icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow1 Sept 2024, 06:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीगंगानगर में नाबालिग से दुष्कर्म: आठ गिरफ्तार, तलाश जारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तकनीकी जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग सामने आए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि होटल प्रबंधकों के मोबाइल फोन से बालिका की तस्वीरें कई लोगों को भेजी गई थीं। पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को घर से निकली नाबालिग बालिका एक ई-रिक्शा चालक के संपर्क में आई, जिसने उसे housing बोर्ड चौराहे स्थित होटल "जॉय इन" पहुंचाया। आरोप है कि इसके बाद 18 से 21 जून के बीच अलग-अलग होटलों में कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बालिका की मां ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर बालिका को बरामद कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की गहन जांच की। मोबाइल फोन से मिले फोटो और चैट के आधार पर कई नए संदिग्ध सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि मामले में शामिल आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। जिन लोगों को बालिका की तस्वीरें भेजी गई थीं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि यह गंभीर घटनाक्रम सदर थाना क्षेत्र का है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। एसपी हरिशंकर यादव ने स्पष्ट कहा कि जिन होटलों में यह घटनाक्रम हुआ है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित होटलों को सीज कराने की कार्रवाई की जाएगी और यदि होटल संचालकों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट तैयार की जाएगी। जांच में जिस भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संवेदनशील मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

गिरिडीह: बागोडीह चौक पर ट्रांसफार्मर में आग, समय रहते रोकने से बड़ा हादसा टला

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक पर रविवार की देर रात को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और चौक पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रांसफार्मर के आसपास कई दुकान और घर होने के कारण लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और आग भड़क उठी. लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दुकानों तक पहुंचने का खतरा बन गया था. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. कुछ देर के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार का अचानक जेडीयू दफ्तर निरीक्षण, संगठन में ताजा फीडबैक

Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज सुबह अचानक जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय کا औचक निरीक्षण किया और पूरे परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार लगातार पार्टी कार्यालय पहुंचकर संगठन की गतिविधियों और नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार आज जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। वह करीब 10 मिनट तक कार्यालय में रुके और संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उनके अचानक पहुंचने से पार्टी कार्यालय में हलचल तेज हो गई। इधर, आज जेडीयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह, श्रवण कुमार और सुनील कुमार जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
0
0
Report

चंपावत अस्पताल में ₹20 करोड़ की MRI मशीन और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उद्घाटन

Noida, Uttar Pradesh:चंपावत: एक जिला अस्पताल में ₹20 करोड़ की MRI मशीन और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के उद्घाटन का ज़िक्र है। इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि यह क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा है और यह विशाखापत्तनम में टेस्ला कंपनी द्वारा 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाया गया उत्पाद है। वक्ता चंपावत के स्थानीय लोगों को मिलने वाली सुविधा पर ज़ोर देते हैं कि अब उन्हें ऐसी मेडिकल सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे इस अहम उपलब्धि के लिए बधाई और खुशी ज़ाहिर करते हैं, इसे एक सुनहरा दिन और चंपावत को एक आदर्श ज़िला बनाने की दिशा में एक कदम बताते हैं। वक्ता यह भी बताते हैं कि यह लंबे समय से प्रतीक्षित उपलब्धि रही है और वे इस विषय पर बाद में विस्तार से बात करने का वादा करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नासिरदा में बाड़े के हक को लेकर मारपीट, महिला समेत 4 घायल

Tonk, Rajasthan:नासिरदा में बाड़े पर हक विवाद में मारपीट, महिला समेत 4 जने घायल एंकर...देवली...उपखंड अंतर्गत नासिरदा में रविवार को बाड़े पर हक का विवाद मारपीट में बदला। इस दौरान एक पक्ष ने महिला सहित चार जनों पर पत्थर, लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और नासिरदा थाना पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नासिरदा ग्राम में एक बाड़े पर हक को लेकर धाकड़ एवं सांसी समाज के दो परिवारों में विवाद का मामला सामने आया है। वहाँ बाड़ेबंदी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद की सूचना पर रविवार सुबह नासिरदा थाना पुलिस भी मौके पर गई। जिन्हें विवाद समाप्त करवाने के लिए जगह से जुड़े दस्तावेज मांगे। और मामला शांत करवाकर दोनों पक्षों को समझाईश कर पुलिस ने भेज दिया। लेकिन दोपहर दौलत सांसी एवं उसके बेटे सहित अन्य ने बाड़े को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी का विवाद मारपीट में बदला। इस दौरान मारपीट में मनभर देवी पुत्री बद्री धाकड़, कुलदीप धाकड़ पुत्र सत्य नारायण, मनीष धाकड़ पुत्र जगदीश, कैलाश धाकड़ पुत्र बद्री के पत्थर व लाठियों से हमला कर घायल हुए। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मारपीट में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की गई। थानाधिकारी नेकी राम जाट ने बताया कि baड़े पर हक को लेकर दो पक्षों के विवाद था। शुक्रवार सुबह मौके पर पुलिस ने जाकर समझाईश की थी। लेकिन दोपहर में दौलत सांसी के पुत्र जयपुर से आने के बाद विवाद में मारपीट हुई है।
0
0
Report

नूंह में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; सरकार का नया नियम लागू

Nuh, Haryana:1 जुलाई से नूंह में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नए नियम को लेकर लोगों ने जताई सहमति。 हरियाणा सरकार द्वारा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से नया नियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत नूंह जिले सहित प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपनी गाड़ी का वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यदि वाहन चालक के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा。 नए नियम को लेकर नूंह जिले के लोगों की मिली-जुली लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों का कहना है कि सरकार का यह फैसला प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक अच्छा कदम है। उनका मानना है कि इस नियम से वाहन मालिक समय-समय पर अपनी गाड़ियों की जांच कराएंगे, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी。 वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि वे सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल केवल उन्हीं Vehicles को दिया जाएगा जिनके पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट होगा। बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के किसी भी वाहन को ईंधन नहीं दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के माध्यम से अधिक से अधिक वाहन मालिकों को पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जा रही है कि वे 1 जुलाई से पहले अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवा लें, ताकि ईंधन भरवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report

गुरुग्रम के 900 मीटर आयुध डिपो के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- क्या गुरुग्राम में जल्द होगा 900 मीटर आयुध डिपो के मुद्दे का समाधान? गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात 900 मीटर आयुध भंडार प्रतिबंधित क्षेत्र पर नई अधिसूचना की करी मांग 2 लाख से अधिक नागरिकों को राहत दिलाने के लिए रक्षा मंत्री से किया आग्रह पुराने नजफगढ़ रोड पर एलिवेटेड रोड के लिए मांगा रक्षा मंत्रालय का सहयोग सेक्टर 17ए-17बी एयरफोर्स गेट खोलने का भी किया अनुरोध रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन वी.ओ 1- गुरुग्राम में रक्षा मंत्रालय से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान गुरुग्राम से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमे सबसे बड़ा मुद्दा 900 मीटर के आयुध डिपो का था। बाइट- मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम वी.ओ 2- इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा 900 मीटर आयुध भंडार प्रतिबंधित का था। जिसको लेकर रक्षा मंत्री से नई अधिसूचना जारी करने की मांग की। विधायक की माने तो इससे गुरुग्राम के दो लाख से अधिक नागरिकों को राहत मिलेगी और प्रतिबंधित क्षेत्र के प्रभावित इलाकों को नगर निगम की नियमित विकास योजनाओं में शामिल कर सड़क, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास संभव हो सकेगा। बाइट- मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम वी.ओ 3- इसके अलावा सीआरपीएफ चौक से कामधेनु गौशाला तक पुराने नजफगढ़ रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से आवश्यक एनओसी एवं सहयोग देने का अनुरोध किया गया। जिससे शीतला माता रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बाइट- मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम वी.ओ 4- बैठक में सेक्टर-17ए और 17बी के बीच स्थित एयरफोर्स गेट को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम नागरिकों के लिए खोलने की मांग भी की।वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इन मुद्दों को लेकर जल्द कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ - NH-9 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला पुरुष की हुई मौत।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow22m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला व पुरुष की मौत हो गई है।। ये दर्दनाक सड़क हादसा दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुआ है। हाइवे पर तेज रफ्तार का दिखा कहर.. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारो को मारी टक्कर... बाइक सवार दो लोगो की हुई दर्दनाक मौत... हाइवे पर करीब 100 मीटर तक रगड़े दोनों क़े शव... हाइवे क़े साइड डिवाइडर से रगड़े दोनों क़े शव... बाइक सवार महिला और पुरुष की हाइवे पर दर्दनाक मौत... हाइवे पर हादसे क़े बाद मची चीख-पुकार... पुलिस मौके पर जाँच पड़ताल मे जुटी... नगर कोतवाली क्षेत्र क़े निज़ामपुर का मामला...
0
0
Report

अलवर: 11kV लाइन चढ़े युवक की झुलसी हालत, जयपुर रेफर

Alwar, Rajasthan:अलवर में 11 हजार केवी लाइन पर चढ़ा युवक झुलसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर अलवर। सदर थाना क्षेत्र की शालीमार विस्तार योजना रोड पर बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया। देर रात एक युवक करीब 11 फीट ऊंचे विद्युत पोल पर चढ़ गया और 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान युवक के झुलसते ही इलाके की बिजली सप्लाई अचानक बंद हो गई। सप्लाई बाधित होने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल पर युवक को झुलसी अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान आकाश भांड, निवासी एनईबी भांड बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था, जिससे उसके परिजन भी परेशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद भी परिजनों ने अस्पताल आने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक विद्युत पोल पर क्यों चढ़ा और इसके पीछे क्या कारण रहे。
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ में जगन्नाथ महोत्सव शुरू, 108 कलश अभिषेक के साथ गर्भगृह में विराजमान

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में जगन्नाथ महोत्सव की शुरुआत, 108 कलशों से अभिषेक के बाद 15 दिन के लिए गर्भगृह में विराजमान हुए भगवान राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 जल कलशों एवं पंचामृत से भव्य अभिषेक किया गया। इसी के साथ जगन्नाथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंदिर के महंत पूर्णदास, पंडित मदन मोहन शास्त्री एवं पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान का विशेष अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का गणेश स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। परंपरा के अनुसार स्नान के उपरांत भगवान को ज्वर आने की मान्यता है, जिसके चलते उन्हें 15 दिनों के लिए गर्भगृह में विश्राम हेतु विराजमान कराया गया है। इस दौरान औषधीय काढ़े आदि से उनका उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा, 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ गर्भगृह से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस दिन नेत्रोत्सव, गणेश पूजन एवं मंदिर मार्जन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अगले दिन 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी महाराज गरुड़ स्वरूप रथ में सवार होकर चौपड़ बाजार से जानकी मैया को ब्याहने के लिए ऐतिहासिक मेला स्थल गंगा बाग के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report

यमुना जल समझौते पर राजस्थान-हरियाणा में MOA आज; 32 साल बाद पानी का हक

Jaipur, Rajasthan:यमुना जल प्रोजेक्ट का MOA होगा. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में हस्ताक्षर होंगे. 32 साल बाद राजस्थान को यमुना का हक मिल पाएगा. प्रधानमंत्री मोदी बाडमेर से आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रिणी मौजूद रहेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुँच गए हैं. DPR फाइनल, अब केंद्र की मुहर बाकी- देश के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान, हरियाणा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच MOA पर हस्ताक्षर होंगे. सरकारों के इस फैसले के बाद राजस्थान और हरियाणा के बीच 32 साल पुराना जल समझौता विवाद खत्म होगा. राजस्थान को 1994 के समझौते के मुताबिक अपने हक का पानी मिल सकेगा. 4 जुलाई को बाडमेर से आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं. इस समझौते से चुरू, सीकर और झुंझुनूं में पानी का संकट दूर होगा. कब-कब अटका दोनों राज्यों में जल समझौता- 1994 में अपर यमुना रिवर बोर्ड की 22वीं बैठक में राजस्थान का हिस्सा तय हुआ था. इस प्रोजेक्ट में ताजेवाला हैडवर्क्स से राजस्थान को पानी मिलना है. उस दौरान मानसून अवधि में 1917 क्यूसेक जल राजस्थान को आवंटित हुआ था. 2003 में केन्द्रीय जल आयोग को हरियाणा की नहरों का रिमॉडलिंग का प्रस्ताव भेजा गया था. इससे पहले फरवरी 2002 में सीडब्ल्यूसी में हरियाणा की सहमति शर्त के साथ दी गई थी, जिसके बाद सहमति के लिए 2003 में एमओयू के लिए हरियाणा को भेजा गया. लेकिन हरियाणा राज्य ने सहमति प्रदान नहीं की. 2017 में राजस्थान के हिस्से के पानी की फिर से मांग की गई. भूमिगत पाइपलाइन आधारित फिजिबिलिटी रिपोर्ट CWC को भेजी. 2018 में केंद्रीय जल आयोग ने रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की. हथिनी कुंड बैराज से भूमिगत पाइप लाइन से जल वितरण का सुझाव दिया गया. प्रोजेक्ट की लागत 33,379 करोड़ रुपए है. इसमें से 3900 करोड़ रुपए भू अवाप्ति पर खर्च होंगे. 3.6 डाया मीटर की तीन पाइपलाइन डाली जाएगी. इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी चुनौती भूमि अधिग्रहण और रेल ट्रैक के किनारे पाइप लाइन बिछाना होगा. 3,900 करोड़ रुपये सिर्फ भूमि अवाप्ति पर खर्च होने हैं, जिसके लिए समय पर वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी होगा. जल लाने को रेलवे ट्रैक के किनारे 302 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जानी है. पाइपलाइन बिछाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे केवल 68 किलोमीटर लंबाई ही उपलब्ध है. 95 किमी लूप लंबाई सहित 252 किमी के लिए नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और निजी भूमि की जरूरत होगी.
0
0
Report

यमुना जल समझौते पर MOA: राजस्थान-हरियाणा को 32 साल बाद पानी मिलेगा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर आज MOA होगा। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में हस्ताक्षर होंगे। 32 साल बाद राजस्थान को यमुना का हक मिल पाएगा। पीएम मोदी रिफाइनरी की सौगात के साथ बाड़मेर से औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी मौजूद रहेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं। DPR फाइनल, अब केंद्र की मुहर बाकी - देश के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान, हरियाणा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच MOA पर हस्ताक्षर होंगे। सरकारों के इस फैसले के बाद राजस्थान और हरियाणा के बीच 32 साल पुराना जल समझौता विवाद खत्म होगा। राजस्थान को 1994 के समझौते के मुताबिक अपने हक का पानी मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बाड़मेर से आधिकारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं। इस समझौते से चुरू, सीकर और झुंझुनूं में पानी का संकट दूर होगा. कब-कब अटका दोनों राज्यों में जल समझौता- 1994 में अपर यमुना रिवर बोर्ड की 22वीं बैठक में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान का हिस्सा तय हुआ था। इस प्रोजेक्ट में ताजेवाला हैडवर्क्स से राजस्थान को पानी मिलना है। उस दौरान मानसून अवधि में 1917 क्यूसेक जल राजस्थान को आवंटित हुआ था。 2003 में केंद्रीय जल आयोग को हरियाणा की नहरों का रीमॉडलिंग का प्रस्ताव भेजा गया था। इससे पहले फरवरी 2002 में CWc में हरियाणा की सहमति शर्त के साथ दी गई थी, जिसके बाद सहमति के लिए 2003 में MOUs के लिए हरियाणा को भेजा गया, लेकिन हरियाणा ने सहमति प्रदान नहीं की。 2017 में राजस्थान के हिस्से के पानी की फिर से मांग की गई। भूमिगत पाइपलाइन आधारित feasibility रिपोर्ट CWC को भेजी। 2018 में केंद्रीय जल आयोग ने रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की। हथिनी कुंड बैराज से भूमिगत पाइप लाइन से जल वितरण का सुझाव दिया गया。 प्रोजेक्ट की लागत 33,379 करोड़ - यमुना जल समझौते से शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, सीकर, झुंझुनूं जिलों के कस्बों और गांवों को 577 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। प्रोजेक्ट की लागत 33,379 करोड़ रुपए है। इसमें से 3,900 करोड़ रुपए भू-अवाप्ति पर खर्च होंगे। 3.6 डायमीटर की तीन पाइपलाइन डाली जाएगी। इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी चुनौती भूमि अधिग्रहण और रेलवे ट्रैक के किनारे पाइपलाइन बिछाना होगा। 3,900 करोड़ रुपये सिर्फ भूमि अवाप्ति पर खर्च होने हैं, जिसके लिए समय पर वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी होगा। जल लाने को रेलवे ट्रैक के किनारे 302 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। पाइपलाइन बिछाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे केवल 68 किलोमीटर लंबाई ही उपलब्ध है। 95 किमी लूप लंबाई सहित 252 किमी के लिए नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और निजी भूमि की जरूरत होगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top