गजरौला में विधायक राजीव तरारा ने आयुष्मान कार्ड बांटे, स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर आयुष्मान पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक राजीव तरारा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सतीश अग्रवाल, सतपाल पाल, मनमोहन सेन, शशि चौहान, और सीएचसी के अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
