icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बancoswara में कुत्ते के हमले से 10 साल का बच्चा गंभीर घायल

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में कुत्ते के हमले में 10 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे के गाल को बुरी तरह नोंचकर फाड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और कुत्ते से उसे बचाया। हमले में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकरी के अनुसार बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा संभल नहीं पाया। कुत्ते ने उसके चेहरे को निशाना बनाया और गाल को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को उपचार के लिए ले गए। इस घटना ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी, किसानों को राहत देने की योजना

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - [हटाया] एंकर - रबी की फसल और किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए आज संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने माही और जल संसाधन विभाग के अधिकारी और किसानों के साथ मीटिंग हुई, किसानों से बातचीत करने के बाद किसान को राहत प्रदान करने के लिए और किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई,इस दौरान जिले के लाखों किसानों की 90 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने को लेकर सफल वार्तालाप हुई, इस दौरान संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से चर्चा करते हुए माही विभाग के अधिकारियों को आगामी 11 तारीख को नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश दिए, गेहूं और चने की फसल को लेकर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने को लेकर माही विभाग के अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की है पहले चरण में आगामी 11 तारीख को किसानों के खेत और टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा ताकि किसान अपनी खेती समय पर कर सके, माही विभाग के अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर पानी दिया जाएगा। साथ ही किसानों से अपील भी की है कि किसान कम पानी में होने वाली फसल करे क्यूकि इस बार बारिश कम है
0
0
Report
Advertisement

शेखावत की जयंती पर जोधपुर श्रद्धांजलि, पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का भरोसा

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अर्पित किए पुष्प, पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत का भी जताया भरोसा जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की 103वीं जयंती पर शुक्रवार को जोधपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रातानाडा पेट्रोल पंप के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भैरों सिंह शेखावत के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, प्रशासनिक कुशलता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उनके प्रयासों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अंत्योदय, काम के बदले अनाज और पंचायतीराज व्यवस्था से जुड़े उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत अपने आप में एक राजनीतिक संस्था थे। राजस्थान के छोटे से गांव खाचरियावास से देश के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, परिश्रम और राजनीतिक दूरदर्शिता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर पहुंचने के बावजूद शेखावत का आमजन से जुड़ाव बना रहा। गांवों और ढाणियों तक लोगों से उनका सीधा संवाद उनकी राजनीति की सबसे बड़ी विशेषता थी। शेखावत ने उनके अंत्योदय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयासों ने राजस्थान की राजनीति को नई दिशा दी। वहीं, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और मुद्दों पर आधारित राजनीति को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव आज भी प्रेरणा देते हैं। पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा भैरों सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर भी भाजपा की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के दौरान सामने आया रुझान भाजपा के लिए उत्साहजनक है और पार्टी को उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनता का समर्थन मिलेगा। शेखावत ने कहा कि राजस्थान में 70 प्रतिशत से अधिक निकायों में भाजपा को समर्थन मिला है। पश्चिमी राजस्थान में 41 में से 36 निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय चुनावों में मिली सफलता पंचायतीराज चुनाव में भी दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि ग्रामीण मतदाता विकास, जनकल्याण और सुशासन के मुद्दों पर पार्टी का समर्थन करेंगे। पंचायतीराज चुनाव के परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भैरों सिंह शेखावत के आदर्शों को अपनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बाइट: गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री बाइट: जोगाराम पटेल केबिनेट मंत्री
0
0
Report

जालंधर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

RGRaju GuptaJust now
Jalandhar, Punjab:जालंधर: ओवर स्पीड कार पेड़ से टकराती, युवक की मौत, दोस्त घायल जालंधर: शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलसीयां के निकट तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण एक युक्क की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक कार के अंदर फंस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ऐदलपुर (शाहकोट) और उसका दोस्त राजनप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव रामे (शाहकोट) सफेद रंग की कार पर शाहकोट से नकोदर जा रहे थे। मलसीयां से आगे वह कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पेड़ से जा टकराई। मलसीयां पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी कुलविंदर सिंह व बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने राहगीरों और ट्रैक्टर की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को खींचकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें नकोदर रेफर कर दिया गया। नकोदर में डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया गया। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर स्टेडियम में महिला अंडर-19 चैलेंजर कप से युवाओं में ड्रग्स विरुद्ध संदेश

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर के मुंबई बनाम हिमाचल के रणजी मैच के successful आयोजन के बाद 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बीसीसीआई द्वारा आयोजित विमेन अंडर-19 चैलेंजर कप का होगा आयोजन, इंडिया-ABCD के बीच खेले जाएंगे छह मैच तो 5 नवंबर को फाइनल मैच का भी होगा अयोजन, बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। अब 30 अक्टूबर से विमेन अंडर-19 चैलेंजर कप का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मेजबानी बीसीसीआई द्वारा की जाएगी। वहीं इस चैलेंजर कप के दौरान बिलासपुर क्रिकेट स्टेडियम में 30 अक्टूबर, 1 नवंबर व 3 नवंबर को दो-दो मैच खेले जाएंगे जबकि 5 नवंबर को फाइनल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रस्तर की इस प्रतियोगिता का बिलासपुर में आयोजन होने से बिलासपुर क्रिकेट संघ काफी उत्साहित है और अपनी तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम भी 'SAY NO TO DRUGS' रहेगा, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।
0
0
Report

दरोगा पुत्र हत्याकांड के बाद गया पुलिस: हाफ एनकाउंटर में दो आरोपी घायल

Gaya, Bihar:Story:- दरोगा पुत्र हत्याकांड में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधियों का किया हाफ एनकांउटर, हाफ एनकांउटर में घायल अपराधी को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, हत्याकांड मामले में कुल चार अपराधियों की हो चुकी है गिरफ्तारी। Description:- गयाजी में दरोगा के बेटे रानू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिक्षा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी श्याम बिहारी और गौरव उर्फ कला का हाफ एनकाउंटर किया है। हाफ एनकाउंटर में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जँहा उनका इलाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराया जा रहा है। 19 अक्टूबर की रात सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव में हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी आए हुए है। इस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम दलबल के साथ सूचना स्थल पर पहुँची। पुलिस को आते देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसके जबाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग किया और भाग रहे अपराधियों को पैर में गोली मारकर कर घायल कर दिया। घायल आरोपियों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ कला के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद दरोगा पुत्र हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है। दरोगा के बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव था। अब मुठभेड़ में दो आरोपियों के घायल होने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। पुलिस वारदात में शामिल लोगों की भूमिका, हत्या के पीछे के कारण और संभावित साजिश की कड़ियों की पड़ताल कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में मौन जुलूस: जानलेवा हमले के विरोध में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - मौन जुलूस के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग। खूँटी में विगत तीन दिन पहले फादर बैनेदिक बारला पर हुए जानलेवा हमले विरोध में आज खूँटी जिले के ईसाई समुदाय के द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों महिला पुरुष शामिल हुए। खूँटी के कचहरी मैदान से शुरू हुआ जुलूस में लोगों ने हाथों में स्लोगन पट्टा लिए शांति का संदेश दिया और अपराध करनेवाले लोगों को अविलम्ब गिरफ्तार करने के लिए संदेश दिया। यह मौन जुलूस चाईबासा रोड से होकर भगतसिंह चौक पहुँचा जहाँ से तोरपा रोड होकर लोयला ग्राउंड में एकत्रित होकर शांति का संदेश दिया और फादर बैनेदिक बारला के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
0
0
Report

लखनऊ: मिशन कर्मयोगी के तहत सीएम योगी ने किया ‘साधना शृंखला’ का शुभारंभ

Rajan SinghRajan SinghFollow10m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन कर्मयोगी के तहत ‘साधना शृंखला’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की संभावनाओं, संसाधनों और प्रदेश के विकास को लेकर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा का प्रदेश है। यहां उपजाऊ भूमि, प्रचुर जल संसाधन और देश की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति मौजूद है। इसके बावजूद लंबे समय तक उत्तर प्रदेश विपन्नता का सामना करता रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब प्रदेश अपनी पहचान छिपाने और पहचान के लिए मोहताज होने को मजबूर था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपार संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलने के लिए क्षमता निर्माण बेहद जरूरी था। सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में प्रदेश की संभावनाओं का सही उपयोग नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि उत्सवपूर्ण उत्तर प्रदेश को उपद्रवग्रस्त राज्य के रूप में स्थापित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी के तहत क्षमता निर्माण और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने की दिशा में ‘साधना शृंखला’ की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया। बाइट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में बिजली कटौती पर भारी विरोध, विधायक कार्यालय के बाहर धरना

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बिजली संकट पर भड़के लोग, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बल्लभगढ़ में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक कार्यालय की बिजली सप्लाई की जांच कराने की मांग फरीदाबाद। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह बल्लभगढ़ में स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली नहीं होने से घरों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। लोगों का आरोप है कि आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, ऐसे में उन्हें यह भी जानना है कि जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में बिजली की आपूर्ति हो रही है या नहीं。 मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक वे विधायक के कार्यालय के अंदर जाकर बिजली आपूर्ति की स्थिति नहीं देख लेते, तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे。 वहीं, रात से ही फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों में बिजली संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आम लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट की जाए और आम जनता को जल्द राहत दिलाई जाए। विधायक कार्यालय में बिजली की वास्तविक स्थिति और प्रदर्शन को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है。
0
0
Report

हरियाणा बिजली हड़ताल पर सरकार-कर्मचारियों की खींचतान बढ़ी, आम जनता परेशान

Ambala, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है। बिजली कर्मचारी कामकाज ठप कर धरने पर बैठे हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंबाला में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और कई इलाकों में बिजली संकट के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बिजली कर्मचारियों को दूसरे विभागों के कर्मचारियों का समर्थन भी मिलने लगा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस को रद्द करने की मांग की है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि सरकार लाइसेंस रद्द कर दे तो उन्हें किसी बैठक की जरूरत नहीं है, वे तुरंत काम पर लौट आएंगे। हरियाणा में बिजली संकट के बीच सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर डटे हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है, वहीं अंबाला में भी बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। अंबाला के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बिजली की किल्लत से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। एक तरफ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी हैं, तो दूसरी तरफ बिजली संकट से जूझ रही आम जनता। ऐसे में सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही इस खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, अंबाला में धरने के दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का विरोध निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस को लेकर है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। अब इस आंदोलन को दूसरे विभागों के कर्मचारियों का समर्थन भी मिलने लगा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे हड़ताल पर नहीं हैं, बल्कि सरकार ने ही ऐसा माहौल बना दिया है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार निजी कंपनी को दिया गया लाइसेंस रद्द कर दे, तो उन्हें किसी बैठक या बातचीत की जरूरत नहीं है। वे तुरंत अपना काम शुरू कर देंगे। फिलहाल, हड़ताल का दूसरा दिन बीतने के साथ ही बिजली संकट और सरकार-कर्मचारियों के बीच गतिरोध ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top