गजरौला में समाजसेवी सोमवीर सिंह गुरु को किया सम्मानित
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला में विश्व हिंदी मंच के अध्यक्ष डा. यतींद्र कटारिया ने समाजसेवी चौधरी सोमवीर सिंह गुरु को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. कटारिया ने बताया कि 14 सितंबर को मंडी धनौरा में आयोजित हिंदी महोत्सव में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुद्धिजीवियों, कवियों और रचनाकारों को सम्मानित किया था। हालांकि, सोमवीर सिंह गुरु अस्वस्थता के कारण उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
