Back
लखनऊ नगर निगम ने हाउस टैक्स न जमा पर तीन इमारतें सील कर दीं
AAAteek Ahmed
Mar 10, 2026 05:01:00
khiri, Uttar Pradesh
नगर निगम लखनऊ ने हाउस टैक्स नहीं जमा करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमतीनगर स्थित उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर, ट्रांसमिशन भवन तथा यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश STATE औद्योगिक विकास निगम) की बिल्डिंग को सील कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर कुल 1 करोड़ 23 लाख 93 हजार 473.92 रुपए का हाउस टैक्स बकाया है। ट्रांसमिशन भवन पर 22 लाख 22 हजार 501 रुपए का हाउस टैक्स बकाया है। यूपीएसआईडीसी के भवन पर 52 लाख 735.41 रुपए का हाउस टैक्स बकाया पाया गया है। लगातार नोटिस जारी करने और कर जमा करने के लिए समय दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर इन भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई। इस अभियान में टैक्स सुपरिटेंडेंट बनारसी दास और राजस्व निरीक्षक (आरआई) अजय वर्मा ने टीम के साथ सक्रिय रूप से कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए भवनों को सील कर दिया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने वार्ड राजा बाजार के मोहल्ला जनता नगरी स्थित भवन संख्या 195/GB में स्थित प्रतिष्ठान यूपी शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई की। इस प्रतिष्ठान पर कुल 46,81,970 रुपये का गृहकर बकाया था। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान को सील कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 10, 2026 06:21:570
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 10, 2026 06:21:490
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 10, 2026 06:21:380
Report
ASAmit Singh
FollowMar 10, 2026 06:21:280
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 10, 2026 06:21:090
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 10, 2026 06:20:550
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 10, 2026 06:20:430
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 10, 2026 06:19:540
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 10, 2026 06:19:220
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 10, 2026 06:19:080
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 10, 2026 06:18:490
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 10, 2026 06:18:390
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 10, 2026 06:18:280
Report
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में निकाली गई कलश यात्रा जिसमें हजारों श्रद्धालु हुए शामिल इस कलश यात्रा को अमेठी कस्बे होते हुए पूरे शहर में निकल गया जहां पर भक्तों ने सर पर कलश लेते लेकर नगर में निकाला गया
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 10, 2026 06:18:200
Report