244235
गजरौला के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने किया रामलीला का मंचन
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में दशहरे के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने रामलीला का सुंदर मंचन कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला भी दहन किया गया। विद्यालय के निदेशक देवसिया पीयू ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर भाजपा सम्मेलन में विधायक के विवादित बयान ने गर्माई राजनीति
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से खबर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, सम्बोधन के दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने दिया विवादित, शहर के आयड़ और खांजीपीर इलाको को बताया मिनी पाकिस्तान, पहले दोनो स्थान अपराधियों की शरण स्थली, अब धीरे धीरे बदल रहे है हालात बीते दस सालों में यहां होने वाले अपराधो में हुई 25 प्रतिशत की गिरावट, खांजीपीर में डीवाईएसपी ऑफिस किया शुरु, बोले शहर में जाने के यह दो रास्ते, खांजीपीर और सिटी रेपवे स्टेशन वाला, अब दोनो ओर से जाते है लोग,0
0
Report
बांसवाड़ा बोलेरो दुर्घटना: दो युवक घायल, चालक फरार
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के रतलाम रोड स्थित गेमन पुल पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धरियावाद से बड़ी सरवन जा रहे दो युवक की बाइक को गेमन पुल पर एक बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कालू पिता कुबेर और अजय पिता पर्वत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद क्षेत्र के कलेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। आबापुरा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
देहरादून में महंगे दामों पर नंबरों की बिक्री, लाखों में दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में नंबरों की बिक्री महंगे दामों पर हुई. राजधानी देहरादून से बड़ी खबर: कुछ नंबरों की बिक्री 13.91 लाख रुपए, 9.04 लाख रुपए, 3.95 लाख रुपए, 35 लाख रुपए और 1.08 लाख रुपए में दर्ज की गई।0
0
Report
Advertisement
कोटा अदालत में ड्यूटी के दौरान एडवोकेट अशफाक अहमद हालत गंभीर, अटैक की आशंका
Kota, Rajasthan:कोटा अदालत में ड्यूटी के दौरान एडवोकेट अशफाक अहमद अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत हो गए। साथी अधिवक्ताओं ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। एडवोकेट अशफाक अहमद कर्बला, लाडपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है。0
0
Report
रीवा थाना परिसर में विवाद, IG ने निष्पक्ष कार्रवाई की घोषणा की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग थाना परिसर के सामने धरने पर बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग नशीली कफ सिरप से जुड़े एक मामले में कथित रूप से की गई कार्रवाई के खिलाफ शिकायत और आवेदन देने थाना पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। लोगों ने थाना प्रभारी पर कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज करने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में भी थाना परिसर के बाहर लोगों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में व्यापारी और समाज के लोग रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए कथित फर्जी कार्रवाई और थाना प्रभारी द्वारा की गई कथित बदसलूकी के मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार भी नियमों के अनुरूप होना चाहिए। भारी बारिश के बावजूद लोग काफी देर तक आईजी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे。 इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनी और आवेदन लिया। आईजी ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश शांत हुआ और लोग वहां से वापस लौट गए। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की बात कही जा रही है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और कथित कार्रवahi के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं।0
0
Report
बिचपरी में भव्य भंडारे में पहुंचे विधायक बृजेश रावत, पटका पहनाकर हुआ स्वागत
Unnao, Uttar Pradesh:बिचपरी में भव्य भंडारे में पहुंचे विधायक बृजेश रावत, पटका पहनाकर हुआ स्वागत उन्नाव। मोहान विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिचपरी में प्रधान प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मोहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेश रावत भी पहुंचे, जहां आयोजकों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक बृजेश रावत के कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों और आयोजकों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। भंडारे में विधायक बृजेश रावत ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विधायक के साथ मुलाकात की और उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में शामिल होकर लोगों के बीच पहुंचना और उनका स्नेह प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन के लिए प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ सहित सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की व्यवस्था की सराहना की। विधायक ने प्रभु से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली ने नेफेड से सस्ती प्याज-चीनी के लिए कदम उठाए
New Delhi, Delhi:2508ZDN_DEL_SIRSA_BYTE त्योहारी सीजन से पहले चीनी और प्याज के बढ़ते दामों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम。 दिल्ली सरकार लोगों को सस्ता प्याज और चीनी कराएगी उपलब्ध。 नेफेड से प्याज़ खरीदकर लोगों तक पहुंचाएंगी सस्ता प्याज。 प्याज और चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर छापे डाल एक्शन लेगी दिल्ली सरकार。 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अधिकारियों के साथ की आपात बैठक कर लिया फैसला。0
0
Report
नाबालिग दोस्त ने नाबालिग दोस्त की हत्या: इलाके में हत्या की वजह आपसी विवाद
Noida, Uttar Pradesh:आपसी विवाद में नाबालिग दोस्त ने की नाबालिग दोस्त की हत्या मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। सेक्टर-54 के जंगल में 5 दिन पहले मिला था शव मृतक की पहचान आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक शव 8 से 10 दिन पुराना होने की आशंका पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को पकड़ा हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई वारदात में शामिल अन्य साथियों की तलाश जारी अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 2 टीमों का गठन किया गया पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हत्या की वजह और घटनाक्रम खंगाला जा रहा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बच्चों की हाइजीन पर एडवाइजरी जारी की
New Delhi, Delhi:आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार हेल्थ मिशन के डायरेक्शन की हिसाब से दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक एडवाइजरी जारी किया है जिसमें बच्चों की हाइजीन, स्कूल और क्लासरूम की हाइजीन, सोशल डिस्टनसिंग आदि के बारे में एडवाइजरी जारी किया गया है। लेकिन कोई पैनिक की स्थिति नहीं है। लेकिन प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के स्कूलों में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता और बचाव निर्देश जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के स्कूलों में स्वाइन फ्लू को लेकर एलर्ट पर शिक्षा निदेशालय, बचाव के उपायों को लेकर जारी किए निर्देश。 दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा/स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव और श्वसन स्वच्छता के उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि गले में खराश, खांसी, सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, ठंड लगना और बुखार मौसमी इन्फ्लुएंजा/H1N1 से जुड़े लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, निदेशालय ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन समय पर जागरूकता और बचाव के उपाय बेहद जरूरी हैं। स्कूलों को खांसते या छींकते समय नाक और मुंह ढकने, इस्तेमाल किए गए टिश्यू को उचित तरीके से फेंकने और नियमित रूप से साबुन-पानी से हाथ धोने के लिए छात्रों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है। खासकर खाना खाने से पहले तथा खांसने या छींकने के बाद हाथों की सफाई पर जोर दिया गया है。 बीमार व्यक्ति से उचित दूरी और जरूरत पड़ने पर मास्क。 जिन लोगों में सांस संबंधी लक्षण दिखाई दे रहे हों, उनसे उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। जरूरत महसूस होने पर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही स्कूलों में कक्षाओं, कॉमन एरिया और बार-बार छुई जाने वाली सतहों की नियमित सफाई तथा पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने को लेकर भी जागरूकता फैलाने को कहा गया है。 छात्रों को स्वस्थ आदतें अपनाने की सलाह。 एडवाइजरी में पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने, पर्याप्त आराम करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। छात्रों और स्कूल स्टाफ को आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं नहीं लेने की सलाह दी गई है。 शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभा, कक्षा में बातचीत, नोटिस बोर्ड, अभिभावकों के साथ संचार और स्कूल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इन सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है。 "31 अगस्त तक भेजनी होगी अनुपालन रिपोर्ट।" सभी जिलों और जोन के उप शिक्षा निदेशकों को इन निर्देशों के अनुपालन की निगरानी करने और इसकी संकलित रिपोर्ट 31 अगस्त 2026 तक शिक्षा निदेशालय की हेल्थ स्कूल ब्रंच को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान तक, बाढ़ की आशंका तेज
Firozabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गंगा ने खतरे की घंटी बजा दी है...पांचालघाट पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है...जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.. गंगा का पानी खतरे के निशान तक पहुंच चुका है...अब बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की तैयारियों और तटवर्ती गांवों पर सबकी नजर है0
0
Report
भाजपा उत्तराखंड ने प्रवक्ता टोली का विस्तार, 8 नेताओं को प्रवक्ता पद प्रदान
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून बड़ी खबर: बीजेपी उत्तराखंड ने किया प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार。 प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी हुई नई सूची。 रवीन्द्र जुगरान और शादाब शम्स समेत 8 नेताओं को मिली प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी。 देहरादून, कोटद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से नए प्रवक्ता नियुक्त。 1. रवीन्द्र जुगरान — देहरादून महानगर 2. राजेश शुक्ला — ऊधमसिंह नगर 3. सुरेश तिवारी — नैनीताल 4. शादाब शम्स — देहरादून महानगर 5. अनुकृति गुसाईं — कोटद्वार 6. विश्वजीत नेगी — कोटद्वार 7. सत्यवीर चौहान — देहरादून ग्रामीण 8. मनोज जखमोला — ऋषिकेश0
0
Report
Advertisement
22 करोड़ की सड़क चार महीने में उखड़, भ्रष्टाचार के आरोप सामने
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में विकास के दावों की खुली पोल! तेंदूखेड़ा से सहजपुर तक 22 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क महज 4 महीने में उखड़ गई। लागत 22 करोड़ रुपये, लेकिन उम्र सिर्फ 4 महीने! MPRDC की देखरेख में बनी यह सड़क भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुकी है। डामर पूरी तरह गायब है और सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। जंगल मे निर्माण न होने पर सड़क खस्ताहाल होने की वजह से घंटों लंबा भीषण जाम लग गया। कई गाड़ियां गड्ढों में फंसी रहीं और मुसाफिर हलकान होते रहे। जब प्रशासन और ठेकेदार ने आंखें मूंद लीं, तो वाहन चालकों और ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। चंदा जुटाया गया और अपने पैसों से मुरम डलवाकर जाम खुलवाया गया। करोड़ों का बजट ठिकाने लग गया और जनता गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर है। सवाल बड़ा है—22 करोड़ की सड़क का यह हाल करने वाले ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर गाज कब गिरेगी?0
0
Report
नीमच: 4 साल से अटका अम्बा माता मार्ग निर्माण, युवा प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले की जावद तहसील के तहत दड़ौली से अम्बा माता मार्ग का निर्माण 4 साल पहले भूमिपूजन होने के बाद भी अटका हुआ है, जिससे नाराज होकर दड़ौली और कानिया खेड़ा के युवाओं ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जमीन पर लोट लगाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा करीब 4 वर्ष पूर्व इस महत्वपूर्ण सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया था, लेकिन मार्ग के कुछ हिस्से में वन विभाग की अनापत्ति और पीडब्ल्यूडी की प्रक्रियात्मक आपत्तियों के चलते निर्माण पूरी तरह ठप्प है। दोनों विभागों के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा दड़ौली, कानिया खेड़ा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों और अम्बा माता मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि कच्चे और जर्जर मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। युवाओं ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग के साथ प्राथमिकता के आधार पर बैठक कर अंतर-विभागीय मुद्दों का तत्काल निराकरण कराया जाए और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर आमजन को राहत दी जाए।0
0
Report
जबलपुर में 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग; 5 गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के शहपुरा इलाके में 14 साल की नवमी कक्षा की छात्रा के साथ सीनियर छात्र द्वारा दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी की वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी के चार साथियों ने भी नाबालिक को ब्लैकमेल किया. पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शाहपुरा स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी निखिल राजपूत की वर्ष 2025 में छात्रा से दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों के स्कूल आने जाना साथ होने लगा था. दिसंबर 2025 में निखिल ने घूमने के बहाने उसे अपने साथ लिया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. 20 अगस्त को निखिल और उसके साथियों ने स्कूल से बाहर निकालकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. जब रिपोर्ट मिली तो पुलिस ने कार्रवाई की और निखिल राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
