244235
गणपति प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जन से रोक रही पुलिस, घाट से पूर्व की गई है व्यवस्था
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में गंगा धाम तिगरीमें विसर्जन के लिए आने वाली गणपति की प्रतिमाओं को पुलिस गांव में प्रवेश से पूर्व ही बंधे पर रोक रही है। इसे लेकर पुलिस की श्रद्धालुओं से नोक झोंक भी हो रही है। पुलिस का कहना है कि एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में ऐसा किया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोहतक के निजी प्ले स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ रेप की FIR
Rohtak, Haryana:रोहतक स्कूल में नर्सरी की बच्ची से रेपपीजीआई की रिपोर्ट पर FIR रोहतक में प्राइवेट प्ले स्कूल की चार साल की छात्रा से बैड टच के मामले में पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर रेडनेस मिली है, जिसके बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने एमएलआर काटकर पुलिस को सूचना दी उधर, इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 5वीं कक्षा का एक छात्र बच्ची की क्लास में दिखाई दे रहा है। वह बच्ची के पास भी करीब आधा घंटा बैठा रहा। इससे पहले जब परिजन बच्ची को स्कूल ले गए तो वह मां को शौचालय की ओर ले जाकर बोलीं- स्कूल के एक भैय्या ने यहाँ मेरे साथ गलत काम किया। इन सब बातों के सामने आने के बाद पोलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्कूल स्टाफ के अलावा वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चे से भी पूछताछ करने की तैयारी की है। उधर, पीड़िता बच्ची काफी घबराई हुई है, जिसे देर रात को परिजन डिस्चार्ज करवाकर अपने साथ ले गए। फिलहाल, पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। 15 सितंबर को ड्रेस चेंज करते वक्त पता चला बच्ची के पिता ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल बस बच्ची को छोड़कर गई थी। जब बच्ची को लेकर उसकी मां घर गई और कपड़े बदले तो गुप्तांग पर रेडनेस दिखी। इसके बाद बच्ची से काफी पूछताछ की, तो बच्ची ने स्कूल के एक लड़के पर गलत हरकत करने की बात बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर वे प्राइवेट अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर पीजीआई भेज दिया कि इस तरह के मामले वहीं हैंडिल होते हैं।0
0
Report
AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026: गुणवत्ता, लागत और मरीज के विश्वास पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:AHPI के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुणवत्ता, लागत, मरीजों का विश्वास और राजस्थान को हेल्थकेयर हब बनाने पर मंथन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग NMC के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक, मानवीय संवेदना, जवाबदेही और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण का संतुलन जरूरी है। AI और डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बना सकती हैं, लेकिन चिकित्सकों की मानवीय भूमिका का स्थान नहीं ले सकतीं। जयपुर में आयोजित दो दिवसीय चौथे AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सत्र को शेठ संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की थीम ‘सस्टेनेबल हेल्थकेयर लीडरशिप: बैलेंसिंग क्वालिटी, कॉस्ट एंड ट्रस्ट’ है। इसमें देशभर के स्वास्थ्य नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ विकास स्वर्णकार, सचिव डॉ सर्वेश अग्रवाल ने कहा कि एएचपीआई के दो दिवसीय राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन में देशभर से जुटे स्वास्थ्य नीति-निर्माताओं, अस्पताल संचालकों, चिकित्सकों, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासकों और उद्योग विशेषज्ञों ने गुणवत्ता, लागत और मरीजों के विश्वास के बीच संतुलन सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया जा रहा है।सम्मेलन में डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार, डॉ. गिरधर ज्ञानी और लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) एन.के. परमार सहित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए पर्याप्त और प्रशिक्षित मानव संसाधन को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में डॉ. एस.एस. अग्रवाल, डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. अचल गुलाटी, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. शुचिन बजाज, राज गोरे, डॉ. लालू जोसेफ, हिमांशु बैद, डॉ. संदीप बुधिराजा और डॉ. मारिया वर्गीज़ और हरजीलाल अटल सहित अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अस्पताल संचालन, गुणवत्ता प्रबंधन, परिचालन दक्षता, मरीज सुरक्षा और स्वास्थ्य नेतृत्व से जुड़े विषयों पर विचार रखे।0
0
Report
रींगस नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी सरिता के नामांकन वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने रह गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से अमित शर्मा तथा कांग्रेस की ओर से अशोक कुमावत चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। अब 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति, बसेड़ी-सरमथुरा में भाजपा-कांग्रेस पलटवार
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति निर्वाचित, बसेड़ी में भाजपा को फतेह, सरमथुरा में कांग्रेस का बोर्ड धौलपुर. जिले की निकाय राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। धौलपुर नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए शहर के व्यापारी गिरीश गर्ग ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय पार्षदों की सांठगांठ से सभापति पद पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है। गिरीश गर्ग को बीजेपी समर्थित सभापति बताया जा रहा है वहीं बसेड़ी नगर पालिका में भाजपा ने निर्विरोध बोर्ड बना लिया है, जबकि सरमथुरा में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। धौलपुर नगर परिषद में कांग्रेस थी बहुमत के करीब: धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस 27, भाजपा 11, बसपा 3 और निर्दलीय 19 वार्डों पर जीते थे। कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए महज 4 पार्षदों की जरूरत थी। इसके लिए विधायक शोभारानी कुशवाहा और पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की थी। भाजपा भी बोर्ड बनाने की जुगत में थे। इसी बीच बिना पार्षद का चुनाव लड़े पैराशूट प्रत्याशी के तौर पर गिरीश गर्ग ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। गर्ग के मैदान में आते ही शहर की सियासत खामोश हो गई। सभापति पद के लिए 7 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि धौलपुर नगर परिषद में गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। बसेड़ी में भाजपा के राघवेंद्र कुमार और सरमथुरा में कांग्रेस की रामकला निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। बाड़ी, सैंपऊ, राजाखेड़ा और मनियां में 21 सितंबर को चुनाव होगा। भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत, विकास का वादा: नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर स्वागत किया। हालांकि गर्ग ने कहा कि वे निर्दलीय चुने गए हैं और सभी दलों का सहयोग मिला है। उन्होंने साथ ही कहा मैं सन 1977 से बीजेपी से हूं उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी आभार जताया उनकी पहली प्राथमिकता शहर का विकास, सड़क, बिजली, पेयजल और जलभराव की समस्या का समाधान करना और मेलों में फिजूलखर्ची रोकना होगा कांग्रेस पार्षद का बड़ा आरोप, पार्टी बिक गई? धौलपुर नगर परिषद के वार्ड 59 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते सत्यदेव कंसाना ने बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी धनबल के सामने बिच गई है. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद के लिए आवेदन किया था. लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी के नेता आश्वासन देते रहे. लेकिन आवेदन फॉर्म भरने के अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी का सिंबल प्राप्त नहीं हुआ. इस वजह से नामांकन उन्होंने वापस ले लिया. बसेड़ी में भाजपा को जीत: बसेड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के 8-8 और 9 निर्दलीय पार्षद जीते थे। मुकाबला रोचक था, लेकिन जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत और पूर्व विधायक सुखराम कोली की रणनीति से भाजपा के राघवेंद्र कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बन गए। यहाँ कांग्रेस और निर्दलीयों ने आवेदन ही नहीं किया। सरमथुरा में कांग्रेस कामयाब: सरमथुरा नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस 15, भाजपा 1 और 9 निर्दलीय जीते थे। कांग्रेस की रामकला और निर्दलीय वंदना ने नामांकन किया था, भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा। आखिरी दिन वंदना ने नाम वापस ले लिया, जिससे रामकला निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं0
0
Report
सीमा पर माइनस 25 डिग्री में शहीद गनर सुनील कुमार यादव का अदम्य बलिदान
Sikar, Rajasthan:माइनस 25 डिग्री में सीमा की रक्षा करते शहीद हुए गनर सुनील कुमार यादव, देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान। एंकर सीकर जिले के नीमकathana में भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत गनर सुनील कुमार यादव की शहादत आज भी हर देशवासी के हृदय में गर्व और सम्मान की भावना भर देती है। दुर्गम पहाड़ों के बीच, करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वे अपने कर्तव्य से डिगे नहीं। सीमा की निगरानी करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 24 अगस्त 1984 को जन्मे सुनील कुमार यादव भारतीय सेना की 316 FD Regiment, Artillery में गनर के पद पर तैनात थे। उनके पिता सांवल राम यादव और माता स्वर्गीय विमला देवी थीं। उनकी पत्नी श्रीमती कांता यादव तथा पुत्र अभिषेक यादव और अंश यादव हैं। परिवार के लिए सुनील कुमार केवल एक सैनिक नहीं, बल्कि घर की उम्मीद, बच्चों के भविष्य का सहारा और अपनों के जीवन का अभिन्न हिस्सा थे। आखिरी सांस तक निभाया देश से किया वादा 18 अक्टूबर 2014 का दिन शहीद सुनील कुमार यादव के परिवार और देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन सीमा क्षेत्र के यांग्त्से सेक्टर में वे ‘फाल्कन ऑपरेशन’ के तहत पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर चारों ओर बर्फीली हवाएं और माइनस 25 डिग्री का तापमान था। ऐसी कठिन परिस्थितियों में जहां सामान्य जीवन भी चुनौती बन जाता है, वहां भारतीय सेना का यह वीर जवान सीमा की सुरक्षा में मुस्तैदी से डटा हुआ था। सीमा की निगरानी और राष्ट्र की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। सुनील कुमार जानते थे कि देश की सीमा पर खड़े सैनिक की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। उन्होंने अपने कर्तव्य को परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर रखा और आखिरी सांस तक राष्ट्र सेवा का धर्म निभाया। बेटे आज भी महसूस करते हैं पिता की कमी शहीद की पत्नी कांता यादव और उनके दोनों बेटे अभिषेक यादव व अंश यादव के लिए 18 अक्टूबर का दिन भावनाओं से भरा होता है। एक ओर उन्हें अपने पति और पिता के देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है, तो दूसरी ओर उनकी कमी का दर्द भी जीवनभर साथ रहता है। समय गुजर गया, लेकिन शहीद सुनील कुमार यादव की यादें परिवार के दिलों में आज भी जीवंत हैं। उनके बच्चों के लिए पिता की वर्दी, उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें उस गौरव की निशानी हैं, जिसे देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के परिवार अपने सीने से लगाए रखते हैं।0
0
Report
फतेहपुर बीबीपुर छोटा में शहीद भंवर सिंह चौधरी का स्मारक बना
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर बीबीपुर छोटा में शहीद भंवर सिंह चौधरी का जन्म बीबीपुर छोटा गांव में हुआ था पिता मुकन सिंह माता दुर्गा देवी | भंवर सिंह का जन्म 26 जून 79 में हुआ था एव भंवर सिंह सेना में 4 जुलाई 1999 को भर्ती हुए थे शहीद वीरांगना श्रीमती सरिता भंवर सिंह 23.4.2003 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे बीबीपुर गांव में राजकीय सी.सै स्कूल का नाम भी शहीद भंवर सिंह के नाम पर रखा गया है तथा गावं में शहीद स्मारक बनाया गया।0
0
Report
Advertisement
गया में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार: पुलिस ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी
Gaya, Bihar:गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गया पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में किया गया है। इस सफलता को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय के नगर अधीक्षक के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता में नगर अधीक्षक अभिनव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना को एक सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भुसुण्डा ग्रीनफील्ड सड़क के समीप भंवरा बीघा गांव के पास कुछ संदिग्ध लोग जमावड़ा लगा रहे थे। उस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस जब पहुँची तो कुछ लोग भाग गए और भाग रहे एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। वहीं गिरफ्तार युवक भागने के क्रम में एक देशी कट्टा फेंक दिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस को एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक बाइक को बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी तक कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति ने बरामद हथियार के मालिक का भी नाम बताया है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है और उसको भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि ये लोग हथियार लेकर रील बनाते थे और अपराध की छोटी मोटी घटना को अंजाम देते थे। इन सारे बिंदु पर जांच किया जा रहा है。0
0
Report
Gen Z के साथ भारत का भविष्य सुरक्षित: मनोज मुंतशिर
Ujjain, Madhya Pradesh:बोले- जब तक Gen Z हमारे साथ है, भारत के भविष्य का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता युवा धर्म संसद के व्याख्यान सत्र में शामिल हुए प्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी पहुंचे। वे आयोजन के व्याख्यान सत्र में शामिल हुए और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी。 कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में मनोज मुंतशिर ने युवाओं को भारत के भविष्य की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में भारत का भविष्य सुरक्षित है। उनका कहना था कि देश के युवा धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे तो भारत के भविष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मनोज मुंतशिर ने कहा कि आज की Gen Z में देश को आगे ले जाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “जब तक यह Gen Z हमारे साथ है, भारत के भविष्य का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता。” उन्होंने युवा धर्म संसद जैसे आयोजनों को युवाओं के साथ संवाद और विचार साझा करने का मंच बताया। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा धर्म, संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं。0
0
Report
गुलदार ने डर पैदा किया, चौकीदार पर हमला, लोग वन विभाग से पकड़ की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बिजनौर में एक बार फिर गुलदार की दहशत देखने को मिली...जब गुलदार ने नगर पालिका के चौकीदार पर हमला किया तो वहां मौजूद कुत्ते उसके सामने ढाल बनकर खड़े हो गए और चौकीदार की जान बच गई...गुलदार के रिहायशी इलाके में पहुंचने और चौकीदार पर हमला करने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है...लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला। इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई। 13 अक्टूबर को होगी मामले में अगली सुनवाई। हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल वाद पर सुनवाई। 18 वादों पर एक साथ HC सुनवाई कर रहा है। 13.37 एकड़ भूमि जन्मभूमि को सौंपने की मांग। जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच में सुनवाई。0
0
Report
लातेहार पुलिस ने चोरी के 4 बदमाश गिरफ्तार, सोना-नगद बरामद
Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस को चोरों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी को घटना का अंजाम देते रंगों हाथ 4 चोरो को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की गई सामग्री को भी बरामद किया है । ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से चोरों के द्वारा लातेहार सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का अंजाम दे रहे थे । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दे रहे है । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार और पुलिस बल लातेहार पुलिस बल के द्वारा छापेमारी 4 चोरो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार चोरों में शीतल कुमारी , मार्गो खेरवार , मनीषा देवी और वंती कुमार शामिल है । पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के द्वारा चोरी की गई सामग्री 2 सोने का चैन , 3 पीस सोने का मंगलसूत्र , 1 सोने का माँगटीका, 2 पीस सोने का जितिया , 2 पीस सोने का अंगूठी और 1 लाख 7 हज़ार रुपये नगद भी बरामद किया । वही पूरे मामले में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से लातेहार सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में चोरी की घटना बढ़ रही थी । जिसको लेकर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई और पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है ।0
0
Report
यूपी के डिजिटल स्कूलों के लिए पंकज का पैकेज जारी, शिक्षा में बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए यूपी के डिजिटल स्कूल0
0
Report
Advertisement
देवरी में जहरीली कच्ची शराब बनाते पाए गए आरोपी गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के बाद भी नहीं थमा शराब बनाने का अवैध कारोबार अब देवरी में जब्त हुई जहरीली शराब... एंकर/ एमपी के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां अभी भी मातम पसरा हुआ है तो पुलिस और आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की लेकिन अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों को जैसे अब भी डर भय नहीं है और धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाई जा रही है वो भी उसी सागर जिले ने जहां इतनी इतनी मौतें हुई है। इसकी बानगी जिले के देवरी में देखने को मिली है जब पुलिस ने कच्ची जहरीली शराब जब्त करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल जिले भर में पुलिस अभियान चला रही है और एसपी के सख्त निर्देश भी है और इसी क्रम के देवरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ढाबे के पास एक शख्स डिब्बे में कच्ची शराब किए खड़ा है पुलिस ने दबिश दी और शख्स को पकड़ा तो खबर सही थी उसके पास कच्ची अवैध शराब थी जिसके जहरीले होने की आशंका भी है लिहाजा पुलिस ने उसे जब्त किया और जब आरोपी से पूछताछ की गई तो मालूम चला कि ये शख्स सप्लायर है जो कहीं और बनी शराब को किसी और जगह सप्लाई करने जा रहा था और पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस जब्त हुई शराब ने ये साबित कर दिया कि बड़े अभियान के बाद भी जहरीली शराब का निर्माण और उसकी सप्लाई बंद नहीं हुई हैं और सागर जिले में ही अलग अलग इलाकों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी के बयानों के आधार पर इस अवैध भट्टी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि इसे खत्म किया जा सके लेकिन इस नए मामले ने एक बार फिर लोगो की चिंता बड़ा दी है। बाइट/ अरुण कुमार उइके ( एसडीओपी देवरी सागर)0
0
Report
टाटा टिनप्लेट परिसर में फिर हादसा: एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
Jamshedpur, Jharkhand:टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर औद्योगिक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बीएन दत्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत थे। हादसा होने के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मजदूर का इलाज जारी है। संजय शर्मा मृतक और घायल दिलीप शर्मा मजदूर की पहचान हुआ घटना किन परिस्थितियों में हुई और मजदूर किस कार्य में लगे हुए थे, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गोलमुरी थाना के एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि महज 7 दिन पहले भी टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में हुए एक अन्य हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई थी। कम समय के भीतर लगातार दो मजदूरों की जान जाने की घटनाओं ने कंपनी में कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जांच और कंपनी की आंतरिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
पीलीभीत में ऑनलाइन खरीददारी के बहाने मंत्री के आवास पर जाने कोशिश, कांग्रेस गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में ऑनलाइन सामान खरीद कर गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घसीट कर पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया और पुलिस लाइन ले जाकर सभी पर कार्रवाई की है। लगभग दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं सहित जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए चालान एसडीएम कोर्ट में भेजा है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि यूपीआई पर लगाए गए शुल्क से व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा इसी के तहत वह आज ऑनलाइन पूजा सामग्री खरीद कर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर देने जा रहे थे ताकि वह प्रधानमंत्री को भेज सकें जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।0
0
Report
Advertisement
