244235
गजरौला में 97वें श्री रामलीला महोत्सव की झंडा पूजन से हुई शुरुआत
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में 97वें श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन मंगलवार शाम को झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ। श्री श्रीरामलीला प्रबंध समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में पदाधिकारियों ने रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क में एकत्र होकर मां चामुण्डा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद, रामलीला ग्राउंड में झंडा बांधा गया। रामलीला का विधिवत मंचन 2 अक्टूबर को रात 8 बजे वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली होमगार्ड भर्ती: गर्मी में दौड़ से कई अभ्यर्थी अस्पताल पहुँचे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रनिंग के दौरान चक्कर आने से कई अभ्यर्थी मैदान में गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। रायबरेली के PAC कैंपस में होमगार्ड भर्ती की रनिंग जारी है। आज करीब 1050 अभ्यर्थियों की रनिंग कराई जानी है। कड़ी धूप और शारीरिक मेहनत के बीच दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने से मौके पर हड़कंप मच गया।0
0
Report
हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर बागपत के 20 वर्षीय मैकेनिक की मौत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर 20 वर्षीय मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बागपत शहर के चमरावल मार्ग पर सेंट एंजेल्स स्कूल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान के बाहर एक हाईवा खड़ा था। चालक ने हाईवा का जैक ऊपर उठाया, इसी दौरान जैक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हाईवा में करंट उतर गया। इसी दौरान पाली गांव निवासी 20 वर्षीय मैकेनिक मोइन हाईवा के नीचे घुसकर जांच कर रहा था। करंट की चपेट में आने से मोइन बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने हाईवा को चमरावल मार्ग से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया है। घटना की सूचना मिलने पर मोइन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति चुनाव: मुकेश रावत की जीत से उपसभापति के लिए सियासी माहौल गर्म
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एम्बेडेड न्यूज: एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के मुकेश रावत ने जीत दर्ज की। मुकेश रावत के समर्थन में 37 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 23 वोट पड़े। जीत के बाद मुकेश रावत ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभापति बनने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास की नींव रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर बाड़ेबंदी के लिए रवाना हुए। अब उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों में उपसभापति के चुनाव को लेकर रणनीति और दाव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सभापति प्रत्याशी मुकेश रावत की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी उपसभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。0
0
Report
Advertisement
टोंक में बीजेपी-पूर्व विधायक मेहता के बीच कहासुनी, कांग्रेस पार्षद नाराज
Noida, Uttar Pradesh:टोंक से बड़ी खबर पुलिस ओर बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत मेहता के हुई कहासुनी बीजेपी कार्यकर्ता ओर पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की बीजेपी जिला अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह चौहान भी मौजूद कांग्रेस पार्षद का बीजेपी पार्षद से बातचीत को लेकर नाराजगी0
0
Report
फतेहपुर-सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया कुछ लोग
Jaipur, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा नगर परिषद के अंदर कार्यकर्ताओं के जाने को लेकर हुआ था विवाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में0
0
Report
Suchika Tariyal ने Asian Games 2026 में महिला 60kg MMA में कांस्य पदक जीता
Noida, Uttar Pradesh:Heartiest congratulations to Suchika Tariyal on winning the bronze medal in the Women’s Traditional 60kg Mixed Martial Arts event at the Asian Games 2026. Your fighting spirit and determination have brought immense pride to the nation. Jai Hind!0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में बकरी चराने के विवाद में पलंबर मिस्त्री संतोष साह की हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद कर दी गई हत्या, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है; पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर के रहने वाले पलंबर मिस्त्री संतोष साह की बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी. रात को घर लौटने पर पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा शुरू किया. खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के युवक ने संतोष साह पर हमला कर चाकू से हत्या कर दी. परिवार ने घायल संतोष को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस से मौके पर बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मृतक संतोष साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर गांव में संतोष साह को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या में दो व्यक्तियों के बारे में नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जांच जारी है.0
0
Report
कमला नहर से पानी नहीं मिलने पर किसान ने कलुआही-बसोपट्टी मार्ग पर किया जाम
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में कमला नहर से खेत मे पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा ।आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर की आगजनी। मामला कलुआही प्रखंड के राढ गांव स्थित कमला नहर का है। सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलने को लेकर किसानों ने कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क को राढ़ गांव में जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। किसानों का कहना था कि कमला नहर इलाके से गुजर रही है लेकिन यहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है ।खेत मे पानी नहीं पहुंचने से हजातों एकड़ में लगे धान की फसल सूख कर बर्बाद हो रहा है। किसानों का कहना है कि सिचाई विभाग के जयनगर कार्यालय के अभियंता और एसडीओ से कई बार पानी मुहैया कराने के लिए आवेदन देकर गुहार लगाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। मजबूत होकर सड़क जाम करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कलुआही प्रखंड प्रशासन और पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम हटाने का आग्रह किया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र पानी पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। बाइट स्थानीय किसान बाइट किसान ग्रामीण बाइट किसान पीड़ित0
0
Report
फॉर्च्यूनर के दो लोग गांधी संग्रहालय की दीवार पर स्लोगन लिखवाने के आरोप
Motihari, Bihar:फॉर्च्यूनर से पहुंचे दो लोगों ने पेंटर को शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर विवादित स्लोगन लिखने का दिया जिम्मा ......गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन से हड़कंप, पुलिस ने पेंटर को पकड़ा....... मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।शहर के ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है।दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दीवार पर लिखे विवादित स्लोगन को मिटवा दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए यह पता लगाने की कोशिश तेज कर दी कि आखिर गांधी संग्रहालय की दीवार पर यह स्लोगन किसके कहने पर और किन परिस्थितियों में लिखा गया।इसी जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेंटर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है। अब पुलिस उस व्यक्ति या उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके कहने पर दीवार पर यह विवादित स्लोगन लिखा गया। पुलिस की पूछताछ में पेंटर ने बताया है कि फॉर्च्यूनर से आये दो लोगों ने गांधी संग्रहालय और सिविल कोर्ट के दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए पैसा दिया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसकी मंशा क्या थी ? बाइट -- पेंटर (गिरफ्तार ) बाइट --- राजीव , थानाध्यक्ष,नगर थाना0
0
Report
Advertisement
फागी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी बनी डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की प्रतिष्ठा का सवाल। फागी में नगरपालिका में चैयरमेन पद के लिए मतदान शुरू。 भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने किया चेयरमैन के लिए मतदान। पंचायत समिति के बाहर सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की लगी भीड़। पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई, फागी में कांग्रेस से सुरेश जांगिड़ और भाजपा कजोड़ तिवारी है चेयरमैन के प्रत्याशी। 20 वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के खाते में आई 7 सीट। RLP ने 1 सीट पर दर्ज की जीत, निर्दलीयों ने भी 4 सीटें जीतकर मुकाबले को बनाया रोचक। मतदान के कुछ देर बाद घोषित होगा चेयरमैन का परिणाम।0
0
Report
जयपुर Vishnu अम्बेडकर सर्किल पर देर रात KIA और स्कॉर्पियो की टक्कर, जाम लगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu अम्बेडकर सर्किल पर देर रात गाड़ियों के बीच टक्कर। KIA और स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच टक्कर हुई। वाहनों में टक्कर के बाद मौके पर जाम लगा। हादस के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर Ashok नगर और Jyoti नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।0
0
Report
दिया कुमारी ने मोदी के विरोधी बयान को राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राहुल गांधी की मिमिक्री को लेकर सामने आए विवाद पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नकल करना और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी या उनकी नकल करना समाज में भी गलत संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी की वह निंदा करती हैं。 ‘इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती’ दिया कुमारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है。 मिमिक्री विवाद के संदर्भ में दिया कुमारी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी और उनकी कथित नकल को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। बीजेपी नेताओं की ओर से इस मामले में आपत्ति जताई जा रही है。 दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है और वह इसकी निंदा करती हैं।0
0
Report
Advertisement
UP मंत्री का दावा: अखिलेश यादव 25 साल तक सत्ता से बाहर?
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव सपने में जी रहे हैं...बिहार ने स्पष्ट कर दिया है, ऐसे लोगों को 25 साल में भी सत्ता में नहीं आने दिया। अभी उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर हुए सपा को 10 साल ही हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि उत्तर प्रदेश की जनता 25 साल तक भी अखिलेश यादव को सत्ता में नहीं आने देगी।"0
0
Report
बगहा: कंस वध मेले में विवाद और वीडियो के बाद FIR दर्ज
Bagaha, Bihar:बगहाDESK… Location- Bagaha Report- Imran Aziz Format- AVO Visual Viral Video PS File 2109ZBJ_BAGA_VIRAL_R Anchor- बड़ी खबर बगहा से आ रहीं है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा कोट माई स्थान में तीन दिवसीय कंस वध मेला का समापन हो गया। जहाँ मेले में विलुप्त होती मल्ल युद्ध की परंपरा को जीवंत करते हुए राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के साथ दम दिखाए। वहीं मेले के दौरान विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चाकूबाजी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है। इस मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि कोट माई स्थान परिसर में विवाद के बाद मारपीट हुई थी जिसमें ईंट पत्थर चलनें कि सूचना मिली है। मामाले में बसवरिया निवासी अबीर अंसारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है ।0
0
Report
नल-जल बंद से आक्रोश, समस्तीपुर-ताजपुर मार्ग पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Samastipur, Bihar:एक महीने से नल-जल बंद, सड़क पर उतरे लोग। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन । समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरीग्राम चांदोपट्टी वार्ड नंबर-29 में एक महीने से नल-जल की व्यवस्था ठप होने से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार को समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर तक जाम रहने के बावजूद जब नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि वार्ड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायत और आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय महिला कैलाशी देवी ने बताया कि पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही इलाके की स्थिति खराब है। पिछले करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। इसके अलावा बिजली की समस्या और जलजमाव से भी लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आसपास के इलाकों में नाली का निर्माण हो चुका है, लेकिन वार्ड-29 में अब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है।कैलाशी देवी के मुताबिक, स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन जब कहीं से समाधान नहीं मिला तो मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा।घंटों तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नल-जल की व्यवस्था तत्काल बहाल करने के साथ-साथ बिजली, जलजमाव और नाली निर्माण की समस्या का भी समाधान कराने की मांग की है। बाइट: कैलाशी देवी, स्थानीय महिला0
0
Report
Advertisement
