244235
गजरौला में चोरी की घटना पर पुलिस ने शुरू की जांच
Gajraula, Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गजरौला इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पूरी जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदर परमार के बंगले के बाहर धरना जारी, राजनीति गर्माहट बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन जारी0
0
Report
मोदी के 25 वर्ष सेवा-समर्पण के अवसर पर बिहार में दीप प्रज्वलन, ‘आशीर्वाद का दीया’
Darbhanga, Bihar:पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संंकल्प पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर को शाम सात बजे बिहार के घर-घर में होगा दीप प्रज्वलन दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलन से होगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और आभार की अभिव्यक्ति है। सांसद ने आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। भाजपा के अनुसार अभियान के तहत बिहार में 2.50 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सेवा चित्र, सेवा स्मरण, सेवा ज्योति यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के माध्यम से भी अभियान का प्रचार किया जाएगा।0
0
Report
बनारसी घाट के पास मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; महिला सहित गिरफ्तार
Barh, Bihar:बाढ़ थाने की पुलिस ने बनारसी घाट के पास एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बनारसी घाट से कौशल और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से कई निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस के अलावा कट्टा बनाने का औजार भी बरामद किया गया है। वह अपने पास देसी हथियारों को स्टॉक नहीं करता था। वह ग्राहकों से ऑर्डर लेकर तुरंत कट्टों की सप्लाई कर देता था。0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में झमाझम बारिश से सड़कें दरिया, जलभराव से लोगों की परेशानी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगर में मंगलवार को दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। कई सड़कें बारिश के पानी से दरिया में तब्दील हो गईं और निचले इलाकों में पानी का भराव हो गया। खाटूश्यामजी में शाम के समय हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर गंदे पानी की नालियों का कीचड़ और गंदगी सड़कों पर आ गई जिसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी कई जगह गंदे पानी और कीचड़ से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। नगर के निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों को जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार यही स्थिति बनती है। हालांकि, बारिश से मौसम सुहावना हो गया और दिनभर की गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं बरसात होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। किसानों को उम्मीद है कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।0
0
Report
किसानों से करोड़ों की ठगी: पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बरेली क्राइम ब्रांच ने पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद निवासी कश्यप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर करीब 38 मामले दर्ज हैं। उसे मेरठ से पकड़ा गया और भोजीपुरा पुलिस को सौंपा गया है। बरेली समेत कई जिलों में होटल व फैक्टरी के नाम पर जमीन खरीद के बहाने किसानों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के सरगना पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। बरेली CrImE ब्रांच ने पन्नालाल कश्यप को मेरठ में गाजियाबाद मार्ग पर परतापुर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा। उस पर फर्जी आधार कार्ड के प्रयोग, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दो मामलों में 54 लाख की धोखाधड़ी में वह वांछित था। एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि पन्नालाल कश्यप दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। पहला मामला आठ अगस्त 2023 को साईम खान ने दर्ज कराया, इसमें 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। दूसरा मामला उसी दिन अनिल कुमार सिंह ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का दर्ज कराया। बरेली पुलिस की अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अरुण कुमार इसकी विवेचना कर रहे थे। उन्होंने सोमवार रात पन्नालाल को मेरठ से उसकी बलेनो कार समेत कब्जे में ले लिया।0
0
Report
कतर्नियाघाट में दो मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू, नागरिकों के लिए सुरक्षा संदेश
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कतर्नियाघाट क्षेत्र में दो मगरमच्छों का किया गया रेस्क्यू, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की टीम ने रिहाइशी इलाकों से दो मगरमच्छों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया है। वन विभाग की टीम को ककरहा रेंज के पैरुआ गांव में एक घर के अंदर मगरमच्छ घुसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तत्पश्चात उसे भी Biऊरवीर घाट नहर में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वहीं मिहीपुरवा नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ के भटक कर आ जाने की शिकायतें मिलने के बाद, वन विभाग द्वारा तीन दिन पूर्व एक मगरमच्छ पकड़ने के लिये पिंजरा (crocodile trapping cage) लगाया गया था। जिसमें मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया गया, जिसे बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वहीं वन विभाग की ओर से जनहित में अपील एवं सुरक्षा लिये लोगों को सचेत रहने लिये जागरूक किया जा रहा है, दरसल बाढ़ के मौसम के कारण जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अक्सर भटक कर ग्रामीण और शहरी रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। जिसके लिए वन विभाग समस्त नागरिकों से सावधानियां बरतने की अपील करता है: 1. जल निकायों से दूर रहें: बाढ़ के पानी, जलमग्न रास्तों और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। 2. सतर्कता बरतें: मवेशियों और पालतू जानवरों को पानी के स्रोतों के पास न जाने दें। 3. तत्काल सूचना दें: मगरमच्छ दिखने पर उसे छेड़ने या पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज के कोल्हुई थाने के मेन गेट पर डांस वायरल, पुलिस जांच शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज कोल्हुई थाने के मेन गेट के सामने एक लड़के का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी वiral video में आप देख सकते है कि एक लड़का कोल्हुई थाने के गेट के सामने डांस करते हुए नजर आ रहा है। युवक ने थाने के मुख्य गेट को ही रील बनाने का बैकग्राउंड बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। वीडियो कब का है और लड़का कौन है इसकी पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
अंबाला CIA-1 ने स्नेचिंग-लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में बीते दिनों स्नेचिंग और लूट की वारदातों के मामले में अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंबाला सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अंबाला शहर में पिछले दिनों स्नेचिंग और लूट की तीन वारदातें सामने आई थीं। इसके अलावा गुरुग्राम से अंबाला आए एक पुलिस कर्मचारी के साथ भी लूट की वारदात हुई थी। लगातार सामने आ रही इन वारदातों को लेकर पुलिस ने जांच तेज की। इसी कड़ी में अंबाला सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए लवदीप उर्फ लब्बू और प्रिंस नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को पटियाला, पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान लूट और स्नेचिंग की अन्य वारदातों को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ सकती है। सीआईए की टीम मोटर साइकिल से गिरकर घायल हुए आरोपी को ईलाज के लिए अंबाला शहर सिविल हस्पताल लेकर आई। जहां इलाज के बाद आरोपी को वापिस भेज दिया गया।0
0
Report
माण्डलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी ने तीन पार्षदों के नामांकन दाखिल किए
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा माण्डलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पहले नामांकन पहले दिन तीन बीजेपी महिला पार्षदों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया, नगर पालिका में चेयरमैन पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं, अध्यक्ष पद की दौड़ में वार्ड 2 की बीजेपी नव निर्वाचित पार्षद अनिता सुराणा , वार्ड 9 की पार्षद श्वेता डांगी ओर वार्ड 12 की पार्षद भारती व्यास शामिल हैं तीनों बीजेपी पार्षदों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किए, वहीं अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जुली ओस्तवाल कल अपना नामांकन भरेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में नूरा कुश्ती चल रही हैं,अब देखना होगा पार्टी किसे टिकट देती हैं, माण्डलगढ़ नगर पालिका के 20 वार्ड में 11 बीजेपी, 2 कांग्रेस व 7 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए है, अध्यक्ष पद पर फिलहाल सशंय बना हुआ है,0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में नकली पनीर और मिलावटी मिठाई पर फूड सेफ्टी का बड़ा छापा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में फूड सेफ्टी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई नकली पनीर और मिलावटी मिठाई के खिलाफ। 20 किलो दूषित मिठाई जप्त की गई। टीम ने शहर के अलग-अलग मिठाई दुकानों से पनीर और मिठाई के सैंपल जप्त किए। बालाजी स्वीट्स दुकान पर 20 किलो दूषित मिठाई जप्त कर विनष्ट किया गया तथा अन्य मिठाइयों के नमूने भी जप्त किए गए। यादव डेयरी में पनीर के सैंपल जप्त किए गए। अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शहर में नकली पनीर और मिलावटी मिठाई बेचे जाने की सूचना पहले से मिल रही थी, इसलिए आज अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी से पनीर के सैंपल और दूषित मिठाई जप्त की गई।0
0
Report
रेलवन एप पर अब 5 लोगों के लिए मासिक सीजन टिकट बुक संभव
Jaipur, Rajasthan:RailOne एप पर अब हो सकेंगी 5 बुकिंग, यात्री खुद और परिजनों के MST बना सकेंगे - अब परिवार-दोस्तों के भी सीजन टिकट बुक होंगे, एक यूजर 5 यात्रियों के लिए बुकिंग कर सकेगा - अपने टिकट की वैधता उसी दिन रहेगी, अन्य के लिए अगले दिन से MST होगा मान्य, फोटो और क्यूआर कोड से होगी जांच दैनिक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे का नया रेलवन एप काफी उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि अभी IRCTC के टिकटिंग एप के चलते इसकी लोकप्रियता कम है। लेकिन दैनिक रेल यात्रियों के लिए इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि रेल यात्रियों के लिए रेलवन एप पर सीजन टिकट बुक यानी MST रखना आसान हो गया है। इसके लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत कोई भी पंजीकृत उपयोगकर्ता सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों या अन्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम 5 MST बुक कर सकेगा। खुद के लिए बुक किए गए सीजन टिकट की वैधता भौगोलिक सत्यापन के बाद उसी दिन से शुरू हो जाएगी। वहीं किसी दूसरे व्यक्ति के लिए बुक किया गया सीजन टिकट अगले दिन से मान्य होगा। UTS टिकटिंग एक्सपर्ट विपिन सिंह के अनुसार खुद के लिए टिकट बुक करने वाले यात्री की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि दूसरे व्यक्ति के लिए टिकट बुक करने की स्थिति में संबंधित यात्री की न्यूनतम आयु 5 वर्ष निर्धारित की गई है। यात्रा के दौरान सीजन टिकट यानी MST का प्रिंट या मोबाइल में पीडीएफ कॉपी मान्य होगी। टिकट पर यात्री का फोटो और क्यूआर कोड रहेगा। टीटीई हैंडहेल्ड टर्मिनल से क्यूआर कोड स्कैन कर जांच कर सकेंगे। यानी सिर्फ बुकिंग रसीद या इनवॉइस को यात्रा टिकट नहीं माना जाएगा। वहीं क्यूआर कोड साफ और पढ़ने योग्य रखना जरूरी होगा। IRCTC एप के चलते अभी लोकप्रियता कम रेलवे प्रशासन ने रेलवन एप को टिकटिंग, सीजन टिकट और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए विकसित किया है। लेकिन इसके यूजर्स की संख्या नहीं बढ़ने की एक बड़ी वजह IRCTC के पहले से स्थापित टिकटिंग एप और वेबसाइट को माना जा रहा है। क्रिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए यात्रियों की आदत पहले से IRCTC प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है, इसलिए नया एप होने के बावजूद रेलवन को अलग यूजर बेस बनाने में समय लग रहा है। दरअसल रेलवन एप का काम लोकल और अनरिजर्व टिकटिंग, सीजन टिकट और दूसरी यात्री सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है, जबकि लंबी दूरी की रिजर्वेशन बुकिंग के लिए यात्री अभी भी बड़े पैमाने पर IRCTC के पुराने सिस्टम पर निर्भर हैं। करीब दो साल पहले लॉन्च हुए रेलवन एप के यूजर्स 1 करोड़ हैं। जबकि IRCTC के 10 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। रेलवे प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि नई सुविधाओं के जोड़े से यह एप दैनिक यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकेगा।0
0
Report
किसान-प्रशासन वार्ता फेल, 18 सितम्बर तक घड़साना तहसील प्रशासन ठप होने की चेतावनी
Sri Ganganagar, Rajasthan:ADM कार्यालय में आज किसानों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता, करीब डेढ़ घंटा चली वार्ता में किसानों की मांगो पर नहीं बनी सहमति, जिला कलेक्टर किसानों को नहीं कर पाए संतुष्ट, हालांकि क्रॉप कटिंग पूरी करने व बीमा क्लेम के लिए विशेष गिरदावरी करवाने पर बनी सहमति, IGNP हनुमानगढ़ चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी व अतिरिक्त चीफ इंजीनियर सुनील कटारिया को 18 सितंबर से पहले हटाने की मांग, किसान 4 में से 2 समूह में पानी देने व स्थाई रेगुलेशन की भी कर रहे मांग, शेष माँगो पर सहमति नहीं बनने पर किसान वार्ता बीच में छोड़कर गए, किसान बड़ी संख्या में 6 दिन से घड़साना SDM कार्यालय के सामने डाले हुए है पड़ाव, किसानों द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका, 17 सितंबर तक मांग नहीं मानी 18 सितंबर तहसील कार्यालय का प्रशासन ठप करने की चेतावनी, किसान नेता हरविन्द्र सिंह संधू ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ में युवक पर मारपीट, कनपटी पर कट्टा से हत्या की धमकी
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि रास्ते में उसे रोककर आरोपियों ने बेल्ट, लाठी-डंडों, लात-घूंसों और लोहे की रॉड से मारपीट की. कनपटी पर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी दी. गूंती निवासी तनीष कुमार पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि कर्मभूमि कॉलेज से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था. लालाराम के मकान के पास पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद सुशील पुत्र दलीप, प्रदीप पुत्र घासीराम, मोनू पुत्र दयानंद, जगत पुत्र लालचंद, नेमीचंद पुत्र लालचंद, नाहर सिंह पुत्र रोशनाल सहित 4-5 अन्य लोगों ने उसे कथित रूप से जबरन रोक लिया. इसके बाद सभी ने उसके साथ लाठी-डंडों, बेल्ट, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से मारपीट की. नाहर सिंह और सुशील ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी दी तथा घटना के बारे में किसी को बताने अथवा पुलिस में रिपोर्ट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. मारपीट के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. आसपास के लोगों और राहगीरों ने उसे संभाला तथा परिजनों को सूचना दी. पीड़ित ने 2 हजार रुपए निकालने का भी आरोप लगाया है.0
0
Report
RailOne पर 5 बुकिंग, परिवार के लिए अब सीजन टिकट संभव
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - RailOne एप पर हो सकेंगी 5 बुकिंग - अब परिवार-दोस्तों के भी सीजन टिकट बुक होंगे - एक यूजर 5 यात्रियों के लिए बुकिंग कर सकेगा - अपने टिकट की वैधता उसी दिन रहेगी - फोटो और क्यूआर कोड से होगी जांच - IRCTC एप के चलते अभी लोकप्रियता कम एंकर दैनिक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे का नया रेलवन एप काफी उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि अभी आईआरसीटीसी के टिकटिंग एप के चलते इसकी लोकप्रियता कम है। लेकिन दैनिक रेल यात्रियों के लिए इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- रेल यात्रियों के लिए रेलवन एप पर सीजन टिकट बुक यानी एमएसटी रखना आसान हो गया है। इसके लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत कोई भी पंजीकृत उपयोगकर्ता सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों या अन्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम 5 एमएसटी बुक कर सकेगा। खुद के लिए बुक किए गए सीजन टिकट की वैधता भौगोलिक सत्यापन के बाद उसी दिन से शुरू हो जाएगी। वहीं किसी दूसरे व्यक्ति के लिए बुक किया गया सीजन टिकट अगले दिन से मान्य होगा। यूटीएस टिकटिंग एक्सपर्ट विपिन सिंह के अनुसार खुद के लिए टिकट बुक करने वाले यात्री की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि दूसरे व्यक्ति के लिए टिकट बुक करने की स्थिति में संबंधित यात्री की न्यूनतम आयु 5 वर्ष निर्धारित की गई है। यात्रा के दौरान सीजन टिकट यानी एमएसटी का प्रिंट या मोबाइल में पीडीएफ कॉपी मान्य होगी। टिकट पर यात्री का फोटो और क्यूआर कोड रहेगा। टीटीई हैंडहेल्ड टर्मिनल से क्यूआर कोड स्कैन कर जांच कर सकेंगे। यानी सिर्फ बुकिंग रसीद या इनवॉइस को यात्रा टिकट नहीं माना जाएगा। वहीं क्यूआर कोड साफ और पढ़ने योग्य रखना जरूरी होगा। रेलवे प्रशासन ने रेलवन एप को टिकटिंग, सीजन टिकट और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए विकसित किया है। लेकिन इसके यूजर्स की संख्या नहीं बढ़ने की एक बड़ी वजह आईआरसीटीसी के पहले से स्थापित टिकटिंग एप और वेबसाइट को माना जा रहा है। क्रिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए यात्रियों की आदत पहले से आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है, इसलिए नया एप होने के बावजूद रेलवन को अलग यूजर बेस बनाने में समय लग रहा है। दरअसल रेलवन एप का काम लोकल और अनरिजर्व टिकटिंग, सीजन टिकट और दूसरी यात्री सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है, जबकि लंबी दूरी की रिजर्वेशन बुकिंग के लिए यात्री अभी भी बड़े पैमाने पर आईआरसीटीसी के पुराने सिस्टम पर निर्भर हैं। करीब दो साल पहले लॉन्च हुए रेलवन एप के यूजर्स 1 करोड़ हैं। जबकि आईआरसीटीसी के 10 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। रेलवे प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि नई सुविधाओं के जोड़े से यह एप दैनिक यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकेगा।0
0
Report
अजमेर नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस बनाम भाजपा में सियासी घमासान
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद अब मेयर और निगम बोर्ड को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है.. एक ओर सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने 32 पार्षदों की टीम के साथ 41 पार्षदों की टीम का ऐलान कर बोर्ड बनने का दावा किया है तो वही कांग्रेस ने अपनी 37 पार्षदों की टीम के साथ 5 निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने खेमे में होने का दावा करते हुए 21 को बोर्ड बनने का ऐलान कर दिया.. चुनावी मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर जीते कांग्रेस के पार्षदों को आज संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ दिलवाई और निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया.. कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम वर्मा ने भी शपथ ग्रहण की तो दूसरी ओर निर्दलीय कैलाश कोमल ने भी कांग्रेस के साथ हाथ बढ़ा दिया... वही तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी सोफिया खान,अजमद और रेहान ने भी कांग्रेस को समर्थन का एलान किया है... एक जाजम पर आकर निगम का चुनाव लड़ने और जीतने का दावा करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है... वहीं निर्दलीय कैलाश कोमल ने भी घर वापसी बताया तो इस मौके पर मौजूद पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस विजय जैन ने कहा कि अब संगठन में कोई असंतोष नहीं अभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक जाजम पर आ गए हैं。0
0
Report
Advertisement
