244235
गजरौला में आवारा पशुओं का आतंक, नगर पालिका बेपरवाह
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में आवारा पशु लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। इन पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अब तक जिले में सैकड़ों लोगों की मौत आवारा पशुओं के हमले में हो चुकी है लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही इसका समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RC Puram में विधायक और DCP की जनसुनवाई: अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का भरोसा
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली के आर के पुरम विधानसभा में BJP विधायक अनिल शर्मा और DCP अमित गोयल की जन सुनवाई में जनता ने समस्याएं रखीं। अवैध पार्किंग, शराबखोरी और कानून व्यवस्था पर बड़ा एक्शन; DCP ने भरोसा दिया। आर के पुरम में स्थित सभा में भाजपा विधायक अनिल शर्मा और साउथ-वेस्ट जिले के DCP अमित गोयल ने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। दक्षिण-पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आर के पुरम के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बैठक में अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, कानून व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य स्थानीय समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखी गईं। DCP अमित गोयल ने सभी शिकायतों को सुना और कहा कि उठाई गई समस्याओं पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की पहचान है। ऐसे संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।0
0
Report
बच्ची का क्यूट डांस वायरल, वीडियो ने सभी का दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:बच्ची का क्यूट डांस0
0
Report
स्मार्ट मीटर से बिजली बिल वसूली पर उपभोक्ताओं में नाराज़गी, आग लगने की घटना
Umaria, Madhya Pradesh:विओ -01 बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाकर उजभोक्ताओं से जबरिया बिल वसूली का काम तो शुरू कर दिया है लेकिन स्मार्ट मीटर के एवाज में जो उजभोक्ताओं को जो सुविधाएँ मिलनी चाहिए वह अभी भी बदहाल है सोशल मीडिया में वायरल वीडियो उमरिया जिले के जिला न्यायालय के सामने का है जहाँ पहली ही बारिश में बिजली पोल में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई और देखते देखते बड़ा रूप ले लिया घंटो तक विभाग के अधिकारी आग बुझाने नहीं पंहुचे जिस वजह से नगर में घंटो बिजली बाधित रही0
0
Report
Advertisement
रायपुर में ई-रिक्शा-ऑटो पर QR कोड लागू, आई-कार्ड जारी होंगे
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग अपडेट- राजधानी में आज से ई-रिक्शा और ऑटो पर लगेंगे QR कोड. थोड़ी देर में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला लगाएंगे QR कोड. 15 हजार से ज्यादा ऑटो-ई रिक्शों का पंजीयन पूरा. QR स्कैन करते ही चालक और वाहन की पूरी जानकारी मिलेगी. चालक-मालिकों को दस्तावेज़ जांच के बाद जारी होगा आई-कार्ड. सुरक्षा बढ़ाने और विवाद की स्थिति में त्वरित पहचान होगी आसान..0
0
Report
रायपुर ब्रेकिंग: पूर्णिमा चौहान पर गोलीबारी मामले की जांच के लिए कांग्रेस कमेटी गठित
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- सक्ति के जोंगरा में पूर्णिमा चौहान पर गोलीबारी का मामला. कांग्रेस ने पार्टी स्तर पर जांच के लिए बनाई कमेटी. विधायक रामकुमार यादव के संयोजकत्व में बनी 5 सदस्यीय कमेटी. कमेटी में एक संयोजक के साथ कांग्रेस के कुल 5 विधायक शामिल.....0
0
Report
कांग्रेस ने राजेन्द्र पाल गौतम को प्रभारी बनाकर 2027 चुनाव की तैयारी दिखाई
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी की बाइट 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने राजेन्द्र पाल गौतम को प्रभारी बनाया है, इसपर कांग्रेस का रिएक्शन0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के हिमालय नगर में बोरिंग पानी में सीवेज मिला, दूषित पानी से बीमारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा के हिमालय नगर क्षेत्र में बोरिंग के पानी में सीवरेज का गंदा पानी आने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के 200 से अधिक घरों में लगे बोरिंग से झागदार और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिससे लोग मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश हैं। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नल जलापूर्ति नियमित नहीं होने के कारण अधिकांश परिवार बोरिंग के पानी पर ही निर्भर हैं। उनका दावा है कि सीवरेज टंकी के ओवरफ्लो और रखरखाव में लापरवाही के कारण गंदा पानी भूजल में मिल रहा है। लोगों ने सीवरेज का ढक्कन खोलकर अधिकारियों की कथित लापरवाही भी दिखाई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई घरों में लोग दस्त, उल्टी और अन्य बीमारियों की चपेट में हैं। रहवासियों ने जलदाय विभाग सीवरेज विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
गोसाबा के तृणमूल नेता के राजमहल से इलाके में राजनीतिक आतंक का भय
Noida, Uttar Pradesh:Gosaba (दक्षिण 24 परगना): सुंदरबन के बेताज बादशाह झोडो ढाली के शाही साम्राज्य का खुलासा- बच्चों को बंधक बनाकर मार डालने की धमकी देकर माताओं से दुष्कर्म का आरोप। क्या तृणमूल कांग्रेस का नेता होने पर रातोंरात करोड़ों का राजमहल बनाना संभव है? यह सवाल अब दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन के गोसाबा ब्लॉक में हर तरफ घूम रहा है। और अब सुंदरबन का दूसरा शेख शाहजहां बनकर उभरा है गोसाबा ब्लॉक के पाठनखाली क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुबिदाली ढाली उर्फ झोड़ो ढाली। पाठनखाली क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और गोसाबा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं झोड़ो ढाली। गोसाबा ब्लॉक में उनका विशाल साम्राज्य फैला है। आंखें चौंधिया देने वाले एक के बाद एक घर। संपत्ति का दायरा देखकर आम लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इलाके के आम लोगों और भाजपा नेताओं के आरोप: इस तृणमूल नेता ने गरीबों पर बहुत अत्याचार किया है। आम लोगों से जबरन कटमनी वसूलना, जमीन कब्जा समेत कई आरोप इस तृणमूल नेता पर हैं। तृणमूल के शासनकाल में इस तृणमूल नेता के डर से आम लोग मुंह नहीं खोल पाते थे। इलाके में वह कटमनी और भ्रष्टाचारी नेता के तौर पर ही जाना जाता है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस तृणमूल नेता के पास विशाल मछली का भेड़ी है। आलीशान शाही घर है। सबसे बड़ी बात, गोसाबा के पाठनखाली बाजार में इस तृणमूल नेता का एक महलनुमा पार्टी ऑफिस है। यह पार्टी ऑफिस बेहद भव्य है, इसमें एसी मशीन लगी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस तृणमूल नेता की कई रानियां हैं। उसकी कई पत्नियां हैं। इस तृणमूल नेता की अभिषेक बनर्जी के साथ करीबी तस्वीरें हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पाठनखाली इलाके में राजनीतिक आतंक चलाने का मुख्य सूत्रधार यही तृणमूल नेता है। आम लोगों पर अत्याचार, घरों में तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर से बेघर करने के आरोप इस तृणमूल नेता पर हैं। हालांकि राज्य में सत्ता बदलने के बाद यह तृणमूल नेता इलाके से गायब हो गया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके बच्चों को बंधक बनाकर महिलाओं को नचवाया जाता था। बच्चों को बंधक बनाकर मार डालने की धमकी देकर माताओं से दुष्कर्म का आरोप। तृणमूल के शासन में पुलिस कुछ नहीं कहती थी0
0
Report
धनबाद में केबल चोरों ने बीसीसीएल कर्मी पर गोली चलाई, सुरक्षा पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:सोती है पुलिस... जागते हैं अपराधी... यह सवाल एक बार फिर धनबाद में उठ खड़ा हुआ है। जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बीसीसीएल कर्मी को गोली मार दी। घटना सोनारडीह ओपी से महज कुछ कदम की दूरी पर बोकारो-धनबाद एनएच-32 के किनारे स्थित बीसीसीएल के समरसेबल पंप में हुई, जहां रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को केबल चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब 1 से 1:30 बजे आधा दर्जन अपराधी समरसेबल पंप से केबल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास ने चोरी का विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उमेश रविदास के दाएं पैर में लगी और आर-पार हो गई। गोली चलने और शोर होने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल बीसीसीएल कर्मी ने किसी तरह अपने साथी को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुत्घ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि बाघमारा समेत पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब थाना से कुछ दूरी पर इस तरह की घटना हो रही है तो आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के इस समरसेबल पंप में लगातार केबल चोरी की यह तीसरी घटना है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में प्रदूषण रोकथाम के लिए स्क्रैप सेंटरों के निरीक्षण का अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया है। विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम गाजियाबाद में संचालित वहान स्क्रैप सेंटर का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है कि किसी भी वहान स्क्रैप सेंटर पर स्क्रैप को जलाया तो नहीं जा रहा है। वहीं स्क्रैप केंद्र संचालक को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह स्क्रैप को नहीं जलाए, ऐसा करने से प्रदूषण बढ़ता है। अगर किसी ने भी नियमों की अवेहलना की तो संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। परिवहन अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद में संचालित सभी स्क्रैप सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अभी तक स्क्रैप जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। संचालक को हिदायत दी गई है कि वह अपने स्क्रैप सेंटर के अंदर स्क्रैप को नहीं जलाये।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड: अवैध निर्माण और सुरक्षा कमी उजागर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की जांच रिपोर्ट ने कई गंभीर लापरवाहियों की परतें खोल दी हैं। पांच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक भवन के हर तल पर मानकों से अधिक निर्माण किया गया था, सेटबैक नहीं छोड़ा गया और भवन तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद संकरा था, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आवासीय मानचित्र पर स्वीकृत भवन का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। एलडीए की प्राथमिक जांच में भवन पूरी तरह अवैध पाया गया है। अब इस जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है。0
0
Report
मोहला मानपुर में ट्रक ने बच्ची को रौंदा, पकड़ने पर पुलिस पर भी चढ़ाने की कोशिश Truck Driver Crushes
Mudiyal, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में 26 जून की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया और मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में घेराबंदी कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक बोले: 2027 में भाजपा फिर बहुमत, अयोध्या दान घोटाला पर कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "(2027 में) प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी..." उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, "यह सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी..."0
0
Report
US-Iran: अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइटों पर हमला, IRGC पलटवार
Noida, Uttar Pradesh:https://navbharattimes.indiatimes.com/world/uae/us-strike-iran-military-sites-new-hormuz-strait-irgc-says-targeted-us-position-in-region/articleshow/132027008.cms US Iran: अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइट्स पर किया नया हमला, IRGC का पलटवार, अमेरिकीठिकानों को बनाया निशाना0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आशीष तिवारी की बर्खास्तगी तय, डीआईजी की सख्त कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मोतिहारी में पोस्टेड बिहार पुलिस के जवान पर चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय बड़ी कार्यवाही करने जा रहे है. पुलिस मुख्यालय को डीआईजी हर किशोर पुलिसकर्मी आशीष तिवाली को बर्खास्तगी का अनुशंसा पत्र भेज रहे है. बता दे पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर पहले से ही दो बड़े बड़े विभागीय जांच का सामना कर रहा है एक मामले में चार्जशीटेड भी है। बता दे 2023 में मोतिहारी के थाना में पुलिसकर्मी आशीष तिवारी अपने महिला अफसर पर चाकू से हमला किया था जिसकी विभागीय कार्रवाई चल रही है दूसरी घटना जब 2024 में आशीष तिवारी पिपरा थाना में पोस्टेड था तो अपने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग कर दिया था जिसमे एक अधिकारी घायल हुए थे इन दोनों मामले में पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर विभागीय जांच चल रही है फायरिंग वाली घटना में आशीष तिवारी चार्जशीटेड है। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय पुलिसकर्मी आशीष तिवारी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस को रिपोर्ट भेजा है कि आशीष तिवारी को बर्खास्त किया जाय जी मीडिया के पास यह एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है बता दे पुलिसकर्मी आशीष तिवारी एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का कोई रिश्तेदार नहीं है बिलौटी गांव में विवादित बयान पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात तत्काल निलंबित कर दिए है पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर बर्खास्तगी का मामला लटका था भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में विवादित बयान देकर नाखून कटा शहीद होने का ढोंग रचा था आशीष तिवारी मोतिहारी पुलिसबल का सबसे अनुशासनहीन पुलिसकर्मी बताया जाता है पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर अब चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की नजर पड़ी है अब माना जा रहा है आशीष तिवारी का बर्खास्तगी तय है0
0
Report
Advertisement
