244235
एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल गजरौला में दो दिवसीय इंटरहाउस खो-खो चैंपियनशिप का समापन
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल मैच में छात्रा वर्ग में आर्यभट हाउस और छात्र वर्ग में रोहिणी हाउस ने जीत दर्ज की। आर्यभट हाउस की कप्तान शिवि डागर और रोहिणी हाउस के कप्तान प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में इन दोनों हाउस ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की। मैच का शुभारंभ स्कूल एमडी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओमर अब्दुल्ला ने संगम, अनंतनाग में क्रिकेट बैट बनाने वाली इकाई का दौरा किया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah on Monday visited a cricket bat manufacturing unit in Sangam, Anantnag, where he interacted with members of the Sangam Cricket Bat Manufacturers Association and listened to their concerns regarding the growth and challenges facing Kashmir's iconic cricket bat industry. Welcoming the Chief Minister, the association expressed hope that his visit would pave the way for greater government support, improved infrastructure, and policies to strengthen the Valley's globally recognised willow bat industry. Speaking to reporters, Omar Abdullah said his visit was aimed at understanding the issues confronting bat manufacturers firsthand so that appropriate measures could be considered. Responding to a question regarding PDP president Mehbooba Mufti's remarks at Jantar Mantar and allegations by Waheed Para that a video clip had been edited by the National Conference, the Chief Minister said, "If they believe the byte has been edited, they should approach the police and file a report." The Chief Minister reiterated that genuine concerns of the bat manufacturing sector would be examined, emphasising the government's commitment to supporting traditional industries that provide employment and contribute significantly to Jammu and Kashmir's economy.0
0
Report
सलूंबर में गौ-सम्मान के लिए विशाल रैली, गौ-संरक्षण के लिए केंद्र कानून की मांग
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में गौ-सम्मान और गौवंश संरक्षण की मांग को लेकर हजारों गौभक्तों ने विशाल रैली निकाली। रैली के बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गौ-संरक्षण से जुड़ी कई प्रमुख मांगें रखीं। सलूंबर नगर में 'गो-सम्मान आह्वान अभियान' के तहत निकली इस रैली में बड़ी संख्या में गौभक्त, महिलाएं, युवा, साधु-संत और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। 'जय गौ माता' के नारों के बीच रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ-संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून, देशी गौवंश को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा, गौ-तस्करी पर कड़ी सजा, नंदीशालाओं की स्थापना और गोचर भूमि संरक्षण समेत कई मांगें उठाई गईं। आयोजन में संत समाज की भी विशेष भागीदारी रही。0
0
Report
बस्तर में 2380 मार्कशीट गड़बड़ी: DEO ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अकसर सवाल उठते रहे है, ऐसे में अगर शिक्षा विभाग मार्कशीट बनाने में ही गड़बड़ी कर दे तो इसे आप क्या कहेंगे, जिले में पांचवीं और आठवीं की 2380 मार्कशीट में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, स्थानीय स्तर पर परीक्षा संचालन और परिणाम तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है, कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है बताया जा रहा है कि इसे पहले भी 13 जुलाई को डीईओ ने सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को मार्कशीट में हुई त्रुटि सुधार करने का निर्देश दिया था, लेकिन समय रहते यह सुधार नहीं किया गया, इस बीच खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने मातहत अधिकारियों को जवाब तलब किया है सरकारी आदेशों और शो कोज़ नोटिस के बीच जिले में हजारों की संख्या में बच्चें अपनी मार्कशीट का इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि मार्कशीट में किसी का जन्मतिथि गलत है तो किसी का नाम。0
0
Report
Advertisement
मुरैना के देवगढ़ में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरा में एक महिला की गला रेतकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। विश्व: मृतका की पहचान विमला सिकरवार, पत्नी बाबू सिंह सिकरवार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, महिला की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। बाइट एस आर बघेल एसडीओपी जोरा, बाइट परिजन0
0
Report
जगदलपुर के गारावंड में तेंदुआ-या बाघ के पैरों के निशान से ग्रामीण दहशत
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के गारावंड (खुर्द) में संदिग्ध वन्य जीव के पैरों के निशाने देखे गए हैं, तेंदुआ या बाघ की आशंका से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है, फिलहाल जैसे ही मामले को लेकर वन विभाग को इसकी जानकारी लगी विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, स्थानीय ग्रामीणों ने एक खेत में बड़े आकार के पंजों के निशान देखे, पंजों के निशान मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त है, ग्रामीणों को आशंका है कि क्षेत्र में तेंदुआ या बाघ जैसा कोई वन्य जीव घूम रहा है, फिलहाल वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी है ।0
0
Report
छतरपुर के बूढ़ा गांव में अवैध पहाड़ उत्खनन जारी, माफियाओं के गड्ढे और नुकसान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बूढ़ा गांव में पहाड़ों अवैध उत्खनन जारी है, खनिज माफियाओं ने पहाड़ों से मुरम निकालकर बड़े-बड़े गड्डे खोद दिए, यह अवैध मुरम गांव के लोग मकानों की नींव भरने और सड़क निर्माण में किया जा रहा है, मध्यप्रदेश सरकार राजस्व के अधीन इन पहाड़ों पर प्रशासन ने जालियां लगाकर पौधारोपण किया था, लेकिन खनिज माफियाओं ने उससे भी उखाड़ फेका और पौधों को भी नष्ट कर दिया, लेकिन फिर भी अवैध रेत निकलना जारी है, जब खनिज विभाग को इस बारे में जानकारी लगी, तो उन्होंने मौके पर टीम भेजकर जांच की, इसके बाद खनिज माफियाओं पर उत्खनन की कारवाई की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में योगी आदित्यनाथ गुरु-शिष्य परंपरा का पूजन व आशीर्वाद देंगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी धार्मिक गरिमा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे—पहले अपने ब्रह्मलीन गुरु और नाथ परंपरा के गुरुजनों का पूजन-अर्चन करेंगे, फिर गुरु के रूप में अपने शिष्यों, संतों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा का साक्षी बनेगा। गोरक्षपीठ की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार योगी आदित्यनाथ सबसे पहले शिष्य के रूप में अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित करेंगे। वे महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन करेंगे और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ महाराज सहित नाथ परंपरा के सभी गुरुजनों की समाधियों पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। नाथपंथ में गुरु को ईश्वर का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गोरक्षपीठ के लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु परंपरा के सम्मान और संरक्षण का महापर्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष अपनी सरकारी व्यस्तताओं के बीच भी इस आयोजन में शामिल होकर परंपरा का निर्वहन करते हैं और इस बार भी गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में मौजूद रहेंगे। गुरु पूजन के दौरान महायोगी गोरखनाथ को परंपरागत 'रोट' अर्पित किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं के मंदिरों और नाथ योगियों की समाधियों पर विशेष पूजा होगी। पूजा-अर्चना की पूर्णता सामूहिक आरती के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु के रूप में अपने शिष्यों के बीच पहुंचेंगे। शिष्य एक-एक कर उनका तिलक करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गोरक्षपीठ की गुरु-शिष्य परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का एक और विशेष आकर्षण रहेगा: 23 जुलाई से गोरखनाथ मंदिर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति भी इसी दिन होगी। कथा समापन के बाद भजन, आशीर्वचन और विशाल सहभोज यानी भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गोरक्षपीठ और गुरु पूर्णिमा का संबंध सदियों पुराना है। नाथ संप्रदाय में गुरु को ही साधना का मार्ग और ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम माना गया है। पूर्व महंत दिग्विजयनाथ महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में महारणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने इन परंपराओं को और आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, योग और जनसेवा के अनेक प्रकल्पों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति समर्पण, संस्कार और लोककल्याण की भावना का संदेश भी देता है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु गुरु परंपरा से जुड़ते हैं।0
0
Report
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुलिस जांच शुरू
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - दिन दहाड़े युवक की हत्या से मचा हड़कंप - चाकू से हमला कर युवक को उतारा गया मौत के घाट - वारदात से इलाके में फैली सनसनी - मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़ - सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची - पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच - पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - पुलिस हत्या के कारणों की शुरू की जांच - आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें हुई सक्रिय - कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखिया की घटना।0
0
Report
गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, प्रशासन से शीघ्र निर्णय
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली में गो ( गाय माता) सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक स्मरण पत्र DM को सौंपा गया। वही अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ गोमाता को 'राष्ट माता' घोषित किए जाने की मांग दोहराई। आज कलेक्ट्रेट में गो माता को राष्ट माता घोषित करने के मामले को लेकर प्रदेशन हुआ था। जिसके कारण 27 अप्रैल को प्रदेश की सभी तहसीलों से लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन शासन को भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने पर पुनः स्मरण पत्र देकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में गोवंश की विधिवत सेवा एवं पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा केंद्र सरकार को गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए आवश्यक अनुशंसा भेजने की मांग की गई है। अभियाम के पदाधिकारियों का कहना है कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को इस दिशा में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी چاہیے। बाइट — बाबा गौतम नाथ विश्व हिंदू रक्षा संगठन0
0
Report
Advertisement
टिमरनी में 60 लाख की चोरी: CCTV में संदिग्ध कैद, ग्रामीण दहशत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम डगांवा नीमा में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 60 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुआ है। घटना देर रात की है और पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। डगांवा नीमा गांव में एक किसान परिवार उस समय हैरान रह गया, जब सुबह उठने पर घर से कीमती सामान गायब मिला। परिवार के मुताबिक घर में रखी पेटी सोना, चांदी के आभूषण और लगभग 3 लाख रुपये नकद रखे थे। कुल नुकसान करीब 60 लाख रुपये का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाश ने घर में प्रवेश करने के बाद आराम से सामान खंगाला और कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इधर सूचना मिलते ही टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। अब पूरे क्षेत्र की नजर इस बात पर टिकी है कि सीसीटीवी में कैद सुराग पुलिस को कितनी जल्दी सफलता दिलाते हैं.0
0
Report
अरुण चतुर्वेदी का विपक्ष पर हमला: पेपर लीक पर संसद में बहस जरूरी
Alwar, Rajasthan:अलवर में अरुण चतुर्वेदी का विपक्ष पर हमला, बोले—पेपर लीक पर संसद में बहस से सच्चाई सामने आती अलवर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सोमवार को अलवर पहुंचे, जहां अंबेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संत रविदास जयंती के तहत ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित भाजपा कार्यशाला में भाग लिया। मीडिया से बातचीत में चतुर्वेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि संसद में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा होती, तो देश के सामने यह स्पष्ट हो जाता कि किन-किन राज्यों में ऐसी घटनाएं हुईं और राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार की क्या भूमिका रही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में बहस से बचने की कोशिश करता है। चतुर्वेदी ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान 17 पेपर लीक हुए और राजस्थान पेपर लीक का “सेंटर” बन गया था। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद एसआईटी का गठन किया गया और अब तक 300 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही 1.78 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी गईं। NEET पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द की, सीबीआई जांच कराई और दोबारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित कराई। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और नेताओं की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के सभी नेता संवेदनशील हैं और पार्टी की मंशा हमेशा सार्थक बहस की रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आंदोलनों को हिंसक बनाने की कोशिश की, लेकिन केंद्र सरकार हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक और चंदा चोरी जैसे मामलों में एसआईटी का गठन कर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।0
0
Report
झालावाड़ में हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण से पर्यावरण जागरूकता बढ़ी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत सोमवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा ने ग्राम पंचायत कनवाड़ा एवं कनवाड़ी स्थित रामकुंड बालाजी तथा झिझड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया。 इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित छात्राओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मानव जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, वातावरण को शुद्ध रखते हैं, जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं。 उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने घर, खेत, विद्यालय, मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिकाधिक पौधे लगाएं और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। उन्होंने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण का संदेशवाहक बनने तथा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया。 पौधारोपण के बाद जिला कलक्टर ने मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठकर चौपाल आयोजित कर संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
ओवैसी की अखिलेश के साथ दोस्ती: राजनीतिक विश्लेषक क्या मायने बता रहे हैं?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- ओवैसी ने अखिलेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है...क्या हैं इसके मायनेबाईट- राजनीतिक विश्लेषक सैय्यद मोजिज0
0
Report
भट्टा गांव की महिला का शव रजवाहे में: हत्या का शक पुलिस जांच में
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी एक महिला का शव रविवार देर रात गांव के रजवाहे में पुलिस चेकपोस्ट से चंद कंदम की दूरी पर मिला है. शव से कुछ दूर पति की थार पानी में डूबी हुई मिली है. मृतका के पति का कहना है कि मथुरा से वापस लौटते वक्त गांव से पहले ही चेकपोस्ट के पास रजवाहे में अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रजवाहे में चली गई. वह गाड़ी से बाहर कूद गया, लेकिन पत्नी गहरे पानी में डूब गई. वहीं मृतका के भाई का आरोप है कि पति ने हत्या कर शव को रजवाहे में डालकर घटना को हादसे का रूप दिया है. भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है, फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खारोल गांव निवासी मृतका के भाई सोनू ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी बहन रीना की शादी भट्टा गांव निवासी मोहित से हुई थी. दोनों को एक 5 साल का बेटा भी है. करीब 20 से रीना फोन करके बता रही थी कि उसका पति तलाक लेने की जिद पर अड़ा हुआ है. लेकिन पति के परिवार के लोगों से बात की जाती थी तो सब कुछ ठीक बताते थे. रविवार देर रात पति ने सूचना दी कि हादसा हो गया है, जिसमें रीना की पानी में डूबने से मौत हो गई है. पुलिस द्वारा बताया गया की रात्रि में सूचना मिली कि एक गाड़ी रजवाहे में गिर गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसे गाड़ी को निकाला गया जिसमें एक महिला घायल हो गई महिला को अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई फिलहाल इस मामले में महिला के परिवार वालों की तरफ से शिकायत दी जा रही है जांच कराएगी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने पंचकूला मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया, शिक्षा-खेल पर जोर
Panchkula, Haryana:हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही various बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। श्री ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके। मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है。0
0
Report
Advertisement
