244235
अमरोहा में आरएसएस का पथ संचलन, अनुशासन और सुरक्षा के साथ निकाला गया
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में रविवार को कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आयोजित किया गया। गजरौला में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद ने कहा कि "शस्त्र के बिना शांति संभव नहीं है" और स्वाभिमान तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए जिसमें गजरौला इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अपने फोर्स के साथ पथ संचलन में शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायपुर में स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारी अधूरी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई केसवायजपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड के नाम पर महज खानापूर्ति दिखाई दे रही है। वहीं मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क भी नहीं बनाई गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी किट मात्र 25 है संसाधनों की उपलब्धता का भी पता नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आने पर संक्रमण को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा दी जाएंगी। 10 बेड का आइसोलेशन अलग बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली के इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी पर मंगला आरती, श्रद्धालु उमड़े
दिल्ली। द्वारका सेक्टर 13 के इस्कॉन मंदिर में सुबह की मंगला आरती हुई। दिल्ली: बिड़ला मंदिर में मंगला आरती की जा रही है। दिल्ली। जन्माष्टमी के मौके पर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन temple में श्रद्धालु मंगला आरती के लिए एकत्रित हुए।0
0
Report
मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगल आरती, विशेष प्रार्थना
मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती और विशेष प्रार्थना हुई।0
0
Report
Advertisement
पुष्कर सिंह धामी जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, धर्म और सत्य का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही कामना है। #Janmashtami0
0
Report
गंगा में नाव डूबने के बाद 12 लोगों समेत भैंसों की रेस्क्यू सफल
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर.गंगा नदी में देर रात एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। नाव पर 6 लोग और 6 भैंसें सवार थीं। सूचना मिलते ही महनार प्रशासन और SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और तेज धार के बीच सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।मामला राघोपुर के शिवनगर की तरफ से आ रही नाव से जुड़ा है। देर रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर नाव के गंगा में डूबने की सूचना मिली।सूचना ERSS के जरिए पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। इसके बाद महनार SDM अंकित कुमार ने तत्काल SDRF टीम को एक्टिव किया।SDM के निर्देश पर SDRF की टीम ने अंधेरे और गंगा की तेज धार के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन हसनपुर-समस्तीपुर के मोहद्दीनगर पत्थर घाट के पास चलाया गया।SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाव पर सवार सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही नाव पर मौजूद 6 भैंसों को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद SDRF की टीम ने तेजी से ऑपरेशन चलाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में महनार SDM अंकित कुमार के नेतृत्व और RO पूजा राय की तत्परता अहम रही।समय पर प्रशासन के एक्शन और SDRF की मुस्तैदी से 12 जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।0
0
Report
इलाहाबाद HC के तलब के बाद कानपुर पुलिस पर सवाल उठे; अगली सुनवाई 9 सितम्बर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने किया तलब, कथित अवैध ध्वस्तीकरण के मामले में हाईकोर्ट ने किया तलब, पुलिस की मौजूदगी में कथित ध्वस्तीकरण किए जाने का है आरोप, हाईकोर्ट ने पुलिस की भूमिका को लेकर जताई है नाराजगी, कहा पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है, कानून को अपने हाथ में लेना नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई का स्पष्टीकरण देने के लिए सीपी कानपुर नगर को तलब किया है, योगेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है, याचिका पर सुनवाई के दौरान विवेचक धर्मा कुशवाहा कोर्ट में पेश हुए, विवेचक ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और फोटो कोर्ट में पेश किया, हाईकोर्ट ने फुटेज और केस डायरी में दर्ज तथ्यों का अवलोकन किया, जिसमें पाया गया कि घटना दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में हुई, अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कपिल देव की मौके पर मौजूदगी दिखाई दी, आरोपी योगेश कुमार सिंह और अरुण अवस्थी भी फुटेज में दिख रहें हैं, हाईकोर्ट ने कहा केस डायरी और जवाबी हलफनामें में उपलब्ध सामग्री से देखने से लगता है कि शिकायतकर्ता के पति की संपत्ति पर अवैध ध्वस्तीकरण और कब्जे में पुलिस शामिल थी, हाईकोर्ट ने पुलिस की इस कथित मनमानी को गम्भीर मामला बताया, कहा कि ऐसी हाई हैंडेडनेस को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत पेश होने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट ने कहा अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश होकर स्पष्टीकरण देना होगा, 9 सितंबर को हाईकोर्ट मामले में अब अगली सुनवाई करेगा।0
0
Report
Advertisement
वायरल के लिए क्या चल रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: कृपया पूर्ण पाठ दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बड़वानी-सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पैदल व्यक्ति को कुचला, मौत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र की घटना अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, मौक़े पर मौत मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जामनिया गांव के समीप देर रात अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि वाहन व्यक्ति के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर बिजासन पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को हाईवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहाँ शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है आशंका है कि मृतक पैदल सड़क से गुजर रहा होगा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया बिजासन पुलिस मामला जांच में लेकर मृतक की पहचान व अज्ञात वाहन की तलाश में जूटी है0
0
Report
वायरल के पीछे सच क्या है? देखें अभी
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
दमोह रेलवे प्लेटफार्म पर दो पक्षों की मारपीट, आरपीएफ-जीआरपी को नहीं मिली खबर
Damoh, Madhya Pradesh:असुरक्षित रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर से दनादन, आरपीएफ और जीआरपी घटना से बेखबर... एंकर/ अमूमन पूरी तरह से सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन भी अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है और इसका उदाहरण दमोह में देखने को मिला है जब बीती रात प्लेटफार्म पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ है और गंभीर बात ये है कि इतना सब होने के बाद भी प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ और जीआरपी को इसकी खबर तक नहीं है। रेलवे प्लेटफार्म पर घटे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। मामला दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का है यहां रात 10 बजकर 50 मिनट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई ,वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो पक्ष आपस में लड़ रहे है एक व्यक्ति जमीन पर डला है। ये हंगामा यहां काफी देर तक होता रहा , प्लेटफार्म यात्रियों से भरा पड़ा था और इस झगड़े की वजह से यात्री यहां वहां भागते भी दिखाई दिए और लोग दहशत में भी दिखाई दिए। प्लेटफार्म पर जिस जगह ये सब कुछ हो रहा था उसके एक तरफ आरपीएफ थाना और दूसरी तरफ जीआरपी किया चौकी है लेकिन दोनों ही जिम्मेदार विभागों के लोगों को इस सब की भनक तक नहीं लगी और फिर यहां मौजूद लोगों ने ही मामले को शांत कराया। ये सब हैरान करने वाला है जबकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास तौर पर रात के समय प्लेटफार्म पर रेलवे पुलिस के जवानों की पेट्रोलिंग रहती है और पूरे प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे है और रेलवे की तरफ से दावा किया जाता है कि इन कैमरों के जरिए मानीटरिंग भी होती है लेकिन इस घटना के बाद इस सब पर सवालिया निशान लग रहे है।0
0
Report
Advertisement
वायरल के लिए नया ट्रेंड शुरू: देखें क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
यह खबर वायरल के लिए जारी, जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
रतलाम के सांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्ति का उत्साह
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव की धूम है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है, वहीं बीती रात से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गए हैं। रतलाम के गांव पलसोड़ा में भी कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। यहां करीब 250 साल पुराने सांवलिया सेठ मंदिर की अनूठी आस्था और चमत्कारी मान्यता ग्रामीणों के बीच प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार, कभी यह मंदिर बेहद छोटा हुआ करता था, लेकिन आस्था के चलते मंदिर का निर्माण और विस्तार कराया गया। इसके बाद गांव में समृद्धि आने लगी, व्यापार और कामकाज बढ़े और किसानों को भी फायदा हुआ। यहां ग्रामीण किसान भी सम्पन्न और सेठ बन गये, ग्रामीण इसे सांवलिया सेठ की कृपा मानते हैं। इसी आस्था के चलते पलसोड़ा में भगवान सांवलिया सेठ की महिमा लगातार बढ़ती गई। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां भव्य आयोजन किए जा रहे हैं और एक दिन पहले रात से ही मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर जारी है।0
0
Report
Advertisement
