244235
गजरौला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में रौनक
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में रौनक है और भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र और अन्य सामान की बिक्री हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसा के बराटा में PRTC बस-स्कूल वैन भिड़ंत, एक दर्जन बच्चे घायल
Bhikhi, Punjab:मानसा के बरेटा में पीआरटीसी बस और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल मानसा जिले के कस्बा बरेटा में आज एक पीआरटीसी बस और स्कूल वैन के बीच टक्कर होने से करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि करीब आधा दर्जन बच्चों को गंभीर चोटें लगने के कारण इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद स्कूल वैन की हालत को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल वैन काफी खस्ता हालत में थी और उसकी पासिंग भी नहीं थी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूली वाहनों की समय-समय पर जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। वहीं पीआरटीसी बस चालक के अनुसार वह मानसा से जाखल की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके आगे एक मोटरसाइकिल सवार मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। उसे बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से टकरा गई। फिलहाल घायल बच्चों کا अलग-अलग अस्पतालों میں इलाज जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।0
0
Report
म Mangra उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड के आदिवासी बहुल मंगरा गांव स्थित मंगरा मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित हुए करीब एक दशक बीत चुके हैं, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी विद्यालय में उच्च विद्यालय स्तर के लिए पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है। वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एकमात्र शिक्षक के भरोसे कक्षा नौवीं और दसवीं के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संचालित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी है।गौरतलब है कि मंगरा गांव मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह का पैतृक गांव भी है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय विधायक के साथ-साथ जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से शिक्षकों की कमी दूर करने की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे निजी ट्यूशन या अतिरिक्त कक्षाओं का सहारा नहीं ले सकते। ऐसे में विद्यालय में नियमित और विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता उनके लिए बेहद जरूरी है। छात्रों और अभिभावकों के अनुसार दिसंबर 2023 में सुखनी कुमारी की हाई स्कूल शिक्षिका के रूप में विद्यालय में पदस्थापना हुई थी। बताया जाता है कि उन्होंने करीब तीन महीने तक विद्यालय में कार्य किया, जिसके बाद उनकी प्रतिनियुक्ति जिला मंडल कारा में कर दी गई। इसके बाद से उच्च विद्यालय स्तर पर स्थायी शिक्षक की कमी बनी हुई है। विद्यालय में फिलहाल प्लस टू विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार को करीब एक वर्ष पूर्व प्रतिनियुक्त किया गया है। वे मूल रूप से अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं, लेकिन अन्य शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें विज्ञान, गणित सहित अन्य विषयों की पढ़ाई भी करानी पड़ रही है। विद्यालय में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत समेत कई विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता है। मंगरा स्त्रोत उच्च विद्यालय में कक्षा एक से दसवीं तक कुल 397 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 102 विद्यार्थी कक्षा नौवीं और दसवीं में अध्ययनरत हैं। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के अलावा लक्ष्मण राम और विनोद कुमार ही पदस्थापित हैं। उच्च विद्यालय स्तर पर रमेश कुमार एकमात्र प्रतिनियुक्त शिक्षक हैं। इसके बावजूद पिछले वर्ष आयोजित मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा था। वही शिक्षा विभाग डीईओ गौतम कुमार साहू ने बताया आपके माध्यम से शिक्षक की कमी की सूचना मिली है मामले की जांच के बाद शिक्षक की कमी को दूर कर दिया जाएगा।0
0
Report
रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में लाखों भक्तों की आस्था चरम पर
Sawai Madhopur, Rajasthan:गणेश जन्मोत्सव पर आयोजित सवाई माधोपुर के रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला गणेश चतुर्थी पर पूरे परवान पर रहा , बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने त्रिनेत्र गणेश के दरबार में हाजरी लगाई और अपनी व अपने परिवार की कुशलक्षेम की कामना की , लाखों श्रद्धालु गणेश दर्शनों के लिए रणथम्भौर पहुँचे । गणेश मेले में पहुंचे श्रद्धालुओ की सुरक्षा को लेकर पुलिस एंव प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबन्द रही । श्रद्धालु नाचते गाते और गणपति बाबा मोरिया के जयकारे लगाते hुवे त्रिनेत्र गणेश के दरबार मे पहुँचे । श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते hुवे जिला एंव पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है , मेला परिसर को 10 भागों में विभाजित किया गया है , मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है । श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ होने के बावजूद प्रशासन एंव मन्दिर ट्रस्ट द्वारा मन्दिर परिसर में की गई बेहतर व्यवस्था के चलते मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ एकत्रित नहीं हुई । जिसके चलते श्रद्धालुओ को आसानी से त्रिनेत्र गणेश के दर्शन हो रहे हैं । त्रिनेत्र गणेश को लेकर श्रृंगार किया गया, सुबह मंगला आरती हुई, फिर 9 बजे महा आरती और 12 बजे गणेश जन्मोत्सव मनाया गया । त्रिनेत्र गणेश को लेकर मान्यता है कि पूरे विश्व में रणथम्भौर में ही गणेश जी की ऐसी प्रतिमा विराजमान है । तीन नेत्र होने के कारण इसे त्रिनेत्र गणेश कहा जाता है और यहाँ उनकी पत्नी रिद्धि और सिद्धि भी विराजमान मानी जाती है । आस-पास के लोगो के साथ ही दूर दराज से भी श्रद्धालु वर्षभर यहाँ आना-जाना जारी रखते हैं । तीन दिवसीय मेले में इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु गणेश दर्शनों के लिए रणथम्भौर पहुंचे हैं , तथा श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है । रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, NGOs, व्यापार मंडल और भामाशाहों द्वारा निशुल्क भंडारे संचालित किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को भोजन, चाय और नाश्ता उपलब्ध कराया जा सके । रणथम्भोर सर्किल से मंदिर तक जगह-जगह व्यवस्थाएं की गई हैं और श्रद्धालुस के पहुँचने के लिए रोडवेज की बसें चलाई गई हैं । सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और अन्य जिलों से भी ड्यूटी के लिए अधिकारी आ रहे हैं । बारिश-तूफान जैसे प्रतिकूल हालात में भी मेले की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रही और मार्ग में पानी और भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में मंत्रणा सफल रही । 14 किलोमीटर तक पैदल सफर तय कर श्रद्धालु रणथम्भोर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुँच रहे हैं और मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम temples trust के सहयोग से किये गए हैं।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव 2026: मतगणना का काउंटडाउन शुरू, 9 राउंड में परिणाम आ सकते हैं
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निकाय चुनाव 2026 | मतगणना का काउंटडाउन शुरू निकाय चुनाव 2026 की मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो गया है। झिलाई रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही समय में 40 वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना शुरू होगा। रिटर्निंग अधिकारी गंभीर सिंह के नेतृत्व में मतगणना की तैयारियां पूरी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कृषि मंडी के मुख्य गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीवाईएसपी रवि प्रकाश शर्मा सहित सर्किल के थाना अधिकारियों ने संभाल रखी है। पांच टीबल पर कुल 9 राउंड में मतगणना पूरी होगी। वहीं करीब 11 बजे तक शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है।0
0
Report
बाड़मेर कांग्रेस बोर्ड को लेकर खुला खेल: जैन लौटे तो कहे-हम बोर्ड बनाएंगे
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर कांग्रेस में बोर्ड से पहले ही बगावत की पटकथा? तीन चुनावी हार के बाद अज्ञातवास में गए मेवाराम जैन लौटे तो जुबान से निकला बड़ा दावा “कुछ गलतियां रही हैं, लेकिन फिर भी हम बोर्ड बना रहे हैं.” जैन का ये बयान सिर्फ बोर्ड बनाने का दावा नहीं... कांग्रेस के भीतर चल रही खेमेबाजी का खुला संकेत भी माना जा रहा है। निकाय चुनाव में जैन अपने समर्थक पार्षद प्रत्याशियों के साथ मतदान के दिन से ही बाड़ेबंदी में डटे रहे। दूसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने भी अपने स्तर पर अलग बाड़ेबंदी संभाली。 यानी चुनाव मैदान में मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस का था... लेकिन कांग्रेस के भीतर ही दो-दो मोर्चे खुल गए! अब जैन के लौटने और बोर्ड बनाने के दावे ने सवाल खड़ा कर दिया है क्या नतीजे सिर्फ नगर पालिका का बोर्ड तय करेंगे, या बाड़मेर कांग्रेस में किसका बोर्ड चलेगा, ये भी तय होगा? क्योंकि तस्वीर साफ है बाड़मेर में बोर्ड का खेल अभी बाकी है... और कांग्रेस में असली खेल शायद अब शुरू होने वाला है!0
0
Report
पटना अदालतगंज तालाब में दोबारा मनोरंजन शुरू, पटना में पर्यटन उभरेगा
Patna, Bihar:राजधानी पटना के अदालतगंज तालाब में एक बार फिर रौनक लौटने वाली है। लंबे समय से बंद पड़ी कई मनोरंजन सुविधाओं को अब दोबारा शुरू करने की तैयारी है। तालाब और पार्क परिसर के संचालन की जिम्मेदारी अब निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। पिछले करीब एक साल से पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड खुद अदालतगंज तालाब और पार्क का संचालन कर रहा था। लेकिन पर्याप्त रखरखाव नहीं होने की वजह से बोटिंग, लेजर शो और फूड कियोस्क जैसी कई सुविधाएं बंद हो गई थीं। अब इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए बिहार की एक निजी एजेंसी का चयन किया गया है। एजेंसी के जिम्मे टिकट काउंटर, पार्किंग, बोटिंग, फूड कियोस्क और किड्स प्ले एरिया का संचालन होगा। फिर शुरू होगी पैडल बोटिंग और लेजर शो बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया के साथ ट्रम्पोलिन और जॉर्बिंग बॉल जैसी मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उम्मीद है कि इन सुविधाओं के दोबारा शुरू होने से अदालतगंज तालाब एक बार फिर पटना के लोगों के लिए मनोरंजन और घूमने-फिरने का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली घटना: तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत—जाम लगा खुलवाया गया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली :- तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत सलोन थाना क्षेत्र के धरई चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा धरई-सलोन-नरई-प्रतापगढ़ मार्ग पर क्रेन ने महिला को कुचला हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत गुस्साए लोगों ने क्रेन रोककर सड़क पर लगाया जाम बैरियर और लकड़ियां लगाकर चौराहे पर आवागमन रोका सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवाया जाम बीती देर रात की घटना सलोन कोतवाल ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा0
0
Report
अमरोहा तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हंगामा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान चले लाठी डंडे , अलग अलग स्थानों से दो शवों के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग भीड़े , चले लाठी-डंडे, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। अचानक लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में पांच लोगों के चोट लगने की बात सामने आ रही है, लाइव मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम का है। रविवार शाम करीब को दो अलग अलग स्थानों से लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो हिन्दू पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
जमशेदपुर में अवैध महुआ शराब की 330 लीटर बरामद, दो गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार की डिक्की से 330 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बागबेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार के जरिए अवैध महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से महुआ शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। बरामद शराब को सिदगोड़ा इलाके में ले जाकर सप्लाई करने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): DEVOTEES GATHER IN LARGE NUMBERS TO OFFER PRAYERS AT MOTI DUNGRI GANESH TEMPLE IN JAIPUR ON THE OCCASION OF GANESH CHATURTHI. जयपुर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।0
0
Report
हनुमगढ़ के 8 निकायों की मतगणना शुरू, 60 वार्डों के परिणाम आज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले के 8 निकायों चुनाव की मतगणना शुरू. Hanumangarh नगरपरिषद चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के भाग्य का आना रहेगा फैसला, पोलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, 10 टेबल पर 15 राउंड में हो रहा 60 वार्डो का फैसला, जिले के सभी 8 निकायों के 369 मतदान केन्द्रों के लिए लगाए गए हैं 57 टेबल0
0
Report
भागलपुर में बाढ़ से 9 लाख आबादी प्रभावित, राहत कार्य तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले में 15 प्रखंडों के 456 गांवों की कुल 9 लाख 15 हजार 781 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 73,090 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है तथा 24,812 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 123 नावों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। SDRF दियारा इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रही है। हजारों की आबादी अभी भी जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। गंगा वर्तमान में भागलपुर में 34.17 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर है। नाथनगर के दियारा इलाके में हजारों लोग छतों पर या टिन शेड के छतों पर रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वो घर छोड़ कर जाएंगे तो सामान चोरी हो जाएगा। दियारा के दर्जनों गांवों से हजारों लोग पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जा चुके हैं जो नहीं गए वह जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का घटता जलस्तर उन लोगों के लिए राहत की बात है।0
0
Report
Advertisement
मालपुरा नगरपालिका, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह में मतगणना शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर नगरपालिका मालपुरा, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह के चुनाव 2026 की कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में शुरू होगी मतगणना सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर आवागमन किया बंद डीवाईएसपी आशीष प्रजापत लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा नगरपालिका मालपुरा की पांच टेबल पर 12 राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका डिग्गी की चार टेबल पर सात राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह की चार टेबल पर पांच राउंड में होगी मतगणना0
0
Report
मकराना में मतगणना शुरू, प्रत्याशी-एजेंडा केंद्र के भीतर प्रवेश
Didwana, Rajasthan:मकराना- मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व एजेंडों की मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरिया नाडा में मतगणना शुरू।0
0
Report
तमिलनाडु के उच्ची पिल्लयार मंदिर के ड्रोन दृश्य, गणेश जी को समर्पित
Noida, Uttar Pradesh:TIRUCHIRAPPALLI (TAMIL NADU) UCCHI PILLAYAR TEMPLE IS A 7TH-CENTURY HINDU SHRINE DEDICATED TO LORD GANESHA/ DRONE VISUALS तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु: तिरुचिरापल्ली में स्थित भगवान गणेश को समर्पित 7वीं सदी के उच्छी पिल्लयार मंदिर के सुंदर ड्रोन दृश्य。0
0
Report
Advertisement
