244235
गंगा धाम तिगरी में स्नान का सिलसिला शुरू
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के गंगा धाम तिगरी में शुक्रवार की मध्य रात्रि से गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बच्चों के देसी जुगाड़ से हैरान कर देने वाला ट्रिक देखें
Noida, Uttar Pradesh:बच्चों का देसी जुगाड़0
0
Report
गुस्सैल तोते ने कपड़ों को निशाना बना डाला; इलाके में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:गुस्सैल तोते ने कपड़ों को निशाना बना डाला; इलाके में दहशत0
0
Report
कुएं में फंसा जंगली हाथी 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकला
Khunti, Jharkhand:खूँटी वन प्रमंडल क्षेत्र के बुंडू वन प्रक्षेत्र के सोनाहातू के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी अचानक गहरे कुएं में गिर गया और इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था जिसे भारी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। जो कि कई टन वजनी एक विशालकाय हाथी संकीर्ण और गहरे कुएं में फंसा हुआ हर पल उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था। लेकिन वक्त रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 6 घंटे तक चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन जहाँ जेसीबी की मदद से कुएं के समानांतर एक रास्ता तैयार किया गया। जैसे ही हाथी को बाहर निकलने का रास्ता मिला वो उछलता-कूदता मौत के कुएं से बाहर निकल आया।0
0
Report
Advertisement
खूबसूरत रोड से यातायात में नई रोशनी: यात्रियों के लिए नया लाभ
Noida, Uttar Pradesh:खूबसूरत रोड0
0
Report
सीकर में हनुमान जन्मोत्सव धूम, देवीपुरा बालाजी धाम में भक्तों की भारी भीड़
Sikar, Rajasthan:सीकर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब 450 साल प्राचीन सिद्धपीठ देवीपुरा बालाजी धाम सहित मंदिरों में भक्ति, महाआरती और झांकियों का भव्य आयोजन देश-प्रदेश के साथ सीकर में भी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धार्मिक आयोजन के साथ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सीकर के देवीपुरा बालाजी, लंकापुरी बालाजी, बोलना बालाजी मंदिर, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, कुए के बालाजी मंदिर सहित सभी हनुमान जी के मंदिरों में सुबह से ही बत्ती और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन हुआ तो वहीं दोपहर को अभिषेक के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। शहर के 450 साल पुरानी सिद्धपीठ देवीपुरा बालाजी धाम में भी सुबह से ही धार्मिक आयोजनों की रस गंगा बह रही है तो वहीं दोपहर 12 बजे हनुमान जन्मोत्सव पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा के दरबार में शीश नवाया। इसके साथ ही आज पूरे दिन सिद्धपीठ देवीपुरा बालाजी धाम में बाबा के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन जागरण और संजीव झांकियां सजाई जाएगी。 मंदिर महंत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राचीन देवीपुरा धाम में आज हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, भजन कीर्तन, शाम को सजीव झांकियां व रात्रि को भजनों की प्रस्तुतियों का कार्यक्रम रहेगा। मंदिर में बाबा का दर्शन करने स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी भी आते हैं। मंदिर महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि देवीपुरा बालाजी धाम में पिछले 35 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां समय-समय पर कई प्रसिद्ध भजन गायको और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी है। प्रसिद्ध भजन गायक लक्खा सिंह व अनुराधा पौडवाल सहित कई कलाकार यह भक्ति संध्या में शामिल हो चुके हैं इसके अलावा रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी कई बार इस मंदिर के कार्यक्रम में आ चुके हैं।0
0
Report
नदिया जिले के ट्रिब्यूनल सेंटरों पर डिलीट वोटर आवेदन की भीड़
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস ডিলিট ভোটাররা ট্রাইবুনাল সেন্টারে হাজির হয়েছে আজ, নদীয়া জেলায় ৪টি জায়গায় এই ট্রাইব্যনাল সেন্টার করা হয়েছে কল্যাণী রানাঘাট কৃষ্ণনগর এবং তেহট্ট। কৃষ্ণনগর ডিএম অফিসে ইতিমধ্যেই যে সকল বিচারাধীন ভোটাররা ডিলিট হয়েছে তারা ডকুমেন্ট নিয়ে 트라이ব্যুনালে আবেদন করছেন, লম্বা লাইন কৃষ্ণনগর ডিএম অফিসে, 많은েই আছেন সরকারি কর্মরত তাদের নাম ও ডিলিট আবার অনেকে সাধারণ মানুষ আছে তাদের পরিবারের কারো নাম আছে কারো নাম নেই তারা পেপারস নিয়ে হাজির হয়েছে কৃষ্ণনগর ডিএম অফিসে,0
0
Report
Advertisement
पटना में आपदा विभाग ने हीटवेव और भूजल गिरावट से निपटने के लिए युद्धस्तर तैयारी की समीक्षा वाला बैठक
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में बढ़ते तापमान को लेकर आपदा विभाग ने आज बैठक बुलाई और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया हीट वेव से और गिरते जल स्तर से निपटने को लेकर। गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग 02 अप्रैल, गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में उत्पन्न विभिन्न आपदा संबंधी चुनौतियों की समीक्षा करना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना था। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस संदर्भ में संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निदेश दिया कि जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से संवेदनशील पंचायतों की पहचान कर वहां जागरूकता अभियान चलाने तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय की नियमित मॉनिटरिंग विभाग के सचिव स्तर पर की जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं जा सकें। इसके अतिरिक्त बैठक में हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निदेश दिया कि फसल क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर प्रभावित किसानों को निर्धारित मुआवजा राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार अगलगी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि, बर्तन-वस्त्र एवं गृह क्षति के लिए दी जाने वाली सहायता का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाए। बैठक में सभी जिलों को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजें, ताकि विभागीय स्तर पर समुचित समीक्षा एवं आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए लू (हीटवेव) की संभावित स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। संयुक्त सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि वे लू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। इसमें पेयजल की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थानों पर छाया की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता एवं जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उपरोक्त बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, राज्य आपदा मोचन बल एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े और अपने-अपने जिलों की स्थिति से अवगत कराया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संयुक्त सचिव ने सभी अधिकारियों को निदेश दिया कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यों में तत्परता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके।0
0
Report
आइसलैंड में एलिफेंट रॉक: प्रकृति का अद्भुत चमत्कार
Noida, Uttar Pradesh:आइसलैंड में एलिफेंट रॉक0
0
Report
12 साल की बच्ची के हत्या मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज, जांच पर असर?
Ranchi, Jharkhand:हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ घटी घटना और मामले के खुलासे के बाद बयानबाजी खूब हो रही है। बीजेपी विधायक नबीन जयसवाल ने कहा, प्रशासन ने घटना को लेकर जो बातें रखी और जो हम लोगों को जानकारी मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पूरी तरह स्पष्ट समाने नहीं आया है । पुलिस कह रही है रेप नहीं हुई है ,हत्या हुई है और हत्या जादू टोना के कारण हुई। प्रारंभिक जांच में जब 8 दिन बाद बीजेपी ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया , और अगर इस तरह की बात थी तो पुलिस को जानने में 8 दिन लग गया ये चिंता का विषय है। जो अपराधी हैं और जो घटना घटी वो बहुत ही निंदनीय है, 12 साल की बच्ची का इस तरह से हत्या होना दर्शाता है कि आज कानून का भय खत्म होता जा रहा है। पुलिस ने 8 दिन बाद उद्भेदन किया और बीजेपी के दबाव में एसआईटी का गठन हुआ। आरोपी कोई भी हो , किसी ने गलत किया तो कानून अपना काम करेगी कहां किसी बीजेपी के नेता ने कहा कि ये बीजेपी का है मर्डर कर दे रहा है तो सजा मत दो,पर आपको 8 दिन लग गए और जो भी परिणाम आया है बीजेपी की ही देन है।0
0
Report
Advertisement
हनुमान जयंती पर भव्य संगीतमय पैदल यात्रा का आयोजन रेउसा क्षेत्र में दिनांक 2 अप्रैल 2026, दिन बृहस्प
Bamhnawa, Uttar Pradesh:हनुमान जयंती पर भव्य संगीतमय पैदल यात्रा का आयोजन रेउसा क्षेत्र में दिनांक 2 अप्रैल 2026, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 8 बजे से हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य संगीतमय पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा संदीप अवस्थी ‘बजरंगी’ (बजरंग दल) के कुशल नेतृत्व एवं अगुवाई में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा सुपौली से प्रारंभ होकर भिठौली, खुरवलिया और खरौंहा होते हुए रेउसा स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक के छोटे पुत्र हिमाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष लव कुश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन पर हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह का संदेश दिया।0
0
Report
अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने किया सवायजपुर कोतवाली का निरीक्षण दिए निर्देश
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी )एमपी सिंह ने सवायजपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था परखी। साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंगलवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह सवायजपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय, थाने की साफ-सफाई, बंदी गृह आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों से असलहा खुलवाये व बंद कर कर भी देखा जो दुरुस्त मिले इस दाैरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय से लगभग 14 लाख रुपए की लागत से भेजा गया फर्नीचर एयर कंडीशन इत्यादि एक कमरे में बैंड मिलने पर नाराजगी जताई और इस जिम्मेदारों को फटकार लगाई उन्होंने कहा इस फर्नीचर व कोतवाली के अन्य कमरों में व्यवस्थित ढंग से रखवाएं जिसका उपयोग किया जा सके उन्होंने कहां एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।वहीं उन्होंने कहा कि कोतवाली में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मधुर व्यवहार करे, उनकी शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्वक समाधान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर व गुंडा एक्ट में निरुद्ध अपराधियों की निगरानी की जाए। क्षेत्र में नशा तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। । इस दौरान उप निरीक्षक राकेश यादव ,योगेंद्र सिंह, क्षमता, राघवेंद्र , रामशरन, रंजीत चौधरी आदि माैजूद रहे।0
0
Report
केरल में तेजस्वी यादव पर NDA-Congress का तगड़ा पलटवार
Patna, Bihar:बिहार में कांग्रेस और लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाले तेजस्वी केरल में कांग्रेस के ही खिलाफ कर रहे हैं चुनाव प्रचार बिहार को गरीब राज्य बताने में लगे हैं। RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केरल में उनकी अपनी पार्टी के तीन कैंडिडेट वामपंथी मोर्चे के उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं; केरल में मुख्य मुकाबला लेफ्ट और कांग्रेस के बीच है, वही तेजस्वी ने बिहार को गरीब राज्य बताने में लगे हैं। तेजस्वी के चुनाव प्रचार और दिए गए बयान पर कांग्रेस और NDA ने पलटवार किया है कांग्रेस के MLC समीर सिंह ने कहा कि उनका कांग्रेस और लेफ्ट दोनो के साथ गठबन्धन है; तेजस्वी यादव किस परिस्थिति में केरल में चुनाव प्रचार करने गए हैं उनका स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, क्षेत्रीय पार्टी कौन कहाँ चला जाता है यह हमारी जिम्मेवारी नहीं है लेकिन फिर भी इस बात को हम नोटिस लेते हैं क्योंकि हमारा मुकाबला वहां लेफ्ट से है। जब गठबंधन की बैठक होगी इस मुद्दे को लेंगे और इस पर सवाल जरूर होगा। समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस। बीजेपी के MLC नवल किशोर यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव कंफ्यूज है, वह किसके साथ है किसके साथ नहीं है, कौन उनके साथ है और कौन उनके साथ नहीं है, या स्वयं उन्हें इस बात का पता नहीं है, इस तरह के काम वह करते रहते हैं; तेजस्वी यादव किसी के नहीं हैं, अवसर के हिसाब से वह काम करते हैं; तेजस्वी के द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताने पर नवल यादव ने कहा कि 15 साल उनके पिता ने लूटने का काम किया और तेजस्वी यादव और उनके परिवार अमीर हैं; बिहार करीब हुआ है, तो इन्हीं लोगों के कारण हुआ है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि केरल में हमारा गठबंधन है और गठबंधन के हिसाब से पार्टी काम करती है; तेजस्वी यादव केरल में जाकर गठबंधन की जीताने का काम करेंगे; जहां हमारा विचार मिलता है उसके हिसाब से हम चलते हैं और तेजस्वी यादव ने अपना एजेंडा रखा है; तेजस्वी यादव ने सही कहा है कि बिहार गरीब राज्य है। जेडयू के MLC खालिद अनवर ने कहा कि तेजस्वी यादव एक कंफ्यूज नहीं, डर है; उनके वैचारिक केंद्रित क्रियाकलाप पर कोई दिलचस्पी नहीं है; उन्हें पता नहीं है कि लेफ्ट पार्टी और कांग्रेस पार्टी समाजवाद इसको लेकर उनको जानकारी नहीं है; उन्होंने कहा कि केरल चलने के लिए चल दिए; तेजस्वी यादव को सीखने की बहुत जरूरत है。0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर दर्शन किया: भक्तों में उत्साह
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर में दर्शन लाभ किए। जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित प्रसिद्ध पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली के दर्शन किए। इस दौरान दिया कुमारी ने प्रदेश की खुशहाली और नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने पवनपुत्र श्रीहनुमान से प्रार्थना कर सभी के जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, साथ ही उन्होंने लोगों से धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा और भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया।0
0
Report
मिरगावां में गेहूं क्रय केंद्र तो खुला लेकिन बारदाना न होने से मायूस लौटे किसान
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र के मिरगावां गांव में विपणन शाखा का गेहूं क्रय केंद्र बृहस्पतिवार को खुला मिला केंद्र पर प्रभारी ऋषभ सिंह व किसान बैठे मिले लेकिन बारदाना न होने से किसी भी किसान का गेहूं खरीदा न जा सका । तीसरी दिन खरीद का खाता भी नहीं खुल सका। केंद्र पर इलेक्ट्राॅनिक कांटा सहित अन्य तैयारियाँ दुरुस्त मिली। केंद्र प्रभारी ने बताया लगभग 1500 किसान जिन्होंने केंद्रों पर पूर्व में अपना धान बेचा है उन्हें रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है उनसे सीधे खरीद की जायेगी। वहीं पहली बार गेहूं की बिक्री करने आए किसान जन सेवा केंद्र पर पंजीकरण करवा लें, सत्यापन के बाद खरीद हो पाएगी। केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे सिलवारी के राजबसंत व निर्मला देवी के अलावा खसौरा के वालेश, शिवराजपुर के छोटे, चौधरियापुर के कमलेश आदि किसानों ने बताया उन लोगों का रजिस्ट्रेशन है फिर भी केंद्र पर गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। केंद्र प्रभारी ने बारदाना न होने के कारण खरीद में असमर्थता जताई। इस संबंध में एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया वह आवश्यक निरीक्षण कर मामले की हकीकत जानेंगे और हीलाहवाली करने वालों पर कार्यवाही करेंगे।0
0
Report
सोनभद्र लूट मामले में पांच गिरफ्तार, दो घायल; मास्टरमाइंड चंद्रेश यादव
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बदमाशों से मुठभेड़ की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की इस वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। पूरी कार्रवाई अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की जहां कुबरी पहाड़ी के पास देर रात मुठभेड़ हुई। दरअसल 27 मार्च को थाना अनपरा क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से करीब 63 हजार रुपये नगद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश जैसे ही पुलिस के घेरे में आए तो खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षाार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की जिसमें संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के बाएं पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए और मौके से ही गिरफ्तार कर लिए गए। इसके साथ ही अन्य तीन आरोपी—धीरज यादव, हरिओम जायसवाल और चंद्रेश यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी लूट की साजिश चंद्रेश यादव ने रची थी जो पहले भारत फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका था और उसे कलेक्शन के दिन, समय और रूट की पूरी जानकारी थी, इसी आधार पर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2-2 जिंदा व खोखा कारतूस, लूट के 28 हजार 500 रुपये नगद, एक बायोमेट्रिक मशीन, एक टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है जहां महज कुछ दिनों के भीतर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया।0
0
Report
Advertisement
