गजरौला में पैट्रोल पंप पर हुई लूट का 48 घंटे में खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार दोपहर गजरौला थाने में मंडी धनौरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने पेट्रोल पंप लूट में शामिल तीन बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि 22 अगस्त की रात को गजरौला थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित अंकित के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने सेल्समैन अशोक और रविंद्र को बंधक बनाकर 21 हजार रुपये नगद और 18 बैटरी लूट ली थी। गजरौला इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह और उनकी टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर: त्रिभुवन सिंह की तरफ से जफराबाद की जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह की तरफ से जफराबाद की जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
