icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर में सेवासेतु अभियान आंगन मिलन से महिलाओं पोषण और स्वास्थ्य पर जोर

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सेवा सेतु अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित किया गया आंगन मिलन कार्यक्रम, कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन, महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य की दी गई जानकारी, कार्यक्रम में नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश, कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी सहित सीडीपीओ और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही, राठ विकास खंड सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。
0
0
Report

चिरमिरी कैंप: स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी दवा वितरित की और नशामुक्ति की शपथ दिलाई

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. मंगल भवन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अपیل की हेल्थ कैंप जायदा से जायदा लोग पहुँच लाभ ले. इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुजुर्गों को सहारे के लिए स्टिक वितरित की गई, हेल्थ कैंप में टीबी मरीजों को दवा किट का वितरण भी किया गया. वहीं रायपुर से पहुंचे डॉक्टरों को मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. चिरमिरी कैंप में मेगा हेल्थ कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़ इलाज़ और जांच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग. मेगा हेल्थ कैंप के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई. शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है. कार्यक्रम में कोरिया कलेक्टर, सीएमएचओ डॉ. खरे समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना भी की.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के CM श्री स्कूल में श्रीलंका प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सुधार समझे

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली के सरोजिनी नगर में 'CM श्री' स्कूल में श्रीलंका से आए एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, "...यह प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को समझने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहा है। श्रीलंकाई सरकार 2027 से एक नई शिक्षा नीति पर काम कर रही है, और उन्होंने दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों को देखने और समझने की इच्छा जताई। हम उन्हें अपने 'CM श्री' स्कूल ले गए। वे वहां देखी गई अलग-अलग पहलों से प्रभावित हुए—जिनमें हर कमरे में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ICT लैब, खास ज़रूरतों वाले बच्चों (CWSN) के लिए खास केयर रूम, 'साइंस ऑफ़ लिविंग' प्रोग्राम और मल्टी-सेक्टरल स्किल लैब शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडل ने इन सफल कोशिशों की तारीफ़ की और इच्छा जताई कि हम इन्हें श्रीलंकाई सरकार के साथ भी साझा करें..."
0
0
Report

नवसारी में कांग्रेस नगर सेविका के विरोध के बीच मेयर को टिकट की शुभकामनाएं

Navsari, Gujarat:નવસારી મહાનગરપાલિકા ની કોંગ્રેસી નગર સેવિકા પ્રભા વલસાડિયાએ ભાજપના મેયર અશોક ધોરાજિયાને વિધાનસભા ચૂંટણીની ટિકિટ અને જીત માટે શુભકામનાઓ પાઠવી. મહિલા નગરસેવિકાએ આક્ષેપ કર્યો છે કે મતદારોને નારાજ ન કરવા માટે મેયરના ઈશારે શહેરમાં હાલ દબાણ હટાવીના કામગીરી બંધ રાખવામાં આવી. વિપક્ષી નેતા દ્વારા જ શાસક પક્ષના મેયરની જીતની કામના કરવાના આ નિવેદનને કારણે ખુદ કોંગ્રેસ પક્ષની અંદર અને રાજકીય વર્તુળોમાં ભારે આશ્ચર્ય ફેલાયું. શું કોંગ્રેસ વિધાનસભાની ચૂંટણી જીતવા સક્ષમ નથી તેવી ચર્ચાએ જોર પકડ્યું
0
0
Report
Advertisement

यूकेडी में संगठनात्मक असहमति, अल्मोड़ा से 17 पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे

Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में एक बार फिर संगठनात्मक असहमति सामने आई है। बुधवार को अल्मोड़ा में केंद्रीय और जिला स्तर के 17 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने यूकेडी-डी के साथ आगे की राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री रहे नरेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताओं की बातों और कार्यों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है और संगठन के संविधान के खिलाफ भी काम किए जा रहे हैं। इन्हीं कारणों से 17 से अधिक पदाधिकारियों और कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। बिष्ट ने कहा कि आगे जल, जंगल और जमीन के साथ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया को लेकर असहमति के चलते लिया गया है। इस्तीफा देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष पवन लतवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिला महामंत्री सचिन जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष नीरज सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह बिष्ट, बागेश्वर जिला महामंत्री पंकज भट्ट, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपा जोशी, संगठन मंत्री प्रियंका बिष्ट, कोषाध्यक्ष किरण मेहरा, आरती आर्य, मनीषा नेगी, सरस्वती आर्य और सुंदर सिंह शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते हंगामा

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ता को पहनाया ज्ञानेश कुमार का मुकुट और हाथ में जंजीर छिंदवाड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचे .कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेट्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा और दो फायर ब्रिगेड भी तैनात रही.कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का मुकुट पहने एक कार्यकर्ता को हाथों में जंजीर पहना कर प्रदर्शन किया और उसे कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक जंजीरो के साथ ले गए. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भी कोशिश की जिस पर पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया और पुतले को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगशर का भी प्रयोग किया गया .वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस प्रकार देश के चुनावों को प्रभावित किया राहुल गांधी का कहना है कि बार बार वोट की चोरी हो रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती थी मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग और एल आई बी को रिपोर्ट दी गई कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है यहां पर भी वोट की चोरी हुई और वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए छिंदवाड़ा में भी काउंटिंग के पहले 2 घंटे लाइट बंद की गई और नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव हार गए .उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है .कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जीतती आई है .निर्वाचन आयोग को अब स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है और हम इसी लिए ये आंदोलन कर रहे है.
0
0
Report

कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान

Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान, महादेवी घाट अंत्येष्टि स्थल पर की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट में चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह* कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वयं सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनभावनाओं और जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पूर्व महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और विकास का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं, जिनमें लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था से अंत्येष्टि के दौरान लकड़ी की खपत कम करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक एवं पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें। इसके बाद मंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनके चित्रों के विषय और उनके सपनों के बारे में भी जानकारी ली। चित्रकला प्रदर्शनी देखी । *बाइट - असीम अरुण -मंत्री*
0
0
Report
Advertisement

कट्ठीवाड़ा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, शराब-भरी कार ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

Alirajpur, Madhya Pradesh:कट्ठीवाड़ा। क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कट्ठीवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार को ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुजरात भेजी जा रही थी शराब की खेप। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब भरकर ड्राई स्टेट गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी वाहन चालक के पास किसी प्रकार का परमिट नहीं था, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की
0
0
Report

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता और नियमितीकरण की मांग पर हड़ताल चेतावनी

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के पुरानी मंडी स्थल में बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले संभाग भर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 9 महीने से लंबित महंगाई भत्ता दिया जाए , ईसके साथ ही मोदी गारंटी के रूप में चुनाव के दौरान महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में जमा करने का वादा किया गया था लेकिन वह वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ, इसके अलावा कर्मचारी संघ ने सरकार को चुनाव के दौरान संविदा, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के अंदर नियमित करने का वादा किया था उक्त वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की, इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने मांग नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी सरकार को दी है। बाइट गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
0
0
Report

बाराबंकी से मुंबई तक संजय त्रिपाठी का अभिनय सफर चर्चा में

Barabanki, Uttar Pradesh:मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले और लंबे समय से बाराबंकी से जुड़े अभिनेता संजय त्रिपाठी ने रंगमंच से लेकर मुंबई की फिल्मी दुनिया तक अपनी अलग पहचान बनाई है। दर्शनशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रयागराज पहुंचे संजय का रुझान रंगमंच की ओर हुआ और यहीं से उनके अभिनय सफर की शुरुआत हुई। हालही मे रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे संजय त्रिपाठी ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। फिल्म में उनके किरदार को दर्शक काफी सराह रहे हैं। संजय त्रिपाठी का परिवार मूल रूप से उन्नाव का है। उन्होंने रानी शंकर सहाय से प्राथमिक शिक्षा हासिल की और इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। उन्नाव के केशरगंज में उनका पैतृक घर है। आगे की शिक्षा उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की, जहाँ से दर्शनशास्त्र में परास्नातक किया। इसी दौरान उनका परिवार बाराबंकी आकर बस गया और बाराबंकी से उनका गहरा जुड़ाव हो गया। संजय चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता रेलवे में कार्यरत थे, जबकि माता गृहिणी थीं। परास्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए संजय प्रयागराज पहुंचे, लेकिन वहां उनका जुड़ाव रंगमंच से हो गया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के वागेश कुमार सिंह ने उन्हें रंगमंच से जोड़ा। इसके बाद उन्होंने लगातार कई नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने एनएसडी की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। वर्ष 2004-05 के आसपास संजय पूरी तरह मुंबई आ गए और फिल्मों में काम की तलाश शुरू की। फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने अपनी लघु फिल्म ‘ब्लड ब्रदर्स’ में उन्हें नशे के आदी व्यक्ति की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका दी। इसके बाद तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘शागिर्द’ में अनुराग कश्यप के साथ गैंगस्टर की भूमिका निभाई। इसके बाद संजय को हॉलीवुड फिल्मकार जेनिफर लिंच की फिल्म ‘हिस्स’ में काम करने का अवसर मिला। निशिकांत कामत की फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ में भी उन्होंने अभिनय किया। अनुराग कश्यप के साथ वे चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का हिस्सा रहे। अमोल गुप्ते के साथ ‘हवा हवाई’, राधिका आप्टे के साथ भारत-ब्रिटेन की फिल्म ‘बॉम्बैरिया’ और ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में भी उन्होंने काम किया। संजय त्रिपाठी को करीब 15 वर्ष पहले प्रियदर्शन की फिल्म ‘आक्रोश’ में भी काम करने का अवसर मिला था। करीब तीन वर्ष पहले रामोजी राव फिल्म सिटी में काम के दौरान उन्होंने प्रियदर्शन को इस पुराने जुड़ाव की याद दिलाई। प्रियदर्शन को भी वह बात याद आ गई। उन्होंने अपने सहयोगी के माध्यम से संजय को अपनी फिल्म के लिए बुलाया और इस तरह उन्हें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करने का मौका मिला। संजय प्रियदर्शन को बेहद बेहतरीन फिल्म निर्देशक मानते हैं और उनके अनुसार प्रियदर्शन अपने आप में सिनेमा की एक विश्वविद्यालय हैं। उनकी फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। संजय कहते हैं कि दर्शकों का प्यार और समर्थन उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुंबई को दुनिया का सबसे अच्छा शहर मानने वाले संजय आज भी लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी में बिताए दिनों को याद करते हैं। उनका कहना है कि इन शहरों और यहां के लोगों से उनका भावनात्मक जुड़ाव आज भी बना हुआ है। बाराबंकी से अपने विशेष रिश्ते के कारण वह यहां के लोगों से मिलने वाले स्नेह और समर्थन को अपने लिए खास मानते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top