244235
मुरादाबाद में एमडीए ने अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर
Gajraula, Uttar Pradesh:मंगलवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने जोन प्रभारी के.एन. जगूड़ी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मोगा इलेवन के आगे दिल्ली रोड पर मोहम्मद खुर्रम द्वारा पांच बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम मोहल्ला सुल्तान नगर और नवादा रोड पहुंची, जहां राकेश ठेकेदार और सिराजुद्दीन द्वारा आठ बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराई जा रही प्लॉटिंग को भी गिरा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली आग हादसे में गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल का परिवार मौत के घाट उतर गया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के सेक्टर 46 निवासी विवेक अग्रवाल की दिल्ली अग्नि कांड में गई जान विवेक अग्रवाल की पत्नी दो बच्चों और दो रिश्तेदारों की भी हुई मौत विवेक अग्रवाल के पिता का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा है इलाज पिता का हालचाल जानने दिल्ली गए थे विवेक अग्रवाल विवेक अग्रवाल के मौसा मौसी भी विवेक की पिता का हाल चाल जानने पहुंचे थे सभी लोग नाश्ता करने मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में गए थे आग लगने से विवेक अग्रवाल का परिवार और रिश्तेदार आग की चपेट में आ गए सभी की दर्दनाक मौत हो गई गुरुग्राम विवेक अग्रवाल के घर पसरा है सन्नाटा घर पर नहीं है कोई भी मौजूद0
0
Report
डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर देशभर से बधाइयां
Noida, Uttar Pradesh:कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री डी॰के॰ शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
SI भर्ती पेपर लीक मामले में 10 हजार इनामी SI गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 10 हजार का इनामी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कार्रवाई SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी और चयनित सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को गिरफ्तार लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी आरोपी दिनेश कुमार की बहन निर्मला कुमारी की पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई से थी पहचान दोनों ने जगदीश विश्नोई के माध्यम से SI भर्ती परीक्षा-2021 का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले हासिल किया आरोपी की मेरिट 182वीं आई और उसका चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ था लेकिन निर्मला कुमारी लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बावजूद इंटरव्यू में न्यूनतम आवश्यक अंक हासिल नहीं कर सकी और अंतिम चयन से हो गई थी बाहर SI बनने से पहले गिरफ़्तार आरोपी दिनेश कुमार था वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल0
0
Report
Advertisement
जबलपुर गबन: बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड के डायरेक्टरों पर एफआईआर
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में सरकारी राशि के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है कृषि विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि रायसेन जिले की बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज जाली बैंक खाते और नकली किसान सदस्य दिखाए। यह पूरा गबन 2022 से 23 के बीच में हुआ। आरोप है कि बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड के संचालकों ने नियमों को पूरा दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किया। कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज,जाली बैंक खाते, और नकली किसान सदस्य दिखाकर करीब 39.67 लख रुपए की सरकारी राशि हड़प की। मामले में कंपनी के 6 डायरेक्टर और तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है जांच के दौरान कंपनी द्वारा जमा की गई किसान सदस्यों की सूची की पड़ताल भी की गई।सूची में दर्ज गई किसानों के मोबाइल नंबर पर अधिकारियों ने सीधा संपर्क किया फोन पर ग्रामीणों ने बताया कि वे ना तो कंपनी को जानते हैं और ना ही उसके सदस्य हैं गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद संचालक किसान कल्याण के निर्देश पर सहायक संचालक रवि कुमार आम्रवंशी ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले में कंपनी के डायरेक्टर सचिन दुबे, रंजना पांडे, संदीप दुबे, अंशुल बर्मन नेहा पांडे और उमा सिंह को आरोपी बनाया है इसके अलावा कंपनी के प्रबंधक मनीष चौरसिया लेखपाल कमलेश साहू और कंप्यूटर ऑपरेटर नीलेश विश्वकर्मा को भी नामजद किया है पाटन थाना पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है0
0
Report
ओरछा में भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी बनाकर प्लॉट बेचे
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है, आरोप है की कुछ भू-माफियाओं ने करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि पर कब्जा कर बिना किसी वैधा अनुमति के प्लॉटिंग कर लोगों को जमीन बेची जा रही है, जानकारी के अनुसार ओरछा क्षेत्र में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है, भू-माफियाओं द्वारा जमीन के छोटे छोटे प्लॉट काटकर लोगों को बेचे जाने की शिकायत सामने आई है, वही इस पूरे मामले में ओरछा तहसीलदार का कहना है की खसरा नंबर 1049/191/1/1 की हल्का पटवारी से जमीन सम्बंधित रिपोर्ट ली है, उसने बताया गया है की भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग की जा रही है, कार्यवाही के संबंध में निवाड़ी कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है, जल्द ही कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
उत्तराखंड दौरे में राहुल गांधी सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन पर करेंगे चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी गढ़वाल: लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस MLA विक्रम सिंह नेगी ने कहा, \"राहुल गांधी कल पौड़ी गढ़वाल के कंडोलिया मैदान आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं... राहुल गांधी हमारे एक्स-सर्विसमैन और महिलाओं को एड्रेस करेंगे... चाहे वह अग्निवीर योजना हो या दूसरी प्रॉब्लम, जैसे 'वन रैंक वन पेंशन', जिनका सामना आर्मी के रिटायर्ड लोग कर रहे हैं, उन पर चर्चा होगी... वह परसों देहरादून में पार्टी वर्कर्स से बातचीत करेंगे।\"0
0
Report
Advertisement
इंदिरा सागर नहर में 45 वर्षीय महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनगांव इंदिरा सागर परियोजना की नहर में तैरते मिली 45 वर्षीय महिला की लाश मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस इंदिरा सागर परियोजना की नहर में राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सनगांव में एक 45 वर्षीय अनिता पिता रमेश की लाश मिली है जानकारी अनुसार महिला जुलवानिया थाना अंतर्गत ग्राम कुसमरी की रहने वाली थी और पति के साथ खेत मे काम कर रही थी बताया जा रहा है महिला पानी पीने के लिए नहर के पास कल दिन के 11/12 बजे नहर में पानी पीने का बोल कर गई थी जिसकी आज तैरती हुई लाश राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सनगांव में नहर में तैरती हुई मिली है पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम कर लिया है विवेचना जारी है0
0
Report
यूपी STF ने हजारों अपात्र आयुष्मान कार्ड घोटाला आरोपी को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ/STF अपडेट यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी अनाधिकृत तरीके से हजारों अपात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर, सरकार को राजस्व क्षति पहुँचाने वाले संगठित गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त दूसरे की फैमिली आईडी मे ओटीपी बाईपास कर उसमें मेम्बर जोडकर ISA ("Implementation Support Agency") एवं SHA(State Health Agency, PMJY) के माध्यम से आयुष्मान कार्ड Approve कराने एवं उस कार्ड से इलाज कराकर सरकार के राजस्स्व को भारी क्षति पहुचाने का कार्य करता था Stf द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त चक्र शेरू उर्फ अभिषेक उर्फ अजय जनपद हरदोई वर्तमान पता, थाना तालकटोरा लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है Stf ने पकड़े गए अभियुक्त चक्र शेरू उर्फ अभिषेक उर्फ अजय के पास से कई फ़र्ज़ी कूटरचित दस्तावेज़ किया बरामद Stf ने अभियुक्त को अवी सीएससी बजरंग बिहार बुद्धेश्वर थाना क्षेत्र पारा लखनऊ, से किया गिरफ्तार0
0
Report
डूंगरपुर में मौसम बदला, साबला में बेर के ओले और हल्की बारिश
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर में आज बुधवार को दिनभर तेज गर्मी के उमस के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घनघोर काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी ओर फिर शहर में आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। साबला क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे। बारिश के बाद दिनभर की गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उमस बढ़ गई। डूंगरपुर शहर के अलावा जिले के कई हिस्सों में बरसात हुई। साबला क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे। बारिश व हवाओं की वजह से तापमान में मामूली गिरावट आई। शहर में करीब 20 मिनट बाद बारिश का दौर थम गया। आसमान में बादल छाए रहे और गरजते रहे।0
0
Report
Advertisement
आगरा में युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज दर्ज मामला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ग्रीन क्लीन कॉलेज के पास युवक पर जानलेवा हमला, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद。 पीड़ित की तहरीर पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है。 मामले में 4 नामजद और 7-8 अज्ञात आरोपियों को आरोपी बनाया गया है。 आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे。 युवक के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गले में फंदा डालकर जान लेने का प्रयास किया। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है。 हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक का उपचार कराया गया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई。 थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
एनसीएल खड़िया परियोजना से डीजल चोरी का खुलासा, गार्ड समेत गिरोह का पर्दाफाश उम्मीद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एनसीएल खड़िया परियोजना से डीजल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि परियोजना में तैनात एक गार्ड की कथित मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 250 लीटर चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से लगभग 250 लीटर डीजल चोरी होने की घटना के बाद सक्रिय हुई शक्तिनगर पुलिस ने मामले का सफलUnावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक जून की रात हुई इस चोरी के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदवा बस्ती स्थित एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी एक बोलेरो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से सात गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ। मौके से झारखंड निवासी देवराज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी के अनुसार एनसीएल में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव ने मशीनों की लोकेशन, आवागमन और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई थीं, जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना में गार्ड की भूमिका सामने आई है और उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का डीजल और बोलेरो वाहन बरामद कर लिया है, जबकि मामले में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। एनसीएल जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में डीजल चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया है, लेकिन अब निगाहें इस बात पर हैं कि इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
नालंदा में सूखा इमली के पेड़ गिरने से युवक की मौत, सड़क जाम शांत
Pariaunna, Bihar:नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गाँव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास सूखा इमली का पेड़ गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मेयार गाँव निवासी 35 वर्षीय संजय पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय अपने निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा सूखा इमली का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। हालाँकि पुलिस के पहल पर तुरंत ग्रामीणों को समझाकर जाम को हटा दिया गया। नूरसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
ABVP प्रदर्शन के बीच राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट स्पेशल मीटिंग; मांगें प्रशासन के समक्ष
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट की स्पेशल मीटिंग ABVP ने कुलगुरु सचिवालय पर किया प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज कुलगुरु अल्पना कटेजा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की स्पेशल बैठक हुई। बैठक के दौरान कुलगुरु सचिवालय के बाहर ABVP छात्र नेताओं ने फीस वृद्धि, हॉस्टल सुविधाओं को लेकर, प्रवेश परीक्षा और परिणाम को समय पर पूरा किए जाने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित, भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय पूर्ण रूप से सुचारू किए जाने और जर्जर पुस्तकालयों की मरम्मत की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हल्की झड़प भी हुई। छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा को ज्ञापन सौंपा। सिंडिकेट बैठक को लेकर कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने बताया कि सिंडिकेट की विशेष बैठक नए कुलगुरु के चयन की प्रक्रिया से संबंधित विषय पर बुलाई गई थी। बैठक में कुलगुरु चयन के लिए गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के लिए सिंडिकेट के नामित सदस्य का चयन किया जाना था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों को भी सुना है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा。0
0
Report
नैनीताल में पर्यटक भीड़ से जाम बना, घंटों वाहन फंसे
Noida, Uttar Pradesh:मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद के चलते नैनीताल समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह हैं कि प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है और पर्यटकों को घंटों तक वाहनों में फंसे रहना पड़ रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। गर्मी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों में पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग, कैंची धाम मार्ग, भवाली मार्ग तथा शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग रहा है। जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। प्रशासन और पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते चुनौती बनी हुई है। आगामी सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है。0
0
Report
गाजियाबाद के अवैध मदरसे पर बुलडोजर से कार्रवाई, ध्वस्त किया गया
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में भी डासना इलाके में चल रहे अवैध मदरसे पर प्रशासन ने 5 बुलडोजर से कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया बता दें की सूबे में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर अभियान चल रहा है...0
0
Report
Advertisement
