244235
गजरौला में धूमधाम से मनाया विहिप का षष्ठपूर्ति स्थापना दिवस
Gajraula, Uttar Pradesh:सोमवार को ज्ञान भारती इंटर कालेज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित 64 वें स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप, जिला उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, आसाराम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी विचित्र भाटी आदि ने भगवान राम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
GI टैग मिलने से बिहार के पारंपरिक उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान
Patna, Bihar:रजनीश पटना मुख्यमंत्री ने बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिलने पर जताई प्रसन्नता कहा राज्य सरकार पारंपरिक उद्योगों, हस्तशिल्प,हथकरघा और लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा की बावन बूटी साड़ी और फैब्रिक, गया के पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के शिल्पकारों, बुनकरों, कलाकारों और संबंधित सभी संस्थाओं को बधाई दी है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,पारंपरिक कला-कौशल और ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है उन्होंने कहा कि बिहार की लोक कला,हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं और GI टैग मिलने से इन उत्पादों की विशिष्ट पहचान को कानूनी संरक्षण के साथ-साथ वैश्विक बाजार में नई प्रतिष्ठा प्राप्त होगी0
0
Report
क्यों कहा गया: 'कुछ वीडियो और है इसमें'—जानिए पूरी खबर
Morena, Madhya Pradesh:kuch video aur h isme0
0
Report
ग्वालियर के तिघरा डैम में MBBS छात्र डूब कर मौत, एक की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के तिघरा डैम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गजराराजा मेडिकल कॉलेज यानी GRMC के दो MBBS सेकेंड ईयर के छात्र पिकनिक के दौरान डैम में डूब गए। हादसे में एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7 बजे तिघरा डैम के कच्ची पार इलाके में मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का ग्रुप पिकनिक मनाने पहुंचा था। इस दौरान दो छात्र—आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल पानी में उतरे, लेकिन अचानक गहरे हिस्से में जाने से उनका पैर फिसल गया और दोनों 40 से 50 फीट गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आयुष श्रीवास्तव की तलाश अब भी जारी है। डैम की अधिक गहराई, कीचड़ और चट्टानों के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस कच्ची पार क्षेत्र में हादसा हुआ, वहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसके बावजूद छात्र वहां तक पहुंच गए थे।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर में पति ने दूसरी शादी कर घर छोड़ दिया, चार बेटियाँ व गर्भवती पत्नी प्रभावित
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर - श्योपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसे, उसकी चार मासूम बेटियों और गर्भ में पल रहे बच्चे को छोड़कर दूसरी युवती के साथ फरार हो गया। महिला का यह भी आरोप है कि पति घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान भी साथ ले गया। पीड़िता डोली खान शनिवार को न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय और कोतवाली थाने पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में मोहिन खान निवासी बालापुरा, श्योपुर से हुई थी। वर्तमान में उसकी चार बेटियां हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष, 4 वर्ष, 3 वर्ष और 1 वर्ष है। वहीं वह स्वयं दो माह की गर्भवती है। महिला के अनुसार, 5 जून 2026 को उसके पति मोहिन खान ने दूसरी महिला से शादी करने की अनुमति मांगी थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी पति घर से सोना-चांदी और अन्य सामान लेकर दूसरी युवती के साथ चला गया। महिला का दावा है कि पति ने उसे लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कुछ दस्तावेज भी भेजे हैं। पत्नी का आरोप: वर्षों से करता था प्रताड़ित डोली खान ने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला का आरोप है कि पति के दूसरी युवती से कई वर्षों से संबंध थे और इस बारे में वह कई बार अपने ससुराल पक्ष को भी अवगत करा चुकी थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। चार बेटियों और गर्भवती मां के सामने संकट पति के घर छोड़कर जाने के बाद परिवार के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी महिला पर आ गई है। आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए पति और संबंधित युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अपने जेवर वापस दिलाने की मांग की है। मुस्लिम समाज की बेटी के समर्थन में हिंदू संगठन भी आया आगे बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सकल हिंदू संगठन के सदस्य रामलखन नापाखेड़ली ने पीड़िता के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि डोली खान लंबे समय से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का शिकार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए दूसरी युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का दस्तावेज तैयार कराया है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि डोली खान की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वाइट: पीड़िता डोली खान वाइट: रामलखन नापाखेड़ली, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाइट: सत्यम गुर्जर, थाना प्रभारी कोतवाली, श्योपुर0
0
Report
सवायजपुर कोतवाली में समाधान दिवस पर आयीए कर शिकायत एक का हुआ मौके पर निस्तारण
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार विनोद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह रामशरण सिंह, राकेश कुमार, राघवेंद्र भूषण ,प्रमोद मिश्रा लेखपाल तथा मौजूद रहे। तहसीलदार ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।0
0
Report
धर्मांतरण प्रकरण में जबरन धर्म परिवर्तन कराने और देवराज मलिक के परिवार को धमकी देने का आरोपी गिरफ्त
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... शामली धर्मांतरण प्रकरण में जबरन धर्म परिवर्तन कराने और देवराज मलिक के परिवार को धमकी देने का आरोपी चांदनी कुरैशी का फुफेरा भाई गिरफ्तार शामली के धर्मांतरण प्रकरण में शामली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने एक निकाहनामा भी बरामद किया है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है वहीं अभी भी मामले के 6 नामजद आरोपी जिनमे मौलाना और एक अज्ञात व्यक्ति फरार है। मामला जनपद शामली कहां है जहां की सदर कोतवाली क्षेत्र हनुमान धाम के निकट स्थित मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी, उसके परिवार और मौलाना पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था की चांदनी कुरैशी ने उनके बेटे आयुष मलिक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और उसे योजनाबद्ध तरीके से अपने परिवार के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर उसका धर्मांतरण कराया जिस मामले में देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी और उसके परिवार के लोगों, मौलवी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के चलते चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं इसी मामले में आज शामली पुलिस ने चांदनी कुरैशी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ भोला पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला आजाद चौक को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा देवराज मलिक के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तौफीक उर्फ भोला के पास से चाँदनी कुरैशी और आयुष मलिक का एक निकाहनामा भी बरामद किया है जिसकी शामली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर यह निकाहनामा कहां पर लिखा गया है और क्या यह असली है या फिर फर्जी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में 926 करोड़ के 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, जनकल्याण लाभार्थियों को प्रमाणपत्र
Noida, Uttar Pradesh:आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे। ₹926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने।0
0
Report
वीरेंद्र सचदेवा: यमुना की सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, दिल्ली बीजेपी ने अभियान तेज किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं, "नदी की सफाई दिल्ली में हम सभी की ज़िम्मेदारी है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में यमुना की सफाई का वादा किया था; हमारी सरकार उस घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है, और यमुना उस प्रतिबद्धता के केंद्र में है। आज, दिल्ली भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यमुना के घाटों पर सफाई अभियान चलाया। यह कोशिश जारी रहेगी, और हम दिल्ली के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे समझें कि यमुना के निरंतर प्रवाह को बहाल करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है—एक ऐसा काम जिसमें हम सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए।"0
0
Report
अयोध्या में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर भक्तों के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी
Noida, Uttar Pradesh:यह भगवान राम से जुड़ा पवित्र शहर है। यहाँ आने वाले लोग भगवान राम के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद पाने का मौका मिलने पर अपना उत्साह और खुशी ज़ाहिर करते हैं। वे भारी भीड़ और लोगों में भगवान राम के दर्शन करने की बेसब्री का ज़िक्र करते हैं। इंतज़ामों को संभालने के लिए प्रशासन की कोशिशों की तारीफ़ की जाती है। आने वाले लोग अपने निजी अनुभव बताते हैं, जैसे दोस्तों के साथ आना, सुबह की पूजा-अर्चना करना और भगवान राम के दर्शन करके गहरी आध्यात्मिक संतुष्टि और खुशी महसूस करना। वे अच्छी सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, और ख़ासकर योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताते हैं। झारखंड जैसी जगहों से पहली बार आए लोग अपनी खुशी और भगवान राम के दर्शन के लिए बेताब भारी भीड़ के बारे में बताते हैं। यह जानकारी अयोध्या जाने और भगवान राम के दर्शन करने से मिलने वाले गहरे आध्यात्मिक और भावनात्मक असर को दिखाती है।0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में MNREGA के नाम पर पुलिया बना कर सड़क नहीं—भ्रष्टाचार का आरोप उजागर
Motihari, Bihar:मोतिहारी के मनरेगा के नाम पर जमकर लुट मचा हुआ है। केसरिया प्रखंड के ढेकहाँ में एक दो नहीं चार पुलिया बना दिया गया था पर सड़क बनाना भूल गई सिस्टम। जब मिडिया में मामला उजागर हुआ तो आनन फानन में सड़क बनाने के नाम पर मिट्टी भराई की औपचारिकता की जा रही है दूसरी तरफ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने एक भ्रामक जांच रिपोर्ट डीडीसी को दिया है जिसमें सड़क बना दिए जाने का दावा किया गया है, पर हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इतना ही नहीं जो पुलिया बना है वो चौराहे की जगह ईंट रखकर ढाल दिया गया है। दो वर्ष बाद पुलिया के बगल में रास्ता बनाने का रियलिटी चेक किया गया।0
0
Report
देवभूमि परिवार आईडी से सभी विभागों में सूचना आदान-प्रदान आसान
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू राज्यपाल ने दी कानून को मंजूरी प्रदेशवासियों को मिलेगा देवभूमि परिवार आईडी आईडी से लोगों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ सभी नागरिकों का केंद्रीयकृत डेटाबेस होगा तैयार इसमें सेंधमारी करने वालों को 10 साल की जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना देवभूमि परिवार आईडी के जरिए अब सभी विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा आसान अपव्यय और फर्जीवाड़ा पूरी तरह रोक 18 से अधिक आयु की महिला होगी मुखिया देवभूमि परिवार प्राधिकरण का होगा गठन0
0
Report
सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण से नाराज महिलाओं ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली के एक गांव में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। महरेपुर ग्राम पंचायत की निवासी अनीता, संगीता, रामप्यारी, कमला, सावित्री विमला आदि महिलाओं ने कोतवाली में समाधान दिवस में पहुंचकर तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव में वर्षों से उपयोग में आ रहा सार्वजनिक रास्ता कुछ दबंगों द्वारा बंद किया जा रहा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को चालू कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार विनोद कुमार ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।0
0
Report
Advertisement
मिशन शक्ति: जमीन पर जानकारी और रिकॉर्डिंग में पारदर्शिता क्यों जरूरी है
Farrukhabad, Uttar Pradesh:हर साल एक नया वर्जन — मिशन शक्ति 1.0 से लेकर 5.0 तक। नेताओं और इंस्टाग्राम पोस्ट्स में रंगीन तस्वीरें, हैशटैग्स और तारीफें। लेकिन जमीन पर हकीकत क्या कहती है? हमें एक पम्पलेट दिया गया, फोटो खिंचवा ली गई। किसी ने समझाया नहीं कि ये किसलिए है। मैंने हेल्पलाइन नंबर देखा, पर किसी ने बताया कि किस हालात में कॉल करना है या फ्री सहायता कैसे मिलेगी। फतेहगढ़ पुलिस का दावा है कि महिलाओं को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लेकिन लाभार्थियों का कहना है कि उन्हें बताया तक नहीं गया कि फोटो क्यों ली जा रही है। यहां समस्या दो हिस्सों में दिखती है — क्रिया और दस्तावेज। क्रिया: क्या सच में संवाद हुआ? दस्तावेज: क्या रिकॉर्डिंग/रिपोर्टिंग में पारदर्शिता है? री-एनकैटमेंट — एक टीम आती है, महिला से कहती है 'एक फोटो दे दें', पम्पलेट थमाती है और आगे बढ़ जाती है। दूसरी तरफ एक सही जिन्दा-उदाहरण: टीम आती है, समूह को इकट्ठा करती है, हेल्पलाइन नंबर का अर्थ समझाती है, सादे भाषा में साइबर के उदाहरण देती है, और महिलाओं से पूछती है क्या वे समझीं। जागरूकता के उद्देश्य स्पष्ट हों और भागीदारों से लिखित सहमति हो। प्रशिक्षण/सूचना सत्र कम-से-कम 10–15 मिनट के हों और स्थानीय भाषा में सरल उदाहरण हों। हर सत्र का रिकॉर्ड — छोटे वीडियो या ऑडियो क्लिप — रखा जाए, और पम्पलेट पर QR/कोड हो जिससे लोग आगे की जानकारी देख सकें। फीडबैक कार्ड दिया जाए: क्या आपने समझा? क्या सहायता चाहिए? हां/नहीं के विकल्प के साथ। बॉडी-लैंग्वेज और भरोसे की ज़रूरत है। सिर्फ फोटो से महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी। जब लाभार्थी ही कह रहे हैं कि उन्हें बताया नहीं गया, तो क्या मिशन केवल सोशल मीडिया पोस्ट बनकर रह गया है? अगर हम चाहते हैं कि मिशन शक्ति वास्तव में 'शक्ति' दे, तो उसे जमीन पर मापने, रिकॉर्ड करने और सुधारने की ज़रूरत है। क्योंकि जागरूकता सिर्फ तस्वीर नहीं, बल्कि समझ, अपनत्व और कार्रवाई है।0
0
Report
स्थापना दिवस से ठीक पहले कैंचीधाम में दो पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप, भारी हंगामा
Nainital, Uttarakhand:जिन पुलिस वालों पर सुरक्षा का जिम्मा उन्होंने घर में घुसकर युवती से कर दी छेड़छाड़ विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में स्थापना दिवस मेले से ठीक एक दिन पहले बड़ा बवाल हो गया है। मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस सिपाहियों पर होम स्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपों से भड़के स्थानीय लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और पुलिस चौकी तक ले जाकर घेराव कर दिया। घटना के बाद पूरे कैंचीधाम क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 15 जून को होने वाले कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले से एक दिन पहले आस्था की नगरी में हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के समीप स्थित एक होम स्टे संचालक की बेटी ने मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया, उनकी जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस चौकी तक ले जाकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लोगों ने चौकी का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों। का गुस्सा केवल आरोपित सिपाहियों तक सीमित नहीं रहा उन्होंने मेले से 3 दिन। पहले पुलिस द्वारा कैंचीधाम क्षेत्र और नैनीताल जिले की सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही रोके जाने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुलिस मनमाने तरीके से नियम लागू कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस ने स्थापना दिवस से तीन दिन पहले ही कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया है। कैंची धाम क्षेत्र में 3 दिन पहले ही बैरिकेटिंग कर दी गई है और वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।कैंचीधाम में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले हुए इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि करते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थापना दिवस जैसे बड़े आयोजन से ठीक पहले सामने आई इस घटना ने कैंचीधाम में पुलिस और जनता के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया है।0
0
Report
धर्म जीवन की दिशा: पुलक सागर ने युवाओं से नैतिक मूल्यों का आह्वान किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के जूना मंदिर में दिगंबर जैन संत पुलक सागर महाराज ने आज से प्रारंभ होने वाले क्रांतिकारी प्रवचनों की श्रृंखला को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में धर्म, युवा पीढ़ी और जीवन मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म किसी एक पंथ, परंपरा या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली एक जीवनशैली है। यदि धर्म को उसकी मूल भावना और व्यवहारिक रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया जाए तो युवा वर्ग स्वतः उसकी ओर आकर्षित होगा। संत पुलक सागर ने कहा कि वर्तमान समय का युवा केवल पूजा-पाठ और कर्मकांड तक सीमित धर्म को स्वीकार नहीं करता, बल्कि वह जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक शिक्षा की अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि धर्म का वास्तविक उद्देश्य व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करना और उसे बेहतर इंसान बनाना है। उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान महावीर के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों का सम्पूर्ण जीवन धर्म का जीवंत उदाहरण रहा है। उनके आदर्श, आचरण और चरित्र ने समाज को नई दिशा प्रदान की। इसलिए आज आवश्यकता इस बात की है कि धर्म के प्रचार के साथ-साथ नैतिकता, इंसानियत और संस्कारों की शिक्षा पर भी विशेष बल दिया जाए। संत पुलक सागर ने कहा कि यदि युवाओं के बीच अच्छे आचरण, मानवता और नैतिक मूल्यों का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तो वे धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझते हुए उससे जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार से शुरू होने वाले प्रवचनों में जीवन प्रबंधन, संस्कार, नैतिकता, पारिवारिक मूल्यों और समाज के समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रवचनों में भाग लेकर जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
