा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में दर्ज कराने का साझा संकल्प दोहराया, इस बैठक में बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के पुजारी जिया बाबा सहित समस्त मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरीन, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी एवं टेम्पल स्टेट समिति के सदस्य मौजूद थे।0
0
Report
JSSC CGL गड़बड़ी: CID ने फिर कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की
Ranchi, Jharkhand:JSSC CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले को लेकर एक बार फिर सीआईडी की टीम JSSC कार्यालय पहुंची और फिर से अपनी जांच शुरू की। सीआईडी के रडार पर JSSC CGL परीक्षा में पास आउट हुए अभ्यर्थी है। और यही वजह है कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को खंगालने के साथ उनके आंसर शीट को भी खंगाल रही है। वही दूसरी तरफ सीआईडी की टीम के द्वारा सभी आंसर शीट की FSL जांच भी कराई जाएगी ताकि अगर कोई भी गड़बड़ी नजर आए तो उसपर कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
हापुड़ Pilates विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर फिर किया बुलडोजर हमला
Hapur, Uttar Pradesh:अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण करने वालों पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक बार फिर ताबड़तोड़ गरजा है. एचपीडीए वीसी के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पिलखुवा थाना क्षेत्र में बड़ी और सख्त ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्राईا के दौरान प्राधिकरण प्रवर्तन दल और सचल दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 अलग-अलग जगहों पर लगभग 35 हजार 800 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. टीम ने खैरपुर दहपा रोड, ग्राम अचपल गढ़ी में सीताराम सैनी, इलियास व आबिद द्वारा की जा रही लगभग 4000 वर्ग मीटर की अवैध प्लॉटिंग, चकरोड खैरपुर, ग्राम अचपल गढ़ी में हरपाल व अनीस की करीब 3800 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, चण्डी मन्दिर से खैरपुर मार्ग (खसरा सं० 704) पर किसान नरेश, मुकेश व शहजाद द्वारा विकसित 12000 वर्ग मीटर की प्लॉटिंग, चण्डी मन्दिर से खैरपुर मार्ग पर रिंकू सैनी द्वारा काटी जा रही 4000 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी, वाल्मीकि चौक से जटपुरा मार्ग पर पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद व राशिद द्वारा 12000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. आमजन से भी अपील की गई है कि वे नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें.0
0
Report
Advertisement
जालौन के नाले में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गंदा नाले में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, अज्ञात युवक का शव नाले में उतराता मिलने से इलाके में फैली सनसनी, युवक का शव उतराता देख लोगों की लगी भीड़, पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला बाहर, शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित सिकरी पुलिया के पास का मामला。0
0
Report
रतलाम में साइलेंसर हटाने की पुलिस कार्रवाई बन गई लोगों के लिए मनोरंजन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में तेज आवाज और धमाका करने वाले साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई, लेकिन सख्त संदेश देने वाली यह कार्रवाई लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई। दरअसल,Campaign के दौरान दोपहिया वाहनों से करीब 100 तेज और धमाकेदार आवाज वाले साइलेंसर जब्त किए गए। आज दो बत्ती चौराहे पर इन सभी साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट किया गया। लेकिन कार्रवाई से करीब एक घंटे पहले ही सड़क पर साइलेंसर की कतार लगाकर बुलडोजर खड़ा कर दिया गया। एक घंटे तक सड़क पर यह नजारा लोगों की उत्सुकता का कारण बना रहा। कोई साइलेंसर के साथ वीडियो बनाता नजर आया, तो किसी ने बुलडोजर के साथ रील बनाई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं, बुलडोजर को बाकायदा हरी झंडी दिखाकर कार्रवाई शुरू कराई गई。 अब सवाल यही है—जब पुलिस की सख्त कार्रवाई मनोरंजन का हिस्सा बन जाए, तो क्या इससे नियम तोड़ने वालों में कानून का खौफ पैदा होगा?0
0
Report
डीजीपी ने थाना स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग से अपराध नियंत्रण के निर्देश जारी किए
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग डीजीपी अजय सिंघल की अपराध नियंत्रण को लेकर हुई मैराथन बैठक पुलिस मुख्यालय पंचकूला में हुई बैठक में तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े करीब 3 घंटे चली इस बैठक में प्रदेश में अपराध की स्थिति की थाना-वार तथा अपराध के विभिन्न हेड के अनुसार विस्तृत समीक्षा की गई डीजीपी ने कहा अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं डीजीपी ने परफॉर्म नही करने वाले थाना प्रभारी औऱ सुपरवाइजरी अधिकारियो पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश डीजीपी ने थाना स्तर पर अपराध की माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग के भी दिए निर्देश डीजीपी ने अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में विफल रहने वाले थाना प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक SHO के साथ नियमित बैठक कर थाना-वार अपराध की समीक्षा करें और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ठोस एवं प्रभावी रणनीति तैयार कर अपराध पर नियंत्रण सुनिश्चित करें-- डीजीपी सीसीटीएनएस डेटा के आधार पर तैयार होगी अपराध नियंत्रण रणनीति-- डीजीपी डीजीपी अजय सिंहल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में BNS के तहत कुल अपराध में 9.11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस अपनाने, सफल पुलिसिंग मॉडल को अन्य जिलों में लागू करने और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद के कारण बेमेतरा में महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला गंभीर अपराध तक पहुंच जाता है। ताजा मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम परसबोड़ से सामने आया है, जहां खेत में काम कर रही दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। हमले में घायल दोनों महिलाओं को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह घटनाक्रम साजा थाना क्षेत्र के ग्राम परसबोड़ का बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, वे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही कमल और उसकी मां तारण के खेत में पहुंचने के बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। महिलाओं का आरोप है कि दोनों ने उन्हें खेत से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और कथित तौर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। मारपीट में कांति और भगवती घायल हो गईं। इसके बाद डायल 112 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित महिलाओं और परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। बाइट-1 कांति, घायल महिला बाइट-2 भगवती, घायल महिला बाइट-3 गिरधारी, कांति के पति बाइट-4 भगवती के भाई0
0
Report
रेवाड़ी में पेयजल संकट: लक्ष्मी नगर ने चक्का जाम, 48 घंटे में समाधान अल्टीमेटम
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में पेयजल संकट,भड़के कॉलोनीवासियों ने नारनौल रोड किया जाम...... 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन.... मटके लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने पर अड़ीं.... 2 साल से लीकेज और गंदे पानी की मार झेल रहे लक्ष्मी नगर के बाशिंदे.... डीसी तक गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम.... रेवाड़ी में गहराते पेयजल संकट को लेकर आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लक्ष्मी नगर कॉलोनी के निवासियों ने सुबह रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर ही डट गईं। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 4 घंटे चले इस हंगामे के बाद प्रशासन ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया, लेकिन कॉलोनीवासियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में पानी की समस्या हल नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी नगर के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके इलाके में पिछले दो वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण लीकेज होती है और घरों के नलों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। जहां कहीं सप्लाई आती भी है, वहां बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट चुके हैं और जिला उपायुक्त को भी लिखित शिकायत सौंप चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें केवल झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। व्यवस्था से तंग आकर आखिरकार उन्हें सड़क जाम करने जैसी सख्त कदम उठाना पड़ा। करीब 4 घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों की कड़ी मशक्कत और विभागीय स्तर पर जल्द समाधान के वादे के बाद ही लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।0
0
Report
छतरपुर की बदहाल सड़कों पर विधायक ललिता यादव फिर निरीक्षण में जुटीं
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर विधायक ललिता यादव एक बार फिर सड़क पर उतरीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया और सड़कों की स्थिति देखी। विधायक ललिता यादव ने बताया कि शहर की सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की राशि से काम कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शहर के विकास को लेकर नगरपालिका और विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोग नगरपालिका और विधायक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से सड़क निर्माण, पैचवर्क, जल निकासी और अतिक्रमण की जानकारी ली और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा。0
0
Report
Advertisement
झांसी के बरुआसागर में नाव पलटने से दो भाइयों डूबने की घटना, तलाश जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नदी में नाव पलटने से दो सगे भाई तेज बहाव में बहकर डूब गए। दोनों युवक अपने पिता के साथ नदी पर पहुंचे थे। पिता कुछ दूरी पर काम से चले गए, इसी दौरान दोनों भाइयों ने नाव चलाने का प्रयास किया। तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों भाई नदी में बह गए। परिजनों के मुताबिक दोनों को तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी डूबे दोनों भाइयों की नदी में तलाश की गई, लेकिन उनके न मिलने पर फिर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और टीम ने मोटरबोट की मदद से दोनों भाइयों की नदी में तलाश की जा रही है, फिलहाल अब तक दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
गैसड़ी: सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने 25 हजार मानदेय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Rampur Range, Uttar Pradesh:ब्लॉक परिसर गैसड़ी में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, तुलसीपुर और गैसड़ी की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े को सौंपा गया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि इस महंगाई में आशाओं को दिया जा रहा पारिश्रमिक से जीवन यापन संभव नहीं है। उन्होंने 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, कैशलेस इलाज, समान कार्य समान वेतन, मरीज के साथ अस्पताल जाने वाली आशा को ठहराव की उचित व्यवस्था और आभा आईडी व गोल्डन कार्ड का लंबित पारिश्रमिक शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े ने कहा कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजकर उनकी मांगों को रखा जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा देवी, महामंत्री नसीम बानो, मधु सिंह, लक्ष्मी, श्यामलता, रेखा, सुनीता, सुमित्रा, बिंदु पांडे, बिंदुमती, रीता, गंगाजली, दीपा, विद्यावती सहित सैकड़ों आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं।0
0
Report
गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनियां पुलिस ने शातिर गौकशी और लूट से जुड़े गैंग के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार तड़के उनके घर से दबोच लिया। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज थे और पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को शातिर गौकशी गैंग से जुड़े आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दिन लूट करने वाले गैंग से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। मुकदमे दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम लगातार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 8 सितंबर की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना देवरनियां पुलिस ने ग्राम गुनाहट्टू में दबिश दी। रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने चौद बाबू उर्फ चन्ना पुत्र मोहम्मद रफीक (35 वर्ष) तथा अनिल मौर्य पुत्र सालिग राम (24 वर्ष) निवासी ग्राम गुनाहट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। चौद बाबू उर्फ चन्ना के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता और मादक पदार्थों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल मौर्य के खिलाफ लूट सहित अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक जीत सिंह तथा हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
UP STF ने बदायूं से इनामी घोषित अपराधी शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी जनपद बदायूं से रू0 50,000-50,000 रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी शशिकान्त मौर्य व सूर्यकांत मौर्य को गिरफ्तार किया गया। STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त शशिकान्त मौर्य व सूर्यकांत मौर्य बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। STF ने अभियुक्तों को मानसनगर, थानाक्षेत्र कृष्णानगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया।0
0
Report
रतलाम रेलवे फिजिकल टेस्ट: फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में रेलवे भर्ती के फिजिकल टेस्ट में मुन्ना भाई बनकर दौड़ लगाने पहुंचे एक युवक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी इसी ग्राउंड पर चार दिन पहले भी एक दूसरे अभ्यर्थी के लिए दौड़ चुका था, लेकिन तब पकड़ा नहीं गया। दरअसल, रतलाम के रेलवे ग्राउंड में रेलवे ग्रुप डी भर्ती का फिजिकल टेस्ट चल रहा है। 6 सितंबर को रेलवे अधिकारियों को एक युवक पर संदेह हुआ। पूछताछ में सामने आया कि युवक असली अभ्यर्थी कुंदन नहीं, बल्कि बिहार से उसकी जगह फिजिकल टेस्ट देने आया अजित कुमार है। अधिकारियों ने आरोपी को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जाँच में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो बड़ा खुलासा हुआ। अजित कुमार 2 सितंबर को भी इसी फिजिकल टेस्ट में दौड़ लगाता नजर आया। पड़ताल में पता चला कि उस दिन उसने निरंजन नाम के अभ्यर्थी की जगह दौड़ लगाई थी। इसके लिए 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था और 10 हजार रुपये पहले दिए गए थे। हालांकि दौड़ में फेल होने के बाद उसे बाकी रकम नहीं मिली। अब 6 सितंबर को वह कुंदन की जगह दौड़ लगाने पहुंचा, लेकिन इस बार पकड़ा गया। पुलिस ने अजित और निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुंदन की तलाश जारी है। जीआरपी अब इस पूरे मामले में किसी गिरोह की भूमिका और अन्य परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल होने की भी जांच कर रही है। बाइट - सोहन पाटीदार ( थाना प्रभारी जिआरपी थाना)0
0
Report
खैरागढ़: सूने घर से लाखों के आभूषण चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम पदुमतरा में सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को मकान मालिक परिवार समेत रायपुर दसगात्र कार्यक्रम में गया था। अगले दिन लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने के झुमके, टॉप, मंगलसूत्र समेत करीब 1.60 लाख रुपये के जेवर व नकदी गायब मिले। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सुखनंदन कुर्रे (36) और शत्रुहन भारती (36) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने रात में घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवर बरामद किए। दोनों आरोपियों को धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
