244235
अमरोहा में महिला अधिकारी से बदसलूकी के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में एक महिला अधिकारी से बदसलूकी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 29 जुलाई को महिला अधिकारी ने थाना अमरोहा देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह एक साथी अधिकारी के साथ बाइक से कलेक्टरेट जा रही थीं, जब एक गाड़ी के चालक ने लगातार हॉर्न बजाकर उन्हें परेशान किया। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस ने 43 वार्डों के नामांकन के बाद जिला बोर्ड बनने का दावा किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज चुनाव के नामांकन के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जोधपुर जिला परिषद के 43 वार्डों में प्रत्याशियों की गहमागहमी रही। सुबह से ही जिला परिषद सहित विभिन्न नामांकन केंद्रों पर पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। कई प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना बोर्ड बनने का दावा किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंचायत राज संस्थाओं में कांग्रेस का परंपरागत रूप से मजबूत आधार रहा है। कांग्रेस के अनुसार, पिछले 11 में से 9 बार जिला प्रमुख कांग्रेस के बने हैं। इसी आधार पर पार्टी इस बार भी जिला प्रमुख पद पर अपनी दावेदारी मजबूत मान रही है। कांग्रेस की ओर से प्रमिला चौधरी ने वार्ड संख्या 32 से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह सरपंच संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के साथ महिलाओं की जरूरतों से परिचित हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, महिलाओं को आगे बढ़ाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रमिला चौधरी ने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देगी और जिला परिषद में पार्टी का बोर्ड बनेगा। उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए भी अपनी दावेदारी जताई। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। समर्थकों का आरोप है कि पिछले ढाई साल में ग्रामीण क्षेत्रों में इन बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। इन्हीं मुद्दों के आधार पर कांग्रेस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत मान रही है। अब चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा।0
0
Report
पंचकूला में गैंगस्टर शूटरों से मुठभेड़, पांच राउंड फायरिंग में गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह बोले—पंचकूला में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे शूटर... पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग, एसएचओ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली... पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने दी जानकारी... पंचकूला में कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के साथ मुठभेड़ के मामले में डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं और आशंका है कि वे चंडीगढ़, मोहाली या पंचकूला में किसी लक्षित वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। मामले में मोहाली के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर उसके कार्यालय पर फायरिंग की योजना से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नाकेबंदी देखकर भागे, पुलिस पर की फायरिंग... पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग से जुड़े दो युवक किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पंचकूला पुलिस के डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में क्राइम ब्रांच-2 टीम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम से सेक्टर-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकेबंदी की। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल पांच राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एक अन्य गोली ASI सुनील कुमार के कान के पास से निकल गई। एक गोली सरकारी वाहन पर भी लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क,
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीवी और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और आमजन से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के दुबग्गा में 32 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। दुबग्गा के महिपत मऊ गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 32 करोड़ रुपये कीमत की 6 किलो 400 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई है। मामले में बाराबंकी के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किए गए है। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी और दो वाहन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और कारतूस मिलने की बात कही गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी खेप आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? इन सभी बिंदुओं पर आधिकारिक पुलिस पुष्टि और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है0
0
Report
ओमेक्स टॉवर टीटी केस: समरीन की मौत पर भाई ने चौंकाने वाला खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:मनरीन के भाई का टीटी एंकर - ओमेक्स के दसवें फ्लोर से गिर कर समरीन की मौत के मामले में भाई ने बड़ा खुलासा किया। भाई ने बताया कि किसी देव नाम के लड़का उसको परेशान करता था और उस दिन वह उसी से सारा मामला सुलझाने गई थी और अपनी बहनों से बोली थी कि आज सब फाइनल करके ही लौटेगी । लेकिन किसी को क्या पता था कि वह दिन उसका आखिरी दिन होगा। समरीन के मामू के लड़के फैजान ने बताया कि घर पर समरीन सुबह बता कर निकली थी कि वह किसी काम से जा रही है। लेकिन देर होने पर समरीन की मां ने 1:00 बजे फोन किया तो पता चला कि वह कुछ देर बाद आएगी। फिर 3:00 बजे समरीन और समरीन की दोस्त और समरीन की बहन ने कांफ्रेंस पर बात किया तो पता चला कि कुछ देर बाद लौटेगी और उसके बाद समरीन का फोन स्विच ऑफ हो गया। फिर रात 10 बजे के आस पास थाने से फोन आया समरीन गिर गई है और आप जल्दी से आ जाइए। सुनिए पूरा खुलासा....0
0
Report
गोपीचंद पडळकर की उमेदवारी अवैध, सांगली में भाजपा को बड़ा झटका
Sangli, Maharashtra:सांगलीला मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीमध्ये एक मोठा ट्विस्ट समोर आला आहे. भाजपा उमेदवार आमदार गोपीचंद पडळकर यांचा उमेदवारी अर्ज अवैध ठरवण्यात आला आहे. उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडून परळकर यांचा अर्ज अखेर अवैध ठरवण्यात आला आहे. त्यामुळे भाजपाला जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीमध्ये धक्का बसला आहे. काँग्रेसचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी गोपीचंद पडळकर यांच्या जिल्हा बँकेतील उमेदवारीला अक्षर घेतला होता. मात्र जिल्हा बँक निवडणूक अधिकाऱ्यांकडून अर्ज ठरवण्यात आला होता,यावर सावंत यांनी उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडे धाव घेतली होती,यावर कोल्हापूर खंडपीठाने गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज हा बँकेच्या फोटो नियमानुसार घेतलेल्या हरकतीवरून अवैध ठरवला आहे,त्यामुळे गोपीचंद पडळकर आणि भाजपाला मोठा धक्का मानला जात आहे.0
0
Report
Advertisement
जेनयू उत्पीड़न मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी के पुतले फूंके
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, 11 छात्राओं की शिकायतों के बाद मामला बना सियासी मुद्दा, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, राहुल गांधी पर आरोपी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप, कांग्रेस से सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित न करने पर विरोध जताया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी, महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को घेरा, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड इलाके का मामला।0
0
Report
मधेपुरा: शंकरपुर में नाबालिग बच्ची हत्या, चार लोग हिरासत में; शव खोज जारी
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र की बेहरारी पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित गोरराहा गांव में एक नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए बच्ची के शव की तलाश शुरू कर दी है। मामले में बच्ची की मां और बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता दिनेश यादव ने शंकरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी घास लाने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बच्ची की तलाश करने की मांग की थी। आवेदन मिलने के बाद police ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद बच्ची की मां, बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। हत्या के बाद बच्ची के शव को गायब किए जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस गोरराहा गांव से गुजरने वाली नदी और आसपास के धान के खेतों में खोजबीन कर रही है। पुलिस की टीम शव बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है。 एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के शव की तलाश के लिए खोजबीन की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बच्ची के पिता दिनेश यादव को फरार बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है。 फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बच्ची का शव बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
साहिबगंज में 608 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराजीय गिरोह गिरफ्तार
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगنج पुलिस की नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. साहिबगंज के बरहरवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 608 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराजीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस सम्बन्ध में बरहरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया की 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को सूचना मिली कि बरहरवा थाना क्षेत्र के मुगलपाड़ा महाराजपुर के एक घर में कालियाचक मालदा पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से ब्राउन शुगर बनाकर हीरोइन बनाने और बेचने का काम हो रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने बीती रात छापेमारी की और एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. घर पर छापेमारी में पांच लोग संदिग्ध पाए गए पुलिस को देखते ही घर के पीछे रास्ते से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल ने धर दबोचा. जिनकी पहचान पश्चिम बंगाल मालदा जिला के कालियाचक के हाजीकुल शेख, अख्तर आलम, शजहान शेख, शाहनावाज आलम और अमिरुल शेख के रूप में हुई. इनके पास से पुलिस को ब्राउन शुगर 608 ग्राम, नगद राशि 5 लाख 93 हजार 9 सौ रूपये, मोबाइल 2 पीस, केमिकल 15.877 किग्रा, ऐसीटेल क्लोराइड 500 ml की 13 बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन 3, जनरेटर 01, शिलिंग मशीन 01, एक्सटेंशन मशीन 01, पैकेजिंग मेटेरियल 1.4 किग्रा, मोटर साइकिल 02 और हुंडई कार बरामद हुई. आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से सीमावर्ती होने और ट्रैन तथा नदी का सुगम मार्ग होने के कारण नशा माफिया साहिबगंज के बरहरवा को अपना शेफ जोन बना रखा है. पर पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर यह साफ कर दिया कि नशे की कमर तोड़ने के लिए 24 घंटे तैयार बैठे हैं.0
0
Report
Advertisement
हांसी में ड्रग विभाग ने 10 मेडिकल दुकानों पर छापेमारी, सैंपल और रिकॉर्ड खंगाले
Hansi, Haryana:हांसी में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतों के आधार पर मंगलवार को ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। नीलकंठ मेडिकल हॉल समेत हांसी की करीब 10 मेडिकल दुकानों पर जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कुछ दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए और दस्तावेजों की जांच की। एसपी कार्यालय में ड्रग अधिकारी अमरजीत ने बताया कि हांसी एसपी से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर फीडबैक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और एसपी के दिशा-निर्देशों के तहत हिसार के ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अजय लुहाच के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों से दवाओं के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दवाओं की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुछ दुकानों पर दस्तावेजों में कमी मिली है। संबंधित संचालकों को जरूरी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हांसी शहर में मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। इसके बाद आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की जाएगी। अभियान के तहत नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को बिना जरूरी दस्तावेजों के न रखें और न ही बेचें। ऐसी दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और वैध दस्तावेज रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दुपहिया चालानों पर MV Act की गलत व्याख्या पर सवाल उठे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राज्य में मोटर साइकिल और स्कूटर यानी दुपहिया वाहनों के ओवर स्पीडिंग में चालान किए जा रहे हैं। दुपहिया वाहन के तेज गति में चलने पर 1 हजार रुपए का चालान काटा गया है। लेकिन हकीकत यह है कि दुपहिया वाहन के हाई स्पीड में चालान काटने का सही तरीके से नियम ही परिभाषित नहीं है। आपको बता दें कि राज्य में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक इन दिनों राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए गलत नियमों का शिकार हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के ओवर स्पीडिंग में चालान काटे जा रहे हैं। जबकि मोटर वाहन अधिनियम में किसी भी दुपहिया वाहन का ओवर स्पीडिंग में चालान नहीं किया जा सकता। दरअसल ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान परिवहन विभाग द्वारा जारी नियमों के आधार पर किए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की जो मैपिंग अपने संसाधनों में की हुई है, वह गलत तरीके से करने के चलते दुपहिया के ओवरस्पीडिंग में चालान किए जा रहे हैं। ऐसे समझिए गलत चालान - वाहन संख्या RJ14WS9852 का 3 बार हुआ चालान - 27 मई 2026, 20 मई 2026 और 9 अप्रैल 2026 को चालान - इस मोटरसाइकिल के तीनों बार 1000-1000 रुपए के चालान हुए - मोटर वाहन अधिनियम के नियम 183(1)(1) का दिया गया हवाला - एक्सेस स्पीड बताते हुए प्रत्येक बार 1000 रुपए का चालान नियम क्या कहते हैं ? - एमवी एक्ट के नियम 183(1) (1) में दुपहिया वाहन का जिक्र नहीं - इस नियम में एलएमवी वाहनों के ओवरस्पीडिंग का है जिक्र - एलएमवी(कार, ट्रैक्टर) के ओवरस्पीड पर 1000 रुपए का चालान - 183(1)(2) में मध्यम व भारी वाहनों की ओवरस्पीडिंग का जिक्र - मध्यम व भारी वाहन के ओवर स्पीडिंग पर 2000 रुपए का चालान - सवाल यह कि क्या ट्रैफिक पुलिस ने कर रखी है नियमों की गलत मैपिंग? परिवहन विभाग की नियम शाखा की सुस्ती या ढिलाई बड़ी बात यह है कि दुपहिया के चालानों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान के साथ एलएमवी लिखा जा रहा है, जबकि मोटर वाहन अधिनियम में दुपहिया और एलएमवी दोनों अलग-अलग श्रेणियां हैं। दुपहिया वाहन को एलएमवी श्रेणी में किसी भी स्थिति में गिना नहीं जा सकता। इस पूरे प्रकरण में बड़ी जिम्मेदारी परिवहन विभाग की भी है। दरअसल ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट से जुड़े नियमों में चालान परिवहन विभाग के गाइडेंस के आधार पर किए जाते हैं। लेकिन इस पूरे मामले में रोजाना शिकायतें मिलने के बावजूद भी परिवहन विभाग की नियम शाखा ने चुप्पी साधी हुई है। नियम शाखा के अधिकारियों के सुस्त रवैये से रोजाना दुपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।0
0
Report
चूरू रेलवे स्टेशन पर 8 साल की बच्ची का रेस्क्यू, CWC के समक्ष पेश
Churu, Rajasthan:रेल्वे स्टेशन के आगे रोती बिलखती एक 8 वर्षीय मासूम मिली जिसे चूरू की कालिका टीम ने रेसक्यू किया और CWC के समक्ष प्रस्तुत किया गया. चूरू रेलवे स्टेशन के आगे एक नाबालिग बच्ची रोती-बिलखती मिली, जिसे कालिका टीम ने रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को सूचित किया. मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम पहुंची और नाबालिग को सुपुर्द कर कार्यालय लाया गया; काउंसलिंग के बाद बच्ची सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की बताई गई. काउंसलिंग में बच्ची ने दो दिन पहले चूरू आने की जानकारी दी. अब यह स्थिति जाँच के दायरे में है कि उसे कौन लाया और कैसे लाया गया. कालिका टीम और चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम ने आठ वर्षीय नाबालिग का राजकीय भर्तिया अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर CWC के समक्ष पेश किया, जहाँ CWC ने उसे सखी सेंटर भेजने के आदेश दिए.0
0
Report
Advertisement
अमेरिकी नागरिकता के आधार पर इमरान खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जारी
Mumbai, Maharashtra:अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सोमैया का आरोप है कि अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान ने भारत में सरकार विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर यानी LOC जारी करने और जांच के बाद उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की मांग भी की है। इस मामले को लेकर किरीट सोमैया गुरुवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं. दरअसल, अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन में इमरान खान की मौजूदगी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आईं और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। अब इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिकायत दर्ज कराते हुए इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किरीट सोमैया की शिकायत का मुख्य आधार इमरान खान की कथित अमेरिकी नागरिकता है। सोमैया का कहना है कि अगर इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं, तो भारत में विदेशी नागरिकों के लिए लागू नियमों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इमरान खान ने भारत में सरकार विरोधी आंदोलन में हिस्सा लेकर नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि और संबंधित कानूनों के तहत किसी उल्लंघन का निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा। किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर यानी LOC जारी करने की मांग की है, ताकि जांच पूरी होने से पहले उनके देश छोड़कर जाने की आशंका को रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच की जाए और आरोप सही पाए जाने पर इमरान खान को भारत से डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाए। हालांकि, LOC जारी करने और किसी विदेशी नागरिक को देश से बाहर भेजने का फैसला संबंधित अधिकारियों द्वारा लागू कानूनों और तथ्यों के आधार पर लिया जाता है। इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए किरीट सोमैया गुरुवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह इमरान खान की नागरिकता, भारत में उनके कथित राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई के मुद्दे उठाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग करेंगे। फिलहाल, इस मामले में किरीट सोमैया की मांग और इमरान खान के खिलाफ लगाए गए आरोप चर्चा के केंद्र में हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि संबंधित अधिकारी इस शिकायत पर क्या रुख अपनाते हैं, क्या मामले में औपचारिक जांच शुरू होती है और क्या इमरान खान को किसी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
पंचकुला में जेएनयू यौन उत्पीड़न के विरोध पर भाजपा प्रदर्शन, राहुल गांधी पुतला फूंका
Panchkula, Haryana:पंचकुला में आज जेएनयू छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका... पंचकुला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन, आरोपी सांसद पर कार्रवाई की मांग... कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना... पंचकुला में आज जेएनयू की छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा ने रोष प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा जिला मुख्यालय 'पंचकमल' से पदयात्रा करते हुए एमडीसी चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े मामले को लेकर नाराजगी जताई और कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। अजय मित्तल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के मुद्दे पर पार्टी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि आरोपी सांसद को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित किया जाए, लोकसभा से उनका इस्तीफा दिलवाया जाए और पीड़ित छात्राओं से माफी मांगी जाए। अजय मित्तल ने कांग्रेस नेतृत्व पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से मामले में जवाबदेही तय करने और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई।0
0
Report
जेवर कस्बे में भाई पर गाड़ी चढ़ाने से घायल, CCTV फुटेज वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- थाना जेवर कोतवाली के जेवर कस्बा स्थित भाई ने भाई के ऊपर चढ़ाई गाड़ी ,एक भाई हुआ गंभीर रूप से घायल ,घायल भाई को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट,उपचार जारी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम,पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जवर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना0
0
Report
Advertisement
