244235
सोमवती अमावस्या पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट एवं गंगा धाम तिगरी में स्नान को उमड़े श्रद्धालु
Gajraula, Uttar Pradesh:सोमवार को सवेरे से ही गजरौला के गंगा धाम तिगरी एवं तीर्थ नगरी ब्रजघाट में स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया था। यहां बड़ी संख्या में दूर दराज से आए श्रद्धालु गंगा में स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं। गंगा धाम तिगरी में रहने वाले पंडित गंगा शरण शर्मा एवं पंडित ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस बार सोमवती अमावस्या का प्रभाव मंगलवार को भी रहेगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ यात्रा मौसम खुलते ही सुरक्षा के साथ धीरे-धीरे फिर शुरू
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में दो दिन तक मौसम खराब रहने और जगह-जगह भूस्खलन के चलते रोकी गई यात्रा अब मौसम खुलने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को नियंत्रित तरीके से शुरू किया है। वहीं, पैदल मार्ग पर आए मलबे को हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा और हेली सेवा को लेकर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। वीओ: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों में बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि केदारनाथ धाम से नीचे आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौसम साफ होने के बाद सोमवार को यात्रा को धीरे-धीरे नियंत्रित तरीके से शुरू कर दिया गया है। पैदल मार्ग पर कई जगह मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग की टीमें रास्ता साफ करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है और पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों तथा फील्ड में तैनात अधिकारियों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, मौसम साफ होने के बाद डीजीसीए के मानक के अनुरूप हेली सेवाओं का संचालन भी शुरू किया गया है। हेली सेवाओं पर भी प्रशासन की लगातार नजर है और ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालन के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Bareilly में बारिश से धान की फसल भारी नुकसान, किसान मायूस
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में पिछले 2 दिन से हो रही लगातार बारिश से धान की फसल पर भारी नुकसान हुआ है। बरेली में सैकड़ों बीघा फसल पानी के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। खास तौर पर धान की फसल की बात की जाए तो सैकड़ों बीघा जलमग्न खड़ी है। खेतों में पानी फिलहाल लगातार बढ़ता जारी है, जिसको देखकर किसानों के चेहरे पर परेशानी की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। खड़ी फसल में पानी भर जाने के कारण उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और आप सरकार से मदद की आस लगा रहे हैं।0
0
Report
जालौन में कार में अजगर घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक की कार में अजगर घुसने से मचा हड़कम्प, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला, कार में अजगर घुसने के बाद काफी देर तक बना रहा अफरा-तफरी का माहौल रहा, करी मशक्कत के बाद अजगर को कार से निकाला गया बाहर, रात के अंधेरे में अजगर कार में घुसने की बात आई सामने, सुबह जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में चुनाव आयोग के विरोध पर पुलिस- कांग्रेस के बीच धक्का मुक्की
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में चुनाव आयोग के ख़िलाफ विरोध मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़ियाउर्रहमान और कांग्रेसियों के साथ कोतवाली इंस्पेक्टर सुजीत उपाध्याय के बीच नोंकझोका कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव आयोग का चाहते थे पुतला फूंकना पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतले को छीना पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कोई जमकर नोक झोंक0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट घेरा
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी, एसाईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और धनेंद्र साहू रहें मौजूद. इस दैरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया.0
0
Report
मैनपुरी-करहल में 7 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का आगाज,तैयारियां शुरू।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में इस बार रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कस्बे में 7 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। गणेश पूजन के साथ शुरू होने वाले इस महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शिव विवाह,9 अक्टूबर को राम-जानकी जन्म,10 अक्टूबर को विश्वामित्र जी की यज्ञ रक्षा और 11 अक्टूबर को ताड़का वध का मंचन होगा। इसके बाद अहिल्या उद्धार, धनुष भंग,राम विवाह,सीता हरण,लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को राम विवाह शोभा यात्रा,20 अक्टूबर को विजय दशमी और 21 अक्टूबर को भरत मिलाप का आयोजन होगा। इसके बाद नगर भ्रमण, राज्याभिषेक,विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। 29 अक्टूबर को आधिकारिक प्रदर्शनी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा। रामलीला समिति द्वारा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव को लेकर कस्बे के लोगों में भी उत्साह देखने को मिलेगा ।0
0
Report
Advertisement
भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत कृष्णा मार्केट में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi, Delhi:कालकाजी के निगम पार्षद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत कालकाजी के कृष्णा मार्केट में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान प्रदीप भंडारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे जनभागीदारी वाले अभियान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। योगिता सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित स्वच्छता के साथ लोगों में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं इस मौके पर मीडिया प्रमुख एस राहुल, आरडब्ल्यू ई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल दुआ, मंडल अध्यक्ष विनीता नवल, मंडल महामंत्री विक्की सिंह फोगाट, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंघल, पूर्व मंडल महामंत्री राजीव कोहली आदि मौजूद रहे। वहींं दूसरी ओर मीडिया प्रमुख एस राहुल ने बताया कि भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिले की अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा ओखला पेज वन में वृहद स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।0
0
Report
बेमेतरा कांग्रेस ने निर्वाचन पारदर्शिता के लिए ज्ञापन सौंपा; मतदाता सूची पर स्वतंत्र जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में आज बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बेमेतरा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए विविध निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र और व्यापक समीक्षा की मांग उठाई है.. इसके साथ ही, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र जाँच व सत्यापन कराए जाने पर जोर दिया गया है..कांग्रेसियों का कहना है कि मतदाता सूची में हुए सभी महत्वपूर्ण बदलावों के पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। साथ ही, निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली और डेटा के केंद्रीकरण से जुड़े निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा व सुरक्षा ऑडिट की मांग भी की गई है... ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की सर्वोच्चता को बनाए रखने की पुरजोर अपील की है.. बाइट 1 रविंद्र चौबे पूर्व कृषि मंत्री। बाइट 2 गुरदयाल सिंह बंजारे पूर्व संसदीय सचिव। बाइट 3 आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष कांग्रेस बेमेतरा।0
0
Report
जोधपुर-राजस्थान बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट आदेश से मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरराजस्थान बार काउंसिल में दो महिला सदस्य मनोनीतमुख्य न्यायाधीश ने दो महिला अधिवक्ताओं को सदस्य किया मनोनीत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हुआ मनोनयनजयपुर की वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ सदस्य मनोनीतजोधपुर की अधिवक्ता वर्षा बिस्सा भी सदस्य मनोनीतबार काउंसिल राजस्थान ने जारी किया आधिकारिक पत्रदोनों महिला अधिवक्ता अब बीसीआर में सहयोजित सदस्य0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक भाजपा की धन्यवाद सभा से पर्यटन नगरी में तेज़ उमंग और विजय जुलूस
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में भाजपा की धन्यवाद सभा का हुआ आयोजन, सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत हुए शामिल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन मोदी ने जताया जनता का आभार, पर्यटन नगरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के रहेंगे प्रयास, पर्यटन नगरी में निकाला गया विशाल विजय जुलूस, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अध्यक्ष का किया स्वागत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापत सहित भाजपा के पार्षद रहे मौजूद, चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला. जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद रहे. विजय जुलूस के दौरान पूरी पर्यटन नगरी भाजपा के रंग में रंगी नजर आई और जगह-जगह नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया. वही सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन मोदी ने जनता का आभार जताया और सांभरलेक को पर्यटन के नक्शे पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. वही सांसद राव राजेंद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब 'ट्रिपल इंजन' की सरकार सांभरलेक का चौमुखी विकास करेगी. इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापत सहित भाजपा के सभी नव-निर्वर्तिन पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
दिल्ली पुलिस की इंसानियत पर सवाल: अक्षरधाम के पास शव घंटों पड़ा रहा
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस और दिल्ली पुलिस सदैव आपके साथ जैसे नारे dene वाली दिल्ली पुलिस की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है पुर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास एक युवक डेड बॉडी घंटो पड़ी रही लेकिन किसी ने उसे देखा नहीं अक्षरधाम के आसपास का इलाका सुरक्षा के लिहाज से bahut संवेदनशील है और उसके आसपास पेट्रोलिंग होती रहती है बावजूद इस्के एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा जिसके बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना जिसके बाद वहां से एक पुलिस वैन गुजरी आरोप है कि यह हैरान कर देने वाली बात है कि पुलिसकर्मियों ने शव को देखा और ये कहते हुए चली गई की यह इलाका उनका नहीं है यह हाल है सबसे स्मार्ट और दिल की पुलिस कही जाने वाली दिल्ली पुलिस का जो घंटो शव को देख नहीं पाती और आती है तो इलाके का हवाला देकर शव को छोड़कर चली जाती है इस ghatna के बाद दिल्ली पुलिस को अपने दोनों नारे हटाने चाहिए और नारा देना चाहिए दिल्ली पुलिस बिना दिल की पुलिस0
0
Report
दतिया में 33 केवी हाईटेंशन तार चोरी, छह गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में बिजली के तार चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार दतिया कोतवाली पुलिस ने 33 केवी हाईटेंशन लाइन के करीब 5 क्विंटल चोरी हुए बिजली के तार बरामद कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा, सुनील वर्मा, विवेक अहिरवार और मुकुल जाटव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी किए गए बिजली के तार 34 हजार रुपये में कबाड़ी को बेच दिए थे। पुलिस ने तारों का 100 प्रतिशत मशरूका बरामद करने के साथ घटना में प्रयुक्त मैगनेट और ब्रेजा कार भी जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में संजीव पुरोहित, निवासी उनाव रोड, दतिया अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के जानपुरा में आपसी संघर्ष, महिलाएं समेत कई घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर रास्ते पर निकलने की बात दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधा दर्जन से अधिक घायल लाठी डंडों ओर सरियों से हमला देहात थाना क्षेत्र के जानपुरा गांव का मामला आपसी संघर्ष में महिलाए भी घायल घायल जिला अस्पताल में भर्ती रास्ते में निकलने की बात पर हुआ विवाद आपसी झगड़े का वीडियो आया समाने दोनों तरफ से जमकर हुई मारपीट बाइट - घायल0
0
Report
नदीया में नाबालिग से दुष्कर्म: गाँव ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *ধর্ষণ কাণ্ডের ফলোআপ* *নদীয়া ভীমপুর থানা এলাকায় নাবালিকাকে ধর্ষণের ঘটনায় ধর্ষক মফিজুল শেখ কে গ্রামবাসী ধরে পুলিশের হাতে তুলে দেয়। নাবালিকার গ্রামে গিয়ে জানা গেল বাড়িতে একাই ছিল নাবালিকা। সেই সুযোগে তার মাসির ছেলে , বছর কুড়ির মফিজুল শেখ ঘরের দরজা-জানলা বন্ধ করে নাবালিকার ওপর যৌন নির্যাতন ও ধর্ষণ করে বলে অভিযোগ।এরপর নাবালিকার কান্নার শব্দ শুনে প্রতিবেশীরা ছুটে আসতেই অভিযুক্ত পালিয়ে যায়। এরপর খবর pে পৌঁছায় ভীমপুর থানার পুলিশ। নাবালিকাকে চিকিৎসা ও মেডিক্যাল পরীক্ষার জন্য কৃষ্ণনগর সদর হাসপাতালে গতকালই ভর্তি করা হয় আশঙ্কাজনক অবস্থায় বর্তমানে হাসপাতালে চিকিৎসাধীন নাবালিকা。 এদিকে গ্রামবাসীরা একটি কুলবাগান থেকে অভিযুক্ত মফিজুল শেখকে ধরে পুলিশের হাতে তুলে দেয়। অভিযুক্তের বিরুদ্ধে আগেও একাধিক দুষ্কর্মের অভিযোগ রয়েছে বলে দাবি স্থানীয়দের। পরিবারের অভিযোগের ভিত্তিতে ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে ভীমপুর থানার পুলিশ। অভিযুক্তের দৃষ্টান্তমূলক শাস্তির দাবি জানিয়েছেন গ্রামবাসীরা。0
0
Report
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर स्पष्ट जवाब
Ujjain, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल का उज्जैन की शाही मस्जिद विवाद को लेकर बयान ... असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी दिया जवाब : सनवर पटेल ने कहा, उज्जैन की शाही मस्जिद को ना तो शहीद किया जा रहा है और ना ही विस्थापित किया जा रहा है ... मस्जिद का जो हिस्सा चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा है सिर्फ उसे समाज तथा मस्जिद कमेटी द्वारा खुद तोड़ा जा रहा है । प्रशासन के साथ बैठक में शहर काजी और मुस्लिम समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों ने मिलकर कल रात को यह तय किया था कि समाज के लोग ही मस्जिद के उसे हिस्से को हटाएंगे प्रशासन इसे नहीं हटाएगा और उसी कड़ी में समाज मस्जिद की उस हिस्से को हटा रहा है ... कुछ लोग इस मामले में लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, भड़काने का काम कर रहे हैं ... मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि समाज के लोगों को मत भड़काईये, प्रशासन और समाज के वरिष्ठ लोगों ने साथ बैठकर जो तय किया है उतना ही हो रहा है और उतना ही होगा । असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले - असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को नए वक्फ बिल से जोड़कर बयान दे दिया, उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में मस्जिदे हट रही है, उन्हें में कहना चाहता हूं कि ओवैसी साहब शाही मस्जिद नहीं हट है रही है आप लोगों को भड़काने का काम मत कीजिए , और इसमें वक्फ कानून कहां से आ गया कानून में कहीं भी नहीं है कि आप अपने हक के लिए आवाज ना उठाये या न्यायालय ना जाएं , इस मामले में भी मस्जिद से जुड़ी हुई कमेटी तथा पंच मोचीयान समाज न्यायालय में गए परन्तु अंत में शहर और समाज के हित में मस्जिद का कुछ हिस्सा जिसमें कुछ दुकाने हैं, मीनार है उसे हटाने के लिए समाज के लोगों ने प्रशासन के साथ बैठकर तय किया है , आप लोगों को भड़काना बंद कीजिए और वक़्फ़ बिल को बीच में मत लाइए ... मेरी एक और गुजारिश है जो लोग बाहर से लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, ऐसा ना करें वरना कानून अपना काम करेगा और आगे उनके लिए परेशानیاں आने वाली है ।0
0
Report
Advertisement
