244235
भैया दूज पर बसों की कमी से यात्रियों को हो रही परेशानी
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार को देश भर में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन रोडवेज की बसों की कमी से यात्री, खासकर भाई-बहन, परेशान हो रहे हैं। अमरोहा जिले के गजरौला के चौपला चौराहे पर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की दिशा से भी कम बसें आ रही हैं। रोडवेज अधिकारियों द्वारा भैया दूज पर बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के दावे भी कमजोर साबित हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
सोनभद्र खनन घोटाले में इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में खनन पट्टे से जुड़े दस्तावेजों में कूटरचना और फर्जी हस्ताक्षर कर कथित धोखाधड़ी के मामले में वांछित पूर्व सपा नेता और खनन कारोबारी इश्तियाक खान को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। ओबरा पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुंबई के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र से इश्तियाक खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे सोनभद्र लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने इश्तियाक खान को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया। पूरा मामला बिल्ली मारकुंडी स्थित खनन पट्टे से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक रिंकी श्रीवास्तव के नाम पर 10 वर्ष की अवधि का खनन पट्टा स्वीकृत और पंजीकृत है। खनन पट्टे से संबंधित विभागीय और अभिलेखीय कार्यवाही की जिम्मेदारी इश्तियाक खान को दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान पट्टाधारक के नाम से होने वाली विभिन्न औपचारिकताओं में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचित शपथ पत्र, आवेदन और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। खनन पट्टे से जुड़े हिसाब-किताब में हेराफेरी और गबन के आरोप भी पुलिस के मुकदमे में शामिल हैं। वादी सुधीर कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस इश्तियाक खान की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश के दौरान इश्तियाक खान के मुंबई में होने की सूचना मिली। इसके बाद ओबरा पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम मुंबई पहुंची और चूनाभट्टी थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास घेराबंदी कर इश्तियाक खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर इश्तियाक खान को सोनभद्र न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की ओर से रिमांड की मांग की गई थी। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने इश्तियाक खान को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। वहीं मामले में अधिवक्ता विकास शाक्य ने बताया कि रिंकी श्रीवास्तव के नाम पर एक फर्म में खनन लीज का पट्टा था। अधिवक्ता के मुताबिक रिंकी श्रीवास्तव के नाम से जुड़े मोबाइल नंबर और ओटीपी का कथित तौर पर दुरुपयोग किए जाने के आरोप में इश्तियाक खान को आरोपी बनाया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि मामले में फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना से जुड़े आरोप भी हैं। अधिवक्ता के अनुसार इस मामले में पुलिस की ओर से पहले क्लोजर रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज करते हुए दोबारा विवेचना के निर्देश दिए थे। मामला उच्च न्यायालय तक भी पहुंचा, जहां से मामले की उचित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए जाने की बात अधिवक्ता ने कही। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने इश्तियाक खान को मुंबई से गिरफ्तार किया और अब न्यायालय के आदेश पर 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। अधिवक्ता का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और अवैध खनन तथा अन्य आर्थिक मामलों में संभावित संलिप्तता को लेकर भी आगे जांच की जाएगी।0
0
Report
काशी में गंगा का जलस्तर 70 मीटर के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड में
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर. केंद्रीय जल आयोग की चेतावनी का दिखा जमीनी असर. फिलहाल कुछ सेमी बढ़ोतरी के बाद स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर. नमो घाट समेत काशी के सभी 84 घाट अब भी पूरी तरह जलमग्न. सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस और NDRF की टीम अलर्ट मोड पर तैनात. घाटों और तटीय इलाकों में बोट के जरिए की जा रही है निगरानी. काशी में गंगा का मौजूदा जलस्तर 69.65 मीटर दर्ज किया गया. गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर के करीब पहुंचा.0
0
Report
Advertisement
मंगोलिया के राष्ट्रपति ने 100 किग्रा वजन से 20 बार बेंच प्रेस किया
Noida, Uttar Pradesh:The President of Mongolia, 100 kg, bench presses 20 reps.0
0
Report
संजय सेठ बोले: नया भारत न झुकता है, वीर अब्दुल हमीद देशवासियों के नायक
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर परमवीर अब्दुल हमीद की धरती से गरजे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, बोले- नया भारत न झुकता है, न रुकता है 61वें बलिदान दिवस पर वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों से की मुलाकात बोले- "अब्दुल हमीद सिर्फ गाजीपुर नहीं, 140 करोड़ देशवासियों के नायक हैं 1965 के युद्ध में पैटन टैंकों को ध्वस्त कर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर किया था कारगिल से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय सेना के शौर्य का किया उल्लेख कहा- माइनस 30 डिग्री से रेगिस्तान तक हर हाल में देश की रक्षा कर रहे हैं जवान भारतीय सेना को बताया दुनिया की सबसे साहसी और अनुशासित सेनाओं में से एक बोले- युद्ध ही नहीं, आपदा और राहत कार्यों में भी सबसे आगे रहती है भारतीय सेना विपक्ष के स्वदेशी हथियारों पर उठाए सवालों को किया खारिज, कहा- सेना पूरी तरह सक्षम रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ और रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये पहुंचने का दावा भारत अब दुनिया के 102 देशों को रक्षा उपकरण कर रहा निर्यात नई भारत न झुकता है, न आंख चुराता है और न किसी के आगे हाथ फैलाता है" – संजय सेठ 2029 तक 50 हजार करोड़ रुपये रक्षा निर्यात का लक्ष्य बताया धामूपुर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वीर अब्दुल हमीद अमर रहें का नारा Pad गाजीपुर की वीर भूमि धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देशभक्ति और सैन्य शक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को 140 करोड देशवासियों का नायक बताते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की। वहीं विपक्ष द्वारा स्वदेशी हथियारों पर उठाए जा रहे सवालों का भी करारा जवाब दिया। दरअसल गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित धामूपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने दुश्मन के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना के शौर्य का ऐसा इतिहास रचा, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। संजय सेठ ने कहा कि चाहे कारगिल युद्ध हो या ऑपरेशन सिंदूर, हर मोर्चे पर भारतीय सेना का पराक्रम दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक और स्वदेशी हथियारों से लैस है तथा देश की सीमाओं पर हर परिस्थिति में तिरंगे की रक्षा के लिए मुस्तैद है। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना केवल युद्ध ही नहीं लड़ती बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के समय सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व है। स्वदेशी हथियारों को लेकर विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए संजय सेठ ने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि देश का डिफेंस प्रोडक्शन 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और भारत दुनिया के 102 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नया भारत न किसी के सामने झुकता है, न आंख चुराता है और न ही किसी के सामने हाथ फैलाता है। बाइट- संजय सेठ -केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार0
0
Report
AI-generated वीडियो पर भगवे वस्त्र निशाने पर: साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सीएम योगी का भगवा वस्त्र में AI जेनरेटेड वीडियो लांच करने पर कहा, "राजनीतिक स्तर इतना नहीं गिरना चाहिए। किसी के व्यक्तिगत जीवन पर AI से जेनरेट करके वीडियो चलाना उचित नहीं है और एक तरह से यह साधु समाज का अपमान भी है, व्यक्तिगत राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता होती है और होनी भी चाहिए, यही प्रजातांत्रिक देश की खूबसूरती है... एक तरह से एक मठ के महंत हैं और कोई ऐसे नहीं है कि भई चलो कपड़े पहन लिए, संन्यास लिया विधिवत अपने गुरुदेव से, तो इस तरह का AI से जेनरेट करके चिलम और ये करते हुए दिखाना उचित नहीं है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, "देखिए आप मुख्यमंत्री को टारगेट करिए, मुख्यमंत्री वो प्रदेश के हैं, लेकिन भगवा रंग को लेकर के टारगेट करना ये सनातन धर्म कभी स्वीकार नहीं करेगा।"0
0
Report
Advertisement
आबूराज नगरपालिका चुनाव: प्रशासन ने मतदान तैयारी पूरी, 3 संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा मजबूत
Sirohi, Rajasthan:आबूराज नगर पालिका चुनाव को लेकर कल होने वाले मतदान की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही जनरल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर चुनाव व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आबूराज नगरपालिका के 25 वार्डों में 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से तीन मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है, जहां अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
चौमूं नगर परिषद: भाजपा बनाम कांग्रेस, चेयरमैन कौन बनेगा?
Jaipur, Rajasthan:चौमूं नगर परिषद में कौन बनाएगा बोर्ड...कौन बनेगा चेयरमैन ? भाजपा और कॉंग्रेस दोनों कर रही हैं बोर्ड के दावे होटल,ढाबो पर हो रही हैं चल रही यही चुनावी चर्चा भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा कर रहे बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा इधर, कॉंग्रेस विधायक डॉ शिखा मील भी कर रही हैं दावा इस बार सियासी समीकरणों बढ़ाई उलझन जातीय समीकरणों के आधार पर चेयरमैन बनाने की चर्चा सामान्य ओपन सीट होने से महाजन,ब्राह्मण को मिल सकता है मौका लेकिन माली वोट बैंक को साधने के लिहाज से माली पर भी खेला जा सकता है दाव मतगणना के बाद ही मिलेगा दोनो सवालों का जबाब एंकर-चौमूं नगर परिषद में चुनाव के बाद अब सबसे बड़ा सियासी सवाल है—कौन बनाएगा बोर्ड और कौन बनेगा चेयरमैन? भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं शहर के होटल, ढाबों और चाय की थड़ियों पर इन दिनों चुनावी नतीजों और चेयरमैन? के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक डॉ शिखा मील भी कांग्रेस के पक्ष में मजबूत स्थिति होने का दावा कर रही हैं। इस बार बदले सियासी समीकरणों ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। चेयरमैन पद सामान्य ओपन होने के चलते जातीय समीकरणों पर भी चर्चाएं तेज हैं। महाजन और ब्राह्मण समाज से चेयरमैन बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं माली वोट बैंक को साधने के लिए माली समाज पर भी दांव खेले जाने की चर्चा है।bod behold बाइट रामलाल शर्मा प्रवक्ता भाजपा बाइट डॉ शिखा मील बराला, विधायक0
0
Report
खगङिया के बेलदौर में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजन सदमे में
Khagaria, Bihar:खगङिया के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गाँव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपने छत पर सोए हुए थे। मृतक युवक की पहचान सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 11 राम टोला निवासी ज्योति कुमार के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि रात करीब आठ बजे ज्योति खाना खाकर अपनी छत पर सोने गया था। सुबह उसकी माँ जब उसे उठाने छत पर गईं, वहाँ उन्होंने ज्योति को खून से लथपथ देखी। घटना की सूचना मिलते ही गोगरी SDPO मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने पड़ोसी बेचन राम के सुनसान घर के छज्जे के सहारे छत पर चढ़े और घटना को अंजाम देकर भाग गए। घटना के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान से स्वच्छता तक 25 साल पूरे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक हुआ है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सभी प्राधिकारी मौजूद शामिल हुए। बैठक में मुख्य रुप से बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल भी शामिल हुए और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद संजय जायसवाल ने बताया पीएम Narendra मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और डिजिटल प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान का संकल्प लिया है। पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और सुशासन के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए आगामी विधानसभा चुनावों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है。0
0
Report
पाकुड़ में यूथ कांग्रेस बैठक, कुमार गौरव ने आवाज मजबूत करने का भरोसा जताया
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ ,झारखंड पाकुड़ पहुचें युवा कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने पाकुड़ जिला मुख्यालय के रविंद्र भवन में आयोजित युवा कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए...इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम, जिला प्रभारी लक्ष्मीकांत और धनबाद से विक्की भी शामिल हुए...यह बैठक यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बेलाल शेख की अध्यक्षता में हुई...कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों ka स्वागत किया... जिसमें यूथ कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने पार्टी मजबूत करने और युवाओं की आवाज उठाने पर दिया जोर... इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता युवाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं...राज्य में छात्रों के आंदोलन में भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहे...उन्होंने कार्यकर्ताओं से यूथ कांग्रेस को पूरे जिले में मजबूत बनाने को कहा...उन्होंने युवा मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि पाकुड़ जिले में यूथ कांग्रेस काफी मजबूत है...पिछले विधानसभा चुनाव में यूथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री निसात आलम को रिकॉर्ड वोटों से जिताकर विधानसभा भेजा था...अभी चल रहे एसएसआईआर के काम में भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की खूब मदद की...उन्होंने कई लोगों को फॉर्म भरने में सहायता की... वही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा फैला रही हैं...लेकिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन प्रोपेगेंडा को सफल नहीं होने दे रहे हैं...उन्होंने पाकुड़ विधानसभा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक को रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया...0
0
Report
MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बीजेपी पर आरोप, झामुमो ने सरकार से जवाब मांगा
Ranchi, Jharkhand:झामुमो कार्यालय में विधायक लुईस मरांडी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, मध्य प्रदेश की जो घटना सामने आई है, एक बार फिर बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है,और देश के सामने आ गया है। बीजेपी के कथनी और करनी में फर्क दिखा, आदिवासियों के प्रति बीजेपी का नफरत सामने आ गया। मध्यप्रदेश के बालाघाट में आदिवासी समाज के बच्चों की मौत की घटना जिस तरह सामने आया है पीड़ादायक और चिंता का विषय है। एक महीने में 30 से अधिक नन्हे मुन्हे बच्चे की मौत हुई है। एमएमडीआर में बदलवा कर केन्द्र समाज आदिवासियों को गरीबी के दलदल में धकेल देगी। MP में ही आदिवासी युवक पर पेशाव करने को घटना भी सामने आई थी, आदिवासी युवक को पीटना, अपमानित करना आम बात है। बीजेपी शासित राज्यों के 30 आदिवासी बच्चों के मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा, बीजेपी इससे क्यों भाग रही है। आदिवासी बच्चो का जान इतना सस्ता नहीं है ,उन्हें भी इंसान ही समझना होगा। साजिश के तहत इस तरह के काम होते हैं। समय रहते वहां की सरकार जगती तो 30 बच्चो की मौत नहीं होती। बीजेपी , आदिवासी विरोधी हमेशा से रही है। जब संक्रमण आया तब सरकार क्या कर रही थी, इलाज क्षीणता क्यों नहीं किया गया। बीजेपी शासित राज्य में बच्चों की हत्या हुई है, जान बुझ कर मौत के घाट उतारा गया है देश उन्हें क्षमा नहीं करेगा। आदिवासियों के बारे में कोई सोचता है तो वो सिर्फ सीएम हेमंत सोरेन हैं जो आदिवासियों के मसीहा और सर्वमान्य नेता हैं。 विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा, एमपी की सरकार गंभीरता से लेती तो इतने आदिवासी बच्चो की असमय मौत नहीं होती, डबल इंजन की सरकार में इस लिए ध्यान नहीं दिया गया क्योंकि ये आदिवासी बच्चे हैं और गंभीरता से नहीं लिया।बीजेपी की नाकामी है। एमपी के स्वास्थ्य मंत्री, सीएम और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और पीड़ित के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देना चाहिए। इस मामले बीजेपी की आदिवासियों के प्रति सोच दिखता है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आदिवासियों के हितैषी हैं और हमेशा यहां के लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
Haibatpur, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव सदर कोतवाली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में 60 से 65 गणेश चतुर्थी के आयोजक शामिल रहे। पीस कमेटी बैठक में आयोजकों को निर्देशित किया गया है। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम करें। पंडाल और कार्यक्रम स्थल पर कैमरे अवश्य लगाए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडएम राजेश विश्वकर्मा, सीओ सिटी विनी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा सहित आयोजक भी उपस्थित रहे।0
0
Report
पटना: पंचायत प्रतिनिधियों के लिए योजनाओं और अधिकारों पर प्रशिक्षण हेतु मंडलवार बैठक होगी
Patna, Bihar:पटना। दारोगा प्रसाद राय ट्रस्ट भवन, दारोगा राय पथ, पटना में मगध एवं पटना प्रमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार के सभी प्रमंडलों में अलग-अलग तिथि पर बैठक एवं कार्यशाला आयोजित कर प्रतिनिधियों को योजनाओं, पंचायती राज अधिकारों और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देकर दक्ष बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार सकारात्मक निर्णय ले रहे हैं। मिशन कायाकल्प के माध्यम से पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक है, लेकिन पंचायती राज विभाग के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्णयों को अमलीजामा पहनाने में कोताही बरत रहे हैं और अपने निजी एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने छठे वित्त की करीब ₹1830 करोड़ राशि के अन्य विभागों में स्थानांतरण को जांच का विषय बताते हुए राशि अविलंब पंचायतों को जारी करने की मांग की। मिथिलेश राय ने 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन में परिवर्तन का विरोध करते हुए विभागीय संकल्प वापस लेने की मांग की। साथ ही पंचायतों के बैंक खाते किसी एक बैंक में खोलने के प्रयास का विरोध करते हुए सभी सार्वजनिक बैंकों को खाता खोलने की जिम्मेदारी देने की मांग की। उन्होंने VB G RAM G में जिला स्तर से भुगतान की प्रक्रिया समाप्त कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर से भुगतान शुरू करने की मांग की, ताकि योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन और ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिल सके।0
0
Report
भूपेन्द्र चौधरी ने कहा- समाजवादी पार्टी जाति पर केंद्रित, सर्व समाज का एजेंडा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने हमेशा जाति की बात की है। उनका एजेंडा कभी सर्व समाज का नहीं रहा। जब वे विपक्ष में होते हैं तब सर्व समाज की बात करते हैं और जब सत्ता में होते हैं तब उनका एजेंडा परिवार और जाति से आगे बढ़ ही नहीं पाता।"0
0
Report
Advertisement
