Back
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तीक के हमले के बाद अमरोहा में दो भाइयों का एनकाउंटर
VAVINEET AGARWAL
Mar 06, 2026 09:33:35
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे के रहने वाले दो सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जीशान 2 मार्च की रात एनकाउंटर में मारा गया, जबकि उसका बड़ा भाई गुलफाम 4 मार्च की रात इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एनकाउंटर के बाद सैद नगली में हलचल बढ़ गई है और उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटती नजर आ रही है। मामले में जब मीडिया ने दोनों भाइयों के पिता से बातचीत की तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। पिता का कहना था कि यदि पुलिस ने उनके बेटों को पकड़ लिया था तो उन्हें जेल भेजकर अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। बातचीत के दौरान पिता अपने बेटों को निर्दोष बताते नजर आए। उनका कहना था कि उनके बच्चे पुलिस पर गोली चलाने जैसे काम नहीं कर सकते थे और वे हथियार चलाना तक नहीं जानते थे। पिता के मुताबिक दोने भाई लकड़ी के कारीगर थे और काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। हालांकि इस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों भाई एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर बेहद बेरहमी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं पिता के बयान से यह भी सवाल उठ रहे हैं कि वह लगातार अपने बेटों को निर्दोष बता रहे हैं, जबकि हमले की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। उधर दोनों भाइयों के एनकाउंटर के बाद सैद नगली कस्बे में उनके घर के बाहर कई लोग जमा नजर आ रहे हैं। आसपास के लोग पूरे मामले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जबकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 16:17:25Noida, Uttar Pradesh:India in Qatar Ambassadors message to the Indian community in view of the current situation.
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 06, 2026 16:17:160
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 06, 2026 16:16:440
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 06, 2026 16:16:310
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 06, 2026 16:16:170
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowMar 06, 2026 16:15:320
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 06, 2026 16:15:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 16:15:080
Report
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर में MBBS छात्र और डॉक्टर के भाई की हुई मौत को लेकर आईएमए ने किया कैंड
0
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowMar 06, 2026 16:03:480
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 06, 2026 16:03:330
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 06, 2026 16:03:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 16:02:520
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 06, 2026 16:02:410
Report