244235
गजरौला में रामलीला में ताड़का का वध, ऋषि मुनियों की खुशी का माहौल
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में शुक्रवार रात बस्ती में चल रही रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन किया। राक्षसी ताड़का, जो ऋषि मुनियों के लिए आतंक का पर्याय बन गई थी, का वध होते ही दर्शक खुशी से झूम उठे। लोगों ने महर्षि विश्वामित्र, प्रभु श्री राम और लक्ष्मण का आभार जताया, जो इस विजय का कारण बने।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी के पिपरिया तालाब में डूबे दो बच्चों की मौत, परिजनों में शोक
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के उगली थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के पीपरताल जलाशय में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चे 4 मई की शाम तालाब किनारे खेलने गए थे। मृतकों की पहचान अमित पुत्र राकेश पंद्रे (8) तथा संजीव पुत्र शिवचरण अड़मे (8) पिपरिया गांव निवासी के रूप में हुई है। उगली थाना के एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियां देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि शौच के बाद तालाब किनारे पहुंचा एक बालक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के प्रयत्न में दूसरा मासूम भी तालाब में डूब गया। गहरे पानी में डूबने से दोनों बालकों की मौत हो गई होगी। सोमवार देर रात तक बच्चों के घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने तालाब किनारे बच्चे की चप्पल देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर तालाब में डूबे बच्चों को स्थानीय तैराकों की मदद से खोजने कई घंटे अभियान चलाया गया। तालाब के 10-12 फिट गहरे पानी में बच्चों के शव एक के बाद एक देर रात बरामद किए गए। एएसआई उइके ने बताया कि 5 मई की सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है। घटना के दौरान मृतक के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से परिवार व गांव में शोक का वातावरण है।0
0
Report
ग्वालियर: डकैती की कोशिश कर रहे 6 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे 6 हथियारबंद बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। बदमाशों की मदद करने वाले दो बदमाश मौके पर नहीं मिले, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ शुरू हो गई है। पुरानी छावनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलालपुर स्थित कंजर के डेरा के सामने जंगल में कुछ हथियारबंद बदमाश बैठे हैं और जलालपुर में किसी के घर पर डकैती की योजना बना रहे हैं। मौके पर पुलिस घेराबंदी कर छह बदमाशों को हिरासत में लिया गया। जामा तलाशी में इनके पास से 3 कट्टे, 5 जिंदा कारतूस और दो धारदार हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों के नाम टीटू लोधी, कौशल उपाध्याय, अयान मोहम्मद, सचिन तोमर, अंशुल त्यागी और आमिर खान बताए गए। उन्होंने बताया कि अर्टिका सवार अर्पित यादव और रहमान खान उन्हें यहाँ छो़ड़कर गए थे और आज रात जलालपुर निवासी पप्पू चौहान के घर डकैती डालने की योजना थी। फिलहाल पुलिस ने सभी 6 गिरफ्त पार्क बदमाशों और 2 फरार बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं MPDPK एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और 6 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए हैं; फरार दोनों बदमाशों की तलाश जारी है。0
0
Report
ANTF Arrests 9-Year Fugitive With Rs 45,000 Bounty; Three Raids Recover Doda-Post
Jaipur, Rajasthan:ANTF का बड़ा एक्शन: 9 साल से फरार 45 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, तीन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिकस टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 साल से फरार 45 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों में की गई तीन बड़ी कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। ANTF ने मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर सक्रिय कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया, जो पिछले करीब 9 वर्षों से पुलिस से बचता फिर रहा था। ANTF टीम ने करीब दो महीने तक लगातार निगरानी करते हुए तस्कर के नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने रणनीति बनाकर मंदिर क्षेत्र के आसपास सादे कपड़ों में घेराबंदी की और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लायी और तस्करी में सक्रिय था। बायट - विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ दूसरी कार्रवाई: 103 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त जब्त बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र में एक आरोपी के घर पर दबिश देकर 103.801 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरी कार्रवाई: कार से 45 किलो डोडा-चूरा बरामद झालावाड़ से टोंक होते हुए जोधपुर जा रही एक स्कॉर्पियो कार का पीछा कर 45.892 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों कार्रवाइयों में ANTF टीमों की सक्रियता और रणनीतिक कार्रवाई से तस्करों के मंसूबे नाकाम कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
खंडवा जनसुनवाई में दो किसानों ने किया हंगामा; जेल भेजे गए
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कलेक्टर की जनसुनवाई में जमीन विवाद को लेकर पहुंचे दो किसानों ने हंगामा कर दिया। शांति भंग के आरोप में सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें गिरफ्तार किया और जमानत पेश करने का मौका दिया। जब उन्होंने जमानत नहीं ली तो जेल भेज दिए गए। मामला छैगांवमाखन तहसील के ग्राम बरूड़ का है, जहां किसान रामनारायण मौजीलाल और श्याम रामनारायण अपनी खेती की जमीन में जाने के रास्ते की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वर्ष 1981 की जमीन रजिस्ट्री में रास्ता दर्ज है, पर 2 साल पहले एक अन्य किसान ने रास्ता बंद कर दिया। पूर्व अपर कलेक्टर की कार्यशैली पर आपत्ति उठाते हुए जनसुनवाई के दौरान हंगामा हुआ। खेत में रास्ता बंद होने से पिछले 3 साल से वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। अदालतों में उनका मामला विचाराधीन है, फिर भी राहत नहीं मिली। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ा एक्शन लिया; सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनसुनवाई में दादागिरी नहीं चलेगी और आवेदन प्रस्तुत कर अपनी बात रखने का निर्धारित तरीका होता है। जनसुनवाई न्यायालयीन मामलों का निराकरण नहीं करती।0
0
Report
जिम की आड़ में हैवानियत: नशीला ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म,संचालक और उसका भाई गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फिटनेस जिम की आड़ में महिलाओं के साथ गंभीर अपराध किया जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग पर आरोप है कि वे वर्कआउट के बहाने महिलाओं को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते थे और बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लेते थे। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलते थे।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अकरम बेग पहले महिला को भरोसे में लेकर जिम बुलाता, फिर ड्रिंक में नशा मिलाकर उसकी हालत खराब कर देता था। इसके बाद वह जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम देता और पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लेता था।इस पूरे खेल में उसका भाई आलम बेग भी बराबर का साझेदार था। वह महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेलिंग में सहयोग करता था। आरोपियों ने पीड़िता से मोटी रकम वसूलने की कोशिश की थी और आगे भी अन्य महिलाओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,पेनड्राइव, आपत्तिजनक सामग्री और नगदी बरामद की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उन्हें भी न्याय दिलाया जाएगा।0
0
Report
एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना लाइन पार क्षेत्रके ढोलपुरा मैं सोमवार की देर रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल कराया है थाना रामगढ़ विजय नगर निवासी 18 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र दिनेश चंद्र एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करता था जाने उसके दिमाग में क्या बात हुई कि वह सोमवार की देर रात थाना लाइन पार के ढोलपुरा पहुंच गया जहां रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके फल स्वरुप उसकी कटकर मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई घटना की जानकारी मिलते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए जिनमें कोहराम मच गया0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में हनुमानाराम मौत: बस में मारपीट के आरोप, परिजन प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:हनुमानाराम की मौत पर विरोध, परिजनों ने मारपीट कर बस से फेंकने का लगाया आरोप, पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत, ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे लोग, शव उठाने से किया इनकार, मुआवजा और कार्रवाई की मांग बीकानेर के आड़सर निवासी हनुमानाराम की मौत के बाद माहौल गरमा गया है पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों का कहना है कि हनुमानाराम के साथ बस में मारपीट की गई और बाद में उन्हें बस से फेंक दिया गया जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। इस मामले में कंडक्टर, ड्राइवर सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग पीबीएम के ट्रॉमा सें터 के बाहर धरने پر बैठे हैं और शव उठाने से इनकार कर दिया है प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जांच अधिकारी को सस्पेंड करने, SIT गठित कर निष्पक्ष जांच करने और संबंधित बस का परमिट रद्द करने की मांग रखी है।0
0
Report
जंगीपुर थाना: राहुल सिंह, विक्की अंसारी और मुख्तार अंसारी परिवार से जुड़े होने की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पीयूष कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह थाना जंगीपुर (RED SHIRT) जाकिर हुसैन उर्फ विक्की अंसारी थाना कोतवाली (BLUE TSHIRT) मंसूर अंसारी, मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई है (RED SCARF)0
0
Report
पटना दफ्तर में नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात, जदयू वरिष्ठ नेताओं से बातचीत
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री अशोक चौधरी मौजूद है। कार्यालय के हाल में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी दफ्तर में बैठक कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:सीएम सम्राट चौधरी क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वेक्षण डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद सीएम के साथ कई अधिकारी भी मौजूद0
0
Report
उदयपुर में ठेका मजदूरों का कलक्ट्रेट के बाहर 9 सूत्री मांग पत्र प्रदर्शन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज भारतीय मजदूर मजदूरों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी 9 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौपा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न निजी और सरकारी संस्थाओं में काम कर रहे ठेका श्रमिको का शोषण हो रहा है। उन्हें नियमों के विपरीत जाकर काम करवाया जाता है। निर्धारित मानदेय से कम वेतन दिया जाता है। नए और पुराने ठेका श्रमिको को नियुक्ति पत्र दिये जाए। साथ ही स्थाई काम को ठेके पर नहीं करवाया जाए।0
0
Report
मीरगंज में नाबालिग छात्रा की मौत का खुलासा:
Pipramilak, Uttar Pradesh:मीरगंज में नाबालिग छात्रा की मौत का खुलासा: दुष्कर्म के बाद अवसाद में लगाई फांसी,आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा बरेली: थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज में 27 अप्रैल को हुई नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त गगन को मय अपहर्ता के साथ किया गया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद जसराना में थाना एका पर पंजीकृत मु0 से सम्बन्धित अभियुक्त गगन पुत्र विजय सिंह नि0 जुनैदपुर थाना अलीगंज जिला एटा को नगला धारू नहर पुल से सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया हैं । मुकदमा उपरोक्त मे मा0 न्यायालय में पीडिता के बयान व मेडिकल के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । दिनाँक 08-04-2026 को वादी श्री खेतल सिंह पुत्र राधेश्याम नि0 राजपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभि0 गगन पुत्र विजय सिंह नि0 जुनैदपुर थाना अलीगंज जिला एटा बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना एका पर मु0 गगन उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपह्रता की सकुशल बरामदगी हेतु 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।0
0
Report
अमन शर्मा की मौत के बाद न्याय की आस, अलवर में परिवार उत्सुक
Alwar, Rajasthan:“न्याय की आस में रोता परिवार: बेटे की यादों में डूबे पिता, 20 साल बाद फिर चक्र घूमेगा , अमन फिर लौटेगा... अलवर दिल्ली में न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की कथित आत्महत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। चार दिन बीत जाने के बाद भी माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता प्रेम कुमार शर्मा आज भी इस सच्चाई को स्वीकार नहीं पा रहे कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है。 दर्द से भरे शब्दों में उन्होंने कहा, “मैं 59 साल का हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि समय का चक्र उसे किसी न किसी रूप में वापस जरूर लाएगा। मैं टूटा हूं, खत्म नहीं हुआ हूं।” उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमन का बेटा बड़ा होकर न्यायाधीश बनेगा और एक दिन अपनी मां से पूछेगा कि उसके पिता के साथ क्या हुआ था। यह कहते-कहते वह भावुक होकर रो पड़े。 पिता प्रेम कुमार शर्मा ने न्याय प्रणाली और पुलिस पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके बेटे को न्याय जरूर मिलेगा。 इस बीच मंगलवार को दिल्ली से ‘पुरुष आयोग’ नामक एनजीओ की टीम भी अलवर पहुंची। संस्था की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि 2 मई को दिल्ली स्थित अपने आवास में अमन शर्मा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी। आरोप है कि उस दौरान मौजूद अमन के पिता के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ, जिसे अमन सहन नहीं कर पाए और आहत होकर यह कदम उठा लिया। इस मामले में 3 मई को अमन की पत्नी स्वाति, उनकी आईएएस बहन सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अमन और स्वाति की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और दोनों न्यायिक सेवा से जुड़े थे। उनके दो छोटे बेटे हैं—एक करीब 25 महीने का और दूसरा मात्र 8 महीने का。 इस दर्दनाक घटना के बाद अब अमन के पिता अपने पोतों में ही बेटे की झलक ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दुखद पहलू यह भी रहा कि अमन की पत्नी और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य अलवर में हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ。 परिवार आज भी एक ही उम्मीद में जी रहा है—कि सच सामने आए और अमन को न्याय मिले।0
0
Report
फलोदी के पेयजल संकट पर सरकार से राहत की मांग, ग्रामीण गर्मी में पानी तरसते
Jodhpur, Rajasthan:एंकर - जनता जल मिशन के तहत गांव गांव पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा पाइप लाइने बिछाकर जलापूर्ति की व्यवस्था सुलभ करवाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन फलोदी जिले के कई गांव ऐसे है जहां गगनचुंबी पानी की टंकीयों और जीएलआर बने होने के बाद भी वहां पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही। बात करे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के विधानसभा क्षेत्र के सिंहड रूपावतनगर जालोडा की तो यहां के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या से झुझ रहे है। गांव के लोग बताते है कि यहां तालाब भी है लेकिन खुदाई के अभाव में उनमें जल भंडारण नहीं हो पा रहा। साथ ही जीएलआर पिछले सात आठ वर्षों से बना हुआ है लेकिन इसमें भी पानी का टोटा गांव की बड़ी परेशानी बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार स्थानीय विधायक व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से इस विषय पर वार्ता भी की लेकिन कोई राहत अब तक नहीं मिली है। गांव सिंहड रूपावास नगर में गहराए पेयजल संकट को लेकर जब पीएचईड जलदाय विभाग के अधिकारियों से जब पूछा गया तो विभाग की तकनीकी सहायक मोना जीनगर ने बताया कि फिलहाल जेजेएम योजना के तहत पेयजल आपूर्ति को लेकर घर घर नल लगाने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहने जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।बहरहाल जो भी हो विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहें या ठेकेदारो की मनमानी कहें ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पीने के पानी को लेकर दर दर भटकने को मजबूर देखे न रहे है।0
0
Report
Advertisement
