icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मालवा एक्सप्रेस से गिरा युवक गंभीर, शाजapur के बेरछा स्टेशन के पास अस्पताल रैफर

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के बेरछा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को मालवा एक्सप्रेस से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भरत किरार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरछा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल की पहचान झांसी निवासी समीर पिता बन्ने के रूप में हुई है। युवक फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
0
0
Report

सिवनी में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट, 65 इकाइयों को रोड रोलर से तहस-नहस

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को पुलिस ने रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। वीओ-1: सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और यातायात प्रभारी विजय बघेल की मौजूदगी में जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वीओ-2: कार्रवाई के दौरान यातायात थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में जब्त किए गए 50 और कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जब्त किए 15, यानी कुल 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे साइलेंसरों के दोबारा उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाना है।
0
0
Report

भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे ने वनमंत्री गणेश नाईक पर घर का अहेर का आरोप

SNSWATI NAIKJust now
Navi Mumbai, Maharashtra:भाजपा आमदार मंदा म्हात्रे यांनी वनमंत्री गणेश नाईकांना अप्रत्यक्षपणे घरचा आहेर दिला. वनमंत्री गणेश नाईक यांनी क्लस्टर विरोधात आपली नाराजी व्यक्त करत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्यावर टीका केली होती. गरीब लोकांना घरे मिळाली पाहिजेत गेली 25 वर्ष आपण मतदान घेतो आणि त्यांची फसवणूक करतो. नवी मुंबई चा बोजवारा उडवायला जबाबदार येथील नेते गणेश नाईक असल्याचा आरोप आमदार मंदा म्हात्रे यांनी केला आहे. यांना प्रत्येक कामात टक्केवारी हवी फ्लॅट हवे दुकाने हवीत, त्यांच्या माणसांना कामे हवीत असा आरोप देखील मंदा म्हात्रे यांनी केला आहे.
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ यात्रा को लेकर रेउसा पुलिस सतर्क, थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर की बैठक सीतापुर के रेउसा

RKRamendr KumarFollow1m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा को लेकर रेउसा पुलिस सतर्क, थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर की बैठक सीतापुर के रेउसा थाना परिसर में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने की, जिसमें डीजे संचालकों, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो ट्रॉलियों को एक साथ जोड़कर न चलाया जाए, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा डीजे और साउंड सिस्टम की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न रखने तथा उसके ऊपर किसी भी व्यक्ति को न बैठाने की हिदायत दी गई। जेनरेटर और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की। बताया गया कि यह बैठक थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद लोगों को जागरूक करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान हामिद अली, चंद्रशेखर बाजपेई, नंदराम गौतम, नसीर, अशोक, सूरजलाल, संजय शुक्ला, पल्लन सिंह, पंकज, मेवा गुप्ता सहित थाना क्षेत्र के कई डीजे संचालक मौजूद रहे।
0
0
Report

Gen-Z के बीच योगी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने राम-भक्ति से जोड़ा सांस्कृतिक मंच

Noida, Uttar Pradesh:साहिबाबाद में Gen-Z के जमावड़े में थिरके योगी के मंत्री सुनील कुमार शर्मा "असभ्य भाषा कभी प्रयोग न करने का प्रण लें Gen-Z"- सुनील कुमार शर्मा राम व शिव भक्ति से ओतप्रोत भजन बीट्स से सराबोर हुआ वातावरण कल प्रधानमंत्री मोदी के Gen-Z को सोशल मीडिया पर किये गए असभ्य भाषा से दूर रहने के आह्वान का असर आज साहिबाबाद में उस समय देखने को मिला जब योगी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा के कार्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के Gen-Z का सैलाब उमड़ पड़ा。 युवाओं की ऊर्जा और राम व शिव भक्ति से ओतप्रोत भजन बीट्स से सारा वातावरण सराबोर हो गया। Gen-Z की इस एनर्जी और भक्तिमयता देख मंत्री सुनील कुमार शर्मा भी खुद को उन भजन बीट्स पर थिरकने से न रोक पाए। ऐसे ऊर्जावान श्रोताओं को मंत्री सुनील शर्मा ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 1990 और 1992 के किस्से तो सुनाए ही, साथ ही सम्राट विक्रमादित्य द्वारा राम मंदिर निर्माण की कथा भी सुनाई जिसे युवाओं से बड़े चाव से सुना। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने जंतर मंतर आंदोलन का भी जिक्र करते हुए Gen-Z से ये अपील की कि जिस तरह की भाषा का उपयोग आंदोलन के दौरान किया गया वो हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है और हर युवा इस तरह की भाषा का कभी प्रयोग न करने का प्रण लें।
0
0
Report

नितेश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर डीडवाना में रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह

Didwana, Rajasthan:डीडवाना के नितेश त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों एवं मित्रों के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वर्गीय नितेश त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित परिजनों, मित्रों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग व यादों को साझा किया। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। परिजनों और दोस्तों के साथ-साथ कई युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राजकीय बांगड़ अस्पताल की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुशल व्यवस्था के बीच कुल 101 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। आयोजकों और परिजनों ने बताया कि नितेश त्रिपाठी की स्मृति में सामाजिक सरोकार का यह कार्य आयोजित किया गया है, ताकि संग्रहित रक्त से किसी जरूरतमंद और गंभीर मरीज का जीवन बचाया जा सके। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्साकर्मियों तथा बांगड अस्पताल ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला: किसान यूनियन का नगर निगम दफ्तर घेराव, अवैध कब्जों के खिलाफ तात्कालिक कार्रवाई मांग

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਬਾਗੀ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ ਚਿਤਾਵਨੀ – ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਹਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਹਟਦਾ, ਸੰਘਰਸ਼ ਰਹੇਗਾ ਜਾਰੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ, 3 ਅਗਸਤ: ਪਵਿੱਤਰ ਨਗਰੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਪੰਜਾਬ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਬਾਗੀ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਅਸਫਲ ਰਹੇ ਹਨ。 ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ, ਗਲੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਕੀਤੇ ਸਾਰੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਤੁਰੰਤ ਹਟਾਏ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਸਾਰੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਨਹੀਂ ਹਟਾਏ ਜਾਂਦੇ, ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਅਣਦੇਖਿਆ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਫਿਲਹਾਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਜਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰਕ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ।
0
0
Report

जलकल में OTS योजना

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: 15 अगस्त से जलकल विभाग की ओटीएस स्कीम लागू, डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ कानपुर में बकाया जलकर और सीवर कर के भुगतान को लेकर जलकल विभाग 15 अगस्त से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम शुरू करने जा रहा है। इस योजना से शहर के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि ओटीएस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को वॉटर टैक्स, सीवर टैक्स तथा इन पर लगने वाले सरचार्ज और अन्य शुल्कों में राहत दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ विभाग के राजस्व में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे इसकी जानकारी शहर के प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंच सके। इसके लिए नगर निगम के सभी पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी योजना की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जलकल विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस ओटीएस स्कीम का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निस्तारण करें और विभाग के राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी हो। बाईट :- आनंद त्रिपाठी (जीएम जलकर )
0
0
Report

पावटा क्षेत्र में निजी स्कूल बस नहर में गिरी; चालक-परिचालक सुरक्षित बाहर निकले

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन...KOTPUTLI.... इंट्रो:-- पावटा(कोटपूतली-बहरोड़)......पावटा क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसा बस को वापस घुमाते समय हुआ। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई छात्र-छात्राये सवार नहीं थे जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस को मोड़ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से बस सीधे नहर में उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे के दौरान बस में केवल चालक और परिचालक मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन बस को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही हादसा स्कूल समय में होता और बस में बच्चे सवार होते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। ग्रामीणों ने स्कूल बसों के संचालन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने, चालकों को विशेष प्रशिक्षण देने तथा संकरी एवं जोखिम वाले स्थानों पर बस मोड़ने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

सीकर के शराब ठेके के गेट में करंट से मौत, परिवार मुआवजे की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के राजश्री सिनेमा के सामने स्थित शराब ठेके पर दर्दनाक हादसा\n\nशराब ठेके के लोहे के गेट के हाथ लगाने पर बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत \n\nबिजली का करंट लगने से करीब 43 वर्षीय मंसूर सैयद की मौके पर ही हुई मौत\n\nघटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस करंट लगने वाले व्यक्ति को पहुंचाया एसके अस्पताल \n\nएसके अस्पताल की मोर्चरी पर सैकड़ो की संख्या में जुटे परिजन व स्थानीय लोग\n\nपरिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की उठाई मांग\n\nपुलिस ने शव को रखवाया एसके अस्पताल की मोर्चरी, पुलिस कर रही है मामले की जांच।\n\nसीकर शहर के राजश्री सिनेमा के सामने स्थित शराब ठेके पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठेके के लोहे के गेट में करंट दौड़ने से उसके संपर्क में आए करीब 43 वर्षीय मंसूर सैयद की मौके पर ही मौत हो गई।\nप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंसूर सैयद ने जैसे ही शराब ठेके के लोहे के गेट को हाथ लगाया, वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें तत्काल एसके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।\nघटना की सूचना मिलते ही एसके अस्पताल की मोर्चरी पर परिजन और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।\nसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब ठेके के लोहे के गेट में करंट कैसे आया और हादसे के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उदयपुर: अस्पताल निरीक्षण में कमियाँ, सचिव भाले नाराज, लाइटें बन्द और व्यवस्था अस्त-व्यस्त

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर पशु पालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास एस भाले उदयपुर प्रवास पर, चेतक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का किया निरक्षण, चिकित्साालय निरीक्षण में कई कमियां आई सामने, ऑपरेशन थिएटर को देख नाराज हुए सचिव भाले, ऑपरेशन थिएटर की लाइट्स मिली बन्द,अन्य व्यवस्था भी थी अस्त व्यस्त, जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई लताड़, अधिकारी नही दे पाए सचिव भाले के कुछ सवालों के जवाब झांकने लगे बगले, व्यवस्था को दुरस्त करने के दिए निर्देश, अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश जैन, डॉ लज्जाराम मीणा और डॉ विजय माने सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी घमासान, पठानिया ने कांग्रेस पर निशाना

Nurpur, Himachal Pradesh:मातृ-शिशु अस्पताल पर फिर गरमाई सियासत, राकेश पठानिया ने कांग्रेस को घेरा बोले— चार साल तक अस्पताल पर लटका रहा ताला, अब चुनाव से पहले जनता को दिए जा रहे नए वादे नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल की घोषणा तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने मेरी मांग पर की थी। अस्पताल की स्वीकृति, निर्माण और इसके लिए किए गए प्रयासों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। मैं पूर्व विधायक अजय महाजन से पूछना चाहता हूँ कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस अस्पताल के लिए क्या किया। जब कांग्रेस की सरकार थी और अस्पताल में लगी मशीनरी तक यहां से हटाई जा रही थी, तब वे कहां थे? जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए। नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल पर चार वर्षों तक ताला लगा रहने के आरोप उन्होंने लगाए हैं। अब चुनाव नजदीक आते ही दो महीने में अस्पताल शुरू करने की बातें की जा रही हैं, जबकि जनता पिछले चार वर्षों का हिसाब मांग रही है। भाजपा नूरपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। आज चुनाव नजदीक आते ही कहा जा रहा है कि दो महीने में अस्पताल शुरू कर देंगे। अगर ऐसा था तो पिछले चार वर्षों में यह काम क्यों नहीं हुआ? जनता सब देख रही है और जानना चाहती है कि तैयार अस्पताल को इतने लंबे समय तक बंद क्यों रखा गया। कांग्रेस को पहले अपने चार साल का हिसाब देना चाहिए, उसके बाद नए वादे करने चाहिए। नूरपुर का मातृ-शिशु अस्पताल एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गया है। पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने पूर्व विधायक अजय महाजन और कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। health सुविधाओं से जुड़ा यह मुद्दा आने वाले समय में कितना राजनीतिक रंग लेता है, यह देखा जाएगा।
0
0
Report

SC-न्यायिक सेवा कमीशन पर सवाल के बीच जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक पारित आज़ाद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित होने पर कहा, "उच्चतम न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 जो अभी लोकसभा में पारित हुआ, मैं उस पर अपनी बात रखना चाहता था। हालांकि विपक्ष नारेबाजी कर रहा है लेकिन जो लोग अपनी बातें रखना चाहते हैं, उन्हें उनकी बातों को रखने देना चाहिए था। इसमें जो बदलाव हो रहे हैं, आप (सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या)33 से बढ़ाकर 37 कर रहे हैं, सही है लेकिन मेरा सवाल कानून मंत्री से ये था कि उन्होंने बहुत समय पहले अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (AIJS) कमीशन की बात की थी। SC-ST, OBC के जजों को उच्च न्यायिक सेवा में जगह मिलेगी या नहीं?...सवाल पूछने थे लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में बिल पास करवा दिया, ये ठीक नहीं है...
0
0
Report

आजसू ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया,जेपीएससी-जेएसएससी घोटालों पर सरकार पर निशाना

Ranchi, Jharkhand:आजसू पार्टी ने लॉन्च किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया अभियान का शुभारंभ डिजिटल माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ने पर दिया जा रहा है जोर जेपीएससी और जेएसएससी में हो रही अनियमितताओं लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना राज्य की सभी पंचायतों तक आजसू करेगा संगठन का विस्तार जेपीएससी और जेएसएससी पूरी तरह कटघरे में हैं.....आजसू छात्र-युवा आंदोलन को हर स्तर पर आजसू का समर्थन संसाधनों के बाद अब पदों और नौकरी की भी बिक्री हो रही है....सुदेश महतो सीआईडी का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं क्या अब तक किस बड़े मामले का निष्पादन किया?सरकार पर सवाल अगर सरकार आगे नहीं बढ़ना चाहती, तो जांच सीआईडी को सौंप देती है सबसे पहले जिम्मेदार पदाधिकारियों को हटाकर नई टीम बनाई जाए जेपीएससी घोटाला किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरे नेटवर्क की संलिप्तता है जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए छात्र आंदोलनों कर रहे हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है युवा और छात्रों की स्थिति चिंताजनक, सरकार जवाब दे आने वाले दिनों में हर स्तर पर आंदोलन तेज करेगा आजसू अगर जरूरत पड़ी तो अलग से भी बनाया जाएगा दबाव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top