244235
गजरौला में खूब फल फूल रहा नर्सरी उद्योग
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में नर्सरी उद्योग की अलग ही पहचान है। यहां से पूरे देश भर में पौधों का निर्यात किया जाता है। गजरौला और उसके आसपास के क्षेत्र को नर्सरी उद्योग के रूप में पहचाना जाता है। यहां 500 से अधिक छोटी बड़ी नर्सरी स्थापित हैं, जहां विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे उपलब्ध हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरमेर नदी पार करते हुए बुजुर्ग डिंडौरी में तेज बहाव में गायब, SDRF-प्रशासन तैनात
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के भपसा गांव में बड़ा हादसा सामने आया है। खरमेर नदी पार करते समय एक अधेड़ तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि कुंदन यादव शनिवार शाम अपने भांजे सोनू के साथ बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पैदल पार कर रहे था। इसी दौरान बीच नदी में पैर फिसलने से कुंदन तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना भांजे सोनू ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कुंदन यादव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल कुंदन यादव का कोई सुराग नहीं मिल सका है।0
0
Report
बारिश से आश्रय लिया गया आवारा कुत्ता CCTV में बेरहमी से मारपीट
Ambernath, Maharashtra:पावसापासून बचावासाठी इमारतीत आसरा घेतलेल्या श्वानाला बेदम मारहाण Anchor उल्हासनगर ४ मधील राखामाई नगरमधील 'शिवलीला रेसिडेन्सी'मध्ये पावसापासून बचावासाठी इमारतीमध्ये झोपलेल्या एका भटक्या कुत्र्याला एका व्यक्तीने बेदम मारहाण केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. हा संपूर्ण अमानुष प्रकार इमारतीतील CCTV कॅमेऱ्यात कैद झाला असून त्याचा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर तुफान व्हायरल होत आहे. पावसामुळे निवारा घेतलेल्या मुक्या प्राण्यावर झालेल्या या क्रूर कृत्यामुळे प्राणीप्रेमींमधून तीव्र संताप व्यक्त केला जात असून, आरोपीवर तात्काळ कडक कायदेशीर कारवाई करण्याची मागणी केली जात आहे.0
0
Report
भाजपा सिकराय और भांडारेज नगर पालिका में प्रचंड बहुमत के लक्ष्य पर केंद्रित
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा निकाय चुनाव लेकर भाजपा की सिकराय में बैठक प्रभारी मनोज पंचोली और विधायक विक्रम बंशीवाल ने ली बैठक विधायक ने कहा क्षेत्र की भांडारेज ओर सिकराय में बनेगा भाजपा का बोर्ड विकास कार्यों के दम पर जायेंगे जनता के बीच जो कार्यकर्ता धरातल पर काम।करने वाला होगा और मतदाताओं में होगी मजबूत पकड़ उसे मिलेगा टिकट भी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती से करेंगे पार्टी के पक्ष में काम एकजुटता के साथ काम कर लहरायेंगे विजय पताका दौसा जिले में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूर्ण रूप से सक्रिय दिखाई दे रही है और दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र में भाजपा की बैठक आयोजित हुई बैठक में प्रभारी मनोज पंचोली , भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला और क्षेत्रीय विधायक विक्रम बंशीवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए जहां विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा दोनों निकायों में भाजपा का बोर्ड बनेगा और इसके लिए जो कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहा है और मतदाताओं में मजबूत पकड़ है टिकट में उसे वरीयता दी जाएगी साथ ही विधायक ने कहा विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे विधायक ने भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी लोग एकजुटता के साथ पार्टी के पक्ष में काम करें ताकि हम निकाय चुनाव में भांडारेज और सिकराय नगर पालिका में प्रचंड बहुमत के साथ अपना बोर्ड बना सके विधायक ने कहा कांग्रेस शासन में जो भ्रष्टाचार का खेल हुआ वह किसी से छिपा नहीं है और जनता उसे अभी भूली नहीं है ऐसे में जनता का मन भाजपा के साथ है0
0
Report
Advertisement
पलायथा में पैंथर दिखने से इलाके में हड़कम, वन विभाग सतर्क रहने को कहे
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता के समीप पलायथा में रात्रि को पैंथर दिखाई देने से आस पास के लोगों में हड़कम मचा हुआ है। वही वन विभाग द्वारा रात्रि को लोगो से सतर्क रहने की अपील की गई है। बताय दें कि पलायथा में शुक्रवार रात्रि को किसानों को ईदगाह की दीवार पर टॉर्च की रोशनी में पैंथर दिखाई दिया जिसकी सूचना के बाद घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में पैंथर बाद में दीवार कूद कर जंगल की ओर चला गया। शनिवार को वन विभाग की टीम द्वारा पैंथर के पगमार्क तलाश किए गए लेकिन बारिश के मौसम के चलते जमीन गीली होने तथा पानी भरा होने के कारण जंगल के अंतिम छोर तक पगमार्क स्पष्ट नहीं मिले। विजुअल — ईदगाह की दीवार पर बैठा पैंथर0
0
Report
बेणेश्वरधाम में कांवड़ियों का सैलाब, त्रिवेणी संगम में हर-हर महादेव की धूम
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर लोकेशन बेणेश्वर त्रिवेणी संगम (सोम, माही और जाखम नदियों का संगम) पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। शिवभक्तों ने संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ियों ने कांवड़ में पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी और अपने-अपने गंतव्य के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। दिनभर कांवड़ियों की आवाजाही से धाम परिसर में खासा उत्साह और रेलमपेल बनी रही। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। त्रिवेणी संगम पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए SDRF की टीम नावों और सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रही। मोटागांव थाना पुलिस के जवान संगम घाट और धाम के प्रमुख मार्गों पर मुस्तैद रहे और नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर लगातार नजर बनाए रखी। इधर पवित्र जल लेकर कांवड़िये हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों के साथ अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कल सावन का आखिरी सोमवार है। कांवड़िए कल अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बाइट -1 कांवड़िया बाइट -2 देवेंद्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक घाटोल अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
करौली एसपी ऑफिस में क्राइम बैठक: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर मंथन
Karauli, Rajasthan:करौली एसपी ऑफिस में क्राइम बैठक का आयोजन, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर मंथन। जिला करौली। एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में क्राइम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अपराधों पर नियंत्रण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और लोगों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में करौली एएसपी रामकुमार कस्वां, हिंडौन एएसपी कमल कुमार, जिले के डीएसपी और सभी थाना अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी साझा की। एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और मामलों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रखने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में नेट ग्रिड के इस्तेमाल को बढ़ाने और तकनीक के जरिए अपराधों की निगरानी मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इसके साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराध रोकने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
रक्षा बंधन से पहले जयपुर बाजार राखी-गिफ्टों से गुलजार
Jaipur, Rajasthan:रक्षाबंधन से पहले जयपुर के बाजार राखी की रंग-बिरंगी रौनक से सज गए हैं। बाजारों में अलग अलग डिजाइन, रंग और थीम वाली राखियाँ बहनों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ कस्टमाइज्ड राखियों और गिफ्ट्स का भी खास क्रेज देखने को मिल रहा है। बहनें भाइयों के लिए उनकी पसंद के हिसाब से राखियां और खास तोहफे खरीद रही हैं। बाजारों में कार्टून कैरेक्टर, मोती, स्टोन और ट्रेडिशनल डिजाइन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ खरीदारी बढ़ने लगी है। वहीं, कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक, फोटो फ्रेम, मग और पर्सनलाइज्ड आइटम भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। बाजारों में राखी और गिफ्ट की खरीदारी के लिए पहुंच रही बहनों में खास उत्साह नजर आ रहा है। तो वहीं व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।0
0
Report
श्याम धनी इंडस्ट्रीज के डीलरों के स्वर्णिम अध्याय समारोह में इनाम और विस्तार योजना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में श्याम धनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से डीलर्स के लिए ‘स्वर्णिम अध्याय’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2024-25 और 2025-26 योजनाओं के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। लकी ड्रॉ में डीलर्स को कार, बाइक, स्कूटर, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य आकर्षक उपहार दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता रहे। उन्होंने राजस्थान के मसाला उद्योग को देश-विदेश में पहचान दिलाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए श्याम धानी की सराहना की। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रामावतार अग्रवाल ने डीलर्स से संवाद कर उत्पादों पर फीडबैक और सुझाव लिए। उन्होंने बताया कि श्याम मसाले देश का शीर्ष ब्रांड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य सात राज्यों के बाद एक साल में 18 राज्यों में डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर नेटवर्क तैयार करना है। कंपनी ने बताया कि उसके छह उत्पाद FSSAI की जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं।0
0
Report
दौसा रेलवे स्टेशन पर महिला ने आत्महत्या की कोशिश, आरपीएफ ने बचाई जान
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रेलवे स्टेशन पर महिला ने किया sअप्ठo का प्रयास लेकिन एसपीएफ की तत्परता से बची महिला की जान रेलवे की विद्युत कर्षण विशेष गाड़ी के सामने किया कूदने का प्रयास भागकर आरपीएफ स्टाफ ने पकड़ा महिला को पूछताछ में सामने आया गृह क्लेश के चलते आत्महत्या के लिए आई थी महिला पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाया रेलवे स्टेशन जहां समझाइश के बाद महिला को किया परिजनों के सुपुर्द चंद सेकिंड की देरी होती तो महिला कूद जाती ट्रेन का आगे घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला दौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने के लिए पहुंची लेकिन स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की तत्परता से महिला की जान बच गई रेलवे स्टेशन आरपीएफ के ड्यूटी स्टाफ ने बताया महिला करीब 2 घंटे से रेलवे स्टेशन पर बैठी थी इस दौरान रेलवे की विद्युत कर्षण विशेष गाड़ी जब स्टेशन पर पहुंची तो महिला ने भाग कर उसके सामने कूदने का प्रयास किया लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तत्पता दिखाते हुए महिला को चंद सेकंड पहले ही पकड़ लिया जिसके चलते हादसा होने से बच गया जब महिला से आत्महत्या कारणों को लेकर पूछताछ की गई तो उसने गृह क्लेश को लेकर सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही उसके बाद महिला के बताएं अनुसार दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ला निवासी महिला के परिजनों को रेलवे स्टेशन बुलाया गया जहां समझाइस के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया अगर इस दौरान चंद पल की भी देरी होती तो महिला की जान बचाना मुश्किल था घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें महिला ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है जहां दौड़कर आरपीएफ के जवानों ने महिला को पकड़ड़ा0
0
Report
Advertisement
बोरिवली-विरार लोकल में बॉम्बिल की बिक्री वायरल, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Mumbai, Maharashtra:बोरिवली-विरार लोकलमध्ये बॉम्बील विक्रीचा व्हिडिओ व्हायरल रविवारी सकाळी बोरिवलीहून विरारच्या दिशेने जाणाऱ्या ७ वाजून २५ मिनिटांच्या लोकलमध्ये एक महिला चक्क बॉम्बील मासळी विक्री करताना दिसून आली. लोकलच्या डब्यात मासळी विक्री करणाऱ्या या महिलेचा व्हिडिओ एका प्रवाशाने आपल्या मोबाईल कॅमेऱ्यात कैद केला असून, हा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. गर्दीच्या लोकलमध्ये मासळी विक्री होत असल्याने प्रवाशांच्या सुरक्षिततेसह स्वच्छतेचा मुद्दाही पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. या प्रकारामुळे रेल्वे प्रशासनाच्या नियमांचे पालन केले जात आहे ka, असा सवाल उपस्थित होत आहे. व्हायरल व्हिडिओची दखल घेऊन रेल्वे प्रशासन संबंधित महिलेवर कारवाई करणार का, याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के मदरसे पर बुलडोजर: अवैध निर्माण ध्वस्त, धर्मांतरण आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मदरसा दारुल उलूम रहीमिया फुलत पर रविवार को जिला प्रशासन के आदेश पर मदरसा संचालकों ने अपने कब्जे में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलवाया। मदरसे पर कई हिन्दू युवक-युवतियों के धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। रतनपुरी थाने में मौलाना हिफजुर्रहमन अंसारी और उसके दो बेटे जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन अधिनियम 2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया; आरोपित पुत्र गिरफ्तार होकर जेल में हैं। इसके अलावा यह मदरसा सार्वजनिक ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण के भी आरोप में जांच के बाद ध्वस्तीकरण हुआ। पुलिस के निर्देश पर आलाधिकारी ने इस अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। डीएम और एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और मदरसे के क्षेत्र में अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर राजस्व संहिता 2006 की धारा 67/5 के अंतर्गत इसे अवैध पाया गया, जिसके तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारी ध्वस्त किया गया और कठोरता के साथ कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई की पुष्टि मुज़फ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने की, जबकि ग्राम प्रधान वसीम अहमद ने टिप्पणी दी।0
0
Report
विरोध करने वालों पर मुक़दमा लोकतंत्र के विरुद्ध: शहीदा खान
Nuh, Haryana:Story :- विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: शहीदा खान नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध में काले झंडे दिखाकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कड़ी आपत्ति जताई। शहीदा खान ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल विरोध करने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुनना चाहिए। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब विपक्ष और जनता की आवाज का सम्मान किया जाए। विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने-धमकाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत नहीं होती। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुग्राम की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे सुना जाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : बिलसंडा ब्लॉक में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सैकड़ो दिव्यांगों को बांटे उपकरण
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार में एलिमिको कंपनी कानपुर के सौजन्य से भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सैकड़ो लोगों को ट्राई साइकिल,बैटरी चलित रिक्शा,व्हीलचेयर सहित तमाम तरह के आवश्यकता अनुसार दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किए गए। वहीं बग़ैर रजिस्ट्रेशन कराये बड़ी संख्या में दिव्यांग उपकरण लेने पहुंचे जिन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं इस मामले में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि पीलीभीत के जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र पर दिव्यांगजन अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वहां से तत्काल उपकरण ले सकते है। वहीं इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव, एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पाण्डेय,कानपुर की एलिमिको कंपनी के उप प्रबंधक ऋषि राज और दोनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और दिव्यांग मौजूद रहे0
0
Report
देहरादून के सर्वे स्टेडियम में रक्षाबंधन 2026 का LIVE कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:LIVE: सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला (देहरादून) में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम-20260
0
Report
2030 तक हर असिंचित खेत में सिंचाई पहुंचाने के लिए सरकार ने तेज किया प्रकल्प
Munger, Bihar:2030 तक हर असिंचित खेत होगा सिंचित ,चीनी की बढ़ती कीमतों के सवाल पर मंत्री ने कहा विपक्ष इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है: संतोष कुमार सुमन, मुंगेर: राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक हर असिंचित खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लघु जल संसाधन विभाग की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना, तालाब खुदाई समेत कई योजनाओं के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ जलस्तर बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। यह बातें राज्य सरकार के लघु सिंचाई विभाग के मंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने रविवार को मुंगेर नगर भवन में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों की विचारधारा पर चलती है और गरीबों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती है। गरीबों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने में कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए पार्टी ने गरीब चौपाल की शुरुआत की है। चौपाल के माध्यम से गरीबों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को पार्टी के संगठन से भी जोड़ा जा रहा है। सुमन ने कहा कि सरकारी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन आज भी गरीबों का एक बड़ा तबका इन योजनाओं की जानकारी से वंचित है। ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक करना जरूरी है। गरीब चौपाल इसी दिशा में एक प्रयास है। चीनी की बढ़ती कीमतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है। त्योहारी मौसम में कुछ स्टॉकिस्ट द्वारा कालाबाजारी और अवैध भंडारण कर कृत्रिम कमी पैदा किए जाने का असर भी कीमतों पर पड़ा है। इस बार गन्ने का उत्पादन कुछ कम होने से भी चीनी की कीमत प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सरकार स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है, जबकि पार्टी संगठन भी गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है। कई गरीब अपनी समस्याओं को सही तरीके से अधिकारियों के समक्ष नहीं रख पाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना गरीब चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। बाइट : डॉक्टर संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार मंत्री इस मोके पर हम पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, अतरी विधायक रोमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव नीलेश कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार जिलाध्यक्ष परमानंद मांझी सहित अन्य मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
