244235
गजरौला में छोटी दिवाली की भीड़ से बाजारों में रौनक, पटाखा बाजार में भी रही भीड़
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार को छोटी दीपावली के मौके पर अमरोहा जनपद के गजरौला बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में मिट्टी के दीए, रूई, झालर, गिफ्ट आइटम और पटाखों की दुकानें सजाई गई हैं। हालांकि, महंगाई का असर भी नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद खरीददारों का उत्साह कम नहीं हुआ है और बाजारों में रौनक बरकरार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
गाजीपुर पुलिस ने धनतेरस से पहले 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए 58 लाख
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! 251 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 58 लाख के खोए मोबाइल बरामद धनतेरस-दीपावली से पहले पुलिस ने दिया बड़ा तोहफा, अपनों के हाथों में वापस पहुंचे खोए हुए मोबाइल स्वाट और सर्विलांस सेल की बड़ी कार्रवाई, 58 लाख 23 हजार रुपये से अधिक कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर किया बरामद 10 महीने में पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक कुल 859 मोबाइल बरामद, कीमत करीब 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और स्वाट-सर्विलांस टीम का जताया आभार, पुलिस की कार्यशैली की जमकर की सराहना गाजीपुर की स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि धनतेरस और दीपावली के त्योहार से ठीक पहले पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गाजीपुर पुलिस की जमकर सराहना की। इस दौरान एसपी विनय सिंह ने बताया कि गाजीपुर पुलिस की इस कामयाबी का आंकड़ा सिर्फ 251 मोबाइल तक सीमित नहीं है। वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक स्वाट और सर्विलांस सेल की टीम ने कुल 859 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये है।।इस बड़ी सफलता के पीछे स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही। बाइट- विनय सिंह- एसपी गाजीपुर0
0
Report
फतेहपुर के सराय साबा में जमीन विवाद के दोनों गुट भिड़े, ईंट-पत्थर चले
Fatehpur, Uttar Pradesh:जमीन विवाद में आपस में भिड़े दो गुट दोनों तरफ से जमकर चले ईंट-पत्थर वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस हथगांम थाना क्षेत्र के सरांय साबा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी पुलिसकर्मी दीपक कुमार गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस लाइन से फर्जी पुलिसकर्मी दीपक कुमार गिरफ्तार रिटायर्ड आर्मी जवान और डायल 112 का चालक होने का दावा पुलीस लाइन परिसर में करीब 10 से 12 दिनों तक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रहता रहा दीपक छलावरण वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, जूते और वर्दी में खिंचवाई गई दो तस्वीरें बरामद गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कटिहार में पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की आवाजाही रहती है और जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, उसी परिसर में एक व्यक्ति करीब 10 से 12 दिनों तक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रहता रहा। आरोपी न केवल पुलिसकर्मियों के बीच अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, बल्कि खुद को पूर्व सैनिक और डायल 112 का चालक बताकर लोगों को भ्रमित भी कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो सहरसा जिले के डेरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि वह खुद को रिटायर्ड आर्मी जवान और डायल 112 वाहन का चालक बताता था। वहीं, पुलिस लाइन में वह एसएपी जवानों के वाहन का चालक होने की बात कहकर रह रहा था। करीब डेढ़ सप्ताह से अधिक समय तक उसके पुलिस लाइन में रहने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक सेट कैमूफ्लाज वर्दी, एक जोड़ी जूते, फर्जी पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस की वर्दी में खिंचवाई गई दो तस्वीरें भी जब्त की गई हैं। बरामद सामान से मामले की गंभीरता और आरोपी की गतिविधियों को लेकर पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी सामानों की जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था......0
0
Report
दरभंगा: ASI रणधीर कुमार को गोली, DMCH में इलाज जारी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में ASI रणधीर कुमार को अपराधियों ने मारी गोली, घुटने के नीचे आर-पार हुई बुलेट; DMCH में इलाज जारी, घटना पर पहुंचे SSP ने कहां गस्ती के दौरनत बगीचे से किसी ने मारी है गोली जांच शुरू। दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस के ASI को गोली मार दी है। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव के पास की है। गोली सकतपुर थाना में तैनात ASI रणधीर कुमार के बाए पैर में घुटने के नीचे लगी, जो आर-पार हो गई। घायल ASI को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर किया गया। फिलहाल DMCH के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गस्ती के लिए ASI रणधीर कुमार पुलिस टीम के साथ उजान गांव की ओर निकले थे। इसी दौरान एक बगीचे के पास अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गए। हालांकि गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि टेक्निकल सेल की टीम भी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। बाइट 1, जगुनाथ रेड्डी , SSP दरभंगा0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, भाजपा ने अराजकता हटाने का संदेश दिया
एंकर - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई इस पदयात्रा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले और सरगुजा प्रभारी अवधेश चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया। भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेड़िया तिराहे पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का समापन किया गया। बाइट 1 – श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
महिला बाल विकास विभाग में शिकायतें बढ़ीं, संतुष्टि 25% कम; सचिव ने कार्रवाई की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:महिला एवं बाल विकास विभाग में शिकायतों के निस्तारण का आंकड़ा भले ही 98 प्रतिशत के पार पहुंच गया हो, लेकिन शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का आंकड़ा इससे काफी पीछे है। विभाग में दर्ज 53 हजार 872 शिकायतों में से 53 हजार 13 का निस्तारण किया जा चुका है। इसके बावजूद सत्यापित शिकायतों में करीब हर चौथा शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं मिला। विभाग के आंकड़ों में शिकायत निस्तारण और आमजन की संतुष्टि के बीच 24.10 प्रतिशत अंक का अंतर सामने आया है। विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो 32 हजार 558 सत्यापित शिकायतों में से 24 हजार 193 में ही शिकायतकर्ताओं ने संतोष जताया। यानी 8 हजार 365 मामलों में संतुष्टि दर्ज नहीं हुई। यह कुल सत्यापित मामलों का 25.69 प्रतिशत है। यह तस्वीर उस समय सामने आई, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव पूनम ने सचिवालय स्थित राजस्थान सम्पर्क केंद्र का निरीक्षण कर शिकायतकर्ताओं से वीडियो कॉल पर सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किस्तों का भुगतान नहीं होने, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत, पोषाहार की गुणवत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जोधपुर के कमलेश राणा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किस्त के भुगतान से जुड़ी समस्या रखी। अजमेर के मनोज और अलवर के अमित की शिकायतें भी इसी योजना की किस्तों के भुगतान से संबंधित थीं। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इन शिकायतों ने योजना के लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिलने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बूंदी के बद्रीलाल मीणा ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का काम रुका होने की शिकायत की। वहीं नागौर के नंदलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का मुद्दा उठाया। सचिव पूनम ने बताया कि संबंधित भवन को शिफ्ट करने के आदेश जारी हो चुके हैं। जल्द ही शिफ्टिंग करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अधिकारी इस काम में देरी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवादी वंदना ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। सचिव ने बताया कि पोषाहार में अतिरिक्त पोषक तत्व मिलाए जाते हैं और इसकी गुणवत्ता की तीन स्तरों पर जांच होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले चावल सूक्ष्म पोषाहार से भरे होते हैं। गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। खैरथल-तिजारा के बलराम ने पोषाहार वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र के समय पर संचालन नहीं होने का मुद्दा उठाया। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।0
0
Report
बुलंदशहर में बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद चल रही थीं नकली पनीर की फैक्ट्रियां!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव डाबर में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर बड़ी छापेमारी की। मेरठ मंडल सहित चार जिलों की खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में करीब 10 कुंतल (1,000 किलो) मिलावटी पनीर और 200 किलो नकली मावा बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से देसी घी, मिल्क क्रीम, 175 टीन रिफाइंड और 38 बोरी मिल्क पाउडर भी बरामद किए गए। मेरठ मंडल के एडिशनल कमिश्नर खाद्य विभाग विनीत कुमार के मुताबिक, रिफाइंड और मिल्क पाउडर के मिश्रण से मिलावटी पनीर और मावा तैयार किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकारियों के अनुसार, इन फैक्ट्रियों पर पहले भी छापेमारी हो चुकी थी। जांच में इनके नमूने अनसेफ पाए गए थे और इसके बाद इनके लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए थे। अब सबसे बड़ा सवाल—जब लाइसेंस निरस्त हो चुके थे, तो आखिर किसकी शह पर चल रही थीं ये फैक्ट्रियां? क्या जिम्मेदारों को इसकी भनक नहीं थी? खाद्य सुरक्षा और आम लोगों की सेहत से जुड़े इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
दीपोत्सव से पूर्व अजमेर के बाजारों में दिवाली की रौनक, खरीदी बढ़ी
Ajmer, Rajasthan:दीपोत्सव से पूर्व अजमेर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिवाली की रौनक बनी हुई है. अजमेर में लोग दीपावली के त्योहार को लेकर उत्साहित हैं तो वही बम्पर ग्राहकी ने दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेरी है. ग्राहकों की भीड़ से भरे बाजार का जायजा लिया.0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 785 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन
Lakhima Tharua, Uttar Pradesh:महराजगंज, 05 नवंबर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में अमेजॉन, वेयरहाउस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल पेमेंट बैंक, संगम सोलर सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2200 रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। मेले में कुल 1345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 785 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने से अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
फागी में पंचायत चुनाव के बीच प्रत्याशी गले मिले, विकास के दावे दिखे
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर के फागी में चुनावी माहौल के बीच भाई-चारे की तस्वीर आई सामने। बुथ के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में तीखी नोंकझोंक लेकिन बुथ के अंदर प्रत्याशी आपस में गले मिलकर सदभावना की तस्वीर की पेश। दोनों प्रत्याशियों के बीच भाई-चारे की तस्वीर बनी हुई है चर्चा का विषय। फागी के मांदा ग्राम पंचायत में कैलाश चौधरी और रामजीलाल चौधरी के बीच सरपंच चुनाव की है टक्कर। प्रत्याशियों के सामने महिला वोटर ने हाथ जोड़कर विकास कराने की लगाई गुहार। जयपुर की 5 पंचायत समिति की 133 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिए हुआ है चुनाव। सरपंच के दोनों दावेदारों ने विकास कराने के ठोके दावे, चुनाव के बाद प्रत्याशी ऐसे भाईचारा नहीं निभातें एक महिला लास्ट वोटर थी भागकर गई थी प्रत्याशी से हाथ जोड़कर विकास कराने की गुहार लगाई0
0
Report
रांची में अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत मुफ्त कोचिंग, लाइब्रेरी सुविधाओं की शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:आज राजधानी रांची के हज हाउस में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। फिलहाल इस योजना के तहत लगभग 78 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को भी विद्यार्थियों के बीच बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें प्रेरणा और उचित मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजना आने वाले तीन वर्षों में प्रमंडल स्तर पर अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए एक-एक कोचिंग सेंटर खोलने की है। इसके अलावा नीट, जेईई मेन्स और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों ने सरकार की इस पहल को काफी मददगार बताया। छात्रों का कहना है कि निजी कोचिंग संस्थानों की फीस अधिक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सरकार की इस पहल से उन्हें बिना आर्थिक बोझ के बेहतर मार्गदर्शन और पढ़ाई का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल उनकी तैयारी को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का उनका सपना भी साकार हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर ब्रेकिंग: ट्रक की टक्कर से सिपाही देवेश चौधरी की मौत, हादसे का CCTV वीडियो आया सामने!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही देवेश चौधरी की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसा बुधवार सुबह डीएवी फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, देवेश चौधरी खुर्जा देहात थाने में तैनात थे और किसी काम से बाइक पर बुलंदशहर जिला न्यायालय जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मूल रूप से मथुरा के निवासी सिपाही देवेश चौधरी की मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर है। एक सड़क हादसा और एक परिवार की जिंदगी में कभी न भरने वाला खालीपन...0
0
Report
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु सम्मेलन का भव्य समापन किया
Giridih, Jharkhand:झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मुख्यमंत्री दो दिवसीय मरांग बुरु धोरोमगढ़ महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महासम्मेलन मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मधुबन में आयोजित था. कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित ओपन सेशन / समापन समारोह में शामिल हुए। महासम्मेलन में संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, पूजा पद्धति, हासा भाषा, धोरोम, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया गया। देश-विदेश से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार तैयारियों की लगातार निगरानी करते रहे। कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीएम ने कहा - यह सम्मेलन पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उत्साह का कार्यक्रम था. समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सम्मेलन पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उत्साह का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।0
0
Report
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन 35 दिनों से जारी, भूख हड़ताल पर छात्र
Nuh, Haryana:Story :- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन 35वें दिन भी जारी, दो छात्र सात दिन से भूख हड़ताल पर हर्ष छिकारा, कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया और कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद पहुंचे धरना स्थल, कॉलेज प्रशासक से मांगा जवाब छात्रों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, विधानसभा में मुद्दा उठाने का दिया भरोसा नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में छात्रों और शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आंदोलन 35वें दिन में प्रवेश कर गया। कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से लंबित वेतन, महंगाई भत्ते और पदोन्नति का लाभ देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं, छात्र कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी, आधुनिक प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, बेहतर लाइब्रेरी और जर्जर छात्रावासों की मरम्मत की मांग उठा रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के दो छात्र हुजैफा और अरबाज पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिए हर्ष छिकारा, कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद और लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हर्ष छिकारा ने कॉलेज प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासक जाकिर हुसैन को छात्रों के बीच आकर जवाब देना होगा और कॉलेज का पूरा हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासक छात्रों के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक वह भी इन्हीं छात्रों के बीच धरना स्थल पर रहेंगे। लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को कॉलेज की स्थिति और यहां उठाई जा रही मांगों की तत्काल प्रभाव से जांच करानी चाहिए। सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों के स्वास्थ्य और उनकी मांगों को लेकर भी सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा, ताकि छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले 35 दिनों से आंदोलन चल रहा है। उन्हें इसकी जानकारी देरी से मिली, लेकिन जानकारी मिलने के बाद वह छात्रों के बीच पहुंचकर उनके समर्थन में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जुनैद ने कहा कि आज जो भी अपने हक की बात करता है और अपनी आवाज उठाता है, उसे जेन-जी (Gen Z) का दर्जा दे दिया जाता है। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस विधायक और अन्य नेताओं को आंदोलनरत छात्रों के आक्रोश का भी सामना کرنا पड़ा। छात्रों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कॉलेज में लगातार 35 दिनों से चल रहे आंदोलन और दो छात्रों की भूख हड़ताल के बावजूद समाधान नहीं निकलने से छात्रों और कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। अब सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.0
0
Report
Advertisement
