244235
अमरोहा में जन्माष्टमी पर सजाया गया राम मंदिर
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला स्थित राम मंदिर को जन्माष्टमी के अवसर पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इस बार जन्माष्टमी सोमवार और मंगलवार को मनाई जाएगी। मंदिर के पुजारी पंडित मोहन मिश्रा ने पुष्टि की कि जन्माष्टमी दो दिन चलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा: शातिर वाहन चोर गोलू उर्फ रफ्तार गिरफ्तार, 10 बाइक-3 ऑटो-2 कार बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा शहर की आर के पुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 बाइक, 3 आटो और 2 कार भी बरामद की है। आरोपी की पहचान गोलू उर्फ रफ्तार के रूप में हुई है। आरोपी ने 18 अप्रैल को आरकेपुरम थाना इलाके के स्वामी विवेकानंद नगर क्षेत्र के एक मकान से बाइक चोरी की थी। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों की पहले रैकी करता था और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस काम में वह एक नाबालिग को भी साथ रखता था। चोरी के बाद आरोपी वाहनों को जंगल या सुनसान स्थानों पर छिपा देता था। इसके लिए वह ऑटो का उपयोग करता था। आरोपी को एलजा बिल्डिंग के पास से आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कोटा, बूंदी, बारां और कोटा ग्रामीण क्षेत्र से बाइक, ऑटो और कार चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 28 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना है।0
0
Report
कपासन में गौ सेवा अभियान और गौ सम्मान दिवस: श्री सांवलिया सर्किल का लोकार्पण
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ के कपासन में गौ सेवा आव्हान अभियान एवं गौ सम्मान दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा हाईवे चौराहे पर निर्मित श्री सांवलिया सर्किल का लोकार्पण और गौ माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, संत समाज व स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। साथ ही गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र उपखंड अधिकारी को सौंपा गया।0
0
Report
कोडरमा के 26वें उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने पदभार संभालकर योजनाओं की समीक्षा शुरू की
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के 26वें उपायुक्त के रूप में उत्कर्ष गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार करने के बाद उन्होंने अधिकारियो के साथ बैठक कर मौजूदा समस्याओं के अलावा योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतरने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिले में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनका संचालन किया जाएगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
Ladakh में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की तैयारी: Matho मठ में प्रार्थनाएं
Aram Pora, Ganderbal, Prayers held at Matho Monastery as Ladakh prepares for the Sacred Relics Exposition of Lord Buddha. Piprahwa relics to arrive on Apr 29; main exposition begins May 2 at Jivetsal, Leh. Meanwhile Khenpo Thinlas Chosal from Matho Monastery highlights the profound spiritual significance of the prayer ceremonies marking the upcoming Sacred Exposition of Buddha's Holy Relics in Ladakh.0
0
Report
हाजिन में ड्रग विरोधी अभियान तेज; पुलिस ने बाजार में चेकिंग शुरू की
Anti-Drug Drive Intensified in Hajin Anchor:-Continuing its firm stand against the menace of narcotics, Police Station Hajin carried out a focused anti-drug campaign across key areas of the town. The operation was strategically conducted in high-footfall zones, including the busy bus stand and main market, where movement of people and vehicles remains constant throughout the day. During the drive, police teams conducted random vehicle checks to prevent the transportation of illegal substances. Special focus was placed on vehicles arriving from far-flung and remote areas to ensure strict vigilance. To further strengthen the operation, a trained sniffer dog was deployed, thoroughly inspecting both private and passenger vehicles, adding an extra layer of security and precision to the operation. Such proactive efforts reflect the commitment of the Hajin Police in making the area drug-free and ensuring the safety of the community0
0
Report
ED ने रायपुर-धमतरी समेत कई जगहों में घोटाले से जुड़ी दबिश दी
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर.. ईडी ने रायपुर, धमतरी में समेत कई इलाको में दी दबिश.. रायपुर के अभनपुर में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर दी दबिश.. धमतरी के कुरूद में रौशन चंद्राकर और पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरा भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर भी दबिश.. महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की खबर.. सुबह 6 बजे से जारी है दबिश की कार्रवाई.. आगामी दिनों में हो सकता है बड़ा खुलासा.. वॉक थ्रू0
0
Report
Advertisement
डिबाई में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत 11 हजार हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई तहसील में सोमवार को “ गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत गौ-रक्षा, गौ-वंश संरक्षण एवं गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विशाल जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा गया। अभियान के तहत समस्त गोभक्तों, संत समाज एवं जागरूक नागरिकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित लगभग 11 हजार हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी डिबाई को सौंपा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो”, “गौ हत्या बंद करो-केंद्रीय कानून लागू करो”, “गौ माता राष्ट्र की शान है, भारत की पहचान है” तथा “एक ही नारा, एक ही काम-गो नंदी को मिले सम्मान” जैसे जोरदार नारों के साथ अभियान को समर्थन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण संतुलन, मानव स्वास्थ्य एवं आर्थिक व्यवस्था में गोवंश का विशेष महत्व है, इसलिए सरकार को गोवंश संरक्षण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अभियानकर्ताओं ने मांग की कि गोवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं सम्मान हेतु राष्ट्रव्यापी ठोस नीतियां बनाई जाएं। कार्यक्रम में टीम बजरंगी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोसेवक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से ग्रीश बजरंगी, सचिन बजरंगी, ज्ञानेश वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, रवि, भूप्रकाश बजाज, योगेश वर्मा, जीतू बजरंगी, हरेंद्र कुमार, राहुल बजरंगी, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रेखा लोधी, ममता, सुशील, खजान, गुलशन, दुष्यंत कुमार एवं छत्रपाल सिंह लोधी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभियान के आयोजकों ने कहा कि यह जनआंदोलन गोवंश के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण के लिए निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
आगर मालवा में गो सम्मान आह्वान अभियान: बंद और रैलियाँ; ज्ञापन सौंपे गए
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में आज “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत व्यापक असर देखने को मिला। जिलेभर में दोपहर 12 बजे तक बंद का आह्वान किया गया था, जिसका कई स्थानों पर समर्थन देखने मिला। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर रैलियां निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। आगर व सुसनेर व नलखेड़ा में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए। रैली में आकर्षक झांकियां और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी नजर आई। मुख्य बाजार से निकली इस रैली में गौमाता के लिए नारेबाजी भी की गई। रैली के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के प्रमुख उद्देश्यों को विस्तार से रखा गया। ज्ञापन के अनुसार, केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों से मांग की गई है कि संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से संपूर्ण भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाए।मुख्य मांगों में देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्य और राष्ट्र धरोहर का दर्जा देने की बात शामिल है। इसके अलावा गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने, केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय बनाने, गोचर बोर्ड गठन, चारा सुरक्षा नीति तय करने और गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने जैसी मांगें भी रखी गई हैं।0
0
Report
जहानाबाद में शराबी दूल्हे के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक शादी समारोह वक्त हंगामे में बदल गया जब वरमाला से ठीक पहले दूल्हा नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा। दुल्हन ने दूल्हे की हालत देखकर शादी से इंकार कर दिया। मामला देवरा-मठ गांव के ओकरी थाना क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहीं। दुल्हन के इनकार से नाराज बाराती हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बाराती अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। नाराज लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। रात भर चले हाई बोल्टेज ड्रामा के बाद आज सुबह मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को ग्रामीणों से मुक्त कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार देवरा-मठ गांव निवासी नागेंद्र राम की पुत्री नेहा कुमारी की शादी पटना के पुनाईचक मोहल्ला निवासी छोटू कुमार उर्फ रंजन के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष की ओर से शादी की तैयारी में लाखों रुपये खर्च हुए थे और जब तक इसकी भरपाई नहीं होगी, दूल्हे को नहीं छोड़ा जाएगा। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा चलता रहा। पूरे गांव में तनाव बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। वही बंधक दूल्हे ने बताया कि वह बारात लेकर देवरा-मठ गांव आया था जहां द्वारपूजा के दौरान सिगरेट पीते हुए गाड़ी से उतरे थे, थोड़ा लड़खड़ा गए थे। दूल्हे ने कहा कि उसने शराब नहीं किया था, बल्कि पटना के डाकबंगला के पास ठंडाई पी थी जिसे दुल्हन और परिवार ने खारिज कर दिया है। दुल्हन ने निर्णय पर कायम रहते हुए शादी से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुल्हन के फैसले के बाद बारात बिना शादी के वापस लौट गई और क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में सफाईकर्मियों का दफ्तर-ड्यूटी संकट: सड़कों पर कचरे की चादर
Jaipur, Rajasthan:Anchor-शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी जोरों पर है, लेकिन हकीकत यह है कि सफाईकर्मी सड़कों से ज्यादा ऑफिसों में नजर आ रहे हैं। 150 वार्ड, 13 जोन और 7095 सफाईकर्मियों का दावा फिर भी शहर की सूरत क्यों नहीं बदल रही...वजह चौंकाने वाली है। करीब 331 सफाईकर्मी झाड़ू छोड़कर हेड ऑफिस और जोन ऑफिस में ‘ड्यूटी’ दे रहे हैं। जोनवार आंकड़े भी सिस्टम की पोल खोलते हैं। कहीं जरूरत से ज्यादा स्टाफ, तो कहीं पूरे वार्ड के लिए गिनती के कर्मचारी। नतीजा कई इलाकों में कचरे के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था। स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर बढ़ाने की होड़ के बीच सवाल सीधा है। क्या शहर सच में साफ हो रहा है, या सिर्फ कागजों में ही चमक रहा है। VO-1-शहर में इन दिनों एक अजीब नज़ारा है। सड़कों पर कचरा नजर आता है, लेकिन सफाईकर्मी नहीं। वजह चौंकाने वाली है। जिन हाथों में झाड़ू होनी चाहिए, वे हेड ऑफिस और जोन दफ्तरों में ‘ड्यूटी’ बजा रहे हैं। यानी शहर की सफाई अब सड़कों पर नहीं, फाइलों के बीच हो रही है। 150 वार्ड और 13 जोन वाले नगर निगम में कुल 7095 सफाईकर्मी तैनात हैं। आंकड़ा सुनकर लगता है कि शहर चमकना चाहिए, लेकिन हकीकत इसके उलट है। दरअसल सफाईकर्मियों की तैनाती ऐसी है कि कहीं जरूरत से ज्यादा भीड़ है तो कहीं भारी कमी। ऊपर से 331 कर्मचारी ऑफिसों में अटैच यानी जमीन पर झाड़ू चलाने वालों की संख्या और घट गई। यानी जिन हाथों में झाड़ू होनी चाहिए, वे फाइलों और कुर्सियों के बीच व्यस्त हैं। यह स्थिति सीधे-सीधे सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर रही है और स्वच्छता के दावों की पोल खोल रही है। नगर निगम प्रशासन ने शहरभर में कुल 7095 सफाईकर्मियों की तैनाती का दावा किया है। कागजों में यह संख्या संतोषजनक लगती है। लेकिन असल समस्या इनके असमान तैनाती की है। कई वार्ड ऐसे हैं जहां सफाईकर्मी जरूरत से कहीं ज्यादा हैं। जबकि कुछ बड़े वार्डों में गिनती के कर्मचारी ही पूरे इलाके का बोझ उठा रहे हैं। नतीजा शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर और गंदगी आम दृश्य बन चुके हैं। GFX IN जोन वाइज वार्डो और हैड ऑफिस-जोन में देखिए सफाईकर्मियों की तैनाती। मुरलीपुरा जोन के 11 वार्डो में 331 सफाईकर्मी। विधाधर नगर जोन-11 वार्डो में 348 सफाईकर्मी। झोटवाड़ा जोन-5 वार्डो में 370 सफाईकर्मी। वैशाली नगर जोन-10 वार्डो में 88 सफाईकर्मी। मानसरोवर जोन-11 वार्डो में 262 सफाईकर्मी। सांगानेर जोन के 10 वार्डो में 335 सफाईकर्मी। झालाना जोन के 8 वार्डो में 422 सफाईकर्मी। जगतपुरा जोन के 6 वार्डो में 549 सफाईकर्मी। मालवीय नगर जोन-15 वार्डो में 665 सफाईकर्मी। सिविल लाइन ज़ोन-16 वार्डो में 778 सफाईकर्मी। किशनपोल जोन-12 वार्डो में 1080 सफाईकर्मी। आदर्श नगर जोन-17 वार्डो में 907 सफाईकर्मी। आमेर-हवामहल जोन-18 वार्डो में 960 सफाईकर्मी। हैड ऑफिस,जोन ऑफिस-331 सफाईकर्मी तैनात。 GFX OUT VO-2-स्वच्छ सर्वेक्षण नजदीक है और शहर को नंबर वन बनाने के दावे भी शुरू हो चुके हैं। लेकिन जब सफाईकर्मी सड़कों की बजाय दफ्तरों में नजर आएंगे, तो ‘ग्राउंड जीरो’ पर सफाई कौन करेगा। यही वजह है कि कई इलाकों में कचरे के ढेर, ओवरफ्लो डस्टबिन और बदबू आम बात बनती है। कई सफाईकर्मी वर्षों से ऑफिस अटैच हैं। कुछ को ‘हल्की ड्यूटी’ के नाम पर दफ्तरों में लगाया गया है, तो कुछ ने खुद ही सिस्टम में जगह बना ली है। नतीजा मैदान खाली और फाइलें भरी हुई है। अगर सिर्फ 331 ऑफिस अटैच सफाईकर्मियों को ही वापस सड़कों पर उतार दिया जाए और जोनवार संतुलित वितरण कर दिया जाए, तो शहर की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है। इसके लिए सख्त मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करना जरूरी है। बहरहाल,शहर एक अजीब विरोधाभास में जी रहा है। जहां सफाईकर्मी हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं। स्वच्छ सर्वेक्षण के पोस्टर लग रहे है। लेकिन सड़कों पर कचरा भी बढ़ रहा है। कागज़ों में हजारों सफाईकर्मी, जमीनी हकीकत में गंदगी का अंबार ये सिर्फ सिस्टम की कमी नहीं, बल्कि मैनेजमेंट की बड़ी नाकामी की कहानी है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
उत्तराखंड कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र पर गुमराह का आरोप लगाया
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा महिला आरक्षण विधेयक पहले ही आ चुका था वर्तमान समय में इसे चुनावी मुद्दा बनाने और जनता को गुमराह करने के लिए यह सब किया गया लिहाजा इस बार कांग्रेस भाजपा द्वारा शासित प्रदेशों में आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में अपना संकल्प प्रस्ताव लेकर आएगी जिसमें वर्तमान सीटों पर 33% आरक्षण दिए जाने का संकल्प लिया जाएगा। गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस पार्टी में अभी हुई जॉइनिंग के अलावा अभी 18 और नेताओं की जॉइनिंग कांग्रेस कराने जा रही है, इसके अलावा भविष्य में भी कई बड़ी नेताओं का कांग्रेस में आना लगभग तय माना जा रहा है, उन्होंने कहा ज़ब BJP के वरिष्ठ नेता वंशीधर भगत ज़ब कहने लगें की " मोदी के नाम से कुछ नही होगा" ... ऐसे में कांग्रेस की चिंता करने वाले बहुत सारे लोग बीजेपी में हैँ, गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस0
0
Report
पूर्व मुस्लिम आतंकी को टार्गेट किया गया: नए खुलासे
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुस्लिम आतंकवादी को टार्गेट किया गया0
0
Report
Advertisement
शामली के कांधला में दोस्ती के विवाद में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला में रहने वाले मोनू, शुभम और सचिन तीनों दोस्त थे। बीती 22 अप्रैल को तकरीबन 3:00 बजे तीनों ने मिलकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मृतक मोनू काgirlfriend से भी फोन पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मोनू को पैर काटना पड़ा और वह ट्रेन के नीचे आकर चले गए, जिससे अतिरिक्त खून निकलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामदर्ज तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों शुभम और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि पीड़ितों के साथ विवाद हुआ था और शव के बाद पूर्व से चले आ रहे विवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
पूर्व मुस्लिम आतंकवादी पर नया टार्गेट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:On ex मुस्लिम आतंकवादी टारगेट0
0
Report
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने बूंदी में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी पहुंचे भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल; भाजपा कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल. बूंदी-भीलवाड़ा सांसद सोमवार को बूंदी पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सांसद अग्रवाल भाजपा के नवीन कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा और जिला महामंत्री संजय लाठी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.0
0
Report
Advertisement
