244235
गजरौला में गंगा के तट पर छोड़ गए गंदगी के ढेर
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में गंगा धाम तिगरी में बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर स्नान को आए हजारों श्रद्धालु गंगा के तट पर गंदगी के ढेर छोड़ गए। गंगा स्वच्छता अभियान में जुटे तमाम संगठनों की मेहनत पर बुधवार को उस वक्त पानी फिर गया, जब गंगा धाम में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु वहां गंदगी के ढेर छोड़ कर चले गए। गंगा के तट पर कूड़ा और पूजन सामग्री के ढेर के कारण वहां स्नान को आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में आधे घंटे की तेज बारिश ने सड़कों को तालाब बना दिया
Dholpur, Rajasthan:आधे घंटे की तेज बारिश से धौलपुर जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब धौलपुर धौलपुर में आज फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें जलभराव हो गईं। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन निचले इलाकों की बस्तियों में पानी ने घरों में दस्तक दे दी। मुख्य मार्गों और बाजारों में जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा। कई बाइक सवार बीच सड़क पर पानी में बंद हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ कार सवार तेज रफ्तार में पानी उड़ाते नजर आए, जिससे सड़क किनारे की दुकानों में पानी घुस गया। कोर्ट परिसर में भी पानी भर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कों पर बने गड्ढे पानी में नहीं दिखते, जिससे वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।0
0
Report
ददिया जिला अस्पताल औचक निरीक्षण में गर्भवती मरीजों के लिए सुविधाओं में सुधार
Datia, Madhya Pradesh:दतिया जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी दतिया में कुपोषण के मामलों को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के उपचार और जांच व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी गर्भवती महिला को परेशानी न हो। नंबरवार चेकअप और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा और सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए。 वहीं सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मरीजों को जल्द सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।0
0
Report
दंतेवाड़ा में पट्टेदार किसानों के सर्वे पर सवाल, जानकारी क्यों नहीं दी गई?
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में पट्टेदार किसानों की जमीन के सर्वे को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि करीब एक हजार एकड़ पट्टेदार भूमि वाले क्षेत्र में सर्वे किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को यह जानकारी नहीं दी गई कि सर्वे किस विभाग ने कराया और इसका उद्देश्य क्या है। मामला की जानकारी लेने के लिए ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संबंधित कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें भी सर्वे के उद्देश्य को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी सरकारी परियोजना या भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया के तहत सर्वे किया जा रहा है, तो इसकी जानकारी ग्राम पंचायत, सरपंच और प्रभावित किसानों को पहले दी जानी चाहिए। तो वहीं समाजसेवी सोनी शोरी और मनीष कुंजाम ने भी प्रशासन से सर्वे का उद्देश्य और आगे की कार्रवाई स्पष्ट करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
पन्ना में शिक्षक पर हमला: क्या सच में हुआ, जानिए पूरा मामला
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना से शिक्षक पर0
0
Report
मुजफ्फरनगर के ज्वेलर्स शॉप में लाखों की चोरी, CCTV में कैद चोर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, लाखों की नगरी व सोना चांदी की चोरी. दुकान के गले से 1 लाख 30 हजार निकाले. दुकान से 3 लाख 2 हजार की चोरी, अज्ञात शातिर चोर CCTV में हुआ कैद, पुलिस चोरी मामले में कार्रवाई में जुटी. ज्वेलर्स व्यापारी प्रिंस घर गया था खाना खाने. खतौली थाने के आरोही ज्वेलर्स का मामला。0
0
Report
रायसेन में पुलिस की गुंडागर्दी: महिलाओं के थप्पड़ उजागर, जाँच के आदेश
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सतलापुर थाने में खाकी की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है टीआई की मौजूदगी में रायसेन औद्योगिक थाने में थप्पड़बाज़ महिला SI ने महिलाओं को थप्पड़ मारे.....कबाड़ा बीनने वाली महिलाओं से मारपीट वीडियो सामनेआया है.... सतलापुर फैक्ट्री में चोरी के शक में पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई थी... SP ने मामला संज्ञान में आने के वाद जाँच के आदेश दिए है0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास जब्त, 65 हजार से अधिक कीमत, दुकानदारों पर भारी जुर्माना
Ujjain, Madhya Pradesh:गणेश ट्रेड से जब्त किए गए 8 से ज्यादा बड़े बॉक्स, बाजार कीमत ₹65 हजार से अधिक; गंदगी करने वाले दुकानदारों पर ₹12 हजार से ज्यादा का जुर्माना उज्जैन में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदौर गेट स्थित गणेश ट्रेड से जब्त किए गए करीब 1.5 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया। निगम के मुताबिक जब्त किए गए डिस्पोजल ग्लास के 8 से ज्यादा बड़े बॉक्स थे, जिनकी बाजार कीमत करीब 65 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। निगम ने इन्हें इसलिए नष्ट किया, ताकि प्रतिबंधित सामग्री दोबारा बाजार में न पहुंचे और इसका इस्तेमाल न हो सके। गंदगी करने वालों पर भी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने इंदौर गेट से देवास गेट बस स्टेशन तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। निगम ने ऐसे दुकानदारों से 12 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रतिबंधित पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री के इस्तेमाल और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने दुकानदारों और शहरवासियों से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री का उपयोग न करें और इसके बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ उज्जैन बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है। यह कार्रवाई उपायुक्त संजेश गुप्ता और सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक मुकेश भाटी की उपस्थिति में की गई।0
0
Report
चुनाव से पहले कुर्मी वोट: यूपी में बीजेपी की रणनीति कितनी असरदार?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले बीजेपी का कुर्मी वोट पर फोकस शिफ्ट हो गया है, ऐसे में सवाल है कि यूपी में कितना प्रभावी है कुर्मी वोट?0
0
Report
बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर कन्या विवाह महोत्सव का निमंत्रण दिया
Noida, Uttar Pradesh:बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम से की सौजन्य भेंटआगामी कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण युवा शक्ति से राष्ट्र एवं सनातन सेवा में सहभागी बनने का किया आह्वान छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था की केंद्र और सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभा रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नई दिल्ली में प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने बुंदेलखंड के वीर योद्धा एवं बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की प्रतिमा भेंट की। महामहिम से सौजन्य भेंट के दौरान बागेश्वर महाराज ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के साथ-साथ सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा शक्ति के लिए महाराज श्री शुरू कर रहे माइंड सेट, लाइफ सेट अभियान बागेश्वर महाराज भारत के जेन जी के विचारों में राष्ट्र की भावना एवं भारत की प्रगति सर्वोच्च रखने के उद्देश्य से माइंड सेट - लाइफ सेट नाम से एक राष्ट्र व्यापी अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने महामहिम को अवगत कराया कि इस अभियान से युवा पीढ़ी को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। ऊर्जा संचय समागम से बुद्धि की शुद्धि के संबंध में भी उन्होंने महा महिम से चर्चा की। राष्ट्रपति ने अभियान की शुरुआत के लिए बागेश्वर महाराज को शुभकामनाएं दी एवं आगामी दिनों में इस तरह के अभियान से जुड़ने व शामिल होने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
नोएडा ने आखिरी ओवर में 18 रन से up T20 जीता
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का महाकुंभ up T20 का संग्राम लगातार जारी है लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज नोएडा और गोरखपुर के बीच महा मुकाबला हुआ जिसमें नोएडा ने आखिरी ओवर में 18 रन जड़कर रोमांचक जीत हासिल की मैच के हीरो रहे नोएडा के कार्तिक सिद्धू ने 3 विकेट चटकाने के साथ ही अहम मोड़ पर 17 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। सिद्धू ने कहा कि यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है एक समय पर लग रहा था कि शायद हाथ से मैच निकल जाए लेकिन पूरे डेडीकेशन के साथ टीम ने खेला और अंत में जीत हमारी हुई। बाइट - कार्तिक सिद्धू नोएडा हारी हुई टीम गोरखपुर लायंस के गेंदबाज विशाल निषाद ने कहा कि हम जैसे छोटे शहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए up T20 एक बड़ा प्लेटफार्म है जिसके जरिए हम एक दिन आईपीएल और देश के लिए भी खेल सकते हैं। मैच हमारी पकड़ में था लेकिन आखिरी ओवर्स में कुछ गलतियों के चलते हम मैच गंवा बैठे। बाइट - विशाल निषाद गोरखपुर वही up T20 के चेयरमैन संजय कपूर ने कहा कि हमारी इस लीग में बड़ी संख्या में आईपीएल के खिलाड़ी खेल रहे हैं और कुछ खिलाड़ी यही से निकलकर आईपीएल तक गए हैं हम हर सीजन बेहतर कर रहे हैं आने वाले समय में 6 से ज्यादा टीमें भी होगी और लखनऊ कानपुर के अलावा अन्य जिलों में भी लीग के मैचेस कराए जाएंगे। टीटी - संजय कपूर चेयरमैन up t20 वहीं स्टेडियम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को जमकर एंजॉय किया उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत मजा आ रहा है असली क्रिकेट देखने को मिल रहा है और इस लीग के जरिए ही खिलाड़ी बनता है और आगे बढ़ता है हमारे कुछ फेवरेट खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं जिनको हम देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। यहां पर सारी सुविधाएं हैं और टिकट बहुत सस्ता है। Wt + tt - क्रिकेट प्रेमी0
0
Report
गोरखपुर में 1.40 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एटीएस, एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन अन्तर्राज्यीय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 85 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, तस्करों के पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 30 हजार 390 रुपये नकद और एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी में सबसे खास बात ये है कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश और गुजरात से जुड़े लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बता रही है।0
0
Report
मेरठ के सरधना में गन्ने के खेत से युवती का शव, हत्या की आशंका
मेरठ: सरधना में गन्ने के खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, पहचान नहीं हुई मेरठ, 20 अगस्त 2026 — सरधना थाना क्षेत्र में गुरुवार को गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。 जंगल में मिला शव घटना सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल की है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया。 पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की。 पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के पीछे क्या कारण है और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। सीसीटीवी और गांवों में पूछताछ सीओ Ashutosh Kumar ने बताया कि पुलिस आसपास के गांवों में युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से मौके पर ही युवक की मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप, आरोपी फरार, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हत्या के कारण की जांच में जुटी पुलिस, थाना अछनेरा क्षेत्र के ताजपुर नगरिया का मामला। आगरा0
0
Report
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद, मंदिर प्रबंध समिति की ओर से किया गया स्वागत-सत्कार उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत और सत्कार किया。 दर्शन के दौरान मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और बाबा महाकाल के दर्शन को अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताया।0
0
Report
ताज़ा खबर: जसवन्तनगर के सीओ आयुषी सिंह से जुड़ी जांच में नया मोड़
Dehradun, Uttarakhand:0
0
Report
Advertisement
