रेलवे क्रासिंग पर खराब हुआ वाहन, एक घंटे जाम से जूझा स्टेट हाईवे
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे मंडी धनौरा मार्ग पर फाजलपुर रेलवे क्रासिंग पर मंडी धनौरा की दिशा में जा रहा एक वाहन खराब हो गया। इस कारण बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे लगभग एक घंटे तक जाम से जूझा। यह तस्वीरें हैं, बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे गजरौला में बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर मोहल्ला फाजलपुर में स्थित रेलवे क्रासिंग रोड की। यहां मंडी धनौरा की ओर जा रहा एक दुग्ध वाहन अचानक खराब हो गया। चालक ने वाहन को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
