icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow20 Nov 2024, 12:19 pm

इंदिरा चौक पर लगे जाम से आवाजाही में हो रही परेशानी, लोगों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग

Gajraula, Uttar Pradesh:

अमरोहा जनपद के गजरौला में इंदिरा चौक पर भीषण जाम लग रहा है। इससेे बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच साप्ताहिक बुध बाजार की भीड़ भी इसमें शामिल हो गई है। यहां दोपहर एक बजे से लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसक​र्मी भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन जाम पूरी तरह खुलने का नाम नहीं ले रहा है। वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से मांग की है कि गजरौला की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराएं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूंटी में जेएमएम का धरना: केंद्र के खनन विधेयक को वापस लेने की मांग

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज खनन नियमावली के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया, जिसमें जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और खान एवं खनिज विधेयक को वापस लेने की मांग की। इस दौरान खूँटी प्रखंड मुख्यालय के सामने सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य स्नेहलता कंडुलना और जिला संगठन सचिव शंकर मुण्डा की अगुवाई में किया गया, जिसमें झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अधिनियम वापस लेने की मांग की। प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य लता कंदूला ने बताया कि जल जंगल जमीन पर केंद्र सरकार की नजर है जो कि यहां के फल पेड़ पौधे से लोगों का जीवन निर्भर करता है वहीं खूंटी जिले में सोना और लोहा का खनिज है, और हम चाहते हैं कि हमारा यह खनिज संपदा हमारे राज्य की संपत्ति है इस पर हमारा अधिकार होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संकष्टी मुंडा ने कहा कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग कर रहे हैं कि अधिनियम को केंद्र सरकार वापस ले और यह अधिकार राज्य सरकार को दे।
0
0
Report

20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Noida, Uttar Pradesh:डबल इंजन सरकार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएं आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान दे रही हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विभागों में नवचयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन से जोड़ने वाली अभिनव पहल हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
0
0
Report

ग्वालियर: आपसी रंजिश के चलते युवक ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी

Morena, Madhya Pradesh:Gwalior आपसी रंजिश के चलते युवक द्वारा कार में आग लगाई आरोपी बाल्टी में पेट्रोल भरकर लाया और कार पर छिड़ककर आग लगाई घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद,सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश सरस्वती नगर निवासी रेलवे कर्मचारी रामकुमार सिंह की EcoSport कार में लगाई आग 14 सितंबर की घटना का वीडियो आया सामने कार से लपटें उठती देख परिजन ने पानी डालकर आग बुझाई आरोपी की पहचान सिद्धांत घुरैया के रूप में हुई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

दीपेश्वर तालाब में युवक की लाश मिली, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दीपेश्वर तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अहीर मोहल्ला निवासी हेमंत पिता रामचंद्र कुमावत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हेमंत 18 सितंबर की देर रात रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह उसका शव दीपेश्वर तालाब में मिला। हेमंत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तालाब पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक के पुत्र हिमांशु कुमावत की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report

जोधपुर से बाबा रामदेव के पैदल जत्थे पोकरण पहुँचे, नगर में फिर चहल-पहल

Jaisalmer, Rajasthan:जोधपुर के पदयात्री जत्थे पहुंचे पोकरण 8 दिन में पहुंचा पोकरण जोधपुर से बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शनों के लिए निकले श्रद्धालु, गुलाल से सराबोर हुआ शहर रामदेवजी के मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने से जहां मेला लगभग समाप्ति की ओर नजर आ रहा था, वहीं शनिवार को सांसी समाज के साथ ही सोजती गेट, 36 कौम के पदयात्री संघ के करीब 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पैदल यात्री जत्थे पोकरण पहुंचने से शहर में एक बार फिर रौनक लौट आई। जोधपुर से रवाना हुए ये विशाल पैदल जत्थे करीब 8 दिन की यात्रा पूरी कर पोकरण पहुंचे। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए और गुलाल उड़ाते हुए शहर में प्रवेश किए। जत्थे के पहुंचने से सड़कों और बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई। मेले में यात्रियों की घटती संख्या के चलते व्यापारियों में मायूसी छाई हुई थी, लेकिन जोधपुर से आये बड़े जत्थों और हजारों श्रद्धालुओं ने माहौल को फिर से भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। गुलाल और बाबा के जयकारों से पूरा पोकरण भक्तिमय नजर आया।
0
0
Report

जलभराव से बालेसर क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ी; ठोस जल निकासी की मांग

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के आगोलाई के पास टीकमगढ़ रोड पर जलभराव ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर करीब चार फीट तक पानी भरा होने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से गोल्ड मेडल विजेता रवीना डउकिया सहित अन्य खिलाड़ियों को खेल मैदान तक पहुंचने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण खिलाड़ियों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी लंबे समय तक नहीं निकलता और करीब एक माह तक लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और खिलाड़ियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल पानी निकालने की अस्थायी व्यवस्था से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रशासन को जलभराव के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाकर काम करना चाहिए, ताकि हर वर्ष स्कूली बच्चों, आमजन और खिलाड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

नवा रायपुर में कैंसर कॉन्क्लेव 2026: विशेषज्ञों की बैठक, चार ब्लॉकों को कैंसर मुक्त लक्ष्य

Begun, Rajasthan:राजधानी के नवा रायपुर में कैंसर के इलाज और आधुनिक चिकित्सा को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे हैं.. बीएमसी की ओर से तीन दिवसीय चौथा वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव 2026 आयोजित किया जा रहा है.. इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए.. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर मुक्त योजना का भी शुभारंभ किया... मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर आज छत्तीसगढ़ के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है और बीमारी का नाम सुनते ही मरीज और परिवार हताश हो जाते हैं.. इसी को देखते हुए आयोजित इस तीन दिवसीय कैंसर कॉन्क्लेव में देशभर से करीब 200 विशेषज्ञ शामिल हुए हैं, वहीं 11 विदेशों मेहमान भी शामिल हुए हैं... जहां कैंसर की रोकथाम, इलाज और मरीजों से संवाद को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आरंग, अभनपुर, तिल्दा और धरसीवा ब्लॉक पर विशेष फोकस किया जा रहा है और आने वाले तीन वर्षों में इन चारों ब्लॉकों को कैंसर मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
0
0
Report
Advertisement

पोकरण में बाबा रामदेवजी के घोड़े मेले की रौनक बन गए

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर, पोकरण में लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले के चलते पोकरण शहर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल है। मेले के दौरान जयनारायण व्यास सर्किल और अम्बेडकर सर्किल पर बाबा रामदेवजी के छोटे-बड़े घोड़े सजाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। घोड़ों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी है और खासकर बच्चे व युवा इन रंग-बिरंगे घोड़ों के साथ फोटो खिंचवाते दिखते हैं। मेले की रौनक ตลาดों और प्रमुख मार्गों पर भी दिख रही है, जिससे शहर में चहल-पहल है। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के साथ मेले के विविध आकर्षणों का आनंद ले रहे हैं, वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है ताकि आवाजाही सुगम बनी रहे।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में बाइक भिड़ंत: सीने में बोल्ट घुसा, दो युवक गंभीर

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक के सीने में बाइक पर लदी नई साइकिल के पैडल का बोल्ट घुस गया। सीने में गहरा छेद होने के बाद वहां से खून निकलने लगा और घाव के स्थान पर दिल की धड़कन दिखाई दे रही थी। गंभीर हालत में युवक को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल आदेश को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे में घायल दूसरे युवक माजिद का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

आगर मालवा के नलखेड़ा में बरसाती नाले में कार डूबे से 8 श्रद्धालुओं की मौत

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा: नलखेड़ा में बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत आगर मालवा - जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप बीती रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के समीप बरसाती नाला तेज बहाव में था। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार को नाले से बाहर निकाला गया और उसमें फंसे सभी 8 शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली और लोगों ने मौके पर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात तेज बारिश के दौरान हुआ, जिसके चलते बरसाती नाला उफान पर आ गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि कार चालक के बड़ौद निवासी होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
0
0
Report

आरंग में शिक्षक हत्या: 24 घंटे में पुलिस ने साथी शिक्षक को आरोपी बताया

Begun, Rajasthan:रायपुर के आरंग में हुए शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.. हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का साथी शिक्षक ही निकला.. पुलिस के मुताबिक, 30 लाख रुपये की उधारी और तीन महीने के ब्याज के विवाद ने खूनी रूप ले लिया.. दोनों शिक्षक रेत, रियल एस्टेट और बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे..आरोप है कि आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर हथौड़े से सिर और चेहरे पर हमला कर शिवकुमार चंद्राकर की हत्या कर दी.. पुलिस ने स्कूल के CCTV फुटेज और VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट के जरिए आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है.. आरोपी के कब्जे से स्कूटी, हथियार, हथौड़ा, तीन ब्लैंक चेक, मोबाइल और खून से सने कपड़े-जूते बरामद किए गए हैं..
0
0
Report

आंधी-बारिश का कहर, नीम का पेड़ गिरने से गरीब परिवार का घर जमींदोज, एक घायल

VKVasim KhanFollow5m ago
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में बासफोर बस्ती में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान एक गरीब परिवार पर आफत टूट पड़ी। तेज हवा के बीच विशालकाय नीम का पेड़ राजेश बासफोर पुत्र द्विज बासफोर के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सभी बाल-बाल बच गए लेकिन आठ वर्षीय राजन पुत्र राजेश बासफोर के बाये पैर में चोटे आई है। पेड़ गिरने से घर में रखी चारपाई, साइकिल समेत घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार के कुल छह सदस्य इस समय निराश और हताश हैं। राजेश बासफोर का परिवार पारंपरिक रूप से बांस की डलिया, बेना, शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले डाल सहित अन्य सामान तैयार कर अपनी आजीविका चलाता है। घर और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने अब रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। परिवार के लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि गरीब परिवार को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार आर्थिक सहयोग दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की मदद से उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सकेगी और क्षतिग्रस्त घर व सामान को दोबारा व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top