244235
गजरौला में अग्र शिरोमणि श्री.श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5148 वीं जयंती धूमधाम से मनाई
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला मेंअग्र शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5148 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अग्र बंधुओं ने एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। बृहस्पतिवार को बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में एकत्र अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर एकजुट रहने की शपथ ली। इसके बाद महाराजा अग्रसेन मार्केट में स्थित मंदिर में पहुंचकर उनकी प्रतिमा की आरती उतारी और तिलक किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिलौली में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खी हमला, दर्जनों घायल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा, आसींद आसींद के तिलौली गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों लोग घायल तीन जनों का आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भीलवाड़ा-आसींद। तिलौली गांव में शनिवार सुबह सेन समाज की महिला लाड देवी के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान भूमि पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में दर्जनों लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे。 जानकारी के अनुसार, श्यामलाल सेन की पत्नी लाड देवी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी मृत्यु के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पहुंचे थे। इस दौरान अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए लकड़ियां एकत्रित की जा रही थीं। तभी पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया。 घटना के बाद घायलों को तत्काल तिलौली गांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद करीब 10 से 15 लोगों को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें दिनेश सेन, लक्ष्मीलाल सेन और मुकेश कुमार सेन का उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई。 घायल दिनेश सेन ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।0
0
Report
Ravinder Raina ने IAS अधिकारी के समर्थन का भरोसा जताया, कहा मदद तैयार
Aram Pora, Ganderbal, Senior BJP leader Ravinder Raina spoke to JKAS officer Beenish Wani over the phone following the reported incident in which an IAS officer allegedly used abusive language against her. During the conversation, Ravinder Raina assured Biniash Wani of his support and urged her not to worry. He told her that she could contact him whenever she needed any assistance. “We are with you. There is nothing to worry about. If you need anything, you can call me. We are with you,” Raina told her.0
0
Report
सिराथू से किसानों के मुद्दे तय करेंगे 2027 विधानसभा चुनाव
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:चुनावी चाय, आपकी राय कौशांबी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज़ है। आज चुनावी चाय, आपकी राय में हम पहुंचे हैं सिराथू विधानसभा, जहां जनता ने खुलकर अपनी बात रखी। किसानों की समस्याएं इस चर्चा में सबसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर सामने आईं। अब सवाल है, क्या 2027 के चुनाव में किसानों के मुद्दे ही तय करेंगे जनता की प्राथमिकताएं, या विकास, रोजगार और दूसरे मुद्दे भी निभाएंगे अहम भूमिका।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में हनी चौधरी हत्याकांड के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, एक घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: हनी चौधری हत्याकांड के आरोपी से नगर पुलिस से मुठभेड़。 पुलिस की गोली लगने से देवीपुरा निवासी अनिकेत हुआ घायल。 मुठभेड़ के दौरान अनिकेत का एक साथी मौके से हुआ फरार。 कल रात चाकू से गोदकर की गई थी मौसमगढ़ निवासी हनी की हत्या。 आरोपी से बाइक, तमंचा, ज़िन्दा व खोखा कारतूस हुआ बरामद。 बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में नगर पुलिस और हत्यारोपी की हुई मुठभेड़。0
0
Report
कैथल पुलिस: 1 नवंबर से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, चालान से बचें
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस की वाहन चालकों को चेतावनी, 1 नवंबर से पहले लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं तो होगा चालान कैथल में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। यदि आपके दोपहिया या चारपहिया वाहन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो समय रहते इसे लगवा लें। कैथल पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि 1 नवंबर से पहले अपने वाहनों पर वैध हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में कैथल पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को रोका, जिन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए निर्धारित समय सीमा से पहले वैध नंबर प्लेट लगवाने की अपील की। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि स्टीकर वाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल अपराधियों के लिए आसान रास्ता बन सकता है। ऐसी प्लेट को बदलकर वाहन की पहचान छिपाई जा सकती है, जिससे अपराध के बाद आरोपियों को पकड़ने में परेशानी होती है। वहीं, मान्यता प्राप्त एजेंसी से लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन की पहचान सुनिश्चित करने में मदद करती है। पुलिस के कैमरों में भी इन प्लेटों के नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना या आपराधिक वारदात के मामलों में वैध नंबर प्लेट की मदद से वाहन की पहचान करना आसान होता है। सरकार के निर्देशों के तहत पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है。 कैथल पुलिस की वाहन चालकों से अपील है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने वाहन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, ताकि चालान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।0
0
Report
फिरोजाबाद में नवरात्रि के अवसर पर खीर से 10 श्रद्धालु झुलसे
Firozabad, Uttar Pradesh:यू पी के फिरोजाबाद में नवरात्रि पर माता रानी को भोग लगाने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। घर से खीर बनाकर बेहड़ माता मंदिर जा रहे एक ही परिवार के 10 लोग गर्म खीर से झुलस गए। हादसे में बच्चे भी शामिल हैं। रास्ते में श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलट गया, जिससे गर्म खीर यात्रियों के ऊपर गिर गई। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग का विशेष अभियान: कुशीनगर में मतदाता सूची सुधार और नए नाम जोड़ना
Kushinagar, Uttar Pradesh:एक तरफ जहां विपक्षी दल चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने और पुराने मतदाताओं के नाम और पता दुरुस्त करने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कुशीनगर में सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथों पर बैठकर विशेष मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने और नाम को दुरुस्त कर रहे हैं। कुशीनगर में अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 65 हजार 601 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 13 लाख 54 हजार 335 पुरुष मतदाता हैं जबकि 11 लाख 11 हजार 044 महिला मतदाता हैं। 222 अन्य मतदाता भी हैं। जिले के 1460 पोलिंग स्टेशन के 2837 बूथों पर बूथ लेवल के अधिकारी बैठकर सूची को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को लेकर लोगों में भी उत्साह है लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग ने फिर से सबको मौका देकर सराहनीय कार्य किया है। अपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं जो नए मतदाता बनाने के साथ ही पुराने मतदाताओं के नाम या अन्य कमियों को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके अलावा मतदाता का जेंडर रेशियो को देखते हुए महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।0
0
Report
जालौन में लापता 11 वर्षीय छात्र पुलिस ने बरामद किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुम हुए 11 वर्षीय छात्र को पुलिस ने किया बरामद, स्कूल जाते समय रास्ता भटका था छात्र, परिजनों ने डायल 112 पर दी थी मामले की सूचना, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने दिखाई तत्परता, कोंच बस स्टैंड चौकी पुलिस ने किया बरामद, उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेडा से लापता हुए था छात्र।0
0
Report
चतरा दुर्गोत्सव में जुरासिक पार्क थीम पर मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा में दुर्गा पूजा का रंग परवान चढ़ने लगा है। इस बार चतरा बिहार क्लब की झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। शहर के नयकी तालाब के समीप भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां जुरासिक पार्क की थीम पर मां दुर्गा विराजेंगी। आकर्षक सजावट और अनूठी परिकल्पना के साथ तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। बिहार क्लब की ओर से पिछले 70 वर्षों से झांकी निर्माण की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए झांकी को भव्य और आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा है। पंडाल और आसपास के मार्गों की सजावट शहर को उत्सवी रंग में रंग रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स तैनात किए गए हैं। आयोजन समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भव्य पंडाल, जुरासिक पार्क की अनूठी थीम और आकर्षक विद्युत सज्जा के कारण बिहार क्लब की झांकी इस बार दुर्गा पूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
दानापुर के आशोपुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या; शव बाउंड्री के भीतर मिला
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या से सनसनी, बाउंड्री के अंदर मिला शव। शनिवार की सुबह लखनी बीघा पुलिस चौकी से महज सौ गज की दूरी पर आशोपुर स्थित एक बाउंड्री के अंदर शव बरामद किया गया। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला दानापुर के आशोपुर स्थित लखनी बीघा पुलिस चौकी के पास का है, जहां शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थरों से वार कर व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को बाउंड्री के अंदर फेंका गया है। सूचना मिलते ही एएसपी अजीत कुमार और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय hospital भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
लखनऊ में रहीमाबाद: तेजाब हमला आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की रहीमाबाद पुलिस ने तेजाब डालकर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले मे आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन कों गिरफ्तार किया,बीती 16अक्टूबर को पीड़ित के पिता ने पुलिस कों उनके बेटे पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना कों लेकर मामला दर्ज़ कराया था, पुलिस मे मामला दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू की0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में मास्टर चाबी से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और हरियाणा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे।पुलिस को स्थानीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। मास्टर चाबी से चोरी, चेसिस नंबर मिटाकर लगाते थे फर्जी प्लेट। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और फिर मास्टर चाबी की मदद से उन्हें चोरी कर लेते थे। पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर घिस दिए जाते थे और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी। बरामद मोटरसाइकिलों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर हैं, जबकि एक बजाज पल्सर एनएस 125 भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक हीरो स्प्लेंडर के संबंध में थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर और दूसरी के संबंध में संभल के थाना गुन्नौर में मुकदमा दर्ज है। एक अन्य मोटरसाइकिल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित थाना मुजेसर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। बाकी मोटरसाइकिलें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी करने की बात आरोपियों ने बताई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गिरप्तार आरोपियों की पहचान प्रबल यादव उर्फ प्रदीप निवासी फिरोजाबाद, हाल निवासी बिसरख जलालपुर, गौतमबुद्धनगर और सोहिल निवासी डींग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रबल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोहिल का नाम भी चोरी के मामलों में सामने आया है। पुलिस इनके अन्य साथी की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
ठाणे जिले के मुरबाड़ में सबसे बड़ा भोंडाई उत्सव, 5000 से अधिक आदिवासी महिलाएं शामिल
Ambernath, Maharashtra:मुरबाडमध्ये रंगला ठाणे जिल्ह्यातला सर्वात मोठा भोंडाई महोत्सव 5000 आदिवासी महिलांचा सहभाग नवरात्र उत्सवानिमित्त घडलं आदिवासी संस्कृतीचं दर्शन0
0
Report
जयपुर-सरिस्का में बाघिन ST-26 के दो शावक दिखे; कैमरा ट्रैप में पहली बार तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-सरिस्का से खुशखबरी,दो शावकों का जन्म सरिस्का में बाघिन ST-26 के दो शावक दिखे पहली बार कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीर 6-7 साल की है बाघिन ST-26 बाघिन ST-14 की संतान है ST-26 पहली बार मां बनी है बाघिन ST-26 सरिस्का में बढ़ा बाघों का कुनबा वन मंत्री संजय शर्मा ने दी खुशखबरी वन विभाग की टीम को दी बधाई0
0
Report
भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत से वापसी करेगी; 2029 लोकसभा पर भी भाजपा का दावा
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, 2029 पर भी नजर; ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस-सपा को घेरा अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। शनिवार को डीएस कॉलेज में आयोजित एमएलसी चुनाव प्रचार बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत का भरोसा जताया। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल पर्दे के पीछे राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। ब्रजेश पाठक ने आपातकाल का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मजबूत संगठन बताते हुए आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया। बाइट बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
