244235
नॉर्दर्न इंडिया पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, अभिभावकों ने सराहा बच्चों का प्रतिभा प्रदर्शन
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला स्थित नॉर्दर्न इंडिया सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा एक से बारह तक के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अभिभावक हैरान रह गए। विद्यालय के प्रबंधक राकेश मोहन गर्ग ने कहा कि इस प्रदर्शनी ने बच्चों की बुद्धिमत्ता और प्रतिभा को उजागर किया है, जो उनके भविष्य के लिए ऊर्जा प्रदान करती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली डीटीसी बस में पिंक टिकट अब बंद, 1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में डीटीसी बस में जो मुक्त सफर के लिए महिलाओं को पिंक टिकट मिलता था अब वह बंद हो जाएगा 31 जुलाई से और 1 अगस्त से पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड की इस्तेमाल में आएगा उसको उसे करना ही अनिवार्य होगा सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 15 लाख पिक एनसीएमसी कार्ड बनाए जा चुके हैं और 1 अगस्त के बाद भी उनको बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी दिल्ली की सड़कों पर अभी लगभग 6500 हजार डीसी की बसे हैं जिसमें से 4500 इलेक्ट्रिक हैं प्रयास किया जा रहे हैं पब्लिक इंफ्रास्ट्रचर को और बढ़ाने की और नई इलेक्ट्रिक बसें लाने के बस के अंदर से वॉकथ्रू और महिलाओं की बाइट0
0
Report
पलवल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता मॉक ड्रिल: छात्रों को सुरक्षा निर्देश
Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, हरियाणा सरकार के जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला अग्निशमन विभाग, पलवल द्वारा शनिवार को रसूलपुर चौक स्थित मित्तल क्लासेस एवं आकाश इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन विभाग पलवल के सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वीओं : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आग के लगने के लिए तीन तत्व आवश्यक होते हैं—ईंधन, ऑक्सीजन और ताप। इन तीनों तत्वों के मिलकर बनने वाले फायर ट्रायंगल के कारण आग उत्पन्न होती है। यदि इनमें से किसी एक तत्व को अलग कर दिया जाए तो आग स्वत: बुझ जाती है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का मूल सिद्धांत इसी फायर ट्रायंगल को तोडऩा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मानकों के अनुसार आग को क्लास ए, बी, सी, डी तथा एफ श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक प्रकार की आग के लिए अलग-अलग प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए बिना जानकारी के किसी भी आग पर पानी या अन्य माध्यम का उपयोग नहीं करना चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग भी सिखाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करने से पहले उसका प्रेशर गेज अवश्य जांचना चाहिए। यदि सूई ग्रीन जोन में है तो यंत्र उपयोग के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके बाद पास तकनीक के माध्यम से अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित सुरक्षा उपायों पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि गैस रिसाव की गंध आए तो सबसे पहले सभी दरवाजे एवं खिड़कियां खोलकर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार का विद्युत स्विच ऑन या ऑफ न करें तथा माचिस, लाइटर या अन्य किसी भी प्रकार की चिंगारी उत्पन्न करने वाली वस्तु का प्रयोग न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत क्षेत्र को खाली कराकर आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर सूचना दें तथा सिलेंडर की जांच अधिकृत एजेंसी से कराएं। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटनाओं में सबसे अधिक खतरा धुएं से होता है, क्योंकि धुएं में मौजूद विषैली गैसें सांस के माध्यम से शरीर में पहुंचकर गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित निकास मार्ग अपनाना चाहिए तथा धुएं से बचाव के उपायों का पालन करना चाहिए। भूकंप जैसी आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए नवीन पाल ने विद्यार्थियों को ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप आने पर घबराकर सीढ़ियों की ओर भागने के बजाय किसी मजबूत मेज अथवा भवन के मजबूत हिस्से के नीचे या पास बैठकर अपने सिर एवं शरीर को सुरक्षित रखें और झटके समाप्त होने तक वहीं बने रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने, नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा संस्थानों में सभी आवश्यक फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को समय-समय पर आंतरिक फायर सेफ्टी अभ्यास आयोजित कर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए। वीओं : सब फायर ऑफिसर पलवल नवीन पाल ने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पलवल जिले वासियों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि आपाकालीन स्थिति में जानमाल की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल करने का उद्देश्य लोगों को यह सिखाना होता है कि खतरे के समय उन्हें बिना घबराए सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचना है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि फायर एनओसी लें और कानून का पालन करें ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके। बाइट : नवीन पाल सब फायर ऑफिसर,फायर स्टेशन पलवल0
0
Report
महाराष्ट्र के मुसलमानों पर वॉक्स पॉप: आज लोग क्या कहते?
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के मुसलमानों के एक वॉक्स पॉप करा दीजिए Ehtesham अन्सारी टोपी वाले ब्लू शर्ट मुज्जमिल हुसेन बाबा रिझवान बॅटरी वाला (Max Step Foundation) चेअरमन0
0
Report
Advertisement
धनबाद नगर निगम ने गांधी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चलवाए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम मानसून को लेकर अलर्ट हो गई है।झरिया के गांधी रोड पर महीनों से जारी जलजमाव और जाम की समस्या पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ जेसीबी के साथ अचानक गांधी रोड पहुंचे। टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। दुकानदारों ने नालियों पर कंक्रीट के स्लैब और चबूतरे बनाकर उन्हें ढक दिया था, जिससे सफाई ठप थी और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। निगम द्वारा पहले दिए गए नोटिस को दुकानदारों ने गंभीरता से नहीं लिया था। अधिकारियों ने बिना कोई रहम बरते जेसीबी चलाकर नालियों पर बने पक्के-कच्चे अवैध ढांचों को ढहा दिया। कई दुकानदार खुद ही हथौड़ा लेकर अपना अतिक्रमण हटाने लगे। निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। गांधी रोड के बाद अब झरिया के अन्य मुख्य बाजारों में भी जल्द ही इसी तरह नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: तंखा के बयान से कांग्रेस का दावा, भाजपा में विद्रोह कांग्रेस के लिए आसान रास्ता
Jabalpur, Madhya Pradesh:कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी न बनाए जाने को लेकर बयान बाजी की है उनका कहना है कि जिस तरह से नरोत्तम मिश्रा की अनदेखी के बाद हालात बने हैं वह बता रहे हैं कि कांग्रेस का 2028 का रास्ता साफ हो चला है भारतीय जनता पार्टी में विद्रोह की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नया आंतरिक मामला है इसलिए उस पर ज्यादा वह टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन जिस तरह के हालात दतिया उप चुनाव में बना रहे हैं उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में विद्रोह की स्थिति है और इससे कांग्रेस का रास्ता आसान हो गया है और यह बीजेपी के लिए चिंता की बात है0
0
Report
रायबरेली में ATM कार्ड बदलकर ठगी: 2 शातिर गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार। आरोपियों से 107 एटीएम कार्ड, 5 हजार रुपये नकद और बाइक बरामद। एटीएम बूथ पर मदद का झांसा देकर बदलते थे लोगों के कार्ड। पिन नंबर हासिल कर खातों से निकालते थे रुपये, कई वारदातों का खुलासा। एक आरोपी पर कई जिलों में दर्ज हैं धोखाधड़ी और गैंगस्टर के मुकदमे। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।0
0
Report
Advertisement
उमरिया के नरवार में अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, दो घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया अतिक्रमण हटाने गए वन रक्षकों पर ग्रामीणो ने किया हमला, दो वन कर्मी घायल, चँदिया थाना क्षेत्र के नरवार गाँव का मामला, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज。 उमरिया जिले से हैँ जहाँ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों के ऊपर ग्रामीणो ने हमला कर दिया हैँ, हमले में वन कर्मियों के घायल होने के साथ साथ ग्रामीणो ने उनकी बाइक भी तोड़ डाली हैँ पूरा मामला चँदिया वन परिक्षेत्र के ग्राम नरवार का हैँ जहाँ अतिक्रमण की शिकायत पर वन कर्मी सतेंद्र प्रजापति, विमलेश गुप्ता, संतोष राय कार्यवाही करने गए थे लेकिन वन कर्मियों को देख अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणो ने उन पर लाठी डंडे और शब्बल से हमला कर दिया आरोपियों ने वन कर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली,पीड़ित वन कर्मियों की शिकायत पर चँदिया थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/26 धारा 132,296A, 115(2),351(3),3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैँ。0
0
Report
म mandla के 196 वरिष्ठ नागरिक मां कामाख्या शक्ति पीठ दर्शन के लिए रवाना
Mandla, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 196 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था शनिवार को माँ कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं。 राज्य शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 196 श्रद्धालु माँ कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिला योजना भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई। यात्रा पर रवाना होने से पहले मंत्री ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पहार और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है। रवाना होने से पहले मंत्री ने जिला योजना भवन में तीर्थयात्रियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। श्रद्धालुओं का दल बसों के माध्यम से पहले नैनपुर पहुंचेगा, जहां से आगे की यात्रा रेल मार्ग से माँ कामाख्या शक्ति पीठ के लिए होगी。0
0
Report
योगी सरकार लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन, बीजेपी वोटिंग मॉडल बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए मुद्दा- जल्द योगी सरकार में बना एक और एक्सप्रेस-वे लखनऊ कानपुर का उद्घाटन होने वाला है, एक्सप्रेस-वे विकास का सबसे बड़ा मॉडल होते हैं, ऐसे में बीते 9 साल में बने 4 एक्सप्रेसवे को विकास का मॉडल बताकर बीजेपी वोट साधने की कोशिश करेगी0
0
Report
Advertisement
चाकसू में प्रधानाचार्य के स्थानांतरण से छात्राओं का रोना, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) प्रधानाचार्य का ट्रांसफर होने पर छात्र छात्राएं हुई भावुक, प्रिंसिपल के लिपटकर रोने लगी। स्थानांतरण को वापस कैंसिल कराने की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन। प्रधानाचार्य हरिनारायण मीणा का जयसिंहपुरा स्कूल से हिंगोनिया स्कूल में हुआ है स्थानांतरण। प्रधानाचार्य हरिनारायण मीणा ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा - स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक सामान्य प्रक्रिया है। चाकसू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुरा गांव का मामला। इस दौरान जैसे प्रधानाचार्य स्कूल से जाने लगे तो छात्राएं भावुक हो गई ओर फूट फूट कर रोने लगी। छात्राओं का रोने का वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल。0
0
Report
उनियारा थाना टीम ने 5 किलोग्राम गांजा व 69.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा - स्मैक के विरुद्ध की बडी कार्यवाही, थानाधिकारी कप्तान सिंह, एएसआई रतन लाल मीणा मय टीम ने कार्यवाही करते हुए 5 किलों 60 ग्राम गांजा तथा 69.35ग्राम स्मैक की जप्त, पुलिस मामलें में प्रयुक्त एक स्कार्पियो गाडी - चार मोबाइल फोन को भी किया जप्त, थाना पुलिस ने मामले में संलिप्त चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की इस बडी कार्यवाही से उनियारा थाना सर्किल में मची खलबली0
0
Report
Advertisement
नोएडा: फेज-1 पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर भंडाफोड़ किया, 5 साइबर ठग गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: थाना फेज-1 पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं। आरोपियों पर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों से संपर्क कर उन्हें आसान शर्तों पर लोन दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम वसूलते थे और आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटीपी तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। फीस लेने के बाद न तो पीड़ितों को लोन मिलता था और न ही उनकी रकम वापस की जाती थी। पुलिस को इस गिरोह का सुराग 159 संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान मिला। इसके बाद 19 रेड जोन और करीब 2500 मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर सेक्टर-2 स्थित डी-80 की पहली मंजिल पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक, कॉलिंग डेटा, स्क्रिप्ट बुक, बिलिंग बुक और इंटरनेट राउटर समेत कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 10 से अधिक शिकायतें पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क, ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गहन जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
फरीदाबाद के आगरा कैनाल में युवक-युवती के कूदने की सूचना, पहचान अभी नहीं मिली
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर। आगरा कैनाल में युवक और युवती के कूदने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। जिस जगह से कूदने की सूचना मिली, वहां खड़ी मिली लावारिस कार। कार पर हरियाणा पुलिस का लगा है स्टिक। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। पुलिस पूरे घटनास्थल की कर रही जाँच। फिलहाल युवक युवती की नहीं हो पाई पहचान। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नहर के आसपास भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का होगा खुलासा।0
0
Report
केकड़ी में 880 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
Jaipur, Rajasthan:केकड़ी को ₹880 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ लगभग ₹880 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है, ताकि विकसित राजस्थान के निर्माण का संकल्प साकार हो सके। दामोदर प्रसाद, केकड़ी0
0
Report
Advertisement
