244235
वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में 349 मेधावियों को टैबलेट वितरित
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में "डिजी शक्ति" योजना के तहत 349 एमबीबीएस और नर्सिंग के मेधावियों को टैबलेट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो ने की, जबकि डीएम राजेश कुमार त्यागी और संस्थान के प्रमुख अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार की राजनीति में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर तल्खी बढ़ी, क्या अस्तित्व बचेगा?
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दो निर्दलीय MLC उम्मीदवारों को बीजेपी में शामिल कराए जाने को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सवाल खड़े किए हैं उन्होंने बीजेपी की इस राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधते हुए पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया है यही नही उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों को महज 15 दिन पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, अब उन्हीं लोगों का बीजेपी में स्वागत किया जा रहा है। जब भाजपा अनुशासनहीनता के आरोप में किसी नेता को 6 साल के लिए दल से निकाल देती है, तो फिर किस परिस्थिति में महज 15 दिन के भीतर ही उसे वापस जॉइन करा लिया जाता है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पार्टी के ऐसे फैसलों और परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करना चाहिए और जबाब देना चाहिए एनडीए के सभी घटक दलों के साथियों को गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ऐसे मामलों पर नजर रखनी चाहिए। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने जेडीयू के पुराने तेवर और आज की लाचारी की तुलना करते हुए कहा है कि जो पार्टी कभी अपनी शर्तों पर काम करती थी, आज उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई है। एक समय था जब जेडीयू बात-बात पर बीजेपी को आंखें दिखाती थी, आरजेडी की बैसाखी का सहारा लेती थी और पाला बदलने का डर दिखाकर राजनीति करती थी, लेकिन आज वही जेडीयू गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गई है। शक्ति यादव ने कहा जेडीयू अब वास्तव में कोई पार्टी रह भी गई है? उन्होंने कहा कि महज 15 दिन पहले जिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जब बीजेपी ने उन्हें अपना लिया, तो इससे जेडीयू नेताओं को भारी पीड़ा और दर्द हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी अब जेडीयू की कृपा पर निर्भर नहीं है, बल्कि सच्चाई यह है कि जेडीयू का अपना वजूद ही अब पूरी तरह से बीजेपी के रहमोकरम पर टिका हुआ है। बीजेपी यह जान चुकी है कि जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं बचा है और वह तकनीकी तौर पर केवल विधायकों का एक समूह मात्र रह गई है। उमेश कुशवाहा या जेडीयू के अन्य नेता अब चाहे जितना भी बीजेपी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ा लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार बीजेपी, जेडीयू को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है और वह इस पार्टी को पूरी तरह से छिन्न-भिन्न करके रख देगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा यह पहली बार नहीं है, यह दूसरी बार है। जेडीयू के नेताओं को समय रहते चेत जाना चाहिए, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब जेडीयू का विलय भारतीय जनता पार्टी के अंदर हो जाएगा। क्योंकि 2020 फिर से नीतीश, माननीय नीतीश कुमार जी के नाम पर बिहार की जनता ने एनडीए को समर्थन दिया था। समर्थन के बाद, सरकार बनने के बाद जिस जनादेश का अपमान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पद से हटाकर अपनी सरकार बनाई। और सरकार बनाने के बाद जिस तरीके से बिहार में भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ा हुआ है, उससे बिहार की जनता त्रस्त है। और इसका सारा श्रेय जेडीयू को जाता है। जेडीयू समय रहते चेत जाए, वरना उसका पार्टी को बीजेपी नेस्तनाबूद करके छोड़ेगी। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आरोप और विपक्ष के बयान बाजी पर बिहार सरकार में बीजेपी कोटा से मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा की राहुल राज को बीजेपी में शामिल करने का फैसला पांचों दलों की सहमति और सहयोग से लिया गया है। केंद्र और बिहार, दोनों जगह गठबंधन के सहयोगी दल उनके साथ हैं। मंत्री ने कहा कि अगर हमलोग उन्हें सहयोग नहीं करते तो आज वे बीजेपी में नहीं होते और आरजेडी में शामिल हो जाते। उन्होंने कहा कि आरजेडी में जाने से बेहतर था कि राहुल राज को अपने साथ शामिल कर लिया जाए।0
0
Report
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए 418 केंद्र, 2300 पुलिसकर्मी तैनात
Baran, Rajasthan:तीसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना, 418 केंद्रों पर होगा मतदान बारां। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में अंतिम प्रशिक्षण के बाद आज मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे पहले रविवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ओर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने रविवार देर शाम महाविद्यालय पहुंचकर प्रशिक्षण एवं रवानगी की तैयारियों का जायाजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। तीसरे चरण में पंचायत समिति नाहरगढ़, केलवाड़ा, किशनगंज, शाहबाद, मांगरोल और अंता में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर तथा सरपंच-पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए कुल 418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नाहरगढ़ में 55, किशनगंज में 78, केलवाड़ा में 71, शाहबाद में 75, मांगरोल में 61 और अंता में 78 केंद्र शामिल हैं। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान सामग्री के साथ आवंटित वाहनों से पुलिस बल की सुरक्षा में रवाना किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा 400 वाहनों की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा के लिए 2300 पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।0
0
Report
करौली में त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम पर राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग ट्रायल आयोजित
Karauli, Rajasthan:त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग ट्रायल का हुआ आयोजन, करौली। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग के लिए ट्रायल किया गया जिसमें पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया । चयन समिति में राजस्थान बॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष दारा सिंह मीणा जिला अध्यक्ष बॉक्सिंग अखिलेश गर्ग जिला सचिव मौसम मीणा संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र शर्मा साजिद खान बॉक्सिंग कोच बॉबी सिंह राजावत राष्ट्रीय रेफरी कैप्टन गिरधारी सिंह गुर्जर मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
करौली अंडर-14 ट्रायल: 44 खिलाड़ियों में से टीम चयन जल्द
Karauli, Rajasthan:जिला क्रिकेट संघ करौली की अंडर 14 खिलाड़ियों के चयन के लिए हुआ ट्रायल, करौली। जिला क्रिकेट संघ करौली की अंडर 14 खिलाड़ियों की टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में 44 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से जिला क्रिकेट संघ की टीम का चयन किया जावेगा । चयन समिति के रक्षित चतुर्वेदी एवं रविंद्र सिंह उपस्थित रहे ।0
0
Report
ग्वालियर के क्लिनिक में मोबाइल ब्लास्ट, आग बुझाकर बड़ा हादसा टला
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर (एमपी) में मोबाइल ब्लास्ट. एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिए चला रहा था पास में एक बच्चा खेल रहा था और दूसरी तरफ एक महिला बच्चे को गोद में लिए थी, तभी अचानक मोबाइल फट गया और आग लग गई. दृष्टि क्लिनिक के अंदर मरीज का मोबाइल फटने से अफरा-तफरी मच गई. स्टाफ की तत्परता से बड़ा हादसा टला. दृष्टि क्लिनिक में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचे एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक फट गया. मोबाइल फटने से आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के दौरान क्लिनिक के बाहर मौजूद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी. स्टाफ की सूझबूझ और तेजी से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हलचल मच गई। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.0
0
Report
देवास शराब माफिया के आतंक से टीआई दिलीप पुरी को कुचलकर हत्या, आरोपी फरार
Dewas, Madhya Pradesh:DEWAS (MP) MP शराब माफिया का आतंक जिस जिले में 13 लोगो की शराब से मौत वंहा अवैध शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचलकर हत्या अबतक आरोपी फरार,भाजपा -कांग्रेस आमने सामने - अवैध शराब तस्करो ने टीआई को कुचला ...इलाज के दौरान मौत... - देवास के इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग करने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी आयशर वाहन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने चालक को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा, तभी चालक ने आयशर को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया。 - गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक CPR और उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद आयशर चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया。 - अबतक आरोपी ड्रायवर और शराब माफिया पुलिस की पकड़ से बाहर है... - देवास में पिछले कुछ दिनों में शराब से 13 लोगो की।मौत हो चुकी है... - शराब माफिया ने टीआई की हत्या कर दी मौत पर मातम की जगह सियासत हो रही है... - पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव देवास के खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई दिलीप पुरी जी को ट्रक से कुचलकर मार डालना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर करारा तमांचा है, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं । मध्यप्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है ।जब कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? मुख्यमंत्री मोहन यादव जी जवाब दें,प्रदेश में सरकार है या माफियाराज ? (बाइट - अरुण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा कहा कि देवास का ज़हरीली शराब कांड हो या टी आई दिलीप पुरी हत्या कांड हर मामले में शराब माफिया की संलिप्तता और उनके तार एमपी कांग्रेस पार्टी से जुड़े है @jitupatwari यह रिश्ता क्या कहलाता है ??? प्रदेश ज़वाब चाहता है। - खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा टी की मौत दुखद है शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ... (बाइट - आशीष शर्मा MLA BJP) - पुलिस अधिकारियों ने कहा आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है...0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी सिवाला तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा,तीन की मौत।
Mustafabad, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के सिवाला तिराहे पर सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों लोग मोटरसाइकिल से बेहजम की ओर से आ रहे थे। सिवाला तिराहे के पास सड़क के बाईं ओर किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर रुक गए थे। इसी दौरान कस्ता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मितौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
NH-52 बायपास पर भिड़ंत: मुस्कान को हल्की चोट, बच्चा डॉक्टर दिखाने जयपुर जा रहा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस में एनएच-52 बायपास मार्ग पर दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में अर्टिगा कार में सवार मुस्कान को हल्की चोट आईं। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार सवार नोहर-भादरा से एक बच्चे को चिकित्सक को दिखाने के लिए जयपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास मार्ग पर जाम लगा हुआ था। जाम के चलते अर्टिगा कार आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अर्टिगा चालक प्रताप सिंह राठौड़ ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि वे बच्चे को दिखाने के लिए जयपुर जा रहे थे। हादसे में कार सवार मुस्कान को हल्की चोट आई है।0
0
Report
चूरू के वार्ड-23 में कनिका सिंह का विकास वादा, ग्रामीण संवाद से चुनावी घमासान
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू पंचायतीराज चुनाव वार्ड 23 में कनिका सिंह के समर्थन में जनसंपर्क, छाजूसर में विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से किया संवाद, कनिका सिंह ने साझा किया विकास का विजन, सड़क, पानी, बिजली और ग्रामीण सुविधाओं को बताया प्राथमिकता, चूरू। पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी कड़ी में छाजूसर गांव में जनसंपर्क एवं ग्रामीण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हरलाल सहारण भी मौजूद रहे, इस दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना, वहीं, भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। सड़क, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं, कनिका सिंह ने क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को लेकर अपना दृष्टिकोण सामने रखा, जिला परिषद वार्ड 23 में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं। जनसंपर्क कार्यक्रमों और ग्रामीण संवाद के जरिए प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं। अब चुनाव में स्थानीय मुद्दों और विकास को लेकर प्रत्याशियों के दावों पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया अहम रहेगी।0
0
Report
Advertisement
KOTA के RK पुरम में चाकूबाजी: राहुल पर पीछे से हमला, पुलिस जांच जारी
Kota, Rajasthan:KOTA RK पुरम थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की वारदात, क्षेत्र में कैफे पर हुई घटना, युवक राहुल पर प्रशांत द्वारा पीछे से वार करने का आरोप, पीठ पर चाकू से किया वार, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी, RK पुरम थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में0
0
Report
वाराणसी: राजातालाब में सीवर जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। राजातालाब कस्बे में पंचायत की लापरवाही के चलते सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कचनार गांव के रथयात्रा मार्ग पर एक दशक पहले बिछाई गई सीवरेज लाइन जाम होने से कस्बेवासियों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत द्वारा लंबे समय से सीवरेज लाइन की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे कई मोहल्लों में सीवर का बदबूदार गंदा पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है। गंदे पानी और बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले वासियों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की और आंदोलन भी किया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी एडवोकेट राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इसी को लेकर 5 नवंबर गुरुवार को सुबह 8 बजे सुमित्रा कटरा के सामने सभी साथियों के जुटने का आह्वान किया गया है।0
0
Report
पंचकूला के सरकारी कार्यक्रम में नेताओं की फोटो न होने से नेता प्रतिपक्ष नाराज़
Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नाराज होकर चले गए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में उनकी फोटो क्यों नहीं है। लगता है यह विधानसभा का नहीं बल्कि वसरकारी कार्यक्रम है। भूपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी निकले0
0
Report
Advertisement
काविनगर के जिम में युवती से छेड़छाड़, संचालक पर हमला—सीसीटीवी से खुलासा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कविनगर थाना क्षेत्र के महिंद्रा एन्क्लेव स्थित एक जिम में युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर जिम संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिम में मौजूद गौरव नाम के युवक ने युवती के साथ अभद्रता की। युवती ने इसकी शिकायत जिम संचालक से की। संचालक ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ वापस पहुंचा और जिम संचालक के साथ मारपीट करते हुए हथियार की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत कविनगर थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी को रात में हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया, जिसके विरोध में थाने पर हंगामा हुआ। विरोध के बाद में आरोपी को दोबारा थाने लाया गया और पीछे के रास्ते से अंदर ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई की थी। शॉटस सीसीटीवी0
0
Report
दिल्ली-झारखंड भर में BJP ने विरोधियों पर हमला, लोकतंत्र बचाने का कार्यक्रम तेज
Ranchi, Jharkhand:इंडिया गठबंधन की रैली और विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के जरिए जन जागरण की तैयारी में जबकि विरोधियों का आरोप है एसआईआर के जरिए देश भर में साढ़े 13 करोड़ वोटर के नाम काटे गए हैं। दिल्ली में आयोजित रैली और विपक्ष के वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार हटाओ अभियान के जवाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के जरिए जनजागरण का काम करेंगे। एक तरफ वोट चोरी का आरोप तो वहीं दूसरी तरफ अराजकता फैलाने का आरोप ... वार और पलटवार की राजनीति भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अराजक तत्व लगातार विभिन्न प्रदर्शन के माध्यम से देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाकर गालियां दे रहे हैं। जो इस देश का नागरिक नहीं है जो इस देश का मतदाता नहीं है जबरदस्ती बांग्लादेशी घुसपैठियों को इस देश का मतदाता बनाकर उनका मत प्राप्त करने की साजिश है और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में वैसे मतदाताओं की छटनी हो रही है तो इन्हें पेट में दर्द हो रहा है। इसीलिए दिल्ली में प्रदर्शन किया गया। और दिल्ली में हुए प्रदर्शन का किसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। और कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए हम सड़क पर आ रहे हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम पर कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम चलाने का अधिकार है लेकिन दूसरे दल के कार्यक्रम को बाधित करना यह गलत है। भारतीय जनता पार्टी कोई अमृत पीकर नहीं आई है। अभी वह बने हैं लेकिन जिस दिन परिवर्तन होगा उसका हसर क्या होगा यह बीजेपी नहीं जान पा रही है। विनोद पांडे, जेएमएम झारखंड कांग्रेस भी बीजेपी पर हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी अगर लोकतंत्र बचाने को लेकर पदयात्रा कर रही है तो इससे बड़ी हास्यास्पद बात कुछ नहीं हो सकती। कल की रैली से भारतीय जनता पार्टी विचलित हो गई है इसीलिए दबाव में आकर अपने कार्यक्रम में एड़ी चोटी लग रही है लेकिन उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिलेगा किशोर शाह देव, कांग्रेस0
0
Report
राजस्थान में UCC जल्द लागू, विधानसभा सत्र की तैयारी तेज
Kota, Rajasthan:KOTA राजस्थान में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता (UCC), आचार संहिता के पश्चात विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी में प्रदेश सरकार, पूर्व में विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत रहा UCC-नियम, सत्र में सदस्यों से चर्चा उपरांत पारित होने के लिए करेंगे प्रोसेस, विधानसभा में भाजपा के बहुमत के आंकड़े को देखते हुए UCC लागू करने में नहीं होगी दिक्कत, साथ ही खेजड़ी बचाओ नियम को भी पारित कराने की तैयारी में प्रदेश सरकार, कोटा दौरे पर रहे विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने दिए कानून पारित को लेकर संकेत, बाइट - जोगाराम पटेल, विधि एवं न्याय मंत्री,0
0
Report
Advertisement
