244235
गजरौला में बारिश से संक्रामक रोगों का प्रकोप, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़
Gajraula, Uttar Pradesh:पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के कारण संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण संक्रामक रोगों के मामलों में वृद्धि हुई है। अस्पताल में आंखों में जलन, चर्म रोग और बुखार के रोगियों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि एसी और कूलर की हवा इन समस्याओं को और बढ़ा सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : पीलीभीत में 12 घंटे से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत,फसल को फायदा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में रात से हो रही झमाझम की बारिश से तमाम निचली जगहों पर पानी भर गया है वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ साथ फसलों के लिए भी पानी अमृत बनकर बरस रहा है। वहीं ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांद से महोलिया और जमुनिया जाने वाली सड़क के पास मंदिर के पास पानी भर गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है सड़क की ऊंचाई करने के लिए अधिकारियों से कहा गया मगर कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं लिलहर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी पानी भर गया। गौरतलब है रात लगभग 12:00 बजे से बिलसंडा क्षेत्र में हो रही बारिश सुबह 11:30 बजे तक बारिश होने से स्कूलों और तमाम निचली जगहों पर पानी भर गया। हालांकि वारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है तो वहीं फसलों को भी फायदा हुआ है।0
0
Report
मण्डला NH-30 हादसा: मिनी ट्रक चालक की मौत, परिचालक घायल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा मण्डला में एनएच-30 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बबेहा गांव के पास अज्ञात वाहन और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसा मण्डला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 के बबेहा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक विजय पटेल, निवासी सुसनेर, जबलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक रमेश पटेल, निवासी सुसनेर, जबलपुर ट्रक में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रक से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल रमेश पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की जांच के साथ ही टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है。 एनएच-30 पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
झांसी नवाबाद के पास तेज कार ने ई-रिक्शा- बाइक सवारों को टक्कर दी, 11 घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के परशुराम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे आइसक्रीम ई-रिक्शा, कार और बाइक सवारों की टक्कर मारकर 11 लोगों को पायल कर दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लोग इधर-उधर भागने लगे और घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, वहीं एक शख्स की हालत नाजुक है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने नगर निगम गेट के पास से पकड़ लिया और उसे पूछताछ लेकर पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को और ई रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
जामनगर में जैन समाज ने सिद्धिविध कंडाभरण तप रथयात्रा निकाली
Jamnagar, Gujarat:જામનગર મુસ્તાક દલ જામનગરમાં જૈન समाज દ્વારા ધાર્મિક અને ભક્તિમય માહોલ વચ્ચે શ્રી સિદ્ધિવિધ કંડાભરણ તપની રથયાત્રાનું વરઘોડો યોજાયો.... શ્રી વિશાશ્રીમાળી તપગચ્છ જ્ઞાતિ જૈન સંઘ અને જ્યોતિર્વિનોદ જૈન ઉપાશ્રયના ઉપક્રમે આ ધાર્મિક આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. જામનગરમાં શ્રી સિદ્ધિવિધ કંડાભરણ તપના વરઘોડા નિમિત્તે વિશેષ રથયાત્રાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. પ.પૂ. આચાર્યદેવ શ્રી મેઘદર્શસૂરીશ્વરજી મહારાજ સાહેબ સહીતના સાધુ-સાધ્વી ભગવંતોની પાવન નિશ્રામાં યોજાનારી આ રથયાત્રા આજે সকালে શ્રી શેઠજી દેરાસરથી નીકળી જામનગર શહેરના રાજમાર્ગો પર નીકળતી હતી. શ્રી વિશાશ્રીમાલી તપગચ્છ જ્ઞાતિ જૈન સંઘ દ્વારા આયોજિત રથયાત્રામાં મોટી સંખ્યામાં જૈન સમાજના શ્રાવક-શ્રાવિકાઓ જોડાઈ ધાર્મિક ભક્તિનો લાભ લીધો હતો. સમગ્ર આયોજનને લઈને જૈન સમાજમાં ઉત્સાહનો માહોલ જોવા મળી રહ્યો છે.0
0
Report
सूरजपुर के छठ घाट से रामनगर तक सड़क बदहाल, बच्चों की स्कूल यात्रा जोखिम भरी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के छठ घाट से रामनगर की ओर जाने वाला मार्ग पिछले तीन सालों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. स्थानीय राहगीरों का कहना है कि बारियों से प्रतापपुर होते हुए गिट्टी-पत्थर ढोने वाले भारी हाइवा वाहनों के लगातार चलने से सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है. बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं. सबसे बुरा हाल छोटे स्कूली बच्चों का है, जिन्हें पैदल स्कूल जाने के समय परेशानी होती है, कभी कीचड़ और पानी की वजह से ड्रेस, और बैग गंदा हो जाता है. साइकिल से स्कूल कॉलेज जाने वालों के लिए भी भारी मुसीबत भरा सफ़र होता है. खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, ग्रामीण, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान हैं वहीं PWD और PMJSY विभाग के आपसी मतभेद की वजह से यह सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है. PWD के अधिकारी के अनुसार लगभग तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संधारित है, लेकिन विभाग ने इस बदहाल सड़क के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार कर बजट में शामिल करने विस्तृत इस्टीमेट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी का दावा है कि शासन से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करा दिया जाएगा. प्रशासनिक दावों और कागजी इस्टीमेट के बीच जमीनी हकीकत यही है कि रोजाना सैकड़ों राहगीर और मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, अब देखना यह होगा कि शासन स्तर से इस सड़क की फाइल कब तक मंजूरी मिलती है और कब इन ग्रामीणों को इस नारकीय सफर से मुक्ति मिल पाती है.0
0
Report
पलवल एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने ट्रक में पीछे से टक्कर, 6 मौत, 14-15 घायल
Palwal, Haryana:ब्रेकिंग न्यूज़ पलवल से 1=पलवल में एक्सप्रेस वे पर गांव यादपुर के समीप एक सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर । टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी में बैठी 20 से 22 सवारियों में से 6 की मौके पर ही मौत 14 से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । यह हादसा उस समय हुआ जब पीकअप में बैठी सवारियां गोगामेड़ी के दर्शन करके मानेसर की तरफ से आ रहे थे और वापिस अपने हैं मैनपुरी जा रहे थे और केएमपी पर गलत तरीके से खड़े ट्रक में पिकअप गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी ओर 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ओर 14 से 15 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पलवल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भेज ओर घायलों को भी पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कई लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: महाकाल सवारी के बाद कलेक्टर ने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा तेज़
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी के बाद कलेक्टर रोशन कुमार सिंह देर रात शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सवारी मार्ग सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सती गेट, रीगल टॉकीज, राजसी सवारी मार्ग, 24 खंभा रोड और बड़ा गणेश रोड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महाकाल मंदिर से जुड़े फ्लोरिंग, अंडरग्राउंड केबलिंग और VFC-3 के काम की प्रगति भी देखी। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि श्रावण मास के कारण जो निर्माण कार्य रुके हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। साथ ही सिंहस्थ महापर्व-2028 को देखते हुए शहर में होने वाले नए विकास कार्यों की तैयारी अभी से शुरू की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और तय समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखने को कहा, ताकि सिंहस्थ से पहले शहर की व्यवस्थाएं और अधोसंरचना मजबूत हो सकें। निरीक्षण के दौरान महाकाल मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमठ, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित उज्जैन विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी के इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नवलगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका: कैलाश चोटिया भाजपा में शामिल
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ में कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़ा झटका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चोटिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कैलाश चोटिया का भाजपा में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश चोटिया ने कहा कि भाजपा में उनकी घर वापसी हुई है और पार्टी में शामिल होकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि नवलगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर काम करेंगे और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। कैलाश चोटिया लंबे समय से नवलगढ़ की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और नगर पालिका के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नजदीकी नेताओं में माना जाता रहा है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले उनका कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया, वहीं कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच इस राजनीतिक घटनाक्रम से नवलगढ़ में सियासी हलचल और तेज हो गई है।0
0
Report
उज्जैन महाकाल सवारी में पोर्टेबल CCTV से सुरक्षा मजबूत, नया तकनीकी मॉडल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भीड़ और सुरक्षा पर नजर रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में उज्जैन पुलिस के एक आरक्षक का तैयार किया हुआ पोर्टेबल CCTV कैमरा काफी काम आया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में आरक्षक गौरव जायसवाल ने ऐसा CCTV तैयार किया है, जिसे चलाने के लिए किसी स्थायी बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। सिम आधारित सिस्टम से यह कैमरा लाइव निगरानी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर फुटेज भी उपलब्ध कराता है। महाकाल की सवारी के दौरान इसे गुदरी, हरसिद्धि पाल, रामघाट, रामानुजकोट और कमरी मार्ग समेत पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया गया। इन जगहों पर पुलिस कंट्रोल रूम से लाइव नजर रखी गई। किसी घटना की स्थिति में फुटेज को साक्ष्य के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस देसी तकनीक की खास बात यह है कि यह कम लागत में तैयार हुआ पोर्टेबल CCTV सिस्टम है, जिसे जरूरत के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर आसानी से लगाया जा सकता है। उज्जैन पुलिस के इस तकनीकी प्रयोग की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सराहना की। पुलिस का यह नवाचार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की दिशा में एक अच्छा कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप हादसा: 6 मौत, 16 घायल
Noida, Uttar Pradesh:Palwal (Haryana): Pickup carrying pilgrims collides with parked truck on KMP Expressway, 6 killed and 16 injured. KeMP Expressway पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 17-18 के करीब लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप केएमपी किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घायलों का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन के पर्व पर अपने गांवों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दर्शन करने के लिए पिकअप से निकले थे। ग्रामीण सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम, बालाजी के दर्शन कर मथुरा के वृंदावन के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह जैसे ही पिकअप पलवल की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस वे पहुंचा, उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई।0
0
Report
दिल्ली-NCR में नाबालिग के साथ 47 किलोमीटर गैंगरेप, प्रशासन पर गंभीर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक। हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर - सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए। बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं। निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे - साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी? क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं - इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।0
0
Report
7.8% GDP वृद्धि पर श्याम राजक का दावा: 2047 तक भारत विश्व गुरु
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ रेट पर JDU के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक कहते हैं, "यह भारत की आर्थिक नीति है। हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री जिस दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ काम कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनका सपना 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का है..."0
0
Report
Advertisement
भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को झारखंड में व्यापक समर्थन: देवेंद्र महतो धनबाद पहुंचे
Dhanbad, Jharkhand: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्र महतो धनबाद पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संथालपरगना और उत्तरी छोटानागपुर दौरे के अंतिम चरण में हैं। शिक्षाविद बिनोद बिहारी महतो के आह्वान "पढ़ो और लड़ो" पर चलने की बात कही। बिनोद बाबू के आवास पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को राज्य में व्यापक समर्थन मिल रहा है। संथाल में युवाओं ने आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ देवेंद्र महतो की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज है। झारखंड के युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता पर मिले, न कि पैसे के बल पर। सरकार के शागिर्दों ने यहां नौकरी की दुकान खोल दी है। इस पूरे प्रकरण में न सिर्फ प्यादों पर, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं और अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। देवेंद्र महतो अब तक राज्य के 24 में से 12 जिलों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज बलियापुर स्थित बिनोदधाम से उनकी यात्रा शुरू होगी, जो किसान चौक, मनिंद्र चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचेगी। इसके बाद पुटकी प्रभु चौक पर लोगों से मिल कर वे बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे。0
0
Report
बंगाल की राजनीति में नेता बनाम नीति—जनमत कैसे बदलेगा?
Mal Bazar, West Bengal:বাংলার রাজনীতিতে নেতা বড়ো না নীতি。 এটা নিয়ে পাবলিক ভক্স করাতে হবে। কি বলতে চাইছেন তারা? তাদের বক্তব্য0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने मुस्लिम महिला प्रत्याशी उतारे, भाजपा ने नहीं
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल 45 वार्डो में कॉंग्रेस -भाजपा ने प्रत्याशी उतारे मैदान में चौमूं में भाजपा ने मुस्लिम समुदाय को नहीं दिया टिकट मुस्लिम समाज को टिकट नही देना बना चर्चा का विषय कॉंग्रेस ने दो मुस्लिम प्रत्यशियों को उतारा चुनावी मैदान में वार्ड 29 सामान्य महिला की सीट पर महजबीन नागौरी को दिया टिकट वार्ड 30 में सामान्य सीट पर रुकया खानम को दिया टिकट0
0
Report
Advertisement
