Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

अमरोहा में अंतरराज्य चोर गिरोह के दो सदस्य हुए गिरफ्तार

Aug 01, 2024 06:19:43
Gajraula, Uttar Pradesh

अमरोहा में पुलिस ने एक अंतरराज्य चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी बाइक पर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और तलाशी में 10 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात बरामद किए। सीओ नौगांव सादात अभिषेक कुमार ने यह जानकारी दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MVManish Vani
Mar 23, 2026 04:45:48
Alirajpur, Madhya Pradesh:पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को भारी पड़ा—सास, ससुर और पति ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतिका लता के शव को हाथ बंधे हालत में कुएं में फेंक दिया गया। अलीराजपुर जिले के आजाद नगर के ग्राम अमनकुआ कनसनंगलिया फलिया में चार बच्चों की मां लता की लाश हाथ बंधी हालत में कुएं में मिली थी। पुलिस की प्रथम जांच में हत्या का मामला सामने आया। मृतिका लता अपने पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी; उसने कहा था कि अगर यह दूसरी पत्नी घर लाते हैं तो मैं घर छोड़ कर चली जाऊंगी। मर्तिका के साथ ससुर का कहना था कि अगर तू घर छोड़ कर चली जाएगी तो इन चार बच्चों का क्या होगा। सास-ससुर रावजी और अदली ने लता के मुंह में कपड़ा ढूंढ कर दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। सास-ससुर और पति ने मिलकर लता के हाथ पैर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सास ससुर सहित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 23, 2026 04:45:17
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 04:43:37
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव:उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए अभियुक्त ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले में वांछित चल रहे थे। पूछताछ में दोनों ने करीब 8000 रुपये नगद और 21,225 रुपये UPI के माध्यम से लूटने की वारदात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में फरार तीसरे आरोपी करन की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
138
comment0
Report
Mar 23, 2026 04:40:23
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव:उन्नाव मेंआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल लगभग 52 लोग सवार थे, जो एक मार्केटिंग कंपनी के इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। जानकारी के मुताबिक, यह बस दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में मीटिंग के बाद वापस लखनऊ लौट रही थी। इसी दौरान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर अंडरपास के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
115
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 23, 2026 04:34:33
Noida, Uttar Pradesh:चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं और सिंह पर विराजमान रहती हैं। मां को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए आज के दिन श्रद्धालु सफेद पुष्प और वस्त्र अर्पित कर विशेष पूजा करते हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना के सिद्धेश्वरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह मंदिर बेहद जागृत है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद मां जरूर पूरी करती हैं। यही वजह है कि आम दिनों में भी यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है。
220
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 23, 2026 04:34:22
63
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 23, 2026 04:34:05
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में हुआ बड़ा खुलासा। यह जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला मथुरा में सिर्फ दिखावे के लिए चलाती थी ई-रिक्शा। ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता था अवैध हथियारों की तस्करी से गैंगस्टर से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी। पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की थी। कई अवैध हथियारों के डीलरों से सीधा संपर्क था मीरा का जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था। पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था। आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी. मीरा से एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है।
133
comment0
Report
Advertisement
Back to top