244235
एमडीए ने गजरौला में की बड़ी कार्रवाई, 12 मकान, दुकानों पर सील लगाई
Gajraula, Uttar Pradesh:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अमरोहा जनपद में नेशनल हाईवे किनारे स्थित गजरौला में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए दुकानों, मकान का निर्माण करा रहे लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है। एमडीए की इस कार्रवाई से बगैर नक्शा स्वीकृत कराए लोगों को गुमराह कर प्लाट बेचने वालों के होश उड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को एमडीए के जोन-फोर के प्रभारी एवं सहायक अभियंता केएन जगूड़ी ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार में भ्रष्टाचार रोकथाम: मनिका पंचायत सचिव नागेश्वर रजक गिरफ्तार
Latehar, Jharkhand:लातेहार भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता की टीम ने लातेहार जिले के मनिका प्रखंड में पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10000 हज़ार रुपये लेते रंगों हाथ गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो मनिका बारकाडीह प्रखंड में वादी से चबूतरा निर्माण में बिल पास करने के एवज में 10000 हज़ार रुपये की माँग पिछले कई दिनों से कर रहा था। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक टीम डाल्टनगंज से संपर्क किया जहाँ भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मनिका प्रखंड से पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को गिरफ्तार किया। पंचायत सचिव की गिरफ्तारी से मानिका प्रखंड के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भय व्याप्त है।0
0
Report
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच
New Delhi, Delhi:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-52 के नीचे एक अज्ञात युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शस्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैबोरेशनरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री को नोटिस: बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी धोखाधड़ी मामला
Chandigarh, Chandigarh:बॉलિવुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री को बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता द्वारा दायर दीवानी वाद पर जारी किया गया है। अदालत ने प्रतिवादियों को निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता अरुण गुप्ता का आरोप है कि उन्हें बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी ब्रांड के तहत चंडीगढ़ में शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया गया। शिकायत के अनुसार, ब्रांड की प्रतिष्ठा और अभिनेता सलमान खान से जुड़े होने के कारण उन्होंने कारोबार में बड़ा निवेश किया। इसके लिए शोरूम तैयार कराया गया, इंटीरियर पर खर्च किया गया, ज्वेलरी का स्टॉक खरीदा गया और कर्मचारियों की नियुक्ति सहित अन्य व्यावसायिक तैयारियां की गयीं। अरुण गुप्ता का कहना है कि उन्हें फ्रेंचाइजी संचालन, ब्रांड प्रमोशन और व्यावसायिक सहयोग को लेकर कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन बाद में ये वादे पूरे नहीं किए गए। उनका आरोप है कि कारोबार अपेक्षित रूप से शुरू नहीं हो सका, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और नुकसान की भरपाई सहित अन्य राहत की मांग की है। यह विवाद नया नहीं है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फ्रेंचाइजी शुरू करने के कुछ समय बाद ही उन्हें परियोजना में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि ब्रांड से जुड़े पक्षों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिसके कारण निवेश फंस गया और कारोबार प्रभावित हुआ। मामले को लेकर पहले भी शिकायतकर्ता की ओर से संबंधित पक्षों के समक्ष अपनी बात रखे जाने का दावा किया गया था। समाधान नहीं निकलने पर अंततः उन्होंने न्यायालय का रुख किया। अब अदालत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सलमान खान, अलवीरा अग्निहोत्री और अन्य संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।0
0
Report
Advertisement
पटना में अभ्यर्थियों ने आईटी मंत्री से ज्वाइनिंग की मांग पर आर ब्लॉक में प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना में आईटी मंत्री से ज्वाइनिंग की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना के आर ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इनके कहना है कि बेल्टरॉन में पैनल बनाया गया था जिसमें 2600 बच्चों का ज्वाइनिंग हो गया लेकिन 2018 से 2400 बच्चों का ज्वाइंनिंग नहीं हुआ है। अपनी मांग के समर्थन में ये आर ब्लॉक पर जमकर प्रदर्शन किए और पुलिस प्रशासन ने इन्हें यहां रोका।0
0
Report
शिंदे की शिवसेना में उथल-पुथल, संजय राउत के बयानों से सियासी घमासान
Mumbai, Maharashtra:आदरणीय संपादक साहेब और पत्रकार बंधू-भगिनींनो आपल्यासाठी बाईट आणि पॉइंटर... शिवसेना राज्य प्रवक्ते अरुण सावंत विषयी: शिंदेंच्या शिवसेनेमध्ये चलबिझळ... संजय राऊत स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे यांच्या विचारांनी पुढे जात असलेली शिवसेना जिच खंबीर नेतृत्व एकनाथ शिंदे करत आहेत ती शिवसेना मजबूत आहे. तिच्यामध्ये कोणताही प्रकारची चलबिझळ नाही. संजय राऊत म्हणतात की कायद्यानेच आम्ही शिवसेनाला संपवू. परंतु राऊत तशी वेळ येणार नाही. आम्हाला संपविण्याची भाषा करणारेच काही महिन्यांनी संपतील तेव्हा तुमची जर इच्छा असेल तर आमच्या मूळ शिवसेनेत येऊन विलीन व्हावे . श्रीमान एकनाथ शिंदे यांचे हृदय मोठा आहे ते आपल्याला जरूर माफ करतील.0
0
Report
हाईकोर्ट: अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बहन को भी समान अधिकार, नियमों की पुनर्विचार के निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि शादी के बाद बेटी का मायके से रिश्ता खत्म नहीं होता और अविवाहित सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद उसकी शादीशुदा बहन भी अनुकंपा नियुक्ति की बराबर हकदार है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार के 19 सितंबर 2019 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें विवाहित बहन को अनुकंपा नियुक्ति देने से इनकार कर दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि केवल शादीशुदा होने के आधार पर किसी महिला को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।मामला बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी दुर्गेश मिश्रा का है, जो जांजगीर-चांपा में जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2018 में सेवा के दौरान उनके निधन के बाद उनकी वृद्ध मां ने अपनी बेटी अमिता दुबे के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की थी। लेकिन राज्य सरकार ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि नीति में विवाहित बहन का प्रावधान नहीं है।याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया कि शादी के बाद भी बेटी या बहन का अपने मूल परिवार से रिश्ता समाप्त नहीं होता। हाईकोर्ट ने भी माना कि अनुकंपा नियुक्ति का आधार वैवाहिक स्थिति नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक निर्भरता और जरूरत होनी चाहिए।कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वर्तमान समय में कई शादीशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी निभाती हैं। ऐसे में केवल महिला के विवाहित होने के आधार पर उसे नौकरी से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 15(1) में दिए गए समानता के अधिकार का उल्लंघन है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अमिता दुबे के अनुकंपा नियुक्ति के मामले पर चार सप्ताह के भीतर नियमों के अनुसार पुनर्विचार कर नया और सकारात्मक आदेश जारी किया जाए। इस फैसले को महिलाओं के अधिकार और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
एटा में प्रसूता की मौत: अस्पताल और आशा कार्यकर्ता पर आरोप, जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल और आशा कार्यकत्री पर आरोप लगाए. दो दिन पूर्व डिलीवरी के लिए जीटी रोड स्थित OM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था प्रसूता को. डिलीवरी के दौरान बेटे का जन्म हुआ, परिजनों का आरोप—बिना सूचना दिए प्रसूता को आगरा भेजा गया, जबकि नवजात अस्पताल में ही भर्ती रहा. परिजनों ने इलाज में लापरवाही और कथित लालच के चलते प्रसूता की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. JAITHRA थाना क्षेत्र के गांव सर्रा निवासी थीं मृतका क्रांति पत्नी अजय पाल. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के OM हॉस्पिटल का पूरा मामला.0
0
Report
राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार; पेपर लीक चुनौती बना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। पीयूष गोयल ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति को प्रशासन ने सही तरीके से संभाला और किसी प्रकार की कोई गलत कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले तत्व घुस गए थे, जिन्होंने आंदोलन को हाईजैक कर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था। पेपर लीक पूरे देश की चुनौती झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में सामने आए परीक्षा विवादों और पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल किसी एक राज्य की समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के सामने एक साझा चुनौती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और राज्यों से भी परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बना रहे।0
0
Report
300 साल पुराना मट्टी का बुर्ज ढहा: पति की मौत, पत्नी गम्भीर घायल
Washim, Maharashtra:अँकर: वाशीमच्या मानोरा तालुक्यातील तळप बु. येथे 300 वर्ष जुना मातीचा बुरुज कोसळून पतीचा मृत्यू झाला, तर पत्नी गंभीर जखमी झाली आहे. पावसामुळे बुरुज ढासळल्याची प्राथमिक माहिती आहे. मातीच्या ढिगाऱ्याखाली दबून 46 वर्षीय सतीश तुळशीराम इंगोले यांचा जागीच मृत्यू झाला. त्यांची पत्नी घराजवळ भांडी घासत होती. बुरुज कोसळताच दोघेही मातीच्या ढिगाऱ्याखाली दबले. आवाज ऐकून ग्रामस्थांनी घटनास्थळी धाव घेतली आणि शर्थीचे प्रयत्न करून दोघांनाही बाहेर काढलं. त्यांना मानोरा ग्रामीण रुग्णालयात दाखल करण्यात आलं. डॉकटरांनी सतीश इंगोले यांना मृत घोषित केलं. पत्नीची प्रकृती गंभीर असल्याने तिला पुढील उपचारासाठी दिग्रस येथे हलवण्यात आलं आहे.0
0
Report
Advertisement
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार, पेपर लीक पर स्पष्ट दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। पीयूष गोयल ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति को प्रशासन ने सही तरीके से संभाला और किसी प्रकार की कोई गलत कार्रवाई नहीं ہوئی। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले तत्व घुस गए थे, जिन्होंने आंदोलन को हाईजैक कर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था। पेपर लीक पूरे देश की चुनौती झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में सामने आए परीक्षा विवादों और पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल किसी एक राज्य की समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के सामने एक साझा चुनौती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और राज्यों से भी परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बना रहे।0
0
Report
Gen-Z की आज़ादी: शिक्षा-संस्कार vs स्वतंत्रता पर नई बहस
Hanumangarh, Rajasthan:Gen-Z की आज़ादी m स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट यूनिवर्सिटी, कोचिंग स्टूडेंट्स का नज़रिया.... उनके लिए आज़ादी के मायने क्या हैं.... जेन—ज़ी कैसी आज़ादी चाहता है... स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में फर्क कैसे देखता है... दिल्ली के जंतर मंतर आंदोलन में जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ...उससे जेन-ज़ी की छवि खराब क्यों.... क्या देश का पूरा जेन ज़ी एक जैसी सोच रखता है....संस्कार और शिक्षा सभ्य बनाती है.... बहुत से जेन ज़ी ऐसे हैं, जो आर्मी और पुलिस में जाना चाहते हैं...देश सेवा के लिए अलग-अलग फील्ड में जाना चाहते हैं... देशभक्ति से ओतप्रोत हैं....उनका नज़रिया क्या है... देश के सामने आज कौन-कौनसी चुनौतियां जेन ज़ी देखता है....अपना और भारत देश का कैसा सुनहरा भविष्य जेन ज़ी और छात्र,युवा चाहता है.... खाना,पीना,पहनना,घूमना, नाइट आउट करना, दोस्तों के साथ लेट नाइट पार्टी, नई जगह एक्सप्लोर करना... जनरेशन गैप....बातचीत और विचार रखने की कितनी आज़ादी हो...किस तरीके और ढंग से अपनी बात रखी जानी चाहिए...सभ्यता और संस्कृति कैसी होनी चाहिए... देशभक्ति किस तरह जेन ज़ी करना चाहता है....0
0
Report
डीएसटी ने आबकारी मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी नवरत्न वैष्णव गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र के आबकारी एक्ट के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी नवरत्न वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अहमदाबाद में टेम्पू चलाकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर टीम ने दबिश देकर उसे डिटेन किया और सांचौर पुलिस को सूचना दी। नियमानुसार आरोपी को अग्रिम अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सांचौर थाना पुलिस के सुपुर्द कर دیا गया। कार्रवाई में डीएसटी और सांचौर पुलिस की संयुक्त भूमिका रही。0
0
Report
Advertisement
जनस्वास्थ्य मंत्री चौधरी का जहाजपुर दौरा: बोराणी, पंडेर में विकास कार्यों का लोकार्पण
Jaipur, Rajasthan:जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पहुंचे जहाजपुर, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण। जहाजपुर। राजस्थान सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जहाजपुर पहुंचे। और मंत्री चौधरी अपने दौरे के दौरान बोराणी, जहाजपुर, पण्डेर और रोपा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बोराणी गांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे। मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रहा।0
0
Report
दमोह जेल में ओचक निरीक्षण: रोटियाँ जली, मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिला
Damoh, Madhya Pradesh:जिला जेल में बंदियों की मिल रही जली रोटियां, मेन्यू के हिसाब से नहीं दिया जा रहा भोजन, कलेक्टर के ओचक निरीक्षण में बात आई सामने.. एमपी के दमोह में कलेक्टर ने जेल के ओचक निरीक्षण के दौरान जो देखा वो सार्वजनिक किया और जेल प्रबंधन के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए है। बतौर डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट दमोह जिला जेल के ओचक निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन को देखा तो रोटिया जली थी जिसके कारण उन्होंने नाराजगी जाहिर की इसके साथ ही उन्होंने जेल के भोजन का मेन्यू चेक किया तो उस के हिसाब से दाल तक बन्दियों को नहीं दी जा रही थी। इसके साथ ही डीएम ने जेल की दूसरी व्यवस्थाओं को देखा तो कई जगह खामिया पाई गई है। लंबे समय से बदनाम दमोह के जिला जेल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर यादव ने जेल अधीक्षक को निर्देश भी दिए है। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर बंद बंदियों से उन्होंने संवाद भी किया और उन्हें विधिक सहायता जैसे उपक्रमों के बारे में भी बताया है।0
0
Report
श्रمजीवी एक्सप्रेस में जुड़वां बच्चों का जन्म, मां का इलाज अस्पताल में
Pariaunna, Bihar:दिल्ली से अपने गांव अमावाँ लौट रही एक गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा ट्रेन के अंदर पैदा हुआ, जबकि दूसरा बच्चा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जन्मा। दोनों बच्चों और मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां नवजात बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के पति दशरथ बिंद ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी श्यामफुला देवी गर्भवती थी और प्रसव का समय नजदीक होने के कारण वह उसे लेकर अपने गांव लौट रहा था। सफर के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस में अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों की मदद से उसने एक बेटे को जन्म दिया। ट्रेन जैसे ही बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंची, महिला की दोबारा प्रसव पीड़ा बढ़ गई और प्लेटफॉर्म पर ही उसने दूसरी संतान, एक बच्ची, को जन्म दिया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। इसी बीच किन्नर समाज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जच्चा और दोनों नवजातों की देखभाल की। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और दोनों बच्चों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है, जबकि मां और नवजात बेटे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। किन्नर समाज की इस संवेदनशील पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
