244235
गजरौला में ग्रामीणों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार को गजरौला विकासखंड के शकरथली गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जेबीएफ और अग्निशमन कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। एफएसओ कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, विशेषकर जहां भोजन भंडार है, वहां बाल्टी में रेत अवश्य होनी चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत: जंगल में मुठभेड़, शहजाद घायल, तार चोरी के मामले में गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत खेकड़ा कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से तार चोरी के मामलों में वांछित बदमाश शहजाद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तार, एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। दरअसल, खेकड़ा कोतवाली पुलिस इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बदमाश नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शहजाद नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। सीओ के मुताबिक पकड़ा गया शहजाद तार चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से चोरी किए गए तार, एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।0
0
Report
बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार, ग्रामीणों में राहत
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ गुलदार। बिजनौर जिले मे गांव-गांव कुत्ते बिल्ली की तरह घूम रहे गुलदार।गुलदारो को पकड़ने लिए सौ से अधिक गाँवो मे वन विभाग ने लगा रखे है पिंजरे। आये दिन पिंजरे मे कैद हो रहे गुलदार। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस।बिजनौर के सौफतपुर गांव का मामला。0
0
Report
बाड़मेर के सुभाष चौक पेट्रोल पंप पर हंगामा, भिड़ंत और मारपीट का वीडियो वायरल
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सुभाष चौक पेट्रोल पंप पर हंगामा ग्राहक और सेल्समैन के बीच हुई कहासुनी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद विवाद बढ़ने पर ग्राहक और सेल्समैन भिड़े मौके पर चले लात-घूंसे और थप्पड़ पेट्रोल पंप पर काफी देर तक मचा हंगामा विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना को लेकर मौके पर लोगों की लगी भीड़ कहासुनी के बाद मारपीट में बदला विवाद सुभाष चौक पेट्रोल पंप की घटना से मचा हड़कंप रविवार देर रात की बताई जा रही हैं घटना0
0
Report
Advertisement
कासगंज में भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, 23 घायल श्रद्धालु
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज ब्रेकिंग कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 23 घायल,, श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत,, हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला समेत 3 की मौत,मैक्स पिकअप में सवार थे कुल 26 श्रद्धालु,, घायल 23 लोगों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल, सभी घायल लोग जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती, उपचार जारी,, सभी श्रद्धालु राजस्थान के करौली जनपद के बताए जा रहे,, सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु,, मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज कांतोर के नजदीक हुआ हादसा,, सूचना मिलते ही डीएम-एसपी समेत पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा,,, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी, हादसे की वजह की पुलिस कर रही जांच,, बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह0
0
Report
चित्रकूट में बाढ़ खतरे के बीच रामघाट पुल टूटने के बावजूद पुलिस बल तैनात
Varanasi, Uttar Pradesh:• चित्रकूट में बाढ़ का अलर्ट मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के पार, तटवर्ती इलाकों में बढ़ा खतरा। • रामघाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम UP-MP को जोड़ने वाले पुल टूटने वाली जगह पर भारी पुलिस बल तैनात। • 500 से अधिक जवान तैनात संवेदनशील इलाकाओं और घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे निगरानी जारी। • आने वाले 1-2 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जलस्तर और बढ़ने की आशंका। • प्रशासन हाई अलर्ट पर नदी तट के आसपास आवाजाही पर रोक, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील। • आपातकालीन टीम अलर्ट मोड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर, कंट्रोल रूम एक्टिवेट।0
0
Report
मऊरानीपुर CHC में इलाज की लापरवाही से मौत, परिजनों ने शिकायत की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा निवासी एक महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में इलाज कराने लाये थे, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला सगुना बाई की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के बेटे भुपेंद्र का आरोप है कि उसकी मां की हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर चिकित्सक ने उपचार नहीं किया । जिसकी वजह से उनकी माँ की मौत हुई है। उन्होंने चिकित्सक को अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1- सीएचसी में मरीज की मौत के बाद चल रहे हंगामे की जानकारी मिलते ही मऊरानीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजनों को नियमानुसार कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। चिकित्सक डॉ रामपाल ने बताया परिजन हार्ट पेशेंट महिला को लेकर आये थे प्राथमिक उपचार के बाद महिला को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन मरीज को लेकर नहीं गए इस वजह से उनकी यहीं मौत हो गई है। बाइट- भूपेंद्र .....मृतक का बेटा बाइट- डॉ रामपाल......चिकित्सक0
0
Report
Advertisement
नोएडा में 67 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी से 53.15 लाख साइबर ठगी, चार आरोपी केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के सेक्टर-119 में 67 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 12 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग से 53 लाख 15 हजार 930 रुपये ठग लिए। पीड़ित की उम्र 60 साल से अधिक होने के कारण उन्हें लोन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने करीब आठ महीने तक अलग-अलग शुल्क के नाम पर पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई। आरोपी ने खुद को निजी क्षेत्र की नौकरी से सेवानिवृत्त बताने वाले पीड़ित से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक साल का बैंक स्टेटमेंट भी मंगवाया। इसके बाद टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिए कई लोगों से बातचीत कराई गई। पीड़ित के मुताबिक करीब 200 बार में 53.15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। लोन नहीं मिलने और जमा पूंजी गंवाने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर घट रहा लेकिन खतरा बना
Noida, Uttar Pradesh:पटना में गंगा का जलस्तर घट जरूर रहा है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधी घाट की बात करें तो जलस्तर 48.96 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 48.60 मीटर है। यानी पानी 36 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि 29 अगस्त के 49.07 मीटर के मुकाबले आज 11 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हाथीदह में भी स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। यहां जलस्तर 42.27 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 41.76 मीटर है। यानी पानी 51 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि एक दिन में 13 सेंटीमीटर की कमी आई है। यानी पानी घट रहा है, लेकिन गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में राहत जरूर है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है।0
0
Report
जाफराबाद प्ले वे स्कूल में 3.5 साल के मासूम से यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जाफराबाद थाना क्षेत्र के प्ले वे स्कूल में 3.5 साल के मासूम छात्र के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्या, शिक्षिका और आया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे के पिता के मुताबिक, उनका बेटा जाफराबाद थाना क्षेत्र के एक प्ले वे स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से बच्चा रात में ठीक से सो नहीं पा रहा था और टॉयलेट जाने से भी घबराने लगा था। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। जांच के दौरान उसके दोनों कान के पर्दों में काफी सूजन मिली। चिकित्सक ने बच्चे के साथ मारपीट और चोट लगने की आशंका जताई। इसके बाद परिजनों को स्कूल में बच्चे के साथ कथित ज्यादती का संदेह हुआ। सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए 1500 रुपये लेने का आरोप परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। आरोप है कि स्कूल की निदेशिका ने पहले सीसीटीवी खराब होने समेत कई बहाने बनाकर फुटेज दिखाने से आनाकानी की और अगले दिन आने को कहा। पिता का आरोप है कि अगले दिन उनसे 1500 रुपये लेने के बाद फुटेज दिखाने की बात मानी गई। रकम देने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो बच्चे के साथ कथित मारपीट की तस्वीरें सामने आईं। परिजनों का आरोप है कि फुटेज में बच्चे को कान पकड़कर पीटते हुए देखा गया। उसे काफी देर तक कुर्सी से बांधकर रखने और लात मारकर कुर्सी से गिराने का भी आरोप है। बच्चे को खाना नहीं देने की बात भी कही गई है। एक अन्य फुटेज में स्कूल की आया पर बच्चे के निजी अंगों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का दावा है कि इसके बाद से बच्चा टॉयलेट जाने से डरने लगा था। शिकायत पर निदेशिका के जवाब से परिजन आहत शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने निदेशिका से बच्चे के साथ हुई कथित ज्यादती की शिकायत की तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि बच्चे रोज पीटते हैं, जो करना है कर लो। इसके बाद स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने भी बच्चे में कमियां गिनाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। जाफराबाद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
धार पुलिस की शौर्यगाथा: पर्स वापस मिला, दो लाख के जेवर लौटे
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :- धार में पुलिस की तत्परता से युवती को वापस मिला दो लाख के जेवरों से भरा पर्स एंकर :- धार के बस स्ट Stand पर एक युवती का करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरों से भरा पर्स गिर गया। पर्स खोने के बाद परेशान युवती अलका पटेलिया रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। अलका ने बताया कि वह अमझेरा से पिथमपुर जा रही थी। धार बस स्टैंड पर पिथमपुर की बस में बैठने के दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया, जिसमें करीब डेढ़ तोला सोने की झुमकियां रखी थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम बस स्ट Stand पहुंची और आसपास लगे करीब दर्जनभर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की मदद से पुलिस ने पर्स को ढूंढ निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे युवती के सुपुर्द कर दिया। पर्स वापस मिलने पर युवती ने धार पुलिस का आभार जताया। बाइट :- अलका पटेलिया0
0
Report
तिल्दा की सरकारी टीचर रेपकांड: कोर्ट ने बालकृष्ण जांगड़े को मृत्युपर्यंत उम्रकैद सुनाई
Begun, Rajasthan:रायपुर तिल्दा में सरकारी महिला टीचर रेपकांड में कोर्ट ने सुनाई सजा.. 6 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला. आरोपी बालकृष्ण जांगड़े को मृत्युपर्यंत उम्रकैद की सुनाई सजा.. 15 मार्च 2021 में घर में घुसकर बच्चों के सामने किया था रेप. आरोपी की पत्नी अंजना जांगडे को कोर्ट ने किया दोषमुक्त. विरोध करने पर चाकू से कई वारकर घर में किया था रेप. शादी कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था आरोपी. आरोपी की पत्नी और पीड़िता का पति कृषि विभाग में है पदस्थ. आरोपी को अपनी पत्नी पर पीड़िता के पति से बातचीत करने पर थी नाराजगी. इसी बात का बदला लेने घर में घुसकर किया था रेप.. आरोपी की पत्नी भी इस साजिश में थी आरोपिया. कोर्ट ने आरोपिया को किया दोषमुक्त..साजिश के तहत आरोपी की पत्नी पीड़िता के पति को शासकीय कार्य का बहाना कर बुलाया. पीड़िता को घर में अकेला पाकर किया रेप. गंभीर रूप से घायल कर घर से हुआ था फरार. पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में हुई थी कैद. पुलिस ने रेप, हत्या का प्रयास, IT एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में FIR की थी दर्ज.. तिल्दा थाने में दर्ज हुई थी FIR.. 29 गवाहों की गवाही सुनने के बाद सुनाया फैसला. आरोपी का कृत्य की क्रूरता आरोपी को वापस समाज में जाने देने लायक नही है-ADJ... ADJ विनय कुमार प्रधान की फास्टट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला..0
0
Report
वन प्लांटेशन में भैंस चराने पर रोक, चौकीदार के बेटे की लाठी-डंडों से हत्या
Sagar, Madhya Pradesh:वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोका तो चौकीदार के बेटे की पीट-पीटकर हत्या.. सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेनकुआं गांव के जंगल में वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोकने पर चौकीदार के बेटे की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल रामराज को जैसीनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मारपीट में उसके दोनों पैर टूटने सहित शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। दरअसल सेवन गांव निवासी गोपाल अहिरवार सेनकुआं के जंगल स्थित राहतगढ़ वन रेंज की काली पठार बीट के प्लांटेशन में चौकीदारी करते हैं। पिता के कहने पर सुबह बेटा रामराज प्लांटेशन की देखरेख के लिए पहुंचा था। इसी दौरान काली पठार गांव ke कुछ लोग वहां भैंस चराने पहुंचे। रामराज ने उन्हें प्लांटेशन में पशु न चराने के लिए कहा, जिस पर विवाद हो गया। मृतक के पिता का आरोप है कि वीर सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, मंजी और शिवराज यादव ने एकराय होकर रामराज पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बेटे की मौत हो गई। थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपियों को पहले भी चार-पांच बार प्लांटेशन में पशु न चराने की समझाइश दी जा चुकी थी। इसके बावजूद वे वहां पशु चराने पहुंचे रहे। इस बार भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह गंभीर घटना हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में घर के बाहर टक्कर देने वाले कार चालक फरार, CCTV फुटेज जारी
Ambala, Haryana:अंबाला Sec 9 घर के बाहर खड़ी महिला को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक,CCTV में रिकॉर्ड हुआ घटना का वीडियो, घर के बाहर बच्चों के साथ टहल रही थी महिला,महिला को रीढ़ हड्डी में आई गंभीर चोट,पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी0
0
Report
Sawargaon meṁ kisānoṁ ne chār ghante dharna dekar āṭh ghante bijli saplāī kī māng kī
Buldhana, Maharashtra:Buladhaṇa | Motāḷā सावरगाव सबस्टेशनवर शेतकऱ्यांचा संताप; ८ तास वीजपुरवठ्यासाठी चार तास ठिय्या मोताळा तालुक्यातील सावरगाव परिसरात शेतकऱ्यांचा वीजपुरवठ्याच्या प्रश्नावर संताप उफळून आला. शेतीपंपांसाठी नियमित आठ तास वीजपुरवठा करण्यात यावा, या मागणीसाठी संतप्त शेतकऱ्यांनी सावरगाव येथील वीज उपकेंद्रावर तब्बल चार तास ठिय्या आंदोलन केले. वीजपुरवठा वारंवार खंडित होत असल्याने पिकांचे नुकसान होत असून, शेतीच्या कामांवर त्याचा मोठा परिणाम होत असल्याचा आरोप शेतकऱ्यांनी केला. यावेळी संतप्त शेतकऱ्यांनी महावितरणच्या अधिकाऱ्यांना जाब विचारत वीजपुरवठ्याच्या नियोजनावरून अधिकाऱ्यांना चांगलेच धारेवर धरले. आंदोलनादरम्यान वातावरण काही काळ तणावपूर्ण झाले. संतप्त शेतकरी आणि अधिकारी यांच्यात शाब्दिक वादाची परिस्थिती निर्माण झाल्याने पोलिसांना हस्तक्षेप करावा लागला. पोलिसांच्या मध्यस्थीमुळे परिस्थिती नियंत्रणात आली आणि संभाव्य अनर्थ टळला. शेतकऱ्यांच्या मागण्यांवर तातडीने कार्यवाही करून शेतीसाठी नियमित आणि सुरळीत आठ तास वीजपुरवठा करावा, अन्यथा आंदोलन अधिक तीव्र करण्याचा इशारा यावेळी शेतकऱ्यांनी दिला. आता महावितरण शेतकऱ्यांच्या मागणीवर काय निर्णय घेणार? आणि वीजपुरवठा सुरळीत होणार का, याकडे सावरगाव परिसरातील शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
गिरिडीह के दौंदलो में हाथी का उत्पात: फसल-घरों को नुकसान, मुआवजे की मांग तेज
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के दौंदलो गांव में बीती रात 25 से 30 की संख्या में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में लगे मकई, मडुवा और धान की फसल को रौंद दिया। साथ ही एक मिट्टी का घर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना शौचालय, नारियल का पेड़, बांस की चारदीवारी और विधायक मद से मिला चापानल भी तोड़ दिया। घर में रखे चावल और अनाज को भी हाथी चट कर गए। पीड़ितों में भोला महतो का घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जगदीश महतो, कुंजलाल, बुधन, जितेंद्र, प्रसादी, गोवर्धन, लखेश्वर, खीरों, छात्रधारी, गोविंद, फलजीत, बासुदेव, कार्तिक, डेगलाल, घनश्याम, झरी महतो सहित दर्जनों किसानों की फसल और घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया तुलसी महतो मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया है। फिलहाल हाथियों का झुंड पडरिया के तालाब में नहाने के बाद वहीं डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
