गजरौला पेट्रोल पंप पर शेर की अफवाह: पुलिस और पंप मालिक ने दि सफाई
Gajraula, Uttar Pradesh:नयारा पेट्रोल पंप के मालिक आसाराम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष और भाजपा नेता विचित्र भाटी ने बताया कि रविवार की रात उनके पंप पर शेर की उपस्थिति की अफवाह फैल गई। इस कारण उन्हें लगातार फोन आ रहे थे। भाटी ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो गुजरात का है न कि उनके पंप का। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो में बब्बर शेर दिख रहा है, जबकि उत्तराखंड में भी बब्बर शेर नहीं पाए जाते। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
