244221
गजरौला में बुध बाजार शिफ्ट कराने को विधायक राजीव तरारा से मिले व्यापारी, सीएम को भेजा ज्ञापन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार को स्थानांतरित करने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को व्यापारियों ने इस मुद्दे पर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा से मुलाकात की और बाजार से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही, मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि बाजार को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपुर: SC राम मंदिर पर विजय वाडेटीवार का बयान; ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर होर्डिंग गिरी
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR: VIJAY WADDETIWAR (CONGRESS) ON SC RAM MANDIR, BABA RAMDAV, RSS OVER RAM MANDIR, HORDING COLLAPSED AT ESTERN EXPRESS WAY0
0
Report
गोवा के विरोधी मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ करापुर के लोग जंतर मंतर पहुंचे
New Delhi, Delhi:गोवा के कारापुर गांव में हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ प्रदर्शन करने वहां के लोग दिल्ली पहुंचे हैं. जंतर मंतर पर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी और साथ में आम आदमी पार्टी के अन्य नेता अभी यहां पर पहुँचेंगे. अतिशी, संजीव झा, कुलदीप कुमार जंतर मंतर पहुंचे. तारापुर गांव के लोग जो धरने पर बैठे हैं उनसे मिलेंगे और उनके धरने में सहयोग करेंगे. जंतर मंतर में हो रहे गोवा के लोगों द्वारा प्रदर्शन में बोलते हुए मंच से आतिशी ने कहा: नेता प्रतिपक्ष आतिशी, कारापुर के भाइयों के प्रदर्शन का 100 वा दिन है , उनके गाँव में बन रहे एक मेगा प्रोजेक्ट का वो लोग विरोध कर रहे हैं! 1 महीने पहले मैं और अरविंद केजरीवाल जी और विधायक कारापुर गए थे! वहाँ पर एक बिल्डर को 2000 घर बनाने का एक मेगा प्रोजेक्ट पास हो गया है! इससे फ़ायदा सिर्फ़ उन बिल्डर्स को जो हजारों करोड़ अपने जेम में डालेंगे! गलत कानून पर इनकी जमीन पर घर बनाने की इजाज़त दे दी! 39 ए के ख़िलाफ़ के लड़ाई सभी देश के लोगों की लड़ाई है गोवा पूरे देश की धरोहर है! मैं करापुर के लोगों के साथ हूँ! अगर इस बार गोवा में सरकार बदलेगी तो हमारी सरकार बनने के महीने भर के अंदर 39 ए को पहले वापस लिया जाएगा! इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी आपने साथ है!0
0
Report
श्री नंद किशोर गोयनका का मुंबई में निधन, 96 वर्ष की आयु
Noida, Uttar Pradesh:श्री नंद किशोर गोयनका का मुंबई में निधन 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस मुंबई के ए रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइव में अंतिम दर्शन के लिए रखा है शव अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गोयनका उद्यान, अग्रोहा में होगा0
0
Report
Advertisement
ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने कोसी डैम में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया
Rampur, Uttar Pradesh:अश्लील वीडियो की कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने कोसी डैम में लगाई छलांग, रामपुर के लालपुर कोसी डैम पर पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी, पति ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी, उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने लालपुर कोसी डैम में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, रामपुर के लालपुर कोसी डैम पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं और देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका, जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बहन के घर स्वार आई हुई थी, इसी दौरान वह लालपुर कोसी डैम पहुंची और नदी में कूद गई, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मौक़े पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए, महिला के परिजनों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया था, इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी, महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी गंभीरता से पड़ताल की जाएगी, फिलहाल महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी,0
0
Report
बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट घोटाला: प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
Karnaprayag, Uttarakhand:हिंदुओं की प्रमुख आस्था का केंद्र भगवान श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित एवं साक्ष्य आधारित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है । श्री बद्रीनाथ धाम में लोगों की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में शासन द्वारा इसका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया। दिनांक 08.07.2026 को श्री युद्धवीर पुष्पवान, प्रभारी मंदिर अधिकारी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्री बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर माननीय अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आदेशानुसार विभागीय जांच समिति गठित की गई। प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से मंदिर की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में ले जाने की पुष्टि हुई है। एसपी चमोली ने प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा किया। बीओ 1 / प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-06/2026 अंतर्गत धारा 306 एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला देश के प्रमुख तीर्थस्थल श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जॉच टीम (SIT) गठित की गई तथा विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बद्रीनाथ महादेव प्रसाद उनियाल द्वारा प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, वादी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा दिनांक 02.07.2026 की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। फुटेज में अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला एवं केसर का पैकेट गणना कक्ष से अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया। विवेचना के दौरान अब तक वादी सहित विभिन्न सम्बन्धित गवाहों के बयान अंकित किए जा चुके हैं तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.07.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बाईट /सुरजीत सिंह पंवार एसपी चमोली0
0
Report
मेरठ हत्याकांड: कांग्रेस डेलिगेशन को रोका गया, शांति-व्यवस्था का हवाला
मेरठ- ललिता गौतम हत्याकांड मामला में बड़ा अपडेट पीड़ित परिवार से मिलने जा रहें कांग्रेस डेलिगेशन को रोका कांग्रेसियों ने जोरदार हंगामा किया यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद जाना चाहते थे पुलिस ने शांति व्यवस्था का हवाला देकर नहीं जाने दिया मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर रोका गया0
0
Report
Advertisement
ISKCON बांग्लादेश में जुलाई 16-24 रथयात्रा का आयोजन करेगा
Noida, Uttar Pradesh:SRIMAT BHAKTIMOY NITAI SWAMI (GENERAL SECRETARY OF ISKCON BANGLADESH) ON ISKCON TO ORGANIZE RATH YATRA ACROSS BANGLADESH FROM JULY 16-240
0
Report
गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मित्र की हत्या के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी महिला मित्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. युवती की हत्या के बाद आरोपी इंजीनियर ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. सेक्टर-55 के फ्लैट में खून से लथपथ युवती का शव मिला. मृतक युवक की पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में और युवती की पहचान इशाका के रूप में हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. फ्लैट का दरवाजा खोलने पर परिवारों ने सूचना दी थी; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे. जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने कहानियों को जोड़ा; फोरेंसिक टीम ने सभी सबूत जुटाए. रेलवे पुलिस ने बताया कि ट्रेन के आगे कूदने वाला युवक वही था जिसने इशाका की हत्या की थी.0
0
Report
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए आवेदन करने का औपचारिक पत्र ट्रस्ट ने जारी किया。 Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६ सायं ४ बजे Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible persons for the position of Chief Executive Officer of the Shri Ram Janmabhoomi Mandir Last date of application: Saturday 18 July 2026 4 PM0
0
Report
Advertisement
दुबई में लालचंद महतो की मौत: प्रवासी मजदूर पलायन पर सरकार से मदद मांग
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो (40 वर्ष) की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जाता है कि जनवरी 2026 को काम करने के लिए दुबई गया था। जहां दो महीने काम करने के बाद कंपनी वाले उन्हें से हटा दिया। जिसकी वजह से वह इधर-उधर भटकने लगा और पासपोर्ट और वीजा गुम हो जाने के कारण लालचंद महतो दुबई में काफी परेशानियों का सामना करने लगा और वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। परिजनों की गुहार के बाद खोजबीन जारी थी। कुछ दिन पूर्व दुबई में काम कर रहे झारखंड के मजदूरों से उनका संपर्क हुआ, जिन्होंने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें भोजन उपलब्ध कराया और घर वापसी में मदद का प्रयास कर रहे थे। तभी दोस्तों ने सूचना दी कि उनकी मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली घर पहुंच कर परिवार को ढाढस बनाते हुए कहा कि परिवार की स्थिति ऐसी है कि लालचंद महतो के पिता दशरथ महतो जो 2013 से मुंबई से लापता हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हैं। सरकार से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंड़ चुके हैं। साथ ही साथ कई लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद वैसे मजदूरों की वतन वापसी और शव आ पाती हैं। वर्तमान में गिरिडीह जिले के द्वारका महतो और बोकारो जिले के सत्येंद्र महतो का शव सऊदी अरब में पड़ा हुआ है। वहीं गिरिडीह जिले के बगोदर के महेंद्र महतो जो सऊदी में फंसा हुआ है और डुमरी के हुलास महतो जो दुबई जेल में बंद है। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।0
0
Report
दीगोद में 11 केवी लाइन की चपेट से युवक की मौत, अस्पताल में निधन
Kota, Rajasthan:कोटा जिले के दीगोद कस्बे में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकेश भारती (28) पुत्र सत्यनारायण मेघवाल निवासी दीगोद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 25 जून को लोकेश अपने घर पर टीनशेड लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान टीनशेड पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पिछले कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीगोद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दीगोद थाने के एएसआई शंभू दयाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा
Danapur, Bihar:नौबतपुर: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका: प्रेमी को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा नौबतपुर। नौबतपुर इलाके में सोमवार को एक ऐसा फिल्मी नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के पसीने छुड़ा दिए। एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और उसे मौके पर बुलाने के लिए मोबाइल टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जा चढ़ी। चिलचिलाती धूप में टावर पर बैठी लड़की नीचे खड़े लोगों को देखकर चिल्लाने लगी—"उसे (प्रेमी को) यहीं बुलाओ और मेरी उससे शादी कराओ, वरना मैं यहाँ से कूद जाऊँगी।" बताया जा रहा है कि प्रेमी नौबतपुर के वरुण गांव रोबी कुमार है, जबकि लड़की दुल्हन बाजार के सदावह गांव की है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि वह घर से भागकर नौबतपुर पहुँची और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई。 नीचे थमी रहीं सांसें, घंटों मंचा रहा तमाशा लड़की को इतनी ऊंचाई पर देखकर देखते ही देखते वहाँ सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपनी सांसें थामे लड़की को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह सिर्फ अपने प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। चश्मदीदों के मुताबिक: लड़की किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह बार-बार मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और लड़के को तुरंत वहाँ बुलाने का दबाव बना रही थी। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया। लड़की को समझा-बुझाकर और सुरक्षा का भरोसा देकर लोग उतारने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले की जांच और काउंसिलिंग करने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
गोंडा नगर पालिका में रिश्वत लेते हुए नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां भ्रष्टाचार को लेकर के गोंडा में एंटी करप्शन टीम द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंडा नगर पालिका परिषद में संप्रति नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुचरण पांडे को गिरफ्तार करके एंटी करप्शन की टीम द्वारा गोंडा नगर कोतवाली लाया गया है जहां गुरु चरण पांडे से पूछताछ की जा रही है साथ ही साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुरुचरण पांडे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय द्वारा जॉन पार्कर शोरूम एलबीएस चौराहा के पास के रहने वाले परिवर्तन शुक्ला से मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त करने और मकान मरम्मत کا काम शुरू करने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जहां आज एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीर अब्दुल हामिद चौराहा के पास अलंकार सिंह सभासद राधा कुंड के मकान के जमीनी तल के कमरे से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ल द्वारा गोंडा देवीपतन एंटी करप्शन टीम को शिकायती पत्र देकर के पूरे मामले को लेकर के कार्यवाही की मांग की गई थी जहां आज कार्रवाई की गई है। गोंडा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है गिरफ्तार गुरु चरण पांडे ग्राम माझा तरहर पोस्ट मधईपुर थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं यह काफी लंबे समय से गोंडा नगर पालिका में तैनात है।0
0
Report
महोबा में चुनावी चाय का काफिला पहुंच गया, लोगों में उत्साह बढ़ा
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा- यूपी में विधान सभा चुनाव आने वाले है और लोगो मे चर्चा का बाजार गर्म है अब चुनावी चाय का काफिला पहुँचा वीर आल्हा-ऊदल की ऐतिहासिक नगरी महोबा में। यह वही जगह है जहाँ पर गुरु गोरखनाथ ने तपस्या की थी जिसे गोरखगिरी पर्वत के नाम से जाना जाता है। आने बाले विधानसभा चुनाव को लेकर लोगो में खासा उत्साह है।0
0
Report
योगी-गडकरी की बैठक: यूपी के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर बड़ा निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी जी, दिनांक 13 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए।0
0
Report
Advertisement
