icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांधीनगर में युवती से मिलने पर विवाद, एयरगन से फायर व आत्महत्या का प्रयास

Bhopal, Madhya Pradesh:देर रात गांधीनगर इलाके में विवाद युवक ने युवती से मिलने पहुंचे मचाया उत्पात युवती से मिलने से इंकार करने पर युवक ने एयरगन से किया फायर घटना के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास घायल और आरोपी तीनों डाक्टर आरोपी राजगढ़ का रहने वाला, एक युवती सूरत गुजरात की रहने वाली तीनों निजी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रात करीबन डेढ़ बजे की घटना, युवती अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर लौटी थी तभी युवक उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान किया फायर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किया धारा 307 के तहत मामला दर्ज गांधी नगर थाना पुलिस कर रही मामलें की जांच
0
0
Report

झज्जर DFO कार्यालय के पास सरकारी बिल्डिंग में हुक्का-ताश का वीडियो वायरल

Jhajjar, Haryana:सरकारी कार्यालय में हुक्का-ताश की महफिल, वीडियो वायरल DFO कार्यालय की नाक के नीचे ऑफिस टाइम में हुक्के की गुड़गुड़ाहट; सरकारी बिल्डिंग में ताश की बाजी की भी चर्चा, हर सप्ताह उपले मंगाए जाने की बात झज्जर। जिला फॉरेस्ट ऑफिस (DFO) कार्यालय के नजदीक स्थित सरकारी बिल्डिंग में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का चलने और ताश की बाजी लगने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास स्थित सरकारी बिल्डिंग में कार्यालय समय के दौरान ही हुक्का चलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हुक्के के लिए हर सप्ताह कार्यालय में ही उपले (गोसे) मंगाए जाने की बात भी सामने आई है। करीब 7 रुपये प्रति उपले के हिसाब से बोरा भरकर उपले सरकारी बिल्डिंग में पहुंचाए जाने की चर्चा है। सरकारी भवन में ताश की बाजी भी हुक्के के साथ-साथ सरकारी बिल्डिंग में ताश की बाजी लगने की बात भी सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटी इस सरकारी बिल्डिंग में ऐसी गतिविधियां चलने की चर्चा के बीच अब वायरल वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह गतिविधियां जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास सरकारी परिसर में होने की बात सामने आई है। एक ओर फॉरेस्ट विभाग से जुड़े अधिकारी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी भवन में हुक्का जलने का वीडियो सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल, जिम्मेदारी पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि सरकारी कार्यालय में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का और ताश की बाजी चल रही थी, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? DFO कार्यालय के नजदीक यह गतिविधियां चलती रहीं तो निगरानी कौन कर रहा था? सवाल यह भी है कि सरकारी भवन का इस्तेमाल इस तरह की गतिविधियों के लिए कैसे हो रहा है और यदि मामला सही पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी की तय होगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर उठे इन सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षित है।
0
0
Report
Advertisement

तेज हवा में सड़क पर गिरा रेस्टोरेंट का बोर्ड, बाइक सवार महिला की मौत

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बुधवार को तेज हवा के चलते महाराजा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रही महिला बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभावती देवी (56) निवासी लक्ष्मीपुर जलहिया के रूप में हुई है। बताया गया कि सुभावती देवी अपने बेटे दुर्विजय के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से दवा कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान परतावल-गोरखपुर मार्ग पर महाराजा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण अचानक बाइक के ऊपर गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा दौरे में 2047 के विकास संकल्प के साथ मशाल रवाना

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पहुचें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ,बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत बीजेपी के सेवा संकल्प के तहत चलाए जा रहे सेवा ज्योति यात्रा में की शिरकत इस दौरान पीएम मोदी के द्वारा लाइव संबोधन को सभी ने सुनकर लिया संकल्प देश को 2047 तक विकसित करने का लक्ष्य बीजेपी नेताओ ने लिया संकल्प केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मशाल यात्रा को गुर्जर सांस्कृतिक शोध संस्थान के लिए किया रवाना इस दौरान प्रभारी मंत्री नोएडा सांसद और विधायक समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाइट… ब्रजेश सिंह प्रभारी मंत्री बाइट…धीरेंद्र ठाकुर जेवर विधायक
0
0
Report

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में तेंदुआ पिंजरे में कैद, दहशत खत्म

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में पिछले 10 से 15 दिनों से तेंदुए की दहशत आखिरकार खत्म हो गई। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे बकरे के लालच में तेंदुआ अस्पताल के पास लगाए गए पिंजरे में जा फंसा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इटारसी के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दस्तक ने लोगों में दहशत पैदा कर रखी थी। कभी स्कूल के पास तो कभी अस्पताल के आसपास तेंदुए की हलचल दिखाई दे रही थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने इलाके में कई जगह पिंजरे लगाए थे। वीओ- वन विभाग द्वारा ट्रैप कैमरों की मदद से उसकी हर गतिविधि और लोकेशन पर भी लगातार नजर रखी जा रही थी। स्कूल और अस्पताल के आसपास लगाए गए पिंजरे में से एक पिंजरा आखिरकार तेंदुए का ठिकाना बन गया। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे तेंदुआ बकरे का शिकार करने के लालच में अस्पताल के पास पहुंचा और पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिछले कई दिनों से तेंदुए के खौफ में जी रहे आसपास के लोगों ने उसके पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग में सरकारी जमीन-वन भूमि मामले में निरोधक ब्यूरो ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Hazaribagh, Jharkhand:सरकारी जमीन, वन भूमि और गैरमजरुआ खास किस्म की जमीन को कथित तौर पर अवैध तरीके से हासिल करने, बिक्री करने और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्यूरो की हजारीबाग इकाई की ओर से गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत दर्ज है। तत्कालीन अधिकारियों और भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक समेत स्थानीय भू-माफियाओं पर वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की जंगल भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से हासिल करने, बेचने तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के आरोप हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में पहले भी तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदाधिकारी, भू-माफिया, क्रेता और विक्रेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी ब्यूरो की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई में विश्वेश्वर प्रजापति (68), पिता स्वर्गीय महावीर प्रजापति, शंकर प्रजापति (62), पिता स्वर्गीय महावीर प्रजापति और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61), पिता स्वर्गीय रामेश्वर साव को गिरफ्तार किया गया है। तीनों हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला मुकुंदगंज के निवासी बताए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद जमीन के फर्जीवाड़े और सरकारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।
0
0
Report

नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे: बिहार-देश के विकास की यात्रा तेज़

Patna, Bihar:PATNA Sunny नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत राजभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया राजधानी पटना के मिलन हाई स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी संबोधन... 25 वर्ष किस पद पर रहने की यात्रा नहीं है बल्कि विकाश की गति है । समाज पहले ,गरीब जनता ,किसान ,युवाओ की आवाज नरेंद्र मोदी बने सेवा ज्योति यात्रा विकसित बिहार देश का संकल्प है ।। 2047 का भारत संकल्प के साथ संकल्प यात्रा की शुरुआत है आज पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है आज उत्सव का दिन है... आज से ठीक 25 साल पहले मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे.... गुजरात में शासन व्यवस्था को ठीक किया.... 13 साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात की सेवा किया.... भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के लोगों ने संरचना स्थापित किया... भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के लोगों ने साबित किया... इमरजेंसी लगा उसके बाद सभी पार्टी को विलीन करके भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई... प्रधानमंत्री जी राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे हैं.... जिनके मन में सेव है दिल में सेव है... इंडि गठबंधन वाले को दिल और दिमाग में मेवा है खाने की आदत भी मेवा है.... 2047 में भारत को विकसित भारत और समृद्ध बिहार बनाना है तो सब लोगों को मिलकर प्रधानमंत्री जी के हाथों को मजबूत करना है....: एक करोड़ 81 लाख बहनों के खाते में और नीतीश कुमार ने पैसा दिया.... नरेंद्र मोदी की सरकार से नेतृत्व में सबको पैसा मिला... कोई चिंता नहीं करता था आजादी के 80 वर्ष हो गए मोदी जी आए तो देश के गरीब को पक्का मकान दिया.... मोदी जी की सरकार बनी 12 साल के शासनकाल में लगभग 5 करोड लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है.... मोदी जी के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होता.... वह कहते हैं मेरे दादाजी देश के प्रधानमंत्री रहे .... आप जनता को नहीं समझते हो जनता को विकास चाहिए... अगले 25 वर्ष तक बिजली बिल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी... 10 करोड़ किसान को उनके खाते में पैसा देने का काम मोदी जी ने किया..
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में नरेंद्र कश्यप का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव हारने के बाद आयोग को देते हैं दोष

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। नरेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में 700 से अधिक दंगे हुए थे और अब वे जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव संविधान और चुनाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हैं। कश्यप ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर चुनाव आयोग को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता अपनी रणनीति और प्रबंधन की कमियों के कारण चुनाव हारते हैं और बाद में इसका दोष चुनाव आयोग पर मढ़ते हैं।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर: चेलक गांव में चोरी, लाखों नकद- सोना लूट

Jaipur, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर,जैसलमेर में चोरों के हौसले बुलंद, खूहड़ी थाना क्षेत्र के चेलक गांव में बीती रात हुई बड़ी चोरी की वारदात, गांव की आबादी की सरहद पर दो मकानों में हुई चोरी की वारदात, सुखपाल सिंह पुत्र अगर सिंह व हीर सिंह पुत्र हुक्म सिंह के घर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों रुपए नकद व दर्जनों तोला सोना भी किया पार, प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 20 लाख रुपए नकद व 40 तोला के करीब सोना सुखपाल सिंह के घर से हुआ चोरी, वही करीब 7 तोला सोना व 50 तोला चांदी सहित कुछ नकद नींम सिंह के घर से हुआ चोरी, सुबह परिवार के लोग ज़ब उठे तो चोर वारदात क़ो दे चुके अंजाम, ग्रामीणों ने खूहड़ी थाना पुलिस क़ो दी सूचना, सूचना मिलते हुए थानाधिकारी सहित टीम पहुंची मौके पर, मौक़े पर साक्ष्य एकत्रित करने में लगी पुलिस, डिप्टी रुप सिंह इन्दा भी मौके के लिए हुए रवाना, थाना अधिकारी भगुराम ने बताया कि चेलक गांव के दो घरों में चोरी हुई है, घटना स्थल पर पैरो के निशान मिले है,मौक़े पर MOB टीम क़ो बुलाया गया.हमने टीमें बनाकर हर पहलू से जाँच शुरू कर दी है.
0
0
Report

वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, काशी-क्योटो सहयोग को नया आयाम

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन。 • शिंजो आबे को श्रद्धांजलि, यह विशेष कॉरिडोर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की स्मृतियों और काशी से उनके गहरे लगाव को समर्पित है。 • रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में निर्माण, कॉरिडोर का निर्माण वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया है, जो खुद भारत-जापान दोस्ती की प्रतीक इमारत है。 • 186 करोड़ की लागत, इस भव्य कन्वेंशन सेंटर और कॉरिडोर प्रोजेक्ट को भारत-जापान साझेदारी के तहत लगभग 186 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है。 • शिवलिंग के आकार की छत, इमारत की वास्तुकला अनूठी है, इसकी छत भगवान शिव के 'शिवलिंग' के आकार में डिजाइन की गई है。 • 108 रुद्राक्ष मनकों का अग्रभाग, इसके बाहरी मुख्य भाग को 108 रुद्राक्ष मनकों की मनमोहक डिजाइन से सजाया गया है。 • 1200 दर्शकों की क्षमता, इसके विशाल मुख्य हॉल में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, साथ ही अत्याधुनिक मीटिंग रूम्स भी बनाए गए हैं。 • काशी-क्योटो सिस्टर सिटी जुड़ाव, यह कॉरिडोर काशी और क्योटो के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देता है。 • 90,000 करोड़ के होंगे समझौते, उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जापानी कंपनियों के साथ 90,000 करोड़ के भारी-भरकम मौका भी साइन होंगे。 • आस्था से अर्थव्यवस्था तक, यह पहल पीएम नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे द्वारा शुरू की गई साझी समृद्धि को गति देते हुए आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को नया आयाम दे रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top