icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow12 Mar 2025, 12:55 pm

अमरोहा में अलर्ट मोड पर पुलिस: होली और जुम्मा के संयोग पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में अलर्ट मोड पर पुलिस: होली और जुम्मा के संयोग पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर. अमरोहा में इस बार होली का रंग और रमजान के जुम्मे की रौनक एक साथ पड़ने के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, और सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है. बताया जा रहा है कि प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीरटांड़ के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी ने श्रद्धांजलि दी; क्षेत्र के विकास के संकल्प

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के शहरपुरा में बुधवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा और उनकी बेटियाँ ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पति की स्मृतियों को याद कर श्वेता शर्मा भावुक हो उठीं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के बाद श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। माहौल भावुक रहा। श्वेता शर्मा ने कहा कि पीरटांड़ के लोग सोनू के परिवार के समान थे और वह क्षेत्र के विकास के लिए सजग रहेंगी। उन्होंने कहा कि सोनू ने पीरटांड़ के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगी और जनता के साथ खड़ी रहेंगी। सोनू की बेटी सृष्टि ने कहा कि उनके पिता पीरटांड़ के लोगों से गहरा जुड़ाव रखते थे; परिवार क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भागीदारी बनाएगा। मौके पर स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
0
0
Report

हेलमेट से ड्राइवर पर हमला, अजमेर बस स्टैंड में हंगामा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस के ड्राइवर को हेलमेट मार कर सर फोड़ने की घटना से हंगामा खड़ा हो गया... आरोप रहा कि होमगार्ड के एक सिपाही ने रॉन्ग साइड मोटरसाइकिल लाकर बस के सामने खड़ी कर दी... जिस पर चालक ने बस को रोक दिया और इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ... मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान ने हेलमेट से ड्राइवर के सर पर वार कर दिया ..जिससे उसके सर से खून बह निकला मामला बिगड़ता देख बड़ी संख्या में सवारिया भी नीचे उतर गई और रोड पर जाम लग गया... इसी दौरान रोडवेज के अन्य कर्मचारियों ने बस स्टैंड के बाहर लाकर बसों को खड़ा कर दिया और सड़क मार्ग को जाम कर दिया... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रोड जाम करने के आरोप में बस में सावर जैतारण के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है ... रोडवेज के घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं रोडवेज प्रबंधन ने भी आरोपी होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
0
0
Report
Advertisement

सोनिया गांधी की टिप्पणी पर घमासान, नीतीश बनाम कांग्रेस लोकतंत्र पर आरोप

Patna, Bihar:PATNA कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मुझे इस टिप्पणी पर आश्चर्य होता है। नीतीश जी सोनिया गांधी जी के सर्टिफिकेट के मोहताज़ नहीं है। उन्हें लोग प्यार से विकास पुरुष कहते हैं। उन्होंने 20 साल के शासनकाल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। INDI गठबंधन की बैठक के बाद लोकतंत्र बचाने की बात हुई। यह हास्यास्पद है कि आपातकाल के ज़रिये देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने वाली कांग्रेस पार्टी आज लोकतंत्र की बात कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में लोकतंत्र स्थापित किया है और हम विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
0
0
Report

आगर मालवा में कांग्रेस का प्रदर्शन: SIR और मतदाता सूचियों पर CEC इस्तीफे की मांग

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में SIR और मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को सड़क पर उतर आया। ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर आग बुझाने और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। वीओ- आगर के छावनी नाका स्थित अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ प्रदर्शन नारेबाजी के साथ कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में CEC के इस्तीफे, SIR और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की गई। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनविश्वास बनाए रखने की भी मांग उठाई।
0
0
Report
Advertisement

NDA पूरी तरह एकजुट, सहयोगी दल सीधे सरकार से सुझाव दें

Katihar, Bihar:एनडीए पूरी तरह एकजुट और मजबूत, सहयोगी दलों (एलजेपी) को सरकार से बातचीत कर सुझाव देना चाहिए श्रवण कुमार, मंत्री पूर्णिया से कटिहार लौटने के क्रम में बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री सरवन कुमार ने गठबंधन और एलजेपी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कहा कि सहयोगी दल बातचीत करते हुए स्थिति स्पष्ट करे । उन्होंने सहयोगी दलों के सवालों और गठबंधन में खींचतान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों को अपनी बात और सुझाव सीधे सरकार व मुख्यमंत्री के समक्ष रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सहयोगी दल के साथी हैं और सरकार को उनका समर्थन प्राप्त है। दिल्ली में भी सरकार में वे शामिल हैं और मंत्री हैं। ऐसे में उन्हें सरकार से सीधा संवाद कर जो भी सुझाव देना हो, वह देना चाहिए। गठबंधन में किसी भी प्रकार की खींचतान या दरार की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह महफूज और एकजुट है तथा आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार व मजबूत है। बाइट - श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति की जल्द घोषणा की मांग में प्रदर्शन

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीईटी उत्तीर्ण हुए शिक्षको ने आज शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक के कार्यालय का घेराव किया तो वही जमकर नारेबाजी भी की. दरअसल पूरे छत्तीसगढ़ में 41 हजार टीईटी परीक्षा में पास हुए शिक्षक है जो पदोन्नति की बांट जोह रहे है 17 सालों से टीईटी की परीक्षा पास करने के बाद इन्हें पदोन्नति नही दी गई है आपको बता दें कि पूरे प्रदेश में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या 41000 है तो वहीं अब इन शिक्षकों का कहना है की सरकार जल्द से जल्द इनका पदोन्नति क्रम तय करें अन्यथा आने वाले समय में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के द्वारा सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा. 2005 मे टीईटी पास कर चुकी शिक्षिका स्नेह लता साहू का कहना है की बेमेतरा जिले के पेंड्री में पढ़ाती है बार बार वे स्कूल छोड़ना नही चाहती वे शिक्षक है अपने कर्तव्यों का निर्वहण करना भली भांति जानते है लेकिन योग्यता होने के बाद भी यदि पदोन्नति नही हो रही है जो कि गलत है. किटीईटी संग के शिक्षक प्रयासरत है वे शिक्षा विभाग आये थे पदोन्नति की कार्यवाही कहि रुकी हुई नही है शासन से पदोन्नति के बारे में जो निर्देश प्राप्त होते हैं उसके अनुसार पदोन्नति की प्रक्रिया प्रचलन में है और समय से करवाई अभी चल रही है बीओ के माध्यम से जिलों में जानकारी आती है जिसे हम लोग संयुक्त संचालक कार्यालय में भेजते हैं जहां सबका परीक्षण होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है कार्यवाहिक कहीं रुकी हुई नहीं है सब प्रक्रिया में है और जैसे ही शासन का निर्देश आएगा उसी के अनुसार विभाग पदोन्नति का कार्य करेंगे. जगजीत सिंह धीरे (शिक्षा अधिकारी दुर्ग).
0
0
Report

दंतेवाड़ा: बचेली में 10.68 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप बरामद, दो गिरफ्तार

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - बचेली थाना क्षेत्र में 10.680 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप बरामद। पिकअप वाहन CG18S6590 में भरा मिला लोहे का स्क्रैप। हिलटॉप होटल के पास खड़ा मिला वाहन, मुखबिर की सूचना पर police ने की कार्रवाई। दस्तावेज मांगने पर आरोपी नहीं कर सके वैध दस्तावेज प्रस्तुत। लोहे के रॉड, क्रेशर रोलर, गियर बॉक्स-बेयरिंग, चैनल एंगल, नट-बोल्ट समेत अन्य स्क्रैप जब्त। मामले में पियूष मुखर्जी (35) और रघु मरकाम (22) के खिलाफ कार्रवाई। पुलिस ने 35(1)(E) BNSS और 303(2) BNS के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। बचेली क्षेत्र में कबाड़ियों पर चोरी का सामान खरीदने के संदेह में पुलिस की निगरानी जारी।
0
0
Report
Advertisement

राजेश नागर का सरस्वती नगर और जगाधरी मंडी दौरा: किसानों की समस्याओं का समाधान

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने आज सरस्वती नगर मंडी और जगाधरी अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वीओ : जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे मंत्री  राजेश नागर ने किसानों और अधिकारियों से बातचीत की। मंत्री ने बताया कि पोर्टल से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आई थीं, जिन्हें दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मंडी में पहुंच रहे किसानों की फसल की खरीद भी की जा रही है। बाइट – राजेश नागर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार “हमने किसानों से भी बात की है। सभी अधिकारी हमारे साथ हैं। जो वेरिफिकेशन का काम था, वह लगभग पूरा हो चुका है। जो थोड़ा बहुत बाकी है, उसे आज या कल तक पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी。” वीओ : मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों की बैठक लेकर मंडियों में साफ-सफाई, कैंटीन और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। सभी डीसी और डीएफएससी को मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट – मनीष कुमार, प्रधान  मंडी एसोसिएशन जगाधरी “अगर कैप की सीमा के ऊपर भी किसी किसान भाई की फसल आती है, तो मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि उस फसल को भी खरीदा जाएगा।” वीओ : वहीं, आढ़तियों की ओर से कमीशन और स्टोरेज को लेकर सामने आ रही समस्याओं पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने अधिकारियों को मंडी व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
0
0
Report

बगहा में बाढ़ राहत तेज, मंत्री ने अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Bagaha, Bihar:नेपाल में हुईं भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि औऱ पश्चिम चम्पारण जिले में आईं बाढ़ से मची हाहाकार समेत एक साथ महज़ 24 घंटे में जिले के चार बांध टूटने पर जहाँ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैरिया बथनाहा पहुँचे वहीं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने आज प्रशासन के साथ बगहा में बाढ़ समीक्षात्मक बैठक की। दरअसल आपदा में हुईं प्रशासनिक चूक औऱ जनप्रतिनिधियों द्वारा क्रेडिट लेने की शिकायत को लेकर मंत्री के तेवर तल्ख थे और सख्ती से उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री समेत कम्युनिटी किचन और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए । मंत्री नें साफ़ किया है की सरकारी व्यवस्थाओं समेत पीड़ितों की सुविधाओं में और तेजी लाई जाये नहीं तों जिम्मेवार अधिकारीयों पर दण्डात्मक कार्रवाई होंगी । वहीं मंत्री ने दावा किया है कि चंपारण तटबंध टूटने में जो भी कमी-कोताही हुई है या फिर जिन अभियंताओं द्वारा लापरवाही हुई होगी, जांच में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी । समीक्षा के दौरान बगहा सदर विधायक राम सिंह नें भी कमी कोताही हरगिज़ बर्दास्त नहीं करनें का अधिकारीयों को अल्टीमेटम दिया। मंत्री नंदकिशोर राम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दी जाएगी। वहीं, जिनके घर ढह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान शीघ्र हीं उपलब्ध कराया जाएगा । उकु़त उपाय-मुख्यमंत्री ने चंपारण तटबंध के रात में टूटने पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या तटबंध को नुकसान पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी जाँच के बाद सख्त कार्रवाई होगी । इसके अलावा, प्रभावित इलाकों में सरकारी खर्च पर कम्युनिटी किचन के जरिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई है जिसका क्रेडिट स्थानीय जनप्रतिनिधि लेने रहे हैं जो बिल्कुल ग़लत है ऐसे सरकार की छवि धूमिल करने वाले चिन्हित किये जा रहें हैं । विपक्षी नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य की पूरी जनता के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त ज़िला भी घोषित किया जाएगा । इधर बगहा एसडीएम चाँदनी कुमारी ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज घट कर सवा लाख क्यूसेक होने से जलजमाव वाले क्षेत्रों में राहत मिली है। रजवटिया स्थित टूटे बांध की मरम्मत कर आज हीं शाम तक आवागमन चालू कर दिया जाएगा और बथवरिया बांध की मरम्मत कार्य भी युद्धस्तर पर तेजी से जारी है । प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावित शहरी वार्डों समेत गांवों को चिह्नित कर कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिन इलाकों में आवागमन कठिन है, वहाँ सुखा राशन बाँटा जा रहा है। साथ ही, महामारी औऱ बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल टीमों को गठित क़र आशा कार्यकर्ताओं को अलर्ट पर रखा गया है । बता दें की सैलाब का सितम थमा जरूर है लेकिन दियारा के निचले औऱ नदी तट के इलाकों में हजारों लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं लिहाजा मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री औऱ विधायक समेत प्रशासन एक्शन मोड में लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर गंभीर है। देखिए हमारी यह ख़ास रिपोर्ट , बाइट - नंदकिशोर राम, मंत्री, बिहार सरकार बाइट - चांदनी कुमारी, SDM बगहा पीटीसी इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा
0
0
Report
Advertisement

कलिंगंज में वृद्ध महिला हत्या केस: चार गिरफ्तार

ADAnup Das13m ago
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *খুনের ফলোআপ* কালীগঞ্জে বয়স্ক মহিলা খুনের ঘটনায় চার জনকে গ্রেপ্তার করে কৃষ্ণনগর জিলা আদালতে পাঠালো, কালীগঞ্জ থানার পুলিশ。 প্রসঙ্গত নদীয়ার কালিগঞ্জ থানার শিয়ালখানা গ্রাম থেকে গতরাতে এক বয়স্ক মহিলার গলাকাটা মৃতদেহ উদ্ধার করে কালীগঞ্জ থানার পুলিশ। মৃত ব্যাক্তির নাম হাসনা বানু শেখ,স্বামীর নাম হোসেন গোলাম হোসেন।কালীগঞ্জ থানার পুলিশ উদ্ধার করে এবং হসপিটালে মৃতদেহ নিয়ে যায়, চিকিৎসক দেখে ঘোষণা করে, আজ ময়না তদন্ত হবে। পুলিশ অভিযোগ এর ভিত্তিতে 4 জন কে গ্রেপ্তার করে, মৃতের স্বামী দাবি এলাকায় সমবায় ব্যাংকে দুর্নীতি করার জন্য অভিযোগ করেছিলাম,পুলিশ গ্রেপ্তার করে সে জেলে আছে,তার স্বরযন্ত্র তার স্ত্রী খুনের ঘটনার, অভিযোগ পেয়ে পুলিশ চার জন কে গ্রেপ্তার করে পিসি চেয়ে আদালতে পেস করে, বিচারক পিসি মঞ্জুর করে。 বাইট মৃতের স্বামী।
0
0
Report

पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाने के आरोपों पर सियासत गर्म

Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची निकलवाने का आरोप नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सरकार राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की जानकारी जुटाने को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। जूली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई भाजपा सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है।जूली ने आरोप लगाया कि सरकार इन जानकारियों का इस्तेमाल उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए करना चाहती है। उन्होंने सीएमओ में बैठे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कौन अधिकारी ऐसे आदेशों की पालना करा रहे हैं। जूली ने नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता सब जान चुकी है कि सरकार नगर निकाय चुनावों में बुरी तरह हारी है। हारे हुए चुनाव को जीत बताने के लिए लोकतंत्र का हनन और विभागों के जरिए गुंडागर्दी की गई। उन्होंने कहा कि जनता झुकने वाली नहीं है और पंचायती राज चुनाव में सरकार को हकीकत नजर आ जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से भी मामले की जांच कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top