244221
अमरोहा में शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक का दौर शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में शुक्रवार तड़के 3 बजे से शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में एकत्र हो गए हैं और भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंकज के लिए फोटो पोस्ट: देखें नई तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए फोटो0
0
Report
नवादा: छठियारी में खूनी विवाद, भांजे ने मामा के बेटे की हत्या कर दी
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में रिश्ते का कत्ल: छठियारी कार्यक्रम के दौरान DJ पर गाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। भांजे ने अपने मामा के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में छठियारी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। DJ लगे होने पर भांजे श्याम और उसके साथियों के कहासुनी के कारण यह घटना घटी। आकस्मिक विवाद इतना बढ़ गया कि श्याम और उसके पांच साथी उक्त तीनों भाइयों पर धारदार चाकू से हमला कर दिए। मृतक की पहचान संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। घायलों में प्रदीप कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं, जिन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भांजा श्याम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार सभी आरोपी नशे में थे।0
0
Report
समालखा में पिटबुल के हमले में दो महिलाएं घायल, मालिक की खोज जारी
Panipat, Haryana:समालखा में पिटबुल का आतंक, दो महिलाओं को काटा मालिक ने खतरनाक कुत्ते को गली में छोड़ा, मोहल्ले में मचा हड़कंप; 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने पकड़ा समालखा, पानीपत। समालखा की एक गली में खुलेआम घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने दो महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। गनीमत रही कि दोनों महिलाएं समय रहते बच गईं और उनकी जान पर नहीं बनी। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ता काफी देर तक गली में खुलेआम घूम रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो महिलाओं पर उसने हमला कर दिया और दोनों को काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी भय का माहौल पैदा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पिटबुल को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी तक कुत्ते के मालिक का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी के आराकोट में PHC भवन की भीषण आग, एक जिंदगी खत्म
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के आराकोट में आधी रात आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा... यहां PHC के पुराने भवन में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया... इस अग्निकांड में एक जिंदगी हमेशा के लिए बुझ गई...राहत-बचाव टीम ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी...अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिर इस भीषण आग की वजह क्या थी?0
0
Report
यूपी: जालौन में भू-माफिया कब्जा, पीड़ित डीएम से कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में जमीन और प्लॉट के लेन-देन से जुड़े विवादों में दो लोगों ने डीएम जालौन समीर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अजित महेश्वरी और अन्य लोगों पर रुपये और संपत्ति के विवाद को लेकर धमकी, मारपीट तथा दबाव बनाने के आरोप हैं। इकलासपुरा निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि उनके पिता राजेन्द्र सिंह यादव के नाम गाटा संख्या 93ग की पैतृक जमीन है। 1100 वर्गफुट के प्लॉट का सौदा 13.20 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके एवज में 28 अक्टूबर और 22 नवंबर 2023 को 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन शेष रकम नहीं दी गई और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई। अभिषेक का आरोप है कि उनसे प्लॉट मुफ्त में देने अथवा 10 लाख रुपये दे देने का दबाव बनाया गया। शुक्रवार 19 सितंबर 2026 को जिला जज के गेट के बाहर तीन अज्ञात लोगों ने अभिषेक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि फोन पर अजित महेश्वरी ने भी उसे पकड़कर रजिस्ट्री कराने अथवा हत्या कर देने की बात कही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। थाने में शिकायत दर्ज न होने का आरोप है और उसने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। वहीं अमगुवां निवासी दीपक सिंह ने भी अजित महेश्वरी और अनुभव चतुर्वेदी पर संपत्ति संबंधी विवाद में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। दीपक के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को उसे कार्यालय बुलाकर कथित रूप से मारपीट की गई और चार घंटे तक बंधक बनाकर 10 लाख रुपये देने या 20 लाख रुपये की जमीन दिलाने का दबाव बनाया गया। उसने चेक के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। दोनों शिकायतों में जिलाधिकारी से जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
मंदसौर की आंगनवाड़ी का ताला, 11 महीने से किराये के भुगतान में देरी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर की आंगनवाड़ी का ताला, 11 महीने से किराये के भुगतान में देरी आंगनवाड़ियों के किराये का भुगतान न होने के कारण मंदसौर के वार्ड क्रमांक 19 की आंगनवाड़ी क्रमांक 3 पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है. पिछले दो दिनों से ताला लगा होने के कारण बच्चे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर बैठने को मजबूर हैं; बच्चों को भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है क्योंकि बर्तन आंगनवाड़ी केंद्र के भीतर हैं. आरोप है कि गलत जानकारी डालने के कारण पिछले 11 महीनों में करीब 41,000 रुपये का किराया नहीं चुकता गया. बार-बार आग्रह के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो भवन मालिक ने आंगनवाड़ी पर ताला जड़ दिया. आंगनवाड़ियों के भुगतान न होने के बारे में ऑफ द रिकॉर्ड महिला बाल विकास के अकाउंटेंट ने बताया कि आईएफएससी कोड गलत उपलब्ध कराया गया था, जिससे पेमेंट में देरी हो रही है; भुगतान की प्रक्रिया चल रही है.0
0
Report
Advertisement
पंजाब में गर्मी से राहत: मौसम विशेषज्ञों ने कहा तापमान घटेगा
Ludhiana, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਰਹੇਗਾ ਖੁਸ਼ਕ ਅਤੇ ਤਾਮਾ ਵਿੱਚ ਗਿਰਾਵਟ ਆਉਣ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਰਾਹਤ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਖੁਸ਼ਕ ਰਹੇਗਾ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੱਛਮੀ ਚੱਕਰਭਾਤ ਆਉਣ ਦਾ ਕੋਈ ਅਨੁਮਾਨ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਬਰਸਾਤ ਹੋਵੇਗੀ ਮੌਸਮ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਤਾਪਮਾਨ ਨੋਰਮਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਤਾਪਮਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗਿਰਾਵਟ ਆਵੇਗੀ ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਵੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ0
0
Report
गोरखपुर: चिलुआताल नदी में 17 वर्षीय प्रिंस निषाद की लाश, हत्या की आशंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में कोचिंग के लिए घर से निकले 17 वर्षीय प्रिंस निषाद की लाश पांच दिन बाद चिलुआताल नदी में मिली। परिवार ने हत्या की आशंका जताई और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज, मोबाइल गतिविधियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल नदी में किशोर का शव मिला; पहचान कपड़ों से प्रिंस के रूप में की गई। प्रिंस 23 सितम्बर को सुबह मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक लौट नहीं आया। परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई और मोबाइल के आखिरी लोकेशन के अनुसार जांच शुरू की, लेकिन शव मिलने तक मामले की तह तक पहुंची नहीं जा सकी। परिवार ने कहा कि प्रिंस पढ़ाई में बेहद होनहार था और उसका सपना IIT में इंजीनियर बनने का था। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजे का इंतजार है।0
0
Report
फतेहपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पांच की मौत, मुआवजा जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हादसा मामला हादसे के 24 घंटे के पहले योगी सरकार ने पहुंचाई पीड़ित परिवार तक आर्थिक मदद मृतकों को दो-दो लाख और घायलों की 50-50 हजार की आर्थिक मदद प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने दी पीड़ितों को चेक अब तक चार भाइयों समेत पांच की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर धमाका सिलेंडर से हुआ या विस्फोटक से फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी 6 साल से 25 वर्ष बताई जा रही सभी मृतकों की उम्र फल कारोबारी के घर पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से हुआ दर्दनाक हादसा कुणाल, आलोक, अर्पित, वेद और यश की हुई मौत जोरदार धमाके से पांच सौ मीटर दूर तक सुनाई दी गूंज आसपास के कई मकान भी हुए क्षतिग्रस्त दो मंजिला मकान भर-भराकर गिरा मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना0
0
Report
Advertisement
DM के कड़े निरीक्षण से मोहनिया अंचल कार्यालय में 700 पेंडिंग मामलों का निस्तार निर्देश
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - डीएम कुमार अनुराग ने किया मोहनिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, एक सप्ताह में कार्य सुधारने के निर्देश वियो - कैमूर जिला अधिकारी कुमार अनुराग ने मोहनिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और व्यवस्थाओं में कई गंभीर कमियां पाईं। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज और जमाबंदी से जुड़े मामलों के लंबित रहने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि लगभग 700 से अधिक मामले लंबे समय से पेंडिंग पड़े हैं। इसके अलावा करीब 150 ऐसे मामले भी पाए गए, जिन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोक कर रखा गया था और उनका निपटारा समय पर किया जा सकता था। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने अंचलाधिकारी (सीओ) और अन्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि कार्यालय की सभी प्रक्रियाओं को अद्यतन (अपडेट) करें, पंजियों को सही ढंग से बनाए रखें तथा लंबित मुकदमों और भूमि विवादों का निस्तारण पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जानबूझकर मामलों को लंबित रखने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक से डेढ़ महीने के बाद अंचल कार्यालय का दोबारा विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। बाइट - कुमार अनुराग जिलाधिकारी कैमूर0
0
Report
MDR के विरोध में वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव: व्यापारियों ने MDR लागू होने के विरोध में वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन। राष्ट्रीय पेमेंट्स कॉरपोरेशन के नियम लागू होने से व्यापारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई चिंता। MDR लागू होने से बढ़ सकती है महंगाई, कैश का दोबारा बढ़ सकता है चलन- व्यापारी। 10 हजार से ऊपर की बिक्री करने वाले दुकानदारों के मुनाफे पर पड़ेगा सीधा असर-व्यापारी। व्यापारियों ने MDR की सीमा ₹2 हजार से बढ़ाकर ₹10 हजार करने की मांग की। मासिक छूट की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की मांग। UPI डिजिटल ट्रांजेक्शन पर GST/इनकम टैक्स फाइलिंग में 0.4 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की मांग। बैंक द्वारा 0.4 प्रतिशत के अलावा किसी अन्य हिडन चार्ज को व्यापारियों के चालू खाते से नहीं काटने की मांग। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन। बाइट : रजनीकांत श्रीवास्तव व्यापार मंडल अध्यक्ष उन्नाव0
0
Report
जोधपुर में कुत्ता घुमाने के विवाद के चलते युवक की मौत, तीन गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उदयमंदिर थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फलौदी के आमला निवासी प्रेम सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेम सिंह और उसका 23 वर्षीय भाई जसवंत सिंह राईकाबाग क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे और नेशनल हैंडलूम में सेल्समैन के रूप में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:50 बजे कुत्ता घुमाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोग मकान पर पहुंचे। घटना के दौरान जसवंत सिंह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए एमजीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान जसवंत सिंह की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मोहित, दामिनी कांत राजवंशी और लक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कोंडागांव के स्थानीय चित्रकार AI और बाहरी ठेकेदारों के कारण रोजगार संकट में
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में स्थानीय चित्रकार और मूर्तिकार अपने रोजगार को लेकर चिंतित हैं। बाहरी लोगों को काम दिए जाने के साथ अब आधुनिक तकनीक और AI के बढ़ते इस्तेमाल ने भी पारंपरिक चित्रकारों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कोंडागांव में कभी हाथों की कला से दीवारों, बोर्ड और बैनरों को सजाने वाले स्थानीय चित्रकार अब बदलते दौर की तकनीक से प्रभावित हो रहे हैं। संघ का कहना है कि समय के साथ डिजिटल प्रिंटिंग, फ्लेक्स, पोस्टर-बैनर और अब AI आधारित डिजाइनिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसके चलते हाथ से पेंटिंग और चित्रकारी कराने का चलन कम हुआ है, जिसका सीधा असर स्थानीय चित्रकारों के रोजगार पर पड़ा है। वहीं, संघ का आरोप है कि सरकारी और अर्धशासकीय विभागों के कई कार्यों में बाहरी ठेकेदारों के माध्यम से चित्रकारी और मूर्ति निर्माण का काम कराया जाता है। इससे जिले के स्थानीय कलाकारों को काम के अवसर कम मिल रहे हैं। वाक थ्रू,बाइट — चित्रकार/संघ पदाधिकारीयों से “पहले पेंटिंग और चित्रकारी के काम स्थानीय कलाकारों को मिलते थे। अब डिजिटल प्रिंटिंग और AI के कारण काम कम हुआ है। इसके अलावा बाहरी लोगों को काम मिलने से स्थानीय कलाकारों की परेशानी और बढ़ गई है।” चित्रकार संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले के सरकारी और अर्धशासकीय विभागों में होने वाले मूर्ति निर्माण, पेंटिंग, पोताई और चित्रकारी के कार्यों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। कलाकारों का कहना है कि आधुनिक तकनीक का विरोध नहीं है, लेकिन स्थानीय हुनर और पारंपरिक कला को बचाए रखने के लिए कलाकारों को काम के अवसर मिलना जरूरी है। एक तरफ AI और डिजिटल तकनीक तेजी से डिजाइनिंग की दुनिया बदल रही है, तो दूसरी तरफ हाथों से कला को आकार देने वाले स्थानीय कलाकार अपने रोजगार को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन स्थानीय कलाकारों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
किरण चौधरी ने हुड्डा परिवार पर फिर हमला: बेटा है सब कुछ
Jhajjar, Haryana:पूर्व मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर हमलावर नजर आईं। झज्जर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं किरण चौधरी ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से लेकर हुड्डा परिवार पर तीखे राजनीतिक कटाक्ष किए। भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए किरण चौधरी ने कहा कि उनकी एक ही चाहत है कि हर फील्ड में उनका बेटा आगे रहे। उन्होंने कहा कि बेटे में काबिलियत होगी, तभी तो वह आगे बढ़ेगा। कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ‘जूतम-पजार और लट्ठम-लट्ठा’ चल रहा है। किरन चौधरी ने अपने राजनीतिक रुख को लेकर कहा कि वह जहां हैं, वहां ठीक हैं, खुश हैं और सुकून में हैं। उन्होंने हिसार में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दीपेंद्र हुड्डा के मुंह से स्वयं ऐसी बात निकली, जिसे वह कांग्रेस की राजनीति की सच्चाई से जोड़कर देखती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक और तत्कालीन डीसी की भूमिका को लेकर भी कई सवाल सामने आए थे और उन्होंने किस तरह उन्हें चुनाव जीताने में मदद की, यह बात भी सामने आ चुकी है। ‘लाहली में बनवा दिया था पिद्दी सा खेल स्टेडियम’ कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात को मिलने से जुड़े सवाल पर किरण चौधरी ने हरियाणा में खेल सुविधाओं को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने लाहली में ‘पिद्दी सा खेल स्टेडियम’ बनवा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया गया होता तो वह भी हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की आवाज उठातीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेजबानी का फैसला एक कमेटी करती है और भारत के हिस्से में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आना अपने आप में गौरव की बात है। प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर सवाल से बचीं दिल्ली में प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर किरण चौधरी जवाब देने से बचती नजर आईं और उन्होंने इस मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे विरोध और हो-हल्ले पर कटाक्ष करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि ‘खाली उछल-कूद करने से सत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता।’ किरण चौधरी के इन बयानों के बाद एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में हुड्डा परिवार और उनके बीच चलती रही राजनीतिक तल्खी चर्चा में आ गई है। बाइट: किरण चौधरी पूर्व राज्यसभा सांसद।0
0
Report
नशे में नदी में गिरा युवक पेड़ पर फंसा, वीडियो वायरल—पुलिस ने बचाया
Bareilly, Uttar Pradesh:नशे में नदी में गिरा व्यक्ति पेड़ पर बैठा मिला, वीडियो वायरल मीरगंज के पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में पेशाब करने गया 59 वर्षीय व्यक्ति अचानक नदी में गिर गया। नदी में गिरने के बाद वह एक पेड़ में फंस गया और पेड़ पर बैठा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल नदी से बाहर निकाला। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया कि राम प्रकाश पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी मोहल्ला साहूकारा, रन सिंह की टाल के पास, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी, सोमवार रात करीब नौ बजे भाखड़ा नदी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और नदी में मौजूद एक पेड़ में फंस गया। वायरल वीडियो में राम प्रकाश नदी के बीच पेड़ पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रयास कर उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
