Back
आईएस इलेवन ने विधायक एकादश को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता
ASAshutosh Sharma1
Mar 10, 2026 04:48:04
Jaipur, Rajasthan
विधायक एकादश और आईएस इलेवन के बीच देर रात तक खेले गए फाइनल मुकाबले में आईएस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। फाइनल में विधायक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। विधायक एकादश की ओर से कप्तान और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन की दमदार पारी खेली। वहीं पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी तेज़तर्रार अंदाज में 20 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। आईएस इलेवन की ओर से गेंदबाजी में डीसीपी साऊथ IPS राजर्षि राज ने 2 विकेट लेकर टीम को अहम सफलता दिलाई।ये टूर्नामेंट विधानसभा बजट सत्र के आखिर में हर साल एक परंपरा के तौर पर खेला जाता है। जिसके फाइनल मुकाबले में विधायकों की टीम को IAS इलेवन ने 9 विकेट से हराया। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएस इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में IPS पंकज चौधरी ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 30 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं राष्ट्रदीप यादव ने भी 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40 रन की तेज़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूर्व खेल मंत्री विधायक अशोक चांदना को बेस्ट बल्लेबाज, राष्ट्रदीप सिंह यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए IPS पंकज चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 08:06:520
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 08:06:390
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 10, 2026 08:06:230
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 10, 2026 08:06:020
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 08:05:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 08:05:230
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:05:010
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:04:510
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 08:04:410
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 10, 2026 08:04:190
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 10, 2026 08:04:050
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 10, 2026 08:03:530
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 10, 2026 08:03:320
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 10, 2026 08:02:110
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 10, 2026 08:02:010
Report