244235
गजरौला में गणपति विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला में सोमवार दोपहर श्री हनुमान मंदिर से भगवान गणपति की प्रतिमा को गंगा धाम तिगरी विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस मौके पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए और गुलाल उड़ाते चल रहे थे। भक्तों ने "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में बारिश से जलभराव, शंकर मार्केट के पास CP की तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:Near Shankar market, CP की तस्वीरें दिल्ली में बारिश की वजह से जलभराव की तस्वीरें0
0
Report
गांव में सनसनी: लाठी-तेज़ धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:घटना के बाद गांव में सनसनी आपसी किसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला लाठी डंडो और तेज़ धारदार हथियार से मारकर की गई हत्या सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, शव को लिया कब्जे में, पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी मृतक टाइल मिस्त्री का करता था काम0
0
Report
बस्ती में पति ने ईंट से पत्नी की हत्या कर दी, गांव में सनसनी
Basti, Uttar Pradesh:जिस रिश्ते में जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उसी रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया। बस्ती में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आपा खो दिया और ईंट से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि पति फूलचंद राजभर ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी किरण पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है。 तस्वीरें बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव की हैं, जहां रविवार देर रात फूलचंद राजभर और उसकी पत्नी किरण के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोप है कि फूलचंद ने घर के बाहर रखी ईंट उठाकर पत्नी किरण पर हमला कर दिया। हमले में किरण गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात गांव में हुई इस हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को Arrest करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई है।0
0
Report
Advertisement
यूपी कैबिनेट 19 प्रस्तावों पर मुहर, रोजगार, उद्योग और सड़क परियोजनाओं पर गति
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ。 यूपी कैबिनेट बैठक में 15 से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे यूपी कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में रोजगार, औद्योगिक विकास, पुलिस, परिवहन, पर्यटन और जनसेवा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी किया। एजेंडे में करीब 19 प्रस्ताव हैं。 जन सेवा केंद्र 4.0 की नई नियमावली और संचालन योजना को मंजूरी。 सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर。 मृतक आश्रित कोटे में सिपाही भर्ती से शारीरिक दक्षता परीक्षा हटाने का प्रस्ताव。 अभिभावकों को वसीयत बदलने के लिए अधिकरण में 60 दिन के भीतर दावा पेश करने की सुविधा。 परिवहन विभाग के बेड़े में 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का प्रस्ताव。 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सुल्तानपुर में 27,225.33 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर की स्थापना。 झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी。 गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाने का प्रस्ताव。 यूपी पुलिस की जिला इकाइयों के लिए 1,323 नए वाहन खरीदे जाएंगे。 निजी अस्पतालों में निवेश बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता नीति को मंजूरी。 पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली में संशोधन。 सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा नियमावली में द्वितीय संशोधन。 औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत निवेश प्रस्तावों को मंजूर。 फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई), विदेशी पूंजी निवेश (एफसीआई), फॉर्च्यून ग्लोबल 500 एवं फॉर्च्यून निवेश का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है。 मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी。 साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों और शिक्षा प्रेरकों की बकाया देनदारी के भुगतान को मंजूरी दी जाएगी। मैनपुरी में समान पक्षी विहार के पास पर्यटन विकास के लिए 6 हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरण。 इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट मैनेजर्स सेंट्रलाइज्ड सर्विस रूल्स-2026 को मंजूरी。 कुल मिलाकर करीब 19 से अधिक प्रस्तावों पर कैबिनेट में फैसला होने की संभावना।0
0
Report
बक्सर में गंगा के जलस्तर में गिरावट, राहत के बीच खतरे की निगरानी जारी
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ते हुए 59.59 मीटर तक पहुंच गया था, जो चेतावनी स्तर को पार कर गया था। हालांकि अब जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह 5 बजे तक गंगा का जलस्तर घटकर 59.25 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में लगातार कमी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि बाढ़ का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। जलस्तर घटने के बाद नदी के किनारे कटाव का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगराणी कर रहा है। प्रशासन की टीमें नदी के किनारे और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: बदमाश सुल्तान-जोगिंदर घायल, 3 गिरफ्तार, 9 कुंटल ट्रांसफॉर्मर माल बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश सुल्तान और जोगिंदर घायल, पैर में गोली लगने से लंगड़े हुए दोनों घायल बदमाश, जंगलों में कांबिंग के दौरान 3 अन्य बदमाश गिरफ्तार, बदमाश सुल्तान पर पांच जनपदों में 42 मुकदमे है दर्ज, बदमाशो ने हाथ जोड़कर कान पकड़ कर मांगी माफी, बदमाश बोले इस बार छोड़ दो आगे नहीं करेंगे घटना, बदमाशों से 2 तमंचे कारतूस 3 चाकू गाड़ी मिली, बदमाशों से ट्रांसफार्मर चोरी का 9 कुंटल माल मिला, ट्रांसफॉर्म चोरी की वारदात में वांछित थे बदमाश, बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, शाहपुर थाना इलाके के निरमाना मार्ग पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में 36,580 किलो असुरक्षित भुना चना अदालत के आदेश पर नष्ट
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कानपुर में 36,580 किलो असुरक्षित भुना चना नष्ट न्यायालय के आदेश पर 36,580 किलो असुरक्षित भुना चना कराया गया नष्ट。 औरामिन डाई की मौजूदगी के चलते खाद्य विभाग ने भुना चना घोषित किया था असुरक्षित。 33.48 लाख रुपये आंकी गई थी भुने चने की कीमत。 17 दिसंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने चना किया था सीज。 भौंती डंपिंग यार्ड में पर्यावरण अनुकूल तरीके से कराया गया विनष्टीकरण。0
0
Report
अमरावती के नौ जलाशयों में सिर्फ 57.92% पानी बचा, अल नीनो ने बढ़ाई चिंता
Amravati, Maharashtra:अमरावती विभागातील ९ मोठ्या प्रकल्पांत केवळ ५७.९२% पाणीसाठा; अल निनोच्या सावटामुळे वाढली चिंता अमरावती विभागातील ९ मोठ्या प्रकल्पांमध्ये केवळ ५७.९२ टक्के उपयुक्त पाणीसाठा शिल्लक आहे. गेल्या वर्षी या मोठ्या प्रकल्पांमध्ये ८५.४६% इतका मुबलक पाणीसाठा उपलब्ध होता म्हणजेच यंदा पाणीसाठ्यात तब्बल २७ टक्के झाली आहे. उर्ध्व वर्धा (अमरावती) ५६.७४ टक्के..पाणीसाठा (गेल्या वर्षी ८५.४६%) खडकपूर्णा (बुलडाणी): अवघा ११.३२% पाणीसाठा (गेल्या वर्षी ८२.०८%) काटेपूर्णा (अकोला): २५.१४% पाणीसाठा (गेल्या वर्षी ८८.४०%) बेंबळा (यवतमाळ) ६२.०९% पाण्यासाठी (गेल्यावर्षी ४६.५२ टक्के..) अरुणावती (यवतमाळ) ६०.०४ टक्के पाण्यासाठी (गेल्यावर्षी ७३.४२ टक्के..)0
0
Report
हाईवे संकेतकों में गांवों के नाम गलत, राहगीर भटकने लगे
Moradabad, Uttar Pradesh:हाईवे पर लगे संकेतकों पर गांवों के नाम गलत, भटक रहे राहगीर हाईवे पर कई गांवों के नाम गलत लिखे गए जबकि कई गांवों के सामने अभी तक संकेतक लगाए ही नहीं लगे। इससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को गांवों की सही दिशा और स्थान की जानकारी हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हैदरपुर में संकेतक पर हादरपुर लिखा गया, पीली चौकी के पास अलावलपुर का संकेतक लगा हुआ है। जीवनपुर के संकेतक पर जीवनपुरी, नसीरी के सामने नासीरी और पेदा के सामने पेड्डा लिखा गया। गांवों के नाम में इस तरह की गलतियां होने से राहगीरों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। खासकर पहली बार हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक गलत संकेतक के कारण अपने गंतव्य से भटक सकते हैं। इसके अलावा हाईवे पर कई गांवों के सामने संकेतक लगाए ही नहीं गए हैं। इनमें गड़ाना, बाकपुर, दरगोपुर नंगली, सिकैड़ा, पमडावली आदि गांव शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर संकेतक वाहन चालकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में गांवों के नाम और दिशा की सही जानकारी देने वाले संकेतक स्पष्ट और सही तरीके से लगाए जाने चाहिए。 ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र कुमार व ग्रामीण अंकुल कुमार और राहगीरों ने एन एच आई विभाग से हाईवे पर लगाए गए सभी संकेतकों को सही कराने की मांग की है। साथ ही जिन स्थानों पर संकेतक नहीं लगाए गए हैं वहां लगाए जाने की मांग की है। नेशनल हाईवे के SDO आशीष शर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया है कि जिन संकेतकों पर गांवों के नाम गलत लिखे हैं वह नाम सही कर दिए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर दुर्घटना: एक डॉक्टर की मौत, दो घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीती देर रात नगर कोतवाली के दरियापुर ओवरब्रिज के रेलिंग से एक कार टकरा गई जिसमें तीन डॉक्टरों में से एक की मौत हो गई जबकि_two को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रात लगभग 1 बजे डॉक्टर अख्तर अपने दो अन्य साथी डॉक्टर इरशाद और शैलेन्द्र के साथ पयागीपुर की तरफ से शहर की ओर आ रहे थे कि पीछे एक ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में उनकी कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। पुलिस और लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अख्तर को मृत घोषित कर दिया गया वहीं अन्य दो को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
रोहतक जेल से 21 दिन पैरोल पर निकला युवक सिरसा आश्रम के लिए रवाना
Rohtak, Haryana:रोहतक सुनारिया जेल से 21 दिन की पैरोल ले कर बाहर निकले रोहतक जेल से सिरसा आश्रम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना0
0
Report
भोपाल रेलवे स्टेशन बारिश से प्लेटफॉर्म-4 से 6 में पानी भर, यात्रियों को परेशानी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में तेज बारिश का असर भोपाल रेलवे स्टेशन पर झरनों की तरह गिर रहा पानी प्लेटफार्म नंबर 4,5,6 पर भरा पानी कई यात्रियों को हुए परेशान0
0
Report
Advertisement
खरगोन के सनावद रोड पर हैंडलूम दुकान में भीषण आग, तीन दमकल पहुँचीं
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के सनावद रोड पर हैंडलूम एवं पेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा। आग बुझाने के नगरपालिका की दमकल तीन दमकल पहुंची। दो दमकलों में तकनीकी समस्या से आग बुझाने का काम नहीं हो पा रहा था तब तक आग पर काबू नहीं हो पाया। उपस्थित लोगों ने नाराजगी जताई। जेसीबी मशीन से दुकान की शटर तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास खरगोन के सनावद रोड की घटना।0
0
Report
कोलकाता: अभिनेता सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ कारपेंटर से मारपीट के आरोप दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता - कारपेंटर को पीटने का आरोप, अभिनेता और तृणमूल के नेता सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ बेहाला थाने में शिकायत अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस नेता सोहम चक्रवर्ती पर एक कारपेंटर को पीटने, धमकी देने और मोबाइल फोन छीन लेने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर राज कपूर शर्मा नाम के एक कारपेंटर ने बेहाला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता राज कपूर शर्मा का दावा है कि उन्हें सोहम चक्रवर्ती के फ्लैट में लकड़ी के फर्नीचर का काम करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। काम के लिए उन्हें 30 हजार रुपये एडवांस दिया गया था। इसके बाद जब काम लगभग खत्म हो गया तो उन्होंने बाकी की मजदूरी मांगनी शुरू की। लेकिन आरोप है कि उन्हें बार-बार 'आज देंगे, कल देंगे' कहकर टाल रहे थे। आरोप है कि कल सोहम चक्रवर्ती के घर के एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें फोन करके मिलने के लिए कहा। इसके बाद आज वह अभिनेता के घर गए। वहां उन्हें काफी देर तक बैठाकर रखने के बाद जब उन्होंने बकाया 79,000 रुपये मांगे तो उन्हें कहा गया कि पैसे नहीं दिए जाएंगे। इसके बाद ही उनके साथ मारपीट की गई, ऐसा कारपेंटर ने आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, ऐसा आरोप है। घटना के बाद राज कपूर शर्मा बेहाला थाने गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले भी एक रेस्टोरेंट में मारपीट की घटना में सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप लगा था। अब फिर से मारपीट का आरोप लगा है।0
0
Report
सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर नाथ मंदिर में गंगा आरती, भक्तों का उत्साह
Madanpur, Bihar:सावन की आखिरी सोमवारी की संध्या पर कोसी के काशी कहे जाने वाले बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर के शिवगंगा तट पर भव्य भाव गंगा आरती का आयोजन किया गया।सावन के पावन महीने में हर सोमवारी की तरह इस सोमवार को भी शिवगंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।शंख-नाद, ढोल-मृदंग और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच पुजारियों ने मां गंगा और बाबा सिंहेश्वर नाथ की भव्य आरती की। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। ऐसा दृश्य था मानो कोसी में सच में काशी उतर आई हो।स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि सिंहेश्वर धाम कोसी का काशी है और यहां सावन में गंगा आरती का विशेष महत्व है।इस भव्य आरती में सिंहेश्वर के अलावा मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे।आरती के बाद गंगा में दीपदान किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। बाइट : निखिल दास उर्फ महात्मा सागर कुमार0
0
Report
Advertisement
