244235
काशी से आए श्रीमद जगद्गुरु मारुति किंकर जी महाराज ने गजरौला में श्रद्धालुओं को लगवाए गोते
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के एमडीए कॉलोनी में शुक्रवार रात को श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण किया। काशी से पधारे श्रीमद जगद्गुरु मारुति किंकर जी महाराज ने भक्तों को भक्ति सागर में गोते लगवाए। इस धार्मिक आयोजन का सिलसिला 30 सितंबर तक शिव मंदिर में जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर में गंगा का सैलाब शहर तक पहुँचा, दीपनगर में बाढ़ से लोग फंसे
Naya Chak, Bihar:एंकर -भागलपुर में गंगा का सैलाब अब शहर की चौखट तक पहुंच गया है। नगर निगम के वार्ड संख्या 21 स्थित दीपनगर महादलित बस्ती में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। हालात ऐसे हैं कि जिन घरों में कभी परिवार जमीन पर बैठकर खाना खाते थे, बच्चे खेलते थे और रात को चैन से सोते थे आज उसी घर में तीन से चार फीट पानी भरा है। पूरी जिंदगी अब एक छोटी सी चौकी पर सिमट गई है। उसी चौकी पर बच्चे हैं, वहीं खाना है, वहीं कपड़े हैं और उसी पर पूरा परिवार रात-दिन गुजारने को मजबूर है। चारों तरफ पानी और बीच में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद दीपनगर की ये तस्वीरें बाढ़ का दर्द बयां कर रही हैं।0
0
Report
चूरू में गोवंश के हमले से बाइक सवार घायल, जयपुर रैफर
Churu, Rajasthan:गोवंश के हमले में बाईक सवार घायल, चूरू में गोवंश के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है शनिवार रात शहर की राजकीय शारदा स्कूल के पास गोवंश के हमले में बाईक सवार घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में लोगों ने राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया जहाँ चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाईक सवार को जयपुर रैफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार बाईक सवार शख्स शहर की शेखावत कॉलोनी निवासी सलीम है जो निजी एम्बुलेंस ऑपरेटर है शनिवार रात किसी काम से नई सड़क जा रहा था की तभी राजकीय शारदा स्कूल के पास गोवंश ने बाईक सवार सलीम पर हमला कर दिया. गोवंश के हमले में बाईक सवार सलीम के सिर में गहरी चोट आई है सलीम पर गोवंश के हमले की ख़बर मिलते ही आपातकालीन वार्ड में कॉलोनी वासियों की भारी भीड़ जूट गयी वही सूचना पर वार्ड 20 से पार्षद प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और घायल सलीम के स्वास्थ्य की जानकारी ली.0
0
Report
बल्लभगढ़ सेक्टर-62 की बदहाल सड़कों पर जलभराव, लोग समस्याओं से जूझ रहे
Faridabad, Haryana:स्टोरीबल्लभगढ़ सेक्टर-62 में बदहाल सड़कों से लोग परेशान, बारिश में गड्ढे बन जाते हैं जलभराव का कारण बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 में इन दिनों सड़कों की खस्ताहालत स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक सवारों के गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके संबंधित अधिकारी और प्रशासन इस समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कई बार सड़क बनने के कुछ समय बाद ही उसके टूटने की शिकायत सामने आने लगती है। इससे सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं। आखिरकार खराब सड़क का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। अब स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति को जल्द सुधारे, गड्ढों को भरा जाए और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से सेक्टर-62 की इस बदहाल सड़क को कब तक दुरुस्त कराया जाता है और लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: नदी बढ़ने पर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली से अस्थाई पुल बना दिया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उम्मीदें टूटी तो ग्रामीणों ने खुद बनाया bansu ka pul। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से कट गया था मार्ग。 रसूलपुर -अकबरपुर मार्ग का हिस्सा कट गया。 आवागमन बाधित होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई थी मांग。 प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम होता ना देख ग्रामीणों ने खुद उठाए कदम。 अब खुद बांस बल्ली के सहारे बना रहे हैं अस्थाई पुल。 सई नदी का चल स्तर बढ़ने से बाढ़ की जद में हैं हसनगंज तहसील के कई गांव。0
0
Report
औरैया की सात बेटियाँ: माँ को मुखाग्नि देकर बदला समाज का नजरिया
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक ऐसी खबर सामने आई है जो समाज की रूढ़िवादी सोच पर करारा प्रहार है। यहां सात बेटियों ने अपनी मां को अंतिम विदाई देकर ये साबित कर दिया कि फर्ज बेटा-बेटी नहीं देखता। पिता के जाने के बाद जिस मां ने सातों बेटियों को अकेले पाला, उसकी चिता को मुखाग्नि भी सबसे छोटी बेटी ने दी。 तस्वीरें औरैया की हैं। जहां बेटियों ने रिवाजों को पीछे छोड़कर फर्ज को आगे रखा। बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया पिता का निधन कई साल पहले हो गया था। तब सामाजिक परम्परा के चलते अंतिम संस्कार के लिए भतीजे का सहारा लेना पड़ा था। उसके बाद मां ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए अपनी सात बेटियों की परवरिश की। मां ही उन बेटियों के लिए पिता भी थी और पूरी दुनिया भी。 वक्त बीता और मां भी इस दुनिया को छोड़ गई। सातों बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम संस्कार की तैयारी हुई तो सवाल उठा - मुखाग्नि कौन देगा? परम्परा के मुताबिक पुरुष रिश्तेदारों की तरफ देखा जाने लगा। तभी सबसे छोटी, सातवीं बेटी आगे आई और उसने कहा - जब मां ने हमें बेटे की तरह पाला पोशा कमी महसूस नहीं होने दी, तो आखिरी वक्त में हम किसी और का सहारा क्यों लें? फिर जो हुआ उसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। सातों बहनों ने मिलकर अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। और श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ सबसे छोटी बेटी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। ये सिर्फ एक अंतिम संस्कार नहीं था, ये एक संदेश था। संदेश कि संतान का प्यार और जिम्मेदारी लिंग की मोहताज नहीं होती। औरैया की इन सात बेटियों ने आज समाज को आईना दिखा दिया है। सच ही कहा गया है, फर्ज का फर्ज रूढ़ियों पर भारी है। इन बेटियों ने सिर्फ अपनी मां को मुखाग्नि नहीं दी, बल्कि समाज में बेटियों को लेकर जो सोच है, उसे भी अग्नि दी है।0
0
Report
चित्राकूट में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित
Noida, Uttar Pradesh:Chitrakoot (UP): Chief Minister Yogi Adityanath visits flood-affected areas in Chitrakoot and distributes relief material.0
0
Report
Advertisement
अमेठी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा, उद्घाटन और बैठकें
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज अमेठी एक दिवसीय दौरा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर करीब राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस पहुंचेगें, SC बोस हॉस्टल,होमी भाभा एवं विद्यासागर हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन, वहीं उद्घाटन के बाद पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, बीजेपी जिला महामंत्री भगीरथी मौर्य के आवास पर मुलाकात के साथ साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे0
0
Report
बांदा ट्रामा सेंटर में जलशक्ति राज्यमंत्री ने औचक निरीक्षण कर दवा निर्देशों पर सख्ती दिखायी
Banda, Uttar Pradesh:एंकर- बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। VO/ उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल से ही जरूरी दवाएं उपलब्ध karai जाएं और इलाज के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
दतिया उपचुनाव जीतने वाले घनश्याम सिंह ने शपथ ली, 16वीं विधानसभा सदस्य बने
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में विजयी हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने लिया शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया दतिया उपचुनाव में जीत के बाद घनश्याम सिंह औपचारिक तौर पर 16वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दिलवाया शपथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
गोंडा: सरयू नदी में डूबकर दो बहनों की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरीगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर के बगल स्थित सरयू नदी में आज को एक बड़ा हादसा हो गया है जहां सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। 15 वर्षीय सुप्रिया अपनी 9 वर्षीय बहन सुहानी के साथ घर से 1 किलोमीटर चलकर के श्री राम जानकी मंदिर पहुंची थी। जहां सरयू नदी के पास जाकर के मछलियों को दाना डाल रही थी इसी दाना डालने के दौरान पहले 9 वर्षीय सुहानी पैर फिसलने के बाद सरयू नदी में जब डूबने लगी। बचने के लिए 15 वर्षीय सुप्रिया भी नदी में गई और फिर दोनों पानी अधिक होने के कारण डूब गई। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा नदी में उतर करके घंटे कड़ी मशक्कत किसी तरीके से दोनों बहनों को बाहर निकल गया एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत्यु घोषित कर दिया है। यह दोनों लड़कियां परसपुर थाना क्षेत्र के राजपुर ग्राम पंचायत के बद्दु पुरवा की रहने वाली है दोनों की पहचान 15 वर्षीय सुप्रिया पुत्री अरुण कुमार तिवारी 9 वर्षीय सुहानी पुत्री अरुण कुमार तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए हैं पूरी घटना को लेकर के परिजनों से भी पूछताछ करके जांच की जा रही है साथ ही साथ दोनों लड़कियों के शव को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हजिन में 47वीं कश्मीरी सम्मेलन का उद्घाटन, भक्ति साहित्य और भाषा संरक्षण पर चर्चा
Two-Day 47th Annual Kashmiri Conference Begins in Hajin. The 47th Annual Kashmiri Conference organised by Adbee Markaz Kamraz (AMK) began at Govt. Higher Secondary School, Hajin, Sonawari. The two-day conference is themed "The Role of Devotional Literature in the Kashmiri Language." Prominent writers, poets and scholars attended the inaugural session. A major highlight was the release of Kashmiri translation of 30 paras of the Holy Quran translated by Gulzar Ahmad Parry. A painting exhibition was also inaugurated. Speakers said the conference was historic for Hajin with large participation of youth along with senior writers from Kashmir Valley, Chenab Valley and Pir Panjal. They said youth participation is key to preserving Kashmiri language and cultural heritage. The conference will feature discussions on Kashmiri literature, devotional traditions and promotion of Kashmiri language. Byte 1:-Dr.Rafiqe Masoodi Guest Byte 2:- President Adbee Markaz Kamraz Mohd Amin0
0
Report
उत्तराखंड में मदरसों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त एक्शन, दादागिरी नहीं चलेगी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड सरकार लगातार बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मदरसों को सील रही है। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने बड़ा बयान दिया है कि मदरसों को चलाने वालों की दादागिरी नहीं चलेगी। उनको रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते तो एक्शन लिया जाएगा। किसी तरह की दादागिरी नहीं चलेगी उसके लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा। और कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जुनवानी-खैरागढ़ मार्ग की बदहाली; ग्रामीणों ने मरम्मत की जल्द मांग
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के जुनवानी से मड़ौदा, बाजार अतरिया होते हुए खैरागढ़ जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लंबे समय से जर्जर इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, बिखरी गिट्टी और कीचड़ ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और बिगड़ जाती है। बच्चे साइकिल लेकर स्कूल तो निकलते हैं, लेकिन रास्ते में गड्ढों और कीचड़ से जूझते हुए पहुंचते हैं। कई बार साइकिल पंचर हो जाती है, तो कभी कीचड़ के छींटों से यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। बारिश के पानी में बच्चों की किताबें भीगने का डर भी बना रहता है। सड़क की बदहाली के कारण कई बार बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है और छुट्टी तक करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से अब तक इसकी एक बार भी समुचित मरम्मत नहीं हुई। विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कई बार शिकायत और मांग की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब इस सड़क की तस्वीर बदलेगी? सड़क सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि बच्चों के स्कूल और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जरूरत है। अब लोगों ने जिम्मेदारों से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है। बाइट 1 - स्कूली बच्चे बाइट 2 - ग्रामीण0
0
Report
जयपुर के स्कूलों में 5वीं-8वीं परीक्षा के लिए रिकॉर्ड मिलान और सुधार निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कक्षा 5वीं की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा और कक्षा 8वीं की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन शुरू होने से पहले शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। स्कूलों को विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, कक्षा, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक विवरणों का मिलान कर रिकॉर्ड को अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी विद्यार्थी के रिकॉर्ड में गलती पाई जाती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा आवेदन शुरू होने से पहले उसे दुरुस्त करना होगा।विभाग ने संस्था प्रधानों को विशेष रूप से सावधान किया है कि रिकॉर्ड में दर्ज विवरण ही आगे परीक्षा आवेदन, परिणाम और प्रमाण-पत्र में utilis होने जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम या जन्मतिथि गलत दर्ज रहने पर भविष्य में परिणाम अथवा प्रमाण-पत्र में भी यही गलत विवरण दर्ज हो सकता है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्कूलों को अभिभावकों से भी बच्चों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों का मिलान करवाने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते त्रुटियों को सुधारा जा सके। शाला दर्पण पोर्टल पर कक्षा 5 और 8 की परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया संचालित की जाती है。0
0
Report
वैभव श्रीवास्तव: बाढ़ पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:वैभव श्रीवास्तव ऑन फ्लड0
0
Report
Advertisement
